Ujjwala Yojana - Sach Kahoon Hindi
PM Ujjwala Yojana: उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव: सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाई
LPG Cylinder Subsidy Scheme: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर्स की संख्या को घटाकर वार्षिक स्तर पर नौ से चार करने पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि यह कदम कुछ लाभार्थियों द्वारा सब्सिडी वाले सिलेंडर्स के दुरुपयोग के चलते उठाया गया है।  पुरी ने कहा कि यह कदम इस सबूत के आधार पर उठाया गया था कि कई लाभार्थियों को अतिरिक्त सिलेंडरों की जरूरत नहीं थी और कुछ सिलेंडरों का इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए किया जा रहा था। PM Ujjwala Yojana
उन्होंने कहा, "आज सुबह से ही इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि हमने उज्ज्वला सिलेंडर्स की संख्या नौ से घटाकर चार कर दी है। लेकिन अगर आपको चार से अधिक सिलेंडर्स की जरूरत नहीं है, तो आपको और सिलेंडरों की क्या जरूरत होगी?" उन्होंने तर्क दिया कि अगर किसी परिवार को साल में चार से अधिक सिलेंडर की जरूरत नहीं है, तो उन्हें और सब्सिडी वाले रिफिल देने का कोई ठोस कारण नहीं है।
पुरी ने बताया, "हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमें भरोसेमंद जानकारी मिली थी कि हमारे कई उज्ज्वला लाभार्थियों को असल में सिलेंडर की जरूरत नहीं थी। वे सिलेंडर ले रहे थे और या तो उसे कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बेच रहे थे, या कहीं और इस्तेमाल कर रहे थे, या फिर किसी और अधिक रुपए में दे रहे थे।" उन्होंने बताया कि सरकार ने यह फैसला स्कीम के इस्तेमाल के तरीके को समझने और इसके गलत इस्तेमाल के मामलों की पहचान करने के बाद लिया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एलपीजी कनेक्शन और रियायती दरों पर रिफिल की सुविधा देकर स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी। बातचीत के दौरान, पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मॉडल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री द्वारा अपनाए गए विकास-केंद्रित दृष्टिकोण को समझना और अपनाना चाहिए। मंत्री के अनुसार, मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का बार-बार समर्थन किया है क्योंकि वे सरकार को विकास और जमीनी स्तर पर कार्यों को पूरा करने वाली सरकार के रूप में देखते हैं। PM Ujjwala Yojana
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana:नई दिल्ली। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (पीएमयूवाई) ने बीते नौ वर्षों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के माध्यम से देश के दस करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ पहुँचाया गया है। यह योजना 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं को रसोई गैस (एलपीजी) जैसी स्वच्छ ईंधन सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे पारंपरिक ईंधनों से होने वाले स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी दुष्प्रभावों से बच सकें। PM Ujjwala Yojana
केंद्रीय मंत्री पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में लिखा, “उज्ज्वला योजना के 9 वर्ष, 10.33 करोड़ से अधिक परिवारों की खुशहाल रसोई!” उन्होंने यह भी कहा, “यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा का माध्यम बनी है, बल्कि उनके आत्मबल को भी मज़बूती प्रदान की है।”
238 करोड़ से अधिक सिलेंडर हुए रिफिल | PM Ujjwala Yojana
पुरी ने बताया कि इन नौ वर्षों में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 238 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडरों की भराई की गई है, जो इस योजना की व्यापक सफलता का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, अब तक 11,670 से अधिक नए गैस वितरक जोड़े गए हैं, जिससे दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में भी एलपीजी सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी है।
पारंपरिक ईंधनों—जैसे लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले आदि—का उपयोग ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता था। इसके साथ ही, पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। उज्ज्वला योजना ने इन समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना किसी सुरक्षा जमा के एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण जैसे प्रमुख लक्ष्यों को एक साथ आगे बढ़ा रही है। PM Ujjwala Yojana
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें हो गई अपडेट, जानें आज की कीमतें
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कनेक्शन की पात्रता का निर्णय केन्‍द्र सरकार द्वारा लिया जाता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्रीचन्द कृपलानी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस के कनेक्शन, ऐसी गरीब महिलायें जो उज्ज्वला कनेक्‍शन की पात्रता को पूरी करती हैं, को ही दिया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में जारी पात्रता एवं मापदण्‍डों की प्रति सदन के पटल पर रखी। Ujjwala Yojana
Protest against Power Cut : विद्युत कटौती के खिलाफ ‘अनोखा’ प्रदर्शन!
