Wuhan Lab - Sach Kahoon Hindi

चीन पर बढ़ रहा दबाव
G-7 के सदस्य देश अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस, कनाडा, जापान और इंग्लैंड ने अपनी बैठक में कोरोना वायरस सहित कई मुद्दों पर चीन के खिलाफ घेराबंदी शुरू कर दी है। इन देशों ने चीन के वुहान शहर की लैब से कोरोना वायरस की संदिग्ध उत्पत्ति संबंधी संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों में जांच करवाने संबंधी चर्चा की। दरअसल विगत वर्ष कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज वुहान से मिले थे और चीन में बड़े स्तर पर मौतों की शुरूआत हुई थी, फिर यह बीमारी विश्व भर में फैलती गई और मरीजों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई। अमेरिका जैसे विकसित देश भी बुरी तरह इस बीमारी की चपेट में आ गए। चीन ने सबसे पहले इस बीमारी पर नियंत्रण पाया तब दूसरे देशों का शक ओर भी बढ़ता गया। चीन पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि उसने वायरस के शुरूआती संक्रमण की जानकारी को भी विश्व की नजरों से छुपाया, जिसके कारण बाद में महामारी ने भारी नुक्सान किया।

अब जी-7 के सदस्य देश चीन के खिलाफ सख्ती से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। जी-7 देशों की चर्चा के पीछे चिंता इस बात की है कि कहीं विकसित देश अपने हितों को साधने के लिए वायरस को एक हथियार के रूप में ईस्तेमाल करना न शुरू कर दें। वास्तविक्ता क्या है यह तो भविष्य के गर्भ में छिपी हैं, लेकिन फिलहाल जी-7 द्वारा लगाए जा रहे आरोप विश्व को एक नए दौर की तरफ बढ़ा रहे हैं। यह पहली बार है जब मेडिकल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई परिस्थितियां बन रही हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि नवंबर 2019 में ही वुहान इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलॉजी के तीन वैज्ञानिक इसकी चपेट में आ गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चीन को इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ को देनी चाहिए थी, ताकि धरती के अन्य देश समय रहते चौकन्ने हो पाते। अगले महीने यानी दिसंबर के अंत में इसके फैलाव के बाद ऐसा किया गया। यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि चीन के सर्वेसर्वा शी जिनपिंग ने देश के अंदरूनी हिस्सों में तो यातायात प्रतिबंधित कर दिया, पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रखीं और समुद्री रास्ते सील नहीं किए गए।

इससे वायरस पूरी दनिया में फैल गया। यहां यह आवश्यक है कि चीन ईमानदारी से जांच में सहयोग दे। वास्तव में चीन का रवैया फिलहाल सद्भावना वाला कम और अकड़ वाला ज्यादा है। भले ही चीन सरकार ने जी-7 की चर्चा पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन चीन का सरकारी समाचार पत्र गुमा-फिराकर यह कह रहा है कि अब कुछ देशों का समूह विश्व को नहीं चला सकता। चीन प्रत्यक्ष रूप से किसी सहमति की ओर बढ़ता नजर नहीं आ रहा। यह दुनिया के हित में एक और व्यवहारिक कदम होगा कि चीन धैर्य, जिम्मेदारी व ईमानदारी का प्रमाण देकर अपने मेडिकल केंद्र को जांच के लिए खोले। विश्व स्वास्थ्य संगठन की भी अब यही कोशिश है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीन की वुहान लैब में ही बना था कोरोना वायरस : शोध
दावा : दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए गढ़ी गई थी चमगादड़ वाली कहानी

नई दिल्ली। कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। अब हर देश एक ही सवाल उठा रही है आखिर ये जानलेवा वायरस आया कहां से है? इस बीच एक स्टडी में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस की जनक वुहान की वहीं लैब है, जिस पर दुनियाभर के देश संदेह जता रहे हैं। इस शोध में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस बनने के बाद रिवर्स रिवर्स इंजीनियरिंग के मार्फत चमगादड़ वाली कहानी गढ़ी गई।

