Cyber Fraud - Sach Kahoon Hindi

कण्डेला का युवक साइबर ठगी का शिकार, खाते से सात लाख साफ
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: साइबर ठग ने कण्डेला के युवक के बैंक खाते से सात लाख रुपये की भारी भरकम धनराशि साफ कर दी। पीड़ित युवक ने साइबर थाने पर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर ठगी गई रकम वापिस कराने की गुहार लगाई है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी कपिल शर्मा ने जनपद के साइबर थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि उसका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की शामली शाखा में है। वह अपने इस बैंक खाते से मोबाइल से गूगल-पे व फोन-पे चला रहा था। विगत 25 जुलाई को रात्रि लगभग 09:05 बजे उसके बैंक खाते से अज्ञात के द्वारा आठ ट्रांजैक्शन में लगभग 6,99,666 रुपये काट लिए गए।

इस दौरान उसका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो गया। बाद में उसे ज्ञात हुआ कि उसके बैंक खाते से कुल 7,002,66 रुपये अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काटे गए है। पीड़ित कपिल शर्मा ने साइबर टीम से उसके बैंक खाते से काटी गई धनराशि वापिस कराने की गुहार लगाई है। वहीं, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। युवक के बैंक खाते से काटी गई धनराधि को शीघ्र वापिस कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने लोगो से आर्थिक नुकसान से बचने के लिए डिजिटल लेन-देन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

Cyber Fraud: धोखाधड़ी के मामले में गुजरात साइबर क्राइम की बड़ी सफलता, सिडनी के भारतीय को वापस दिलाए ₹11 लाख
Cyber Fraud: नई दिल्ली (एजेंसी)।गुजरात के अमरेली साइबर क्राइम प्रकोष्ठ ने त्वरित कार्रवाई और बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी के मामले का सफल समाधान करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रह रहे एक भारतीय नागरिक की ₹11 लाख की राशि वापस दिलाई। इस कार्रवाई ने सीमा पार साइबर अपराधों से निपटने में भारतीय एजेंसियों की प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से नई दिल्ली के निवासी सौरभ जॉली, जो वर्तमान में सिडनी में रहते हैं, ने सोना खरीदने के उद्देश्य से गुजरात के अमरेली निवासी एक व्यक्ति के खाते में ₹11 लाख का भुगतान किया था। भुगतान के बाद उन्हें न तो सोना प्राप्त हुआ और न ही धनराशि वापस मिली। विदेश में रहने के कारण उन्होंने ई-मेल के माध्यम से अमरेली पुलिस से सहायता मांगी। Delhi News

अमरेली पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच प्रारंभ कर दी। साइबर क्राइम टीम ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित किया, वित्तीय लेन-देन की निगरानी की और शिकायतकर्ता को जांच की प्रगति से लगातार अवगत कराया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया और उसे धनराशि लौटाने के लिए कहा गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी ₹11 लाख की राशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस जमा करा दी गई।

विदेश में रहकर भी मिला भरोसेमंद सहयोग | Delhi News

सौरभ जॉली ने पुलिस अधिकारियों को भेजे अपने धन्यवाद संदेश में कहा कि हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद उन्हें कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वे जांच प्रक्रिया से अलग हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने प्रत्येक चरण की जानकारी साझा की, सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया और पूरे मामले को पेशेवर तरीके से संभाला। उन्होंने यह भी कहा कि इस अनुभव ने भारतीय पुलिस व्यवस्था और साइबर अपराध से निपटने की क्षमता के प्रति उनका विश्वास और मजबूत किया।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब गुजरात सरकार साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दे रही है। राज्य स्तर पर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर अपराधों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने के लिए सभी उपलब्ध कानूनी और तकनीकी उपाय अपनाए जाएं। Delhi News

Cyber Crime: साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फरीदाबाद, (सच कहूँ न्यूज)। घर बैठे पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 43.12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक से आरोपितों को दबोचा। उनके कब्जे से 3.10 लाख रुपये नकद, दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Faridabad News

