Etawah - Sach Kahoon Hindi

अखिलेश के गृह जिले में मुस्लिमों ने आरएसएस मेहमानों पर क्यों बरसाए फूल, जानिये
इटावा (एजेंसी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जिले इटावा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पद संचलन पर मुस्लिम तबके ने बड़ी संख्या में पुष्प वर्षा की, जिसे देख हर कोई चौक गया। आरएसएस का पथ संचलन इटावा के रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर भर मे भ्रमण किया, उसी दरम्यान साबित गंज में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हैदर कुरैशी और उनके मुहाल के कई सैकडा लोगो के जरिये आरएसएस के सभी सदस्यो का जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष हैदर कुरैशी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने आरएसएस के पद संचलन पर पुष्प वर्षा गंगा जमुना सभ्यता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया,युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता,युवा जिला उपाध्यक्ष तरुण रंजन गुप्ता,शहर उपाध्यक्ष एकलव्य भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष मधु तोमर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हैदर कुरैशी ने कहा, ‘हम सभी को भारतीय मानते है हमारे और आरआरएस के बीच कोई अंतर या फिर कोई दूरियॉ नही है जो मुस्लिमो और आरएसएस के बीच प्रचारित की जाती है । उनका कहना है कि आरएसएस के यह समर्थक हमारे मेहमान है और मेहमान का स्वागत करना हमारे धर्म में लिखा हुआ है, इसलिए हम उनको स्वागत करके अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे है।

उनका कहना है कि देशहित और शांति की दिशा मे काम करने वालो का स्वागत करना कोई गुनाह तो नही है । हम और हमारे नजदीकी आरएसएस समर्थको स्वागत करके किसी का विरोध नही कर रहे है आरएसएस के पथ संचलन मे साबितगंज के पास एकाएक तस्वीर बदलती हुई दिखी जब बडी तादात में मुसलमानों की टोली हैदर की अगुवाई मे आरएसएस मेहमानों का स्वागत करने के लिए सड़कों पर आ गई। उन्होने जोरदार ढंग से पुष्प वर्षा करके काफी देर तक स्वागत किया । सैकडों की संख्या में पथ संचलन कर गुजर रहे संघी कार्यकतार्ओं पर तब मुस्लिम भाईयों ने फूलों की बारिश कर उनका इस्तकबाल किया ।

Up Crime: दो सगी बहनों का घर में खौफनाक मंजर देखकर निकली माँ की चीख
इटावा। Up Crime: उत्तर प्रदेश के इटावा में दो सगी बहनों की फावड़े से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब परिवार खेत गया हुआ था और दोनों बहनें घर में अकेली थीं। खेत से जब माँ वापिस लौटी तो घर के अंदर का मंजर देखकर उसके पांवों तले की जमीन खिसक गई। दोनों के शव घर के अंदर ही खून से सने हुए पड़े थे। मासूम बहनों की हत्या से घर वालों के होश उड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

यह वारदात यूपी के इटावा थाना बलरई क्षेत्र के गांव बहादुरपुर की है। बताया जा रहा है कि यहां देर शाम घर के अंदर ही दो सगी बहनों की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। दोनों बहनों में मृतक शिल्पी (5) तथा रोशनी (7) है। पुलिस को दी जानकारी में परिजनों ने बताया कि हम चारा लेने गए हुए थे। इस दौरान दोनों बहनें घर में अकेली थी। जब घर वापिस आए तो दोनों बहनों की गर्दन कटी हुई थी। उन्होंने बताया कि हमारी तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, फिर न जानें किसने और क्यों ऐसा जघन्य अपराध किया है। इस वारदात से पूरा गांव दहशत में है और परिवार सदमे में। माँ का तो रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है।

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस दौरान कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। वारदात की फॉरेंसिक टीम गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं, उनकी जांच-पड़ताल की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही घटना से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों का खुलासा कर दिया जाएगा।

ग्रामीण जयवीर ने बताया कि उनके 7 बच्चे थे, जिसमें 4 बेटे और 3 बेटियां। जयवीर ने बताया कि सबसे छोटी दोनों बेटियों की हत्या कर दी गई है। इस संबंध में जयवीर की पत्नी सुशीला ने बताया कि हम सभी शाम को 5 बजे खेत से चारा लेने गए थे। लौटकर वापिस आए तो देखा कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं, दोनों बेटियों के शव घर के अंदर खून से लथपथ पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि बेटियां गांव के ही गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ने जाती थी। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही पुलिस मामले की तह तक पहुंच पाएगी।

यह भी पढ़ें:– अपराध पर भारी पड़ेगी पंजाब के ‘बाप-बेटी’ की जोड़ी

एसपी को थप्पड़ मारने वाला भाजपा नेता पुलिस की गिरफ्त से दूर
इटावा (सच कहूँ डेस्क)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सरेआम पुलिस अधीक्षक को तमाचा मारने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की तलाश के लिये यूपी और मध्यप्रदेश पुलिस अभी तक खाक छान रही है। हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता विमल भदौरिया को पकड़ने के लिए पुलिस का यूपी एमपी में बड़ा अभियान शुरू किया गया है । इस अभियान मे पुलिस की दस टीमें में शामिल करीब 100 पुलिस कर्मी विभिन्न स्थानो पर एक साथ छापेमारी करने मे जुटे है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी विमल को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है, उसके सभी ठिकानों की छानबीन कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फुटेज के आधार पर चिह्नित लोगों की तलाश जारी है।

विमल के उदी स्थित आवास पर भी पुलिस ने छापा मारा मगर वह हाथ नहीं लगा। विमल भदौरिया के उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में छुपने के अनुमान लगाए जा रहे हैं इसीलिए इटावा की कई टीमें मध्य प्रदेश के संभावित स्थानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई है। बढ़पुरा थाने में विमल की हिस्ट्रीशीट 100 ए के नाम से दर्ज है। उस पर 9 आपराधिक मामले दर्ज है। सबसे पहला मामला 1996 में दर्ज हुआ है। इटावा के बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान 100 से अधिक उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग की थी । मामले में फरार भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत 125 लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 टीमें गठित की हैं । जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उदी, बढ़पुरा व मध्यप्रदेश की सीमा पर डेरा डाले हुए है।

क्या है पूरा मामला:

एक ट्रक पीएसी जवानों के साथ पुलिस टीम उदी गांव विमल के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला । घर के आसपास रहने वालों से भाजपा नेता के बारे में पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले में एसपी सिटी की बजाय बढ़पुरा थानाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने विमल समेत 125 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को मतदान के दौरान उदी मोड़ स्थित ब्लाक कार्यालय के बाहर 100 से अधिक लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सामने फायरिंग की थी। एसपी सिटी व पुलिस बल के रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया था। बवाल में शामिल एक शख्स ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए थे। मातहत पुलिसकर्मी उन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए थे। सूचना पर पहुंचे डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में भी कई राउंड फायरिंग हुई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।