Permanently - Sach Kahoon Hindi

धूम्रपान का एक आैर हानिकारक परिणाम
– नहीं छोड़ेंगे स्मोकिंग तो बदल सकता है आपका डीएनए

नई दिल्ली: धूम्रपान सेहत के लिए खतरनाक है, यह तो सभी जानते हैं लेकिन हाल ही में प्रकाशित किए गए अध्ययन में इसको लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है, वो बेहद चौंकाने वाली है।

दरअसल, धूम्रपान से कैंसर होता है, यह तो सभी जानते हैं, लेकिन अब शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि धूम्रपान का असर शरीर के उन हिस्सों में भी होता है, जहां धुंआ सीधा नहीं पहुंचता। यानि शोधकर्ताओं को संकेत मिले हैं कि बीड़ी-सिगरेट का धुंआ मानव के डीएनए पर हमला बोलता है। एक छपे लेख के मुताबिक, ब्रिटेन के वेलकम ट्रस्ट सांगर इंस्टीट्यूट और अमेरिका के लॉस अलामोस नेशनल लेबोरेट्री के शोधकर्ताओं ने पांच हजार ट्यूमर्स का अध्ययन किया। अध्ययन में धूम्रपान करने वाले लोगों के ट्यूमर की तुलना उन लोगों के ट्यूमर से की गई, जिन्होंने कभी भी धूम्रपान नहीं किया था।

शोधकर्ताओं ने पाया कि धूम्रपान करने वालों के डीएनए में कुछ ऐसे निशान थे, जो दूसरों में नहीं थे। वैसे इस अध्ययन से पहले यह पता चला चुका था कि धुंआ शरीर के अंदर की कोशिकाओं से छेड़छाड़ करता है, लेकिन अब पता चला है कि इसका असर अप्रत्यक्ष तौर पर भी होता है और यह डीएनए में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। एजेंसी