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-31 निवासी व्यक्ति को पहले व्हाट्सएप ग्रुप और फिर टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा दिया गया। शुरूआती छोटे भुगतान कर उसका विश्वास जीता गया और बाद में फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 30 से 50 प्रतिशत तक काल्पनिक लाभ दिखाकर निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

पीड़ित ने 17 मई से 1 जून 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में 43.12 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में निकासी रोककर उससे केवाईसी, खाता अपग्रेड और अन्य शुल्क के नाम पर और रकम मांगी गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए जाते थे। एक खाते में ठगी की रकम में से करीब 3.80 लाख रुपये जमा होने की पुष्टि हुई है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। Faridabad News

2.47 लाख की साइबर ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: साइबर पुलिस स्टेशन, नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने 'ब्लू डार्ट' कोरियर डिलीवरी के बहाने 2.47 लाख की धोखाधड़ी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। धोखाधड़ी से हासिल रकम को निकालने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'म्यूल बैंक अकाउंट' (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) चलाने वाले मो. अरबाज दानियाल उर्फ ​​लब्बू, जिमी बथला, अब्दुल वदूद और अनिकेत वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के बाबरपुर निवासी और दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर सतेंद्र की शिकायत पर 16 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, सतेंद्र को एक का फोन आया, जिसने खुद को 'ब्लू डार्ट' कूरियर एग्जीक्यूटिव बताकर पार्सल की डिलीवरी के बारे में बात की। कॉलर ने धोखे से उन्हें एक नंबर डायल करने और अपने मोबाइल फोन पर कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग चालू करने के लिए मना लिया। नतीजतन, बैंकिंग ओटीपी सहित सभी इनकमिंग कॉल और एसएमएस धोखेबाजों के कंट्रोल वाले नंबरों पर डायवर्ट हो गए, जिससे वे शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 2.47 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकालने में कामयाब हो गए।

साइबर टीम ने शिकायत की जांच बहुत बारीकी से की गई, जिसमें फाइनेंशियल एनालिसिस, टेक्निकल सर्विलांस और फील्ड इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया। मनी ट्रेल की जांच के दौरान जांचकर्ताओं को पता चला कि ठगी गई रकम का एक हिस्सा 80,000 रुपये आरोपी मो. अरबाज दानियाल उर्फ ​​लब्बू के नैनीताल बैंक खाते में जमा किया गया था। आगे की जांच से पता चला कि यह खाता जानबूझकर साइबर फ्रॉड से मिली रकम को लेने और ट्रांसफर करने के लिए 'म्यूल बैंक अकाउंट' के तौर पर खोला गया था।

टेक्निकल एनालिसिस, बैंकिंग रिकॉर्ड और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए काशीपुर (उत्तराखंड) और मिर्जापुर, लखनऊ व सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में म्यूल अकाउंट चलाने वाले बेनिफिशियरी अकाउंट होल्डर्स और मदद करने वालों की पहचान की गई। साइबर पुलिस स्टेशन, नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के इंस्पेक्टर राहुल कुमार की देखरेख में टीम ने ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड), लखनऊ, मिर्जापुर व सुल्तानपुर (यूपी) में एक साथ छापेमारी की, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

11 जुलाई को मो. अरबाज दानियाल उर्फ ​​लब्बू और जिमी बथला को काशीपुर, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मो. अरबाज ने बताया कि उसने जिमी बथला के कहने पर 50,000 रुपये के बदले बैंक खाता खोला था। बाद में जिमी ने यह खाता अपने साथी अब्दुल वदूद को 1,00,000 रुपये में सौंप दिया। जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच से पैसों के लेन-देन के रिकॉर्ड का पता चला।

आरोपी जिमी बथला की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान, जांच आगे बढ़ी और मिर्जापुर से सह-आरोपी अब्दुल वदूद और सुल्तानपुर से अनिकेत वर्मा को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी पता चला कि अब्दुल वदूद ने नैनीताल बैंक खाता अनिकेत वर्मा को दिया था, जिसने बाद में ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए टेलीग्राम के जरिए काम करने वाले साइबर फ्रॉडस्टर्स को खाते की जानकारी बेच दी। सिंडिकेट के बाकी सदस्यों की पहचान करने और अपराध से मिली रकम का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

