Postmortem - Sach Kahoon Hindi

करनाल में छात्र-छात्रा ने निगला जहर
उपचार के दौरान तोड़ दिया दम

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। छात्र व एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते छात्र ने शुक्रवार की रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं छात्रा का उपचार करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने छात्र का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है।

छात्र के परिजनों का आरोप है कि शहर के एक युवक ने उसके साथ मारपीट की। जिससे आहत होकर छात्र व छात्रा ने शहर के रेलवे स्टेशन पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्र व छात्रा दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एसडीएम मौत मामला: पहली बार रात साढ़े 12 बजे हुआ पोस्टमार्टम
परिजन कर रहे सीबीआई जांच की मांग

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। बासंवाडा जिले में नदी के तेज बहाव में बहे कुशलगढ़ के उपखंडाधिकारी रामेश्वर दयाल मीणा का पोस्टमार्टम सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे किया गया। राजस्थान के इतिहास में संभवत यह पहला मामला है जब किसी का पोस्टमार्टम आधी रात के बाद किया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मीणा की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से मीणा के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए संभाग मुख्यालय उदयपुर से दो चिकित्सकों को बुलाया गया था जो देर रात साढे नौ बजे बांसवाडा पहुंचा था।

पोस्टमार्टम की स्वीकृति देने में लगे तीन घंटे

चिकित्सकों की ओर से रात में पोस्टमार्टम के लिये इजाजत मांगी गई जिसकी स्वीकृति देने में प्रशासन को तीन घंटे लग गए। लगातार पानी में रहने के कारण शव क्षत विक्षत होने और प्रशासन की ओर से रात में पोस्टमार्टम की इजाजत देने में देरी से गुस्साये मीणा के परिजन जिला कलेक्टर के आवास के बाहर धरना देकर बैठ गए। मीणा के पुत्र संदीप ने कहा कि उनके पिता ने पूरा जीवन प्रशासनिक सेवा में लगा दिया और उनके ही शव का पोस्टमार्टम करवाने में अनावश्यक देरी की जा रही है।

नदी के तेज बहाव में बहे गये थे मीणा

उल्लेखनीय है कि गत 14 जुलाई को नदी के तेज बहाव में वाहन सहित बहे मीणा का पार्थिव शरीर रविवार को अनास नदी में बरामद हुआ था। शव पर चोटों के निशान और सामान अलग अलग स्थानों पर मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन ने सोमवार को पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया लेकिन परिजनों की ओर से असंतोष जताने और बाहर के चिकित्सिकों को बुलाने की मांग की। इस पर जिला प्रशासन ने उदयपुर से दो और चिकित्सकों को बुलाकर रात में शव का पोस्टमार्टम कराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बाइक की टक्कर से महिला की मौत
पशु चारा लेकर जा रही थी घर

चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। दादरी-लोहारू मार्ग पर गाँव खेड़ी बूरा के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पशुचारा लेकर जा रही एक महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाँव खेड़ी बूरा निवासी अमनुदीन की पत्नी सुनहरी देवी रविवार सुबह खेतों से पशु चारा लेकर वापिस अपने घर जा रही थी। गाँव खेड़ी बूरा की नहर पुल के पास अचानक पीछे से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला कई फुट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना में बाइक सवार भी गिरकर मामूली रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों व ग्रामीणों ने तुरंत घायल महिला को संभाला तथा भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार उक्त युवक को पकड़कर एक दुकान पर बैठा लिया। बाद में ग्रामीण घायल महिला को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर उक्त युवक भी मौके से बाइक सहित फरार हो गया।

घटना बारे तुरंत महिला के परिजनों व पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तेज रफ्तार ट्राले ने बुजुर्ग को रौंदा
बुजुर्ग का शव ट्राले के टायरों में फंस गया

तरनतारन। जिले के गांव शेरों की लिंक सड़क पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्राले ने सामने से आ रही स्कूटी सवार को रौंद दिया। इससे स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। बुजुर्ग का शव ट्राले के टायरों में फंस गया। पुलिस ने शव को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला।

जिले के फतेहाबाद कस्बा निवासी 63 वर्षीय जगजीत सिंह अपनी स्कूटी से गांव जामाराय से अपने घर लौट रहे थे। वह गांव शेरों के लिंक सड़क पर पहुंचें। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने जगजीत को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से जगजीत स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए और ट्राला ने उनको बुरी तरह कुचल दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद लोग दौड़े, लेकिन जगजीत की बुरी तरह ट्राले के पिछले पहियों के बीच में फंस गए थे। जब तक उनको उसमें से निकाला जाता उनकी मौत हो गई। लोगों ने दुर्घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी।

श्री गोइंदवाल साहिब थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचें और ट्राले के पहियों के बीच फंसे शव को बाहर निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्राले से सीधी टकराई जायलो गाड़ी, ड्राइवर समेत 8 की मौत
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार रात्रि को ट्राला व जायलो गाड़ी में हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि जायलो में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। शनिवार को 7 शवों का पोस्टमार्टम झज्जर के नागरिक अस्पताल में किया गया, जबकि जायलो चालक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक में करवाया गया। बाद में पातुवास में सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी अनुसार, बंजारा जाति के करीब दो दर्जन परिवार रेलवे लाइन के पास गांव पातुुवास में वर्षों से झुग्गियों में रह रहे हैं। बताया जाता है कि रघवीर पुत्र नंदराम, जगदीश पुत्र माहलेराम, राजू पुत्र भीमाराम, राजू पुत्र मोतीराम, बलबीर पुत्र पालाराम, भागीरथ पुत्र मांगेराम, बीरबल पड़ोस के ही गांव टिकाण कला के सुखेन्द्र पुत्र नारायण की जायलो गाड़ी एचआर 61ए-6885 को लेकर बहादुरगढ़ के लिए चले थे। इसी वक्त झज्जर से छुछकवास की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्राले से जायलो गाड़ी की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में जायलो में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। चिंताजनक स्थिति में चालक सुखेंद्र को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया था। सुखेंद्र ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया। बेरी थाना के उप निरीक्षक मुरारीलाल ने बताया कि ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख रूपये

पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की यथासंभव मदद करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रेन के नीचे आने से दो की मौत
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। बिछवाल थाना क्षेत्र में दो युवकों की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह युवकों के शव पट्टरियों पर कटे हुए मिले। शव देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने तुरंत पुलिस पहुंची। शवों को सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एसआई आनंद कुमार के अनुसार करणी औद्योगिक क्षेत्र के पास रेल पट्टरियों पर दो युवकों के शव मिले हैं।

पटरियों पर बैठकर पी रहे थे शराब

युवकों की पहचान महेश कुमार और पटेश्वर के रूप में हुई है। दोनों युवक गया, बिहार के रहने वाले हैं। दोनों काफी समय से एक फैक्ट्री में काम करते थे। युवकों की पहचान उनके पहने कपड़ों तथा मोबाइल फोन से हुई है। दोनों गत शाम को घूमते हुए रेल पट्टरियों पर चले गए थे। वहीं पट्टरियों पर बैठकर शराब पी रहे थे कि अचानक ट्रेन के आने से दोनों चपेट मेें आ गए और दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले की मर्ग दर्ज की गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान में बरसात का कहर, तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान बरसात जनित हादसों में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं मेहसाना-पालनपुर रेलखंडों के मध्य भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

डॉ अमरचंद के शव का पोस्टमार्टम जारी

पुलिस के अनुसार सवाईमाधोपुर जिलें के गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र के पैमापुरा गांव के डूंगरी के बालाजी के पास एक बरसाती नाले में नहाते समय डूबने से केतन माली (13), लवकुश माली (14) और प्रेमसिंह माली (15), की मौत हो गई। जोधपुर के रातानाड़ा थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले में तेज बहाव में डॉ अमरचंद राठी की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं डॉ अमरचंद के शव का पोस्टमार्टम जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रेवदर में 9 सेंटीमीटर, कोटड़ा में 7 सेंटीमीटर, पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंटआबू में 6 सेंटीमीटर, आबूरोड, बालोतरा, रानीवाड़ा में 6.6 सेंटीमीटर, अरथूना, शेरगढ में 5.5 सेंटीमीटर, सिरोही, गुढामनाली, बागदोरा में 4.4 सेंटीमीटर, मुंडावर, किशनगड़, उदपुरवाटी, डीग, कांमा, सुजानगढ़ में 3.3 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 2 सेंटीमीटर से। सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। सीकर में 24 मिलीमीटर, जोधपुर सिटी 16.2 मिमी, अलवर 12 मिमी, जालोर 8.0 मिमी, डबोक 5.4 मिमी, और चूरू में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आनंदपाल एनकाऊंटर मामला : पोस्टमार्ट के लिए नहीं आए परिजन
चूरू (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल की मोर्चरी में आनंदपाल सिंह के शव का फिर पोस्टमार्टम शुरू किया गया। लेकिन आनंदपाल सिंह के घर से ना तो कोई वकील मोर्चरी में पहुंचा और न ही कोई परिजन। इसके कारण पुलिस ने सवा तीन बजे पोस्टमार्टम शुरू करा दिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट ने बताया कि पोस्टमार्टम शुरु करने से पाहले माइक व फोन से आनंदपाल के परिजनों व वकील को सूचना दी गई लेकिन कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंचा। कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए फिर पोस्टमार्टम शुरू करवा दिया गया है।

शरीर के 30 एक्स-रे किया

छह दिन पुराना शव होने के कारण भंयकर रूप से बदबू आ रही है। इसके कारण बोर्ड सदस्यों को काफी परेशानी हुई। इसके लिए स्पेशल परफ्यूम मंगवाया गया। पोस्टमार्टम से पहले पूरी शरीर के 30 एक्स-रे किए गए।

बोर्ड में बीकानेर व चूरू के डाक्टर शामिल

मेडिकल बोर्ड में बीकानेर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. संजीव गुरी, डा. शैलेन्द्र सारण तथा चूरू से पीएमओ सर्जन जेएन खत्री, न्यूरो सर्जन डा. मनीराम डूडी, आॅथोपीडिक्स डा. आनंदप्रकाश शर्मा व एक अन्य डाक्टर शामिल हैं।

लाडनूं में धारा 144 लागू

इधर लाडनूं के सांवराद में करणी सेना के कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। लाडनूं में भी प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। सुजानगढ़ में भी करणी सेना व राजपूत समाज के लोगों सहित कई अन्य ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आंनंदसिंह के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की और बिना वजह के फंसाए गए रिश्तेदारों को रिहा किया जाए। इसके अलावा जिले में तनाव बढ़ता जा रहा है। हर कस्बे व शहर में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगा दिया गया है।

अदालत ने दिया था फिर से पोस्टमार्टम का आदेश

स्थानीय अदालत ने पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपराधी आनंदपाल सिंह के शव का फिर से पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए थे। अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि रतनगढ़ की अतिरिक्त जिला अदालत ने पुलिस मुठभेड में मारे गए अपराधी आनंदपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम फिर से कराने के आदेश दिए हैं।

अदालत के आदेश पर, मुठभेड़ में मारे गए अपराधी आनंदपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम चूरू के जिला मुख्यालय के राजकीय अस्पताल में करवाया गया। रतनगढ़ अस्पताल ए श्रेणी का नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को चूरू अस्पताल ले जाया गया। अदालत ने यह आदेश एक मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए आदेश की अनुपालना में दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पैर फिसलने से पानी से भरे रेलवे अंडर ब्रिज में डूबे दो मासूम
भतीजे को बचाने उतारे चाचा की भी मौत

ढांड (सच कहूँ न्यूज)। गांव सोलूमाजरा से खेड़ी रायवाली को जाने वाली सड़क पर बने रेलवे अंडर पास में गिरने दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि इनको बच्चों बचाने गए एक बच्चे का चाचा भी पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई तीनों मौतों से पूरे गांव में मातम छा गया।

मृतक बच्चों में एक गांव खेड़ी रायवाली निवासी नवीन (12) पुत्र ओमप्रकाश जो कक्षा छठीं का छात्र है और पास के गांव बंदराना के स्कूल में पढ़ता है। दूसरा गांव देदना जिला पटियाला निवासी आकाशदीप (13) पुत्र जरनैल सिंह अपने नाना काबज सिंह के घर गर्मियों की छुट्टियां मनाने आया था। उक्त दोनों छात्र खेतों में घूमने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान दोनों बच्चे रेलवे अंडर ब्रिज के ऊपर से निकल रहे थे कि अचानक पैर पिसलने से पुल में नीचे कई फूट गहरे पानी में जा गिरे।

दोनों बच्चों को एकाएक पुल से नीचे गिरता देख नवीन के चाचा जरनैल सिंह ने पुल के ऊपर से छलांग लगा दी, लेकिन वह गहरे पानी में नीचे जमी दलदल में धंस गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन जब तक उनको बाहर निकाला गया, बहुत देर हो चुकी थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल भेज दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रक और कंटेनर में हुई भयंकर टक्कर , चार की मौत
उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर देर रात बोरी कुआं विकट मोड़ पर ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में 4 लोगों की मौके पर ही  मौत हो गई। उदयपुर से अहमदाबाद से कंटेनर जा रहा था, विकट मोड़ होने के कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ चला गया। सामने से अहमदाबाद से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

टक्कर इतनी भीषण थी कि आमने सामने के दोनों वाहन के चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को निकाला और उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

जिनका पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रंजिशन मारपीट कर युवक की हत्या
पांच युवकों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज

जींद (सच कहूँ न्यूज)। गांव आसन में शनिवार देर रात एक युवक का शव सदिग्ध परिस्तिथियों में मिला। शव की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी राविस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीन आफ क्राईम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।

धड़ौली गांव के युवक मनजीत की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई कर्मजीत की शिकायत पर गांव के ही संजय, प्रवीण, जयभगवान, सिकंदर व एक अन्य के खिलाफ हत्या करने, शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई कर्मजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही संजय, प्रवीण, जयभगवान, सिकंदर व एक अन्य मनजीत के साथ रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश को लेकर मनजीत की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए फैंक दिया था।

सदर थाना प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि युवक मनजीत की गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिश के चलते हत्या की थी। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा

जींद (सच कहूँ न्यूज)। गांव खेड़ी तलोड़ा के पास वीरवार रात्रि को सड़क किनारे रोड रोलर से हुई बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है जबकि बच्चे की गंभीर हालत देख उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव जाजवान निवासी राममेहर (27), अपनी पत्नी ममता (25), पुत्री आलिया (4), बेटे अंकित (3) के साथ वीरवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर गांव खेड़ी तलोड़ा से अपने गांव वापस लौट रहा था। गांव खेड़ी तलोड़ा के निकट ही अंधेरा होने के चलते सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार ममता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राममेहर, आलिया व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राममेहर, आलिया को मृत घोषित कर दिया जबकि अंकित की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायत पर रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक राममेहर के चाचा राजेंद्र ने बताया कि राममेहर मजदूरी का कार्य करता था। वीरवार को राजेंद्र अपनी रिश्तेदारी में गांव खेड़ी तलोडा गया हुआ था। देर शाम को जब वह वापस लौट रहा था तो ये सड़क हादसा हो गया। सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और रोड रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।