Cyclone Yas - Sach Kahoon Hindi

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने तेजी पकड़ी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘यास’ पिछले छह घंटों के दौरान दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर से आगे बढ़ रहा है और यह तेजी पकड़ने की प्रक्रिया में है।

आईएमडी अधिकारी ने कहा कि चक्रवाती यास 16.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.6 डिग्री पूर्वी देशांत के पास बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी में केंद्रित है। जो सोमवार सुबह साढे 8 बजे अंडमान द्वीप के पोर्ट ब्लेयर से 620 किलामीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में ओडिशा के पारादीप से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में, बालासोर के 630 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में और पश्चिम बंगाल के दीघा के 620 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि मौसमी दशाओं के अगले 12 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने आशंका है और इसके बाद यह 26 मई की सुबह तक ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहेगा, और तेज होगा तथा 26 मई की सुबह तक उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। इसी दिन दोपहर तक यह बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और इसके पारादीप और सागर द्वीपों के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान ‘यास’ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। नौ सेना और वायु सेना नौसेना को बचाव टीमों के साथ स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है। जबकि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच तटीय राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चक्रवात से उत्पन्न स्थिति और उससे संबंधित एजेंसियों की तैयारियों की भी समीक्षा की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।