साइबर फ्रॉड करने वाला संगठित गैंग पकड़ा, अन्तर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे साइबर वज्र अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दिये गये निर्देशों के अऩुपालन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम चंचल त्यागी व क्षेत्राधिकारी नगर संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गिरोह के 03 शातिर साइबर फ्रॉड अभियुक्तों साजिद पुत्र मौ0 साबिर निवासी आगाशाह रोड़ हाजीपुरा थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, सोहेल पुत्र मौ0 शब्बीर निवासी म0न0 111, गली नम्बर 8 मौ0 मौहम्मदगंज थाना दक्षिण

फिरोजाबाद, अल्तमश पुत्र मुगीश निवासी 173/17 कटरा सिद्दकी सदर बाजार थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इसके सम्बन्ध में विभिन्न राज्यों में कुल 12 शिकायतें थी जिसमें करीब 08 करोड़ रूपये की धनराशि का फ्रॉड किया गया है । पुलिस टीम द्वारा करीब 11 लाख रूपये की धनराशि को एसबीआई बैंक के खातों में होल्ड़ किया गया है । अभियुक्तगण द्वारा करीब 60 लाख रूपये की धनराशि चैक के माध्यम से निकाली गयी है।

एएसपी राजेश गुनावत ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से करने पर उन्होंने बताया गया कि उनके द्वारा डिजिटल अरैस्ट, इन्वैस्टमैंट फ्रॉड एवं पेपर ट्रेडिंग के माध्यम से किए गए साइबर फ्रॉड के तहत प्राप्त कुल 70 लाख रूपये की धनराशि को भिन्न-भिन्न खातों में लिया गया है जिसमें अभियुक्त सोहेल के खाते में कुल 35 लाख रूपये, अभियुक्त साजिद के खाते में कुल 25 लाख रूपये एवं अभियुक्त अल्तमश के खाते में कुल 10 लाख रूपये आए हैं। वहीं तीन अभियुक्तगण हसन, रमीज, राशिद के नाम प्रकाश में आए, जिनकी गिरफ्तारी की प्रयास जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ0नि0 मधुबाला राहुल मय हमराह थाना रसूलपुर पुलिस टीम रही। वार्ता के दौरान सीओ चंचल त्यागी मौजूद रहीं।

साइबर ठगी करने वाले गिराेह के तीन सदस्यों को शिकोहाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने आम लोगों से धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनसे नगदी, मोबाइल, चैकबुक, मोहरें, दस्तावेज के अलावा एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछतांछ के बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में अनुज पुत्र रामब्रेश निवासी मोहल्ला गाड़ीवान थाना जसराना के खाते से 1 करोड़ 30 लाख के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई थी। शिकोहाबाद पुलिस को तकनीकी, वित्तीय जांच में प्रकाश में आया कि एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग संचालित कर लोगों से लाखों की ठगी कर रहे हैं।

गैंग के सदस्य सीधे सादे लोगों को नौकरी दिलाने, ठेकेदारी दिलाने का झांसा देकर उनकी फर्मों का जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराते थे। इधर पुलिस ने थाना शिकोहाबाद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने विवेचना की गई। वहीं मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी  शिकोहाबाद अनुज कुमार, उपनिरीक्षक फैसल खान, काजल, हेडकांस्टेबल उदय प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, कांस्टेबल भवतोष कुमार ने बालाजी मंदिर के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाई जहां उनकी तलाशी में  भारी नकदी, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, फर्जी कम्पनी की मोहरें, अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

