Sach Kahoon Foundation Day - Sach Kahoon Hindi
‘सच कहूँ ने सच की आवाज को जन-जन तक पहुंचाया’
पाठकों ने सच-कहूँ के स्टाफ सदस्यों की सराहना की
सच कहूँ/राजू ओढां। दैनिक सच-कहूँ समाचार पत्र की 19वीं वर्षगांठ पर पाठकों ने ‘सच-कहूँ’ व उसमें कार्य करने वाली पूरी टीम को बधाई प्रेषित की है। सच-कहूँ की वर्षगांठ की खुशी में पाठकों ने पक्षियों के लिए चोगे-पानी का प्रबंध किया व लड्डू भी बांटे गए। पाठकों ने कहा कि सच-कहूँ हमेशा से ही साफ-सुथरा व मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण पत्रकारिता का पक्षधर रहा है। यह एक ऐसा अखबार है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर पढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सच-कहूँ ने विकट परिस्थितियों में भी अपनी आवाज को बुलंद रखते हुए अपने पाठकों तक हर बात पहुंचाई।
पाठकों ने सच-कहूँ को बधाई देते हुए कहा कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से सच-कहूँ की पूरी टीम ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा व ड्यूटी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करते हुए सच की आवाज को जन-जन तक पहुंचाया। रोड़ी ब्लॉक में पाठकों ने वर्षगांठ की खुशी में न केवल लड्डू बांटे अपितु भीषण गर्मी के मद्धेनजर पक्षियों के लिए चोगे-पानी का प्रबंध भी किया। ब्लॉक भंगीदास पवन इन्सां ने कहा कि रोड़ी ब्लॉक के पाठक सच-कहूँ से अपार स्नेह करते हुए उसके वितरित में सराहनीय भूमिका निभाते हैं। ब्लॉक कमेटी ने पाठकों व सच-कहूँ टीम को बधाई देते हुए कहा कि सच-कहूँ ने हमेशा सच की आवाज बुलंद रखी है। सच-कहूँ इसी तरह दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की करते हुए लोगों की आवाज बना रहे।
वहीं वर्षगांठ पर गांव नुहियांवाली के एनपीएस व आरएमपी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजपाल वर्मा ने सच-कहूँ को बधाई प्रेषित करते हुए पक्षियों के लिए चोगे-पानी के लिए चलाई गई मुहिम की सराहना की। एनपीएस के निदेशक वकील गोदारा ने स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर स्कूल में पानी के सकोरे लगाए तो वहीं डॉ. राजपाल वर्मा ने अपनी घर की छत पर पानी के सकोरे व घौंसले लगाए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सच कहूँ की 19वीं वर्षगांठ : मानवीय मूल्यों की स्थापना ही उद्देश्य
प्रिय पाठकों | अज ‘सच कहूँ’ अपनी स्थापना के 19 वर्ष पूरे कर चुका है। पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से 11 जून 2002 को अर्धसाप्ताहिक के रूप में सरसा (हरियाणा) से ‘सच कहूँ’ की शुरूआत हुई जो अब देश के सात राज्यों में दो भाषाओं (हिन्दी+पंजाबी) में लाखों पाठकों की पसंद बन चुका है। ‘सच कहूँ’ बदलती दुनिया के साथ डिजीटल फारमेट में वेब पोर्टल, ई-पेपर, यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से देश-विदेश के लाखों पाठकों तक पहुंच रहा है। ‘सच कहूँ’ का एकमात्र उद्देश्य है कि समाज में मानवीय मूल्यों दया, अहिंसा, प्रेम, सदाचार, सहयोग, सेवा, पर्यावरण संरक्षण का प्रसार-प्रचार हो एवं समाज से अंधविश्वास, नशाखोरी, वेश्यावृत्ति, भ्रष्टाचार, प्रदूषण आदि का विनाश हो।
‘सच कहूँ’ का स्व संकल्प है कि भ्रामक, मिथ्या, नफरत भरे समाचारों, आलेखों, विज्ञापनों से किसी भी पाठक की आर्थिक या मानसिक क्षति न हो, अत: ‘सच कहूँ’ सदैव साफ-सुथरी मानवीय मूल्यों से भरपूर पत्रकारिता का पक्षधर है। ‘सच कहूँ’ दुनिया का एकमात्र अखबार है, जो प्रतिदिन अपने मुख्य पृष्ठ पर यह प्रकाशित करना नहीं भूलता कि ‘आज के दिन सबसे बढ़िया काम किसने किया’।