रेट्रो इंजीनियरिंग का सहारा लिया

ब्रिटिश प्रोफेसर एंगुस और नॉर्वे के वैज्ञानिक डॉ. बर्जर द्वारा किए गए इस शोध में कहा गया है कि चीन ने कोरोना की बात पर पर्दा डालने के लिए रेट्रो इंजीनियरिंग का सहारा लिया और दुनिया की आँखों में धूल झोंकी। ये रिपोर्ट डेलीमेल यूके में छपी है। 22 पेज में छपे इस शोध में वुहान लैब का पूरा काला चिट्ठा दर्ज है।

वायरस किसी लैब में तैयार किया गया

शोध में बताया गया है कि पिछले साल जब कोरोना रोधी वैक्सीन बनाई जा रही थी तब वैज्ञानिकों को कुछ फिंगरप्रिंट्स दिखाई दिए थे, जो वायरस में मौजूद थे। जिससे ये साफ हो गया कि ये वायरस किसी लैब में तैयार किया गया है। वैज्ञानिक उसी वक्त इस बात का खुलासा करके छपवाने वाले थे, लेकिन कई बड़े संस्थानों ने ऐसा करने इनकार कर दिया और चमगादड़ वाली कहानी को सही मान लिया।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कोरोना की उत्पति का पता लगाने के लिए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने ये घोषण उस वक्त की जब व्हाइट हाउस को मिली इंटेलिजेंस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नंवबर 2019 में बीमार होने पर वुहान लैब के कुछ कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके कुछ अरसे बाद ही कोरोना ने पूरी दुनिया में भंयकर तबाही मचाना आरंभ कर दिया, जो अभी तक जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना का वुहान लैब से लीक होना संभाव्य : खुफिया एजेंट
लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन के खुफिया एजेंटों ने चीन के वुहान इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलॉजी से कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति को संभाव्य बताया है। द संडे टाइम्स की रिपोर्ट में रविवार को इस आशय की जानकारी दी गयी है। इससे पहले डेली मेल ने शनिवार को बताया कि ब्रिटेन के प्रोफेसर एंगस डाल्गलिश और नॉर्वे के वैज्ञानिक बिर्गर सोरेंसन ने एक अध्ययन किया था जिसमें दावा किया गया था कि कोविड-19 वायरस प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ था। अध्ययन में कहा गया है कि चीनी वैज्ञानिकों ने वुहान प्रयोगशाला में कोविड-19 वायरस विकसित किया, जिसके बाद उन्होंने चमगादड़ से प्रसारित वायरस को प्राकृतिक दिखाने के लिए ‘जानबूझकर विनाश, डेटा को छिपाने या दूषित करने’ का प्रयास किया। चीन ने हालांकि बार-बार इस तरह के आरोपों से इनकार किया है।

वायरस के लीक होने की संभावना बहुत कम: डब्ल्यूएचओ

जनवरी में, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने वुहान की यात्रा की, जहां उन्होंने कोविड-19 की उत्पत्ति के सुराग के लिए प्रयोगशाला, अस्पतालों और बाजारों की जांच की, जो वायरस कोविड-19 फैलने का कारण बनता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ मिशन ने तब एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें कहा गया था कि वुहान की एक प्रयोगशाला से नए कोरोना वायरस के लीक होने की संभावना बहुत कम है। मार्च में जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए वायरस के सबसे अधिक संभावना एक मध्यस्थ जरिये के माध्यम से चमगादड़ों से मनुष्यों में फैलती है।

क्या है पूरा मामला

इस रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रियेसस ने कहा कि चीन ने वुहान शहर की यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के डेटा को रोक दिया था, जहां माना जाता है कि कोरोना वायरस नवंबर 2019 में प्रसारित होना शुरू हुआ था। अमेरिका और 13 अन्य राष्ट्र ने संयुक्त रूप से डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके आने में देर हो गई और इसमें पूरा डेटा और नमूने शामिल करने में विफल रहे। इस हफ्ते की शुरूआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुफिया समुदाय को नए कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करने के प्रयासों को दोगुना करने और 90 दिनों के भीतर अपने निष्कर्षों की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।