पकड़े साइबर ठगों ने अपने नाम आशीष पुत्र सुरजेश निवासी ग्राम चिनेहटी थाना भरथना जनपद इटावा, शिवा पुत्र जनवेद सिंह, निवासी कृष्णा नगर थाना भरथना इटावा, हाल निवासी ब्लॉक नं 62, जनता आवास, श्रमिक कुंज, सेक्टर-122, नोएडा, प्रतिमा पत्नी योगेन्द्र निवासी तेजपुरा थाना चकरनगर जनपद इटावा हाल निवासी श्रमिक कुंज, सेक्टर-122 नोएडा बताया। वही पुलिस ने फरार साइबर ठगो के नाम अंकुल पुत्र जसवन्त सिंह निवासी चिनेहटी थाना भरथना इटावा, आयुष्मान उर्फ राजेन्द्र मल्लिक निवासी उड़ीसा आदि बताए हैं।

फर्जी लोन ऑफर देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पांच आरोपी पुलिस ने दबोचे
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक, कॉलिंग डेटा, स्क्रिप्ट बुक, बिलिंग बुक और इंटरनेट राउटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 11 जुलाई को फेस-1 की पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से की। डी-80, सेक्टर-2 स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार, मोहित, हर्ष शर्मा, स्वाती और प्रीती के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत की गई। इस अभियान के दौरान थाना स्तर पर प्राप्त करीब 159 संदिग्ध बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। विभिन्न बैंकों के 19 रेड जोन और हॉटस्पॉट को चिन्हित करते हुए करीब 2500 मोबाइल नंबरों तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त शिकायतों की जांच की गई। जांच के दौरान सेक्टर-2 स्थित इस कॉल सेंटर की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उन लोगों का डेटा जुटाते थे, जिन्हें लोन की आवश्यकता होती थी। इसके बाद कॉल सेंटर से उन्हें कम ब्याज दर पर तुरंत लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था। विश्वास में लेने के बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन भुगतान कराया जाता था। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी भी हासिल कर लिया जाता था। प्रोसेसिंग फीस लेने के बाद न तो पीड़ितों को लोन उपलब्ध कराया जाता था और न ही उनके पैसे वापस किए जाते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर विभिन्न राज्यों से 10 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कई लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस अब इनके बैंक खातों, लेन-देन और अन्य सहयोगियों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार बुलंदशहर का मूल निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-27 नोएडा में रह रहा था। मोहित मूल रूप से बागपत का निवासी है और मयूर विहार फेस-1 में रहता था। हर्ष शर्मा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और सेक्टर-66 स्थित ममूरा में रह रहा था। वहीं, स्वाती सेक्टर-135 और प्रीती सेक्टर-26 नोएडा की निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, छह चेकबुक, एक पासबुक, 160 कॉलिंग डेटा शीट, 11 स्क्रिप्ट बुक, एक बिलिंग बुक और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

20 लाख 50 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भिजवाने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया और स्वयं को शेयर मार्केट में निवेश का विशेषज्ञ बताते हुए अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बैंक खातों में अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल 20 लाख 50 हजार रुपये निवेश करवाए। इसके बाद न तो शिकायतकर्ता को कोई मुनाफा दिया गया और न ही उसकी निवेश राशि वापस की गई। शिकायत के आधार पर थाना साईबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना के मुख्य सिपाही रफीक ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।  आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर के कीर्ति नगर निवासी चरचील के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तथा साईबर धोखाधड़ी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पुलिस ने अपने कब्जे में लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी एक बैंक खाता धारक है जिसने साईबर धोखाधड़ी में प्रयुक्त अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों को उपलब्ध करवाया था, जिसके बदले उसे एक लाख रुपये प्राप्त हुए थे। पुलिस रिमांड अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। वहीं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी।

APK फाइल के जरिए बैंक खातों पर कब्जा, साइबर ठगी मामले में तीन गिरफ्तार
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गैंग को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पकड़े गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि दो जून 2026 को साइबर दक्षिण पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।