‘सच कहूँ’ ने अपने अभी तक के जीवन काल में कई मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना किया, परन्तु इसके सुधि पाठकों के भरपूर स्नेह एवं ‘सच कहूँ’ टीम की कर्मठता के बल पर सतगुरू जी की कृपा से उन कठिन लम्हों से आगे बढ़कर मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहा है। अभी कोरोना की महामारी में ‘सच कहूँ’ के अथक मेहनती एवं समर्पित कई साथियों ने कर्तव्य निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है, ‘सच कहूँ’ उनकी सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा। ‘सच कहूँ’ प्रण करता है कि वह सामाजिक उत्थान के उद्देश्यों को जारी रखते हुए मानवता एवं राष्टÑ की सेवा में सदैव समर्पित रहेगा।
-संपादक
मैं ‘सच कहूँ’
अखबार हूं
अन्याय का प्रतिकार हूं
ज्योति का आगार हूं
न्याय के लिए लड़ता
मैं ‘सच कहूं’ अखबार हूं।
सच का दर्पण हूं
निश्छल प्रेम समर्पण हूं
पत्रकारिता धर्म है मेरा
निष्पक्षता नियम है मेरा
झूठों के लिए ललकार हूं
मैं ‘सच कहूं’ अखबार हूं।
निर्धनों की आवाज हूं
अंत नहीं आगाज हूं
घोर तिमिर का वक्ष चीरती
बुझता दिया नहीं मशाल हूं
सियासी समरांगण में
पाञ्चजन्य हुंकार हूं
मैं ‘सच कहूं’ अखबार हूं।
खबरों के आर-पार हूं
जन-जन का विश्वास हूं
धर्म की ध्वजा फहराता
मानवता का प्रकाश हूं
हर हलचल से खबरदार
गुरु आशीष का उपहार हूं
मैं ‘सच कहूं’ अखबार हूं।
-देवेन्द्रराज सुथार
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बुद्धिजीवी वर्ग ने सच कहूँ को सराहा
(Sach Kahoon Foundation Day)
उकलाना (कुलदीप स्वतंत्र)। सच कहूँ समाचार पत्र आज अपना अलग मुकाम हासिल कर चुका है। सच कहूँ के विषय में जब सर्वे किया गया तो बुद्धिजीवी वर्ग ने इसकी निष्पक्षता, पूरे परिवार का सम्पूर्ण अखबार, बिना किसी भेदभाव के खबरें प्रकाशित करने वाला, सभी पक्षों को साथ लेकर चलने वाला, अश्लीलता से कोसों दूर, पूरे समाज का साँझा अखबार करार देते हुए इसके विषय में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। आओ जानते हैं बुद्धिजीवी वर्ग ने सच कहूँ के विषय में क्या कहा
1. ‘सच कहूँ’ आज के दिन अपने आप में एक पूर्ण अखबार है, जोकि सभी बिंदुओं पर न्यूज प्रकाशित करता है और बिना भेदभाव के करता है। हमें खुशी होती ये अखबार पढ़कर, इसमें विश्व और क्षेत्र से संबंधित सभी जानकारियां पढ़ने को मिलती हैं। मैं अखबार को बधाई देना चाहूंगा, जो सभी पक्षों को साथ लेकर चलता है और जिसे हम परिवार के सामने बच्चों के साथ पढ़ सकते हैं। ‘सच कहूँ’ जो अपना जन्म दिवस मना रहा है, उसको बधाई देता हूँ और कामना करता हूँ कि यह दिन दोगुनी रात-चौगुनी तरक्की करे।
-सचिव संदीप गर्ग नगरपालिका उकलाना
2. सच कहूँ अखबार आज के जमाने की मांग है। निष्पक्ष है निडर है। सबसे बड़ी बात तो ये है की फालतू के विज्ञापनों से परे है। मैं तो यही कहूंगा, आप ज्यादा से ज्यादा अखबार के माध्यम से जुड़कर समाज सेवा के कार्य करें। धन्यवाद
ए.बी.पी.ओ. श्री निवास लम्बा, खंड बरवाला
3. राष्ट्रीय समाचार पत्र दैनिक सच कहूँ का 19 वर्षों का सफर स्वर्णिम रहा है। यही एक ऐसा समाचार पत्र है, जो सामाजिक सरोकारों पर आधारित है। इस समाचार पत्र में सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए समय-समय पर समाचार व लेख प्रकाशित किए जाते हैं। दैनिक सच कहूँ की त्वरित टिप्पणियों पर आधारित तो शोध पत्र भी प्रकाशित हो रहे हैं। वर्तमान समय में ऐसी ही निष्पक्ष पत्रकारिता की जरूरत है। मैं दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
-डॉ. राजपाल असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय हिसार, हरियाणा।
