Tokyo Olympics - Sach Kahoon Hindi

रवि दहिया ने टोक्यों ओलंपिक में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश व देश का मान-सम्मान
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिला नेहरू युवा केन्द्र (Nehru Yuva Kendra) तथा आदर्श युवा खेल और विकास समिति द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गांव नाहरी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, जिसमें विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई गई, जिनमें कबड्डी, ऊंची कूद, रस्सा कसी तथा दौड़ शामिल रही। गांवों के सैकडय़ों युवाओं ने इन खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। Kharkhoda News

इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम खेल एक समावेशी और फिट समाज के लिए एक समर्थक के रूप में है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी स्वस्थ जीवन शैली की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ स्कूल व कॉलेजों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रखता ही है बल्कि हमें अनुशासन व सहनशीलता के साथ जीवन व्यतीत करने के बारे में भी सिखाता है। Kharkhoda News

जिला युवा अधिकारी ने कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर विभिन्न स्कीमों के माध्यम से खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करती है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ी नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का समूचा जीवन प्रेरणादाई है एवं उनके जीवन की शिक्षाओं को हम अपनी जीवन शैली में डालकर व्यक्तिगत व समाज हित में बड़ा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस गांव ने देश को कई अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी दिए है। इसी गांव के बेटे रवि दहिया ने टोक्यों ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान-सम्मान बढ़ाया। Kharkhoda News

उन्होंने खेल स्पर्धाओं में विजय प्राप्त करने वाले खिलाडियों की जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी मैच में नाहरी की टीम प्रथम व सबोली की टीम दूसरे स्थान पर रही, रस्सा कसी में टीम नितिन प्रथम व टीम हिमांशु द्वितीय स्थान पर रही जबकि लंबी कूद में प्रथम स्थान पर शिवम, द्वितीय स्थान पर लोकेश एवं तृतीय स्थान पर मनीष रहे। सभी विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। Kharkhoda News

इस मौके पर आदर्श युवा खेल एंड विकास समिति के युवा ईकाई के अध्यक्ष विशाल, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद मोदी, पूर्व सरपंच महेश, समिति के सचिव नरेंद्र कुमार जी, काला पहलवान, दलेल, पंच संदीप, ओमप्रकाश, मंगतू राम, अरुण, नरेश, विशाल, कब्बड़ी कोच सतबीर, मन्नू, सुमित, विशाल, देवेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के बीच बिजली के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

नीरज चोपड़ा और रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न
शिखर सहित 35 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गयी। खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोगोर्हैन,पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

पिछले वर्ष पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था

अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है। खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। पिछले वर्ष पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बेटियों देश को मान है तुम पर : टोक्यो ओलंपिक में देश की बेटियों ने जीते 7 में से 3 मेडल
बात शिक्षा की हो, आईटी सेक्टर की हो या फिर बात हो खेतों की या फिर खेलों की बेटियों ने विश्व में खूब नाम कमाने का काम किया है। टॉक्यो में हुए आॅलंपिक में भी देश की बेटियों ने खूब नाम कमाया

आॅलंपिक में देश का नाम रोशन कर रही हैं देश की बेटियां

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र।...म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं है, हर ऊंचाई को छू जाती हैं, देश का मान बढ़ाने के लिए जान पर खेल जाती हैं। यह पंक्ति देश की बेटियों पर स्टीक बैठती हैं। आज हर क्षेत्र में देश की बेटियां अपनी आवाज को बुलंद कर रही हैं। बात शिक्षा की हो, आईटी सेक्टर की हो या फिर बात हो खेतों की या फिर खेलों की बेटियों ने विश्व में खूब नाम कमाने का काम किया है। टॉक्यो में हुए आॅलंपिक में भी देश की बेटियों ने खूब नाम कमाया है। आॅलंपिक में भारत को एक स्वर्ण सहित 7 पदक मिले हैं जिसमें से 3 पदक बेटियों ने बटोरे हैं। आॅलंपिक में सबसे पहला पदक सिल्वर के रूप में देश की बेटी मीराबाई चानू ने वूमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में डाला।

दूसरा पदक कांस्य के रूप में लवलीना बोरगोहेन ने वूमेंस वेल्टरवेट व तीसरा पदक भी ब्रांज के रूप में पीवी सिंधु ने वूमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में देश की झोली में डाला। हालांकि देश के बेटों ने भी चार पदक जीते हैं जिसमें से नीरज चोपड़ा ने मेंस जेवलिन थ्रो में स्वर्ण, रवि कुमार दहिया ने मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में सिल्वर, भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज, बजरंग पुनिया ने मेंस 65 किग्रा रेसलिंग में ब्रॉन्ज हासिल किया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता पूरे देश का दिल