Gas Cylinder Subsidy: उज्ज्वला-बीपीएल योजना से लाभान्वित 32 हजार परिवार सब्सिडी से वंचित
Gas Cylinder Subsidy: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उज्ज्वला एवं बीपीएल योजना से लाभान्वित जिले के लगभग 32 हजार परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत सब्सिडी राशि नहीं मिल रही। यह परिवार वे हैं जिन्होंने महंगाई राहत शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। ऐसे उपभोक्ताओं को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राहत देते हुए आदेश जारी किए हैं कि इन परिवारों का रजिस्ट्रेशन या जनाधार सीडिंग उचित मूल्य दुकानों पर पॉस मशीन के माध्यम से राशन डीलरों के जरिए किया जा सकता है। Ujjwala Yojana
जनाधार सीडिंग का कार्य एक मई से प्रारंभ हो गया है। जिला रसद अधिकारी कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में पात्र उपभोक्ता जिन्होंने महंगाई राहत शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, ऐसे करीब 32 हजार परिवारों का डाटा विभाग से प्राप्त हुआ है। इनका डाटा जिले की सभी 34 गैस एजेंसी को उपलब्ध करवा दिया है। अब गैस एजेंसी के प्रतिनिधि इन परिवारों से फोन के जरिए सम्पर्क कर उचित मूल्य दुकानों पर भेजेंगे ताकि उचित मूल्य दुकानदार ऐसे परिवारों की जनाधार सीडिंग कर सकें। इससे यह फायदा होगा कि 450 रुपए में जो सिलेंडर मिल रहा है, इसके अतिरिक्त सब्सिडी की राशि उन उपभोक्ताओं के खातों में आ सकेगी।
उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देश प्रदान किए गए हैं | Ujjwala Yojana
प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार बताया कि जिले में तीन मुख्य एजेंसी है। आईओसीएल में 13 हजार 778, एचपीसीएल में 4 हजार 744 और बीपीसीएल में 14 हजार 388 सहित कुल करीब 32 हजार कनेक्शन ऐसे हैं जिनका जनाधार सीडिंग का कार्य किया जाना है। इस संबंध में उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देश प्रदान किए गए हैं कि नि:शुल्क जनाधार सीडिंग की जानी है। इसके लिए उचित मूल्य दुकानदार को राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक सीडिंग पर पांच रुपए की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष बात यह है कि इस योजना का इन्टीग्रेटेड नाम रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना है। इसके अन्तर्गत उज्ज्वला योजना एवं बीपीएल योजना दोनों के परिवारों को शामिल किया गया है। प्रवर्तन अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जैसे ही उनके पास गैस एजेंसी या उचित मूल्य दुकानदारों के माध्यम से यह सूचना प्राप्त होती है कि उन्हें जनाधार सीडिंग करवानी है। इस पर उपभोक्ता जनाधार सहित अन्य दस्तावेज लेकर उचित मूल्य दुकान पर जाएं और नि:शुल्क जनाधार सीडिंग करवाएं ताकि उनके खाते में सरकार से प्राप्त होने वाली सब्सिडी की राशि जमा हो सके। Ujjwala Yojana
Supreme Court: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ब्यान! जल्द होंगे बाहर?
‘उज्जवला योजना’ देश की तरक्की में मील का पत्थर हो रही साबित : धीमान
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को उज्जवला योजना के तहत बांटे मुफ्त एलपीजी सिलेंडर | Ludhiana News
लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। वार्ड नंबर-27 में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत एक समारोह का आयोजन हैप्पी शेरपुरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशेष रुप से जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने उपस्थित होकर महिलाओं को अरुण गैस के सहयोग से फ्री गैस कनेक्शन वितरित किए। Ludhiana News
रजनीश धीमान ने कहा कि मोदी सरकार बगैर भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। उज्जवला योजना देश की तरक्की में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के कारण आज गावों की महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है। वही वनों की कटाई में भी कमी आई है। समारोह में 300 गृहणियों को फ्री गैस कनेक्शन वितरित किए गए। उसी के साथ