Basavaraj Bommai - Sach Kahoon Hindi

बसवराज बोम्मई बने कर्नाटक के 23वें सीएम
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दिलाई शपथ

बैंगलुरू। बसवराज बोम्मई ने आज सुबह 11 बजे कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पूर्व सोमवार को विधायक दल की बैठक में अपना इस्तीफा देने वाले पहले मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने ही मंगलवार को बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। कर्नाटक राजभवन के ग्लास हाउस में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार सुबह उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कई केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बसवराज बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं। इनके पिता एसआर बोम्मई भी 1988 में 281 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे थे।

येदियुरप्पा के करीबी माने जाते हैं बसवराज बोम्मई

बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा के चहेते और उनके शिष्य हैं। बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने से पहले ही बोम्मई का नाम भाजपा आलाकमान को सुझा दिया था। दरअसल, लिंगायत समुदाय के मठाधीशों के साथ हुई बैठक में येदियुरप्पा ने अपनी तरफ से इस नाम को उन सबके बीच रखा था। 28 जनवरी, 1960 को जन्मे बोम्मई सदर लिंगायत समुदाय से हैं और येदियुरप्पा के करीबी माने जाते हैं। बसवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत जदयू के साथ की और बाद में 2008 में भाजपा में शामिल हो गए। दो बार एमएलसी और तीन बार विधायक रहे बोम्मई 2008 के कर्नाटक राज्य चुनावों में हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए थे। बोम्मई मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं।

भाजपा ने एक चाल से हल की तीन समस्याएं

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में तीन कोण साधने थे। पहला पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, दूसरा लिंगायत समुदाय और तीसरा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। दरअसल, येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से हैं। संघ की पृष्ठभूमि के भी हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उनके भाजपा से निष्कासित होने पर संघ के शीर्ष नेतृत्व से उनके संबंध मधुर नहीं रहे थे। बताया जा रहा है कि संघ नहीं चाहता था कि येदियुरप्पा भाजपा में वापसी करें, लेकिन 2013 के चुनाव में येदियुरप्पा के बिना भारतीय जनपा पार्टी को बुरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ा। लिहाजा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने येदियुरप्पा को वापस बुला लिया।

100 सीटों पर लिंगायत प्रभावी

कर्नाटक की कुल जनसंख्या में लिंगायत समुदाय की संख्या 17% के आसपास है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से तकरीबन 90-100 सीटों पर लिंगायत समुदाय हार और जीत तय करता है। ऐसे में भाजपा के लिए येदियुरप्पा को हटाना आसान न था। उनको हटाने का मतलब था, इस समुदाय के वोट खोने का खतरा मोल लेना। इसलिए येदियुरप्पा की सहमति से उनके चहेते नेता को सीएम बनाकर उसने नुकसान की आशंकाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कर्नाटक के अगले सीएम होंगे बसवराज बोम्मई
नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी उठा पटक के बीच आज भाजपा ने नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया है। बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के पुत्र हैं। बसवराज येदियुरप्पा के बहुत करीबी हैं और लिंगायत समुदाय से आते हैं।

येदियुरप्पा के इस्तीफे से दु:खी समर्थक ने आत्महत्या की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे से आहत होकर उनके एक समर्थक ने आत्महत्या कर ली है जिस पर मुख्यमंत्री ने युवकों से ऐसे कदम नहीं उठाने का आग्रह किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रवि(35) के तौर पर की गई है और वह चामराजनगर जिले के बोम्मालपुर गांव का रहने वाला था। येदियुरप्पा ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में अनेक उतार चढ़ावों का होना आम बात है और युवाओं को ऐसे कदम उठाने से परहेज करना चााहिए।

उन्होंने कहा, ‘यह सही कदम नहीं हैं और मुझे रवि के आत्महत्या करने पर बहुत दुख है। मैं उसके इस तरह के लगाव से अभिभूत हूं लेकिन इस तरह के कदमों की सराहना नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने कन्नड भाषा में किए गए टवीट में कहा, ‘अगर किसी परिवार को इस तरह के दुख का सामना करना पड़े तो इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।