पहली बार आॅलंपिक में सेमिफाईनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम बेशक देश के लिए कोई पदक नही बटोर सकीं लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे देश का दिल जीतने का काम किया। हर जुबां से भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को लेकर सिर्फ वाह-वाह ही निकला। ऐसे में महिला हॉकी टीम के अच्छे प्रदर्शन को कतई भुलाया नही जा सकता और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेटियों का यह प्रदर्शन प्रेरणा बनेगा।

2016 में देश को सिर्फ बेटियों ने दिलाए थे पदक

भारत की बेटियां खेलों में खूब दमखम के साथ आगे बढ़ रही हैं। वर्ष 2016 में रियो में हुए आॅलंपिक में देश को दो पदक मिले थे और दोनों पदक बेटियों ने देश की झोली में डालने का काम किया था। 2016 में पीवी सिंधु ने वूमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में सिल्वर पदक जीता था व वूमेंस 58 किग्रा रेसलिंग में साक्षी मलिक ब्रॉन्ज पदक हासिल किया था। इसके अलावा 2012 में 6 पदक में से 2 पदक बेटियों साईना नेहवाल व मैरीकॉम ने देश की झोली में डाले थे। वर्ष 2000 में सिडनी में हुए आॅलंपिक में देश को एक पदक मिला जिसे देश की बेटी कर्णम मल्लेश्वरी ने देश के नाम करने का काम किया।

कम संसाधनों के बीच देश की झोली में पदक डाल रहे खिलाड़ी

इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि अन्य देशों के मुकाबले भारत के खिलाड़ियों के पास संसाधनों की कमी है। लेकिन यह चैन देने वाली बात है कि जो खिलाड़ी देश के लिए पदक लेकर आए हैं, उन सभी ने कम संसाधनों के बीच ज्यादा मेहनत के बलबूते पर देश को पदक दिलाने का काम किया है। हालांकि सरकारों द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सभी खिलाड़ियों के पास सभी प्रकार की सुविधाएं नही पहुंच पाती। बावजूद इसके देश के अनेकों खिलाड़ियों ने गरीबी को मात दी है और देश का नाम दुनिया में चमकाने का काम किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज सहित अन्य पदक विजेताओं का अभिनन्दन समारोह में भव्य स्वागत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा सहित अन्य भारतीय ओलंपिक दल का यहां सोमवार शाम को एक अभिनन्दन समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले खिलाड़ियों का दिल्ली के हवाई अड्डे पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद भारत के चैंपियन स्वदेश लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारे के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट के बाहर ओलंपिक विजेताओं के इंतजार में प्रशंसक जश्न मनाते दिखे। भारतीय दल में गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा, कांस्य विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और रवि दहिया शामिल थे। भारतीय हॉकी टीम भी दिल्ली लौटी। स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी देश लौटीं। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की अगवानी के लिए खेल मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज चोपड़ा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

प्रशंसकों ने बजरंग पूनिया को कंधे पर उठा लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। लोगों के हाथों में वेलकम बजरंग पूनिया के प्लेकार्ड्स थे । प्रशंसकों ने फूलों की बारिश की। सरकार द्वारा यहाँ अशोक होटल में आयोजित अभिनन्दन समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी खिलाड़ियों का एक एक करके भव्य स्वागत किया। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ही टोक्यो ओलंपिक में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता रहे, जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीता। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, पुरुष हॉकी टीम और पहलवान बजरंग पुनिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि चानू और सिंधु अपने खेलों की समाप्ति और पदक प्राप्त करने के बाद देश लौट आए थे, क्योंकि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पदक समारोह के 48 घंटों के अंदर एथलीटों का टोक्यो छोड़ना अनिवार्य था। भारत ने इस बार ओलंपिक खेलों के लिए 120 से अधिक एथलीटों सहित 228 सदस्यों का मजबूत दल टोक्यो भेजा था। कोरोना महामारी के कारण एक वर्ष देर से हुए ओंलपिक में यह देश की अब तक की सबसे बड़ी उपस्थिति थी। हवाई अड्डे के अंदर और बाहर दोनों जगह भीड़ ने देश के नायकों का स्वागत किया। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएफआई) के महानिदेशक संदीप प्रधान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने एथलीटों का स्वागत किया। उनके साथ एथलेटिक्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के प्रमुख आदिल सुमारिवाला भी मौजूद रहे। एथलीटों को माला पहना कर और गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया।

हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने इस दौरान सक्रियता दिखाई और समर्थकों और मीडिया कर्मियों की भारी उपस्थिति के बावजूद अराजकता नहीं फैलने दी, हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया, क्योंकि लोग अपने नायकों को देखने के लिए बेहद उत्साहित दिखे। ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिए टोक्यो 2020 सबसे खास रहा। भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया और पदकों की संख्या के मामले में 48वें स्थान पर रहा। एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ भारत ने कुल सात पदक जीते जो लंदन ओलम्पिक में जीते छह पदकों से एक ज्यादा थे ।

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ही टोक्यो ओलंपिक में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता रहे, जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीता। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, पुरुष हॉकी टीम और पहलवान बजरंग पुनिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि चानू और सिंधु अपने खेलों की समाप्ति और पदक प्राप्त करने के बाद देश लौट आए थे, क्योंकि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पदक समारोह के 48 घंटों के अंदर एथलीटों का टोक्यो छोड़ना अनिवार्य था। भारत ने इस बार ओलंपिक खेलों के लिए 120 से अधिक एथलीटों सहित 228 सदस्यों का मजबूत दल टोक्यो भेजा था। कोरोना महामारी के कारण एक वर्ष देर से हुए ओंलपिक में यह देश की अब तक की सबसे बड़ी उपस्थिति थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राज्य सभा ने ओलंपिक टीम का किया अभिनंदन
नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को टोक्यो गई ओलंपिक टीम का अभिनंदन किया गया और रिकार्ड संख्या में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी गई। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीतकर तालिका में भारत 47वें स्थान पर रहा, जो पूर्व की तुलना में काफी बेहतरीन प्रदर्शन का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ओलंपिक में दसवें पायदान पर पहुंचना होना चाहिए। टोक्यो ओलंपिक में जितने खिलाड़ी गए थे, उनमें से 40 प्रतिशत हरियाणा और पंजाब का प्रतिनिधित्व करते थे। इन दोनों राज्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों प्रदेशों ने खेल का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में 55 खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल खेला जबकि 40 खिलाड़ी सेमीफाइनल भी खेले।

खिलाड़ियों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया

तेइस वर्षीय नीरज चोपड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिलाड़ियों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहलवान बजरंग पुनिया ने भी घुटने की चोट के बावजूद पदक जीता है। उन्होंने कहा कि 121 साल के ओलंपिक इतिहास में भारत का प्रदर्शन इस बार बहुत अच्छा रहा। उन्होंने खेलों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे देश का मान बढ़ता है। भारत को छह ओलंपिक में कोेई पदक नहीं मिला था जबकि बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक मिला था। सिडनी ओलंपिक में भारोत्तोलन में कर्णम मल्लेश्वरी ने पदक दिलाया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

टोक्यो ओलंपिक के योद्धाओं को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा, 13 अगस्त को होगा राज्य स्तरीय समारोह

सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के लिए खिलाड़ियों ने सर्वाधिक सात मेडल प्राप्त किए हैं जिसमें से तीन मेडल हरियाणा के खिलाड़िय़ों ने जीते हैं। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।

हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाडिय़ों को न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर भी प्रदान कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा आने वाली 13 अगस्त को सम्मान समारोह में खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने भिन्न-भिन्न खेलों में मेडल विजेता खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने जैवेलीन थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा व कुश्ती में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को बधाई देते दी और कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दशकों बाद देश की हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपना स्थान अर्जित किया है, यह हम सबके लिए बड़े गर्व का विषय है। वर्तमान समय में एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम या ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड खेलों का क्रेज बढ़ रहा है और देश के खिलाड़िय़ों ने ऐतिहासिक स्वरूप प्रस्तुत किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ओलंपिक में हरियाणा के छोरे छाए, नीरज के गोल्ड और बजरंग के कांस्य ने दी देश को खुशियां
सरकार ने की इनामों की बरसात, पूरे देश से मिल रही बधाइयां

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। शनिवार को टोक्‍यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने स्‍वर्ण और फ्री स्‍टाइल 65 किलो वर्गी कुश्‍ती में पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्‍य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार ने अपने दोनों खिलाड़ियों पर जमकर इनामों की बारिश की है। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को छह करोड़ रुपये का नकद इनाम और क्‍लास वन अफसर की सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। वहीं, बजरंग पूनिया को ढाई करोड़ रुपये नकदी के साथ एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोनों प्‍लेयरों को 50 प्रतिशत रियायत पर जमीन देने की घोषणा भी की गई।