4. सच कहूँ के स्थापना दिवस पर आप सभी इलाका वासियों को शुभ कामनाएं व बधाई देते हैं। सच कहूँ अखबार का पूरे समाज में तेजी से प्रचार प्रसार हो रहा है, क्योंकि ये निष्पक्षता से समाज की बात को प्रकाशित कर रहा है। इसलिए अखबार के प्रति हमारी निष्ठा बनी रहेगी। सभी से यही कहते हैं कि आप सभी सच कहूँ अखबार से जुड़ें। ये अश्लीलता से कोसों दूर पारिवारिक और समाजिक अखबार है, जिसे पूरा परिवार एक साथ पढ़ सकता है।
-जगदीश पेटवाड़, प्रदेश संयोजक जागृति जत्था
5. सच कहूँ अखबार के स्थापना दिवस पर मुबारकबाद! सच कहूँ अखबार बिल्कुल निष्पक्षता से सही खबरें छापता है। लेखनी का अनुपम उदाहरण पेश कर रहा है।
-बृजलाल बहबलपुरिया, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, उकलाना
6. राष्टÑीय समाचार पत्र सच कहूँ जनहित के मुद्दों को उठाता है और समाज में एक साफ-सुथरी पत्रकारिता का नमूना पेश कर रहा है। वर्तमान दौर में युवाओं का मार्गदर्शन में भी ये अहम् भूमिका अदा कर रहा है।
-संजय गुप्ता संचालक, आदिश्वर जैन हाई स्कूल
7. सच कहूँ पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता के नए आयाम छुए, मेरी यही कामना है। वर्तमान दौर में ये अखबार बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। एक ओर जहां समाजहित के मुद्दों को उठाता है। वहीं समाज में व्याप्त कमियों पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता है, जिससे सुधार की संभावना बलवती होती है।
-विनोद फौजी अध्यक्ष उत्कर्ष, परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट
8. सच कहूँ को वर्षगांठ की हार्दिक बधाई। आज हर किसी की जुबां पर इस अखबार का नाम है, उसकी मुख्य वजह है अखबार की निष्पक्षता और सही जानकारी देकर बनाया गया विश्वास। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करूंगा कि वे अपने घर में सच कहूँ की प्रति अवश्य लगवाएं, क्योंकि ये ज्ञान का खजाना है। अखबार न सिर्फ समाचार देता है बल्कि ज्ञानवर्धक जानकारी देकर आपके बच्चों का मार्गदर्शन भी करता है।
– पाठक सुरेंद्र सिंह, गांव बिठमड़ा
9. सच कहूँ बहुत ही अच्छा अखबार है, जिसमें सतगुरु जी के अनमोल वचन पढ़ने को मिलते हैं। खेती से संबंधित जानकारियां, बीमारियों से बचाव के तरीके सहित ज्ञानवर्धक पाठ्य सामग्री मिलती है। इसके अलावा अखबार पढ़ने से शिक्षा और खेलों के प्रति भी बच्चों में रूझान बढ़ता है।
– बलबीर इन्सां 45 मैंबर हिमाचल
10. सच कहूँ अखबार पूज्य गुरु जी का समाज के ऊपर बहुत बड़ा उपकार है। ये समाचार पत्र वर्तमान परिदृश्य में स्टीक और सही सूचनाएं उपलब्ध करवाकर अफवाहों और गलत जानकारियों के चलते गुमराह होने की चिंता को दूर करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है, इसका पूरा परिवार के साथ पढ़ा जाना। अश्लीलता से परे ये अखबार आज समाज की महत्ती जरूरत बन गया है। मैं सच कहूँ को वर्षगांठ की हार्दिक बधाई देता हूँ।
– सुरेंद्र इन्सां, ब्लॉक भंगीदास उकलाना
11. सच कहूँ बहुत बढ़िया अखबार है। अश्लीलता और फूहड़ता से परे पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाकर ये समाज को सही दिशा देने का काम का रहा है। अखबार के माध्यम से पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों का खजाना मिलता है। सच कहूँ को पढ़कर ही दिन की शुरूआत होती है। सभी से अनुरोध है कि अखबार की प्रति घर में जरूर लगवाएं। सच कहूँ को वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
– भंगीदास भीमा उकलाना गांव
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।