थाना साइबर दक्षिण गुरुग्राम पुलिस के अनुसार छह अगस्त 2025 को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आईपीओ और शेयर्स में निवेश कराने के नाम पर उसके साथ 33 लाख 55 हजार रुपये की ठगी हुई है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ठगी की राशि में से पांच लाख 30 हजार रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसी खाते के जरिए साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज की। दो जून 2026 को साइबर दक्षिण पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पटेल निवासी गांव मंगारी, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश), अंशुमान उर्फ वैभव निवासी गांव बैरवा ननकार, जिला सिद्धार्थ नगर (उत्तर प्रदेश) और अभिषेक कुमार सिंह निवासी गांव इंदौर, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने जिस बैंक खाताधारक के खाते में ठगी की राशि ट्रांसफर हुई थी, उसके मोबाइल में चाइनीज साइबर ठगों द्वारा भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करवाई थी। इस एपीके फाइल के जरिए ठगों ने बैंक खाते का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। आरोपी बैंक खाताधारक को होटल में बुलाकर उस पर निगरानी रखते थे ताकि वह खाते का एक्सेस किसी को न दे सके। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि तीनों आरोपी नेपाल में जाकर चीनी साइबर ठगों से मिलकर आए थे और वहीं से ठगी का नेटवर्क आॅपरेट कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने कितने और लोगों के बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए और अब तक कितनी रकम ट्रांसफर करवाई।

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोपी।

WhatsApp and Instagram Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम में फंसाकर 48 लाख की ठगी
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। WhatsApp and Instagram Fraud: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एटीएस डोल्से सोसायटी में रहने वाले 56 वर्षीय रूपम गुप्ता साइबर ठगों का शिकार हो गए। शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उनसे करीब 48 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम विभाग सेक्टर-36 में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित रूपम गुप्ता के मुताबिक, अप्रैल 2026 में इंस्टाग्राम के जरिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। शुरुआत में उनसे लगातार चैट कर शेयर मार्केट और क्यूआईबी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर) ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद 29 अप्रैल 2026 को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ट्रेडिंग और निवेश की कथित ट्रेनिंग दी जाने लगी।

शिकायत के अनुसार, व्हाट्सएप ग्रुप में करीब 244 सदस्य थे। ग्रुप का एडमिन खुद को राजेश आहिर बताता था, जिसने विदेशी नंबर के जरिए पीड़ित से संपर्क किया। बाद में 'इन्वेस्टमेंट क्लब ट्रेनिंग इंटर्नशिप ग्रुप' नाम से एक दूसरा ग्रुप बनाया गया, जिसमें निवेशकों को आईपीओ और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने का काम किया जाता था। ठगों ने पहले कुछ निवेशों में फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीत लिया।

रूपम गुप्ता ने 'बागमाने रेट' नामक आईपीओ में 2 लाख 20 हजार रुपए निवेश किए, जिस पर उन्हें कथित रूप से लाभ भी दिखाया गया। इसके बाद 'गोल्डलाइन फार्मास्युटिकल्स' नाम के दूसरे आईपीओ में भारी निवेश कराने के लिए दबाव बनाया गया। धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल से 18 मई के बीच आईसीआईसीआई बैंक खाते से करीब 47 लाख 90 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, करूर वैश्य बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस समेत कई खातों का इस्तेमाल किया गया। जब पीड़ित ने अपने निवेश और मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, पेंडिंग पेमेंट और अतिरिक्त शेयर अलॉटमेंट के नाम पर और पैसे जमा कराने की मांग शुरू कर दी।

