UP Assembly Election - Sach Kahoon Hindi

देवरिया में सपा भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट, पांच घायल
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गुरूवार 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 36.33 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दोपहर एक बजे तक अम्बेडकरनगर में सबसे ज्यादा 40.60 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे जबकि बलरामपुर में सबसे कम 29.89 फीसदी मतदान हुआ था। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर में 36.63 फीसदी लोग लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके है वहीं सिद्धार्थनगर में 36.51 फीसदी, बस्ती में 37.48 फीसदी,संतकबीरनगर में 34.42 फीसदी, महाराजगंज में 35.32 फीसदी,कुशीनगर में 39.36 फीसदी,देवरिया में 34.95 फीसदी और बलिया में 36.39 फीसदी मतदान हुआ था।

उन्होने बताया कि सुबह नौ बजे तक अम्बेडकरनगर में 98.46 फीसदी, बलरामपुर में 8.13 फीसदी,सिद्धार्थनगर में 8.28 फीसदी, बस्ती में 9.88 फीसदी,संतकबीरनगर में 6.80 फीसदी, महाराजगंज में 8.90 फीसदी, गोरखपुर में 8.96 फीसदी,कुशीनगर में 9.64 फीसदी,देवरिया में 8.39 फीसदी और बलिया में 7.57 फीसदी वोट डाले जा चुके थे। उन्होने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये निर्विघ्न मतदान जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इक्का दुक्का स्थानो पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की सूचना मिली थी जिसे तुरंत सुधार लिया गया है।

आम आदमी की तरह कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार किया

मुख्यमंत्री एवं गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को यहां कतारबद्ध होकर मतदान किया और लोगों से नये उत्तर प्रदेश की अविराम विकास यात्रा के लिये ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। मतदान प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही देर बाद योगी गोरखपुर शहर स्थित प्राथमिक कन्या पाठशाला में बूथ संख्या 249 पहुंच गये थे। उन्होने सुरक्षा के तामझाम के बगैर आम आदमी की तरह कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार किया। वोट डालने के बाद उन्होने दो उंगलियों से विक्टरी का चिन्ह बना कर भाजपा की जीत का संदेश दिया।

भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

छठे चरण में 57 विधान सभा क्षेत्रों में 676 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 66 महिला प्रत्याशी हैं।इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 1.15 करोड़ पुरूष, 1.00 करोड़ महिला तथा 1363 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, उन सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने दिया जायेगा। देवरिया में प्रदेश सरकार के मंत्री तथा रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश निषाद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर में मतदान किया वहीं पथरदेवा से भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान। देवरिया में कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने मतदान किया।

योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी बलिया नगर विधानसभा के कुंवर सिंह इण्टर कालेज मतदान किया जबकि खोड़ीपाकड बूथ पर सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने पत्नी के साथ मतदान किया। बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिवार के साथ मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट डाला।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 56 सामान्य प्रेक्षक

मतदान कुल 25326 मतदेय स्थल तथा 13936 मतदान केन्द्रों में कोविड प्रोटोकाल के तहत संपन्न होगा। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 56 सामान्य प्रेक्षक, 10 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके अलावा 1680 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 228 जोनल मजिस्ट्रेट, 173 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2137 माइक्रो आॅब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं।

छठे चरण में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। गोरखपुर शहर विधानसभा से योगी आदित्यनाथ से मुकाबले में समाजवादी पार्टी (सपा) की शुभावती शुक्ला के अलावा आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद मैदान पर डटे हैं वहीं बलिया की बांसडीह क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सपा के टिकट पर मैदान मे है। भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुये स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर में अपनी परंपरागत पडरौना सीट की बजाय फाजिलनगर से किस्मत आजमा रहे है जबकि कुशीनगर की तमकुही राज सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विनय शंकर तिवारी जैसे दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर

सिद्धार्थनगर के इटवा से बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी का मुकाबला समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से है वहीं देवरिया की पथरदेवा से सूर्य प्रताप शाही और देवरिया सदर से सीएम के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं। बलिया की फेफना सीट से खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी जबकि अंबेडकरनगर के कटेहरी से बसपा विधानमंडल दल के नेता रहे लालजी वर्मा सपा के टिकट पर मैदान पर है। बलिया नगर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की टक्कर सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय से है। छठे चरण में कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, बसपा से सपा में आए राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, श्रीराम चौहान, राम स्वरूप शुक्ला, राज किशोर सिंह और विनय शंकर तिवारी जैसे दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों में से अकेले भाजपा के खाते में 46 सीटें आयी थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल एस और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक एक सीट मिली थी। सुभासपा अब समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा है। उस चुनाव में सपा को मात्र तीन सीटों से संतोष करना पडा था वहीं बसपा को चार और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गयी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

