Oxygen plant - Sach Kahoon Hindi

ऑक्सीजन की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : प्रियंका
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उसने संसदीय समिति के सुझावों को नजरअंदाज किया और संकट के दौर में ऑक्सीजन का निर्यात तथा इसके दाम बढ़ाने का फैसला कर जनता के साथ अन्याय किया है। श्रीमती वाड्रा ने ‘जिम्मेफर कौन’ अभियान के तहत शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि महामारी के दौर में सरकार ने ऑक्सीजन का निर्यात 700 फीसदी तक बढ़ाया है जिससे कोरोना की दूसरी लहर में देश के को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा और बड़ी संख्या में लोगो को अपने परिजनों से बिछड़ना पड़ा।

संसदीय समिति के सुझावों को सरकार ने नजरअंदाज किया

उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण देश की जनता को तबाही झेलनी पड़ी है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन की तरह उपयोग में लाने की व्यवस्था नहीं की। उनका यह भी कहना था कि संसदीय समिति के सुझावों को सरकार ने नजरअंदाज कर ऑक्सीजन सिलेंडर और रिफिलिंग के दाम बढ़ाने का फैसला क्यों लिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार के गलत निर्णय के कारण देश भर के तमाम अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से लोगो ने तड़प- तड़प कर जान दी। पहली एवं दूसरी लहर के बीच मिले समय में योजनाबद्ध ढंग से तैयारी की जाती तो आसानी से ऑक्सीजन के इस महा संकट को टाला जा सकता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टोहाना में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विधायक के अनुरोध पर डिप्टी सीएम ने दी 30 लाख रुपये की ग्रांट

विधायक देवेन्द्र बबली ने जताया डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आभार

सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल,टोहाना। टोहाना में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधायक देवेन्द्र सिंह बबली के अनुरोध पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 30 लाख रुपये की ग्रांट दी है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए 30 लाख रुपये की राशि देने पर विधायक बबली ने डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया है।

विधायक बबली ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग देखी गई। क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट न होने के कारण यहां नागरिक अस्पताल व अन्य कोविड केंद्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अन्य जिलों और संसाधनों पर निर्भर होना पड़ा था। विधायक ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट टोहाना में ही स्थापित हो जाने पर क्षेत्र के मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई कमी नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा और यह क्रियांवित भी जल्दी होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करवाने के लिए वे लगातार प्रदेश सरकार से संपर्क में है। क्षेत्र में ऑक्सीजन आपूर्ति, दवाइयों व बेड की उपलब्धता पर वे लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी मरीज को दिक्कतों का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

विधायक ने कोविड संक्रमण राहत के लिए किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि जिला में संक्रमण दर में गिरावट आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड के लिए बना गए उचित व्यवहार की पालना से नये संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। लोगों ने शासन व प्रशासन का पूर्ण सहयोग दिया है। गौरतलब है कि विधायक बबली ने क्षेत्र में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी नागरिक अस्पताल टोहाना व सीएचसी भूना को वितरित किए थे।

इसके अलावा विधायक ने एन-95 मास्क व सेनेटाइजर वितरण का अभियान भी लगातार चलाया हुआ है। विधायक बबली ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए केंद्रों पर वैक्सिनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। नागरिक अपनी सुविधा अनुसार संबंधित वैक्सिनेशन केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।