इसी दौरान रूपम गुप्ता को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा बार-बार नए शेयर जारी करने की बात कही जा रही थी, जबकि ऐसा सामान्य आईपीओ प्रक्रिया में संभव नहीं होता। इसके बाद पीड़ित ने 19 मई को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और 25 मई को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खातों, व्हाट्सएप नंबरों तथा डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए तेजी से इस तरह की निवेश संबंधी ठगी बढ़ रही है। आम लोगों को बिना सत्यापन किसी भी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, आईपीओ स्कीम या विदेशी नंबर से आने वाले निवेश प्रस्तावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Fake Investment Scheme: सावधान! फर्जी थी निवेश स्कीम! सरकार ने जारी की चेतावनी, सभी जरूर देख लें
Fake Investment Scheme:: नई दिल्ली (एजेंसी)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर चल रही फर्जी क्वांटम एआई निवेश स्कीम को लेकर सरकार ने रविवार को चेतावनी जारी की और कहा कि न ही केंद्र सरकार और न वित्त मंत्रालय इस प्रकार की कोई निवेश योजना या प्लेटफॉर्म नहीं चला रहे हैं।  वित्त मंत्री मंत्री सीतारमण के नाम पर चलाई जा रही क्वांटम एआई निवेश स्कीम में दावा किया जा रहा था कि कोई भी व्यक्ति केवल 22,000 रुपए निवेश करके बिना किसी रिस्क के सरकारी गारंटी के साथ 3 लाख रुपए तक कमा सकता है। इसके पंजीकरण की तारीख 24 मई है। Quantum AI News

इस फर्जी स्कीम का पर्दाफाश करते हुए सरकारी एजेंसी पीआईबी की फैक्ट यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम पर जालसाज ‘क्वांटम एआई’ निवेश योजना चला रहे हैं। इन योजनाओं के तहत नागरिकों को 22,000 रुपए के शुरूआती निवेश पर 3,00,000 रुपए की मासिक आय का वादा किया जा रहा है।

पोस्ट में आगे कहा गया कि यह स्कीम पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई गई है और चेतावनी दी गई है कि इस तरह की योजनाएं लोगों को धोखा देने और उनसे पैसे हड़पने के लिए बनाई गई हैं। पोस्ट में कहा कि ऐसे संदिग्ध लिंक या प्लेटफॉर्म से सावधान रहें जिनका उद्देश्य लोगों को धोखा देकर उनके पैसे हड़पना है। Quantum AI News

इसके अतिरिक्त, पोस्ट में नागरिकों को सलाह दी गई कि वे सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर प्रसारित हो रहे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही अविश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी साझा करें। सरकार ने आगे कहा कि भारत सरकार से संबंधित संदिग्ध सामग्री की सूचना सीधे पीआईबी फैक्ट चेक को व्हाट्सएप के माध्यम से +91 8799711259 पर या आधिकारिक ईमेल पर दी जा सकती है।

सरकारी एजेंसी पीआईबी की फैक्ट यूनिट ने कहा कि यह स्कीम पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई गई है और चेतावनी दी गई है कि इस तरह की योजनाएं लोगों को धोखा देने और उनसे पैसे हड़पने के लिए बनाई गई हैं। Quantum AI News

Cyber Fraud: 24 राज्यों में 274 साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ (एजेंसी)। Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के खिलाफ देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गृह मंत्रालय की “आई फोर सी” परियोजना के तहत संचालित ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ पर एक संदिग्ध बैंक खाते में असामान्य लेनदेन की जानकारी सामने आई।

भारतीय स्टेट बैंक के एक करंट अकाउंट पर नजर गई, जिसके जरिए लगातार अलग-अलग राज्यों से रकम जमा की जा रही थी। सूचना मिलते ही एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी निगरानी शुरू हुई। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, एक परत दर परत खुलती चली गई। पता चला कि ‘गणेश इंटरप्राइजेज’ के नाम से एमएसएमई परियोजना के तहत खुलवाया गया यह खाता असल में ठगी के पैसे इकट्ठा करने का माध्यम था।

पुलिस ने छापेमारी कर राहुल गुप्ता (37), रवि कुमार वर्मा (34), रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (40) और सोनू कुमार झा (34) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि खाते खोलने से लेकर उसे ऑपरेट करने तक एक सुनियोजित तंत्र काम कर रहा था। कुछ आरोपी कमीशन के बदले बैंक खाते खुलवाते थे, जबकि अन्य सदस्य ओटीपी, मोबाइल बैंकिंग और खातों की डिटेल्स व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप के जरिए देशभर के साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे।

पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बड़े पैमाने पर ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके राष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।