यूपी और मणिपुर में बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी में जेडीयू
भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की रणनीति

लखनऊ (एजेंसी)। भाजपा की सहयोगी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और मणिपुर विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ना है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर गठबंधन नहीं हो पाता तो जेडीयू इन राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए त्यागी ने कहा कि जेडीयू यूपी और मणिपुर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब हैं कि जेडीयू ने वर्ष 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। अगले साल यूपी और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। केसी त्यागी का बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी के नवनियुक्त राष्टÑीय अध्यक्ष और पार्टी सांसद राजीव रंजन सिंह ने एक दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी बिना गठबंधन पर निर्भर रहे अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।

यूपी विधानभा चुनाव में भाजपा कर रही है तैयारी

यूपी में 2022 का सियासी संग्राम जीतने के लिए बीजेपी ने इस बार एक खास व्यूह संरचना की है। पार्टी का फोकस 60 से ज्यादा उन सीटों पर है जहां पार्टी आज तक कभी भी विधानसभा का चुनाव ही नहीं जीती है। इन सीटों पर पार्टी ने जीत की जिम्मेदारी अपने एमएलसी, राज्यसभा सांसदों, बोर्ड और निगम के अध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इन सीटों पर हारी बाजी को जीतने के लिए बीजेपी ने कौन सा प्लान तैयार किया है।

हारी हुई सीटों पर है फोकस

साल 2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 312 सीटों पर विजय हासिल की थी। उस वक्त अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बीजेपी 325 सीटों पर काबिज हुई, लेकिन इस आंधी में भी लगभग 80 सीटें ऐसी थी जिनपर ना तो बीजेपी और ना ही उसके सहयोगी जीत पाए, यहां विपक्षी पार्टियों को जीत मिली थी। अब जब विधानसभा चुनाव बेहद करीब है तो पार्टी इस रणनीति में जुटी है कि कैसे इस बार भी 300 सीटों पर कमल खिलाया जाए, इनमें खास फोकस उस वक्त हारी हुई लगभग 80 सीटों पर है, जहां 2017 में पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई थी।

बन रही है जीत की रणनीति

2017 में 78 ऐसी सीटें ऐसी थी जहां बीजेपी और उसके सहयोगी नहीं जीत पाए थे, फिर उसके बाद ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा गठबंधन से अलग हो गई तो उसकी 4 सीटों को भी पार्टी ने हारी हुई सीटों में शामिल कर लिया। जिसके बाद ऐसी सीटों की संख्या 82 हो गई। वहीं, उपचुनाव में 2 सीट गंवाने के बाद इन सीटों की संख्या बढ़कर हो गई 84. अब इन 84 सीटों पर जीत की अलग रणनीति तैयार की गई है। इन 84 सीटों में भी 60 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी का कमल आज तक नहीं खिला है। पार्टी का पूरा फोकस है कि कैसे 2022 में इन सीटों पर भी कमल खिलाया जाए। इसके लिए पार्टी ने हर सीट पर अलग-अलग प्रभारी भी नियुक्त किए हैं, इन सीटों को जिताने की जिम्मेदारी पार्टी ने अपने विधान परिषद के सदस्यों, राज्यसभा सांसदों, निगम, बोर्ड और आयोग के अध्यक्षों को सौंपी है, जो लगातार इन सीटों पर जीत की रणनीति बनाने में जुटे हैं।

सौंपी गई जिम्मेदारी

जिन लोगों को ऐसी हारी सीटों पर प्रभारी बनाया गया है अगर उन पर नजर डालें तो राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को आजमगढ़ की निजामाबाद सीट, राज्यसभा सदस्य बृजलाल को कानपुर की सीसामऊ सीट, विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्रवाल को रामपुर की चमरव्वा सीट, सभा सदस्य कांता कर्दम को मुरादाबाद देहात, विजयपाल तोमर को बेहट सीट, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी को अकबरपुर सीट, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी को कैराना सीट, संजीव गोयल को सहारनपुर सदर सीट, सुभाष शर्मा को सहारनपुर सीट, सूर्य प्रकाश पाल को नूरपुर सीट, एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को उन्नाव की पुरवा, कैप्टन विकास गुप्ता को धौलाना सीट और सभा सदस्य सुरेश नागर को बिजनौर की नगीना सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये सभी प्रभारी अपनी रिपोर्ट 3 सदस्य कमेटी को समय-समय पर उपलब्ध कराते हैं। इस कमेटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।