मुख्‍यमंत्री खट्टर ने बताया कि बजरंग पूनिया के झज्जर स्थित उनके पैतृक गांव खुदान में एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी कराया जाएगा। इसी तरह, नीरज चोपड़ा के शहर पंचकूला में खिलाड़ियों के लिए एक सेंटर बनाया जाएगा जिसको वह हेड करेंगे। गौरतलब है कि बजरंग पुनिया ने कजाखस्तान के डाउलेट नियाजबेकोव को 8-0 से एकतरफा हराया। भारत के पदकों की संख्या 7 हो गई है, जो लंदन ओलिंपिक-2012 से ज्‍यादा है।

पहलवान रवि दहिया को दिए थे 4 करोड़

गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को चार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। दहिया को खट्टर सरकार ने क्‍लास वन की सरकारी नौकरी और रियायती दर पर प्‍लाट भी देने की घोषणा की है। रवि दहिया को फ्री स्‍टाइल 57 किग्रा भार वर्ग में रूसी पहलवान जावुर युवुगेव ने हराकर गोल्‍ड जीता था।

हरियाणा के छोरे ने गाड़ा लट्ठ

वहीं एथलीट नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम मनोहर लाल ने दी देश को बधाई। सीएम ने कहा कि हरियाणा के छोरे ने टोक्यो में लठ्ठ गाड दिया।

सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा कि प्रदेश की खेल नीति के अनुसार नीरज को 6 करोड़ का नगद पुरस्कार, क्लास-1 की नौकरी और रियायती दर पर प्लाट दिया जाएगा। वहीं पंचकूला में ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथेलेटिक्स’ बनाया जाएगा जिसका हैड नीरज चोपड़ा को बनाने का प्रस्ताव भी दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने हारकर भी सबका जीता दिल
टोक्यो (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में भले ही हार गई हो लेकिन अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। इंडियन टीम ने ब्रिटेन के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 की बढ़त बना ली थी। लेकिन चौथे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने गोल दागकर भारत को बैकफुट पर ढकेला। अंत में स्कोर ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज कर ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा किया।

हारकर भी रचा इतिहास

लेकिन सेकंड हाफ में भारत 3-4 से पीछे हो गया और हार गया। और इस तरह हार कर भीभारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला टीम के इस राउंड तक पहुंचने ता श्रेय टीम के खिलाड़ियों और उनके कोच सोर्ड मारेजन को जाता है। महिला टीम की इस हार पर भी भारत के लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनको प्रोत्साहित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत की महिला हॉकी टीम में नए भारत की भावना परिलक्षित होती है और इस टीम पर गर्व है। महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में ब्रिटेन से मामूली अंतर से हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने यह बात कही। मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा ,” महिला हॉकी में हम मामूली अंतर से पदक से चूक गए लेकिन इस टीम में नए भारत की भावना प्रकट होती है जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तथा नए आयाम हासिल करते हैं । इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में इनकी सफलता देश की युवा बेटियों को हॉकी खेलने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देगी। इस टीम पर गर्व है।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा की हम महिला हॉकी टीम के टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने सभी मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम का प्रत्येक खिलाड़ी साहस, कौशल और दृढ़ निश्चय वाला है।

We will always remember the great performance of our Women’s Hockey Team at #Tokyo2020. They gave their best throughout. Each and every member of the team is blessed with remarkable courage, skill and resilience. India is proud of this outstanding team.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2021

We narrowly missed a medal in Women’s Hockey but this team reflects the spirit of New India- where we give our best and scale new frontiers. More importantly, their success at #Tokyo2020 will motivate young daughters of India to take up Hockey and excel in it. Proud of this team.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2021

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

टोक्यो ओलंपिक: विनेश फोगाट महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हारीं
टोक्यो (एजेंसी)। विश्व नंबर एक भारतीय पहलवान विनेश फोगाट यहां गुरुवार को महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की वेनेसा कलाडजिंस्काया से हार गईं। बुल्गारियन पहलवान ने शुरू से ही मुकाबले में आक्रामकता दिखाई और शुरूआत में ही 2-0 की बढ़त ले ली। विनेश ने हालांकि वापसी करते हुए दो अंक लिए, लेकिन अंत में वेनेसा ने विनेश को पस्त करके मुकाबला जीत लिया।

विनेश के पास अब रेपचेज राउंड में पहुंचकर कांस्य पदक जीतने का मौका है, बशर्ते वेनेसा फाइनल राउंड में पहुंचे। विनेश ने इससे पहले आज सुबह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैट्ससन को 7-1 से हराया था। उनके अलावा अंशु मलिक आज महिला फ्रीस्टाइन 57 किग्रा वर्ग के रेपेचेज राउंड में हार कर भारत को कांस्य पदक दिलाने में विफल रहीं।

भारतीय पहलवान अंशु मलिक कांस्य लाने में असफल

युवा भारतीय पहलवान अंशु मलिक की यहां वीरवार को महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के रेपचेज राउंड में रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) की वेलेरिया कोब्लोवा से हारने के बाद टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाने की उम्मीद टूट गई। वेलेरिया ने अंशु को 5-1 से मात दी। रूसी पहलवान ने मुकाबले की शुरूआत में ही 1 अंक लेकर अंशु पर दबाव बनाया, लेकिन भारत की इस युवा पहलवान ने जवाबी हमला बोला और एक अंक हासिल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया, लेकिन मैच के अंत में वेलेरिया ने दांव दिखाए और सीधे चार अंक हासिल कर 5-1 से मुकाबला जीत लिया।

अंशु को इससे पहले बुधवार को प्री क्वार्टर फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में उन्हें बुल्गारिया की इरियाना कुराचकिना ने 8-2 से हराया था और टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में जगह पक्की की थी। उल्लेखनीय है कि भारत के लिए कुश्ती में रेपेचेज राउंड हमेशा से ही भाग्यशाली रहा है। ओलंपिक इतिहास में भारत को इसके जरिए अब तक तीन कांस्य पदक मिल चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश अंशु मलिक चौथा पदक हासिल करने में असफल रहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

41 वर्ष का इंतजार खत्म: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हरा कर जीता कांस्य पदक
टोक्यो (एजेंसी)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां गुरुवार को टोक्यो अोलंपिक में जर्मनी को हरा कर 41 वर्षाें बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीत कर पदक का सूखा खत्म किया। 1980 के माॅस्को ओलंपिक खेलों के बाद यह भारत का पहला ओलंपिक हॉकी पदक है। वहीं यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। अन्य दो कांस्य पदक 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख खेलों में आए थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओवरऑल ओलंपिक में 12 पदक जीते हैं, जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

मैच की बात करें तो दोनों टीमों ने अपनी ताकत के साथ हॉकी खेली। जर्मनी शुरुआत में भारत के मुकाबले थोड़ा हावी रहा। दूसरे मिनट में पहला गोल भी जर्मनी की तरफ से ही हुआ। मिडफील्डर ओरुज तिमूर ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत ने एक गोल की तलाश में आक्रामकता दिखाई, लेकिन गोल नहीं हो पाया और पहला क्वार्टर 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।

दूसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत को वो गोल मिला, जिसकी उसे तलाश थी। फॉरवर्ड सिमरनजीत सिंह ने 17वें मिनट में शानदार गोल दाग कर टीम को बेहद जरूरी 1-1 की बराबरी कराई, हालांकि इसके बाद जर्मनी ने एक-एक मिनट के अंतराल में दो गोल करके अपनी बढ़त को 3-1 कर लिया। फॉरवर्ड वेलेन निकलस और फुर्क बेनेडिक्ट ने क्रमश: 24वें और 25वें मिनट में ये गोल दागे।

3-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तेजी दिखाई, जिसका अच्छा परिणाम मिला। भारत 27वें और 29वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर लेने में कामयाब हुआ। मिडफील्डर हार्दिक सिंह और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने इन मौकों को भुनाया और गोल करके टीम को 3-3 से बराबरी कराई। इसी के साथ दूसरा क्वार्टर समाप्त हुआ।

इसके बाद मैच में भारत ने पकड़ बनाए रखी। दूसरे क्वार्टर में मिली लय को बरकरार रखते हुए टीम ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही दो गोल दागे और 5-3 की मजबूत बढ़त ले ली। 31वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील किया। इसके ठीक तीन मिनट बाद 34वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने फिर अपना जलवा दिखाया और एक शानदार गोल किया। गोल के साथ-साथ भारत ने डिफेंस में भी अच्छा काम किया। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कई मौकों को गोल में तब्दील होने से बचाया।

तीसरे क्वार्टर में 3-5 से पीछे रहने के बाद चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने आक्रामक रुख अपनाया और एक गोल के लिए जी जान लगा दी और वह अपनी कोशिश में कामयाब हुआ। डिफेंडर विंडफेडर लुकास ने मैच के 48वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इस गोल के साथ जर्मनी ने स्कोर को 4-5 कर दिया। मैच के अंतिम पलों में भारत ने अपने डिफेंस पर ज्यादा ध्यान दिया, हालांकि जर्मनी ने स्कोर लेवल करने के उद्देश्य से गोलकीपर को हटा कर एक अन्य अटैकर को मैदान पर बुलाया, लेकिन वह इसका लाभ नहीं उठा सका और मैच गंवा दिया। जर्मनी को जहां निराशा हाथ लगी तो वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षाें बाद ओलंपिक पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया।

HISTORY HAS BEEN REWRITTEN! THEY HAVE ENDED THE MEDAL DROUGHT!?#IND beat #GER by 5-4 to clinch the #bronze medal at #Tokyo2020……the FIRST #hockey Olympic medal after 41 years! #UnitedByEmotion | #StrongerTogether

— Olympic Khel (@OlympicKhel) August 5, 2021

प्रधानमंत्री ने हॉकी टीम को बधाइ देते हुए ट्वीट किया, ‘ ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

Historic! A day that will be etched in the memory of every Indian.

Congratulations to our Men’s Hockey Team for bringing home the Bronze. With this feat, they have captured the imagination of the entire nation, especially our youth. India is proud of our Hockey team. ?

— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021

नीतीश ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हॉकी टीम को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुमार ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस पर हर भारतीय गौरान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पुरुष हॉकी टीम प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहे, ऐसी मेरी कामना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सविता के पिता बोले- हमारी छोरियां खूब खेली हैं, हार-जीत चलता रहता है
पूरे मैच के दौरान परिवार ने टीवी पर गड़ाए रखी आंखें

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमिफाइनल में भले ही अर्जेंटीना से हार गई है। लेकिन टीम ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। 2-1 से सेमीफाइनल हारने के बावजूद महिला हॉकी टीम को पूरा सपोर्ट मिल रहा है। सरसा जिला के गाँव जोधका निवासी भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया के परिवार ने पूरे मैच के दौरान टीवी पर आंखें गड़ाए रखी। परिवार में सविता के पिता महेंद्र सिंह पूनिया, मां लीलावती, दादी उमा देवी, भाई अशोक, बहन किरण व मंजू, भतीजे रवि सिंह ने मैच का लाइव प्रसारण देखा। मैच के दौरान जब टीम ने गोल किया या सविता ने जब विरोधी टीम का कोई गोल रोका तो परिवारजनों ने तालिया बजाकर उनका हौंसला बढ़ाया।

भारतीय हॉकी टीम हारने पर परिजन हुए भावुक

मैच के आखिरी क्षणों में जब टीम इंडिया हार रही थी तो सविता की माता लीलावती व अन्य परिवारिक सदस्य मायूस दिखाई दिए और भारतीय हॉकी टीम की हार पर सविता के परिजन भावुक हुए। सविता पूनिया के पिता महेंद्र सिंह पूनिया ने कहा कि खुशी हो या गम, जीत हो या हार चलती रहती है। भारतीय टीम बहुत अच्छा खेली है। तभी टीम सेमीफाइनल खेली। जब ब्रॉच मेडल के लिए फाइट होगी तो हमारी टीम कामयाब होगी और देश की झोली में मेडल आएगा। हमें गर्व होना चाहिए कि भारतीय हॉकी टीम के पास भारतीय दीवार है। आने वाले टाइम में सविता भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी छोरियां खूब खेली हैं। होपफुल इसमें टीम अच्छा प्रदर्शन करके ब्रॉज मैडल लेकर आएगी।

न्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अमेरिकी धाविका सिडनी मैकलॉघलिन ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण
टोक्यो (एजेंसी)। अमेरिकी धाविका सिडनी मैकलॉघलिन ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में अपना पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 51.40 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं उनकी हमवतन और रियो ओलंपिक 2016 की स्वर्ण पदक विजेता दलीला मुहम्मद ने 51.58 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता तथा नीदरलैंड की फेम्के बोल ने 52.03 सेकेंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया।

51.40 सेकेंड का एक नया विश्व रिकॉर्ड बना

2019 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता 21 वर्षीय सिडनी ने इससे पहले जून में ओलंपिक ट्रायल में 51.90 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ओलंपिक फाइनल में आज उन्होंने 51.40 सेकेंड का एक नया विश्व रिकॉर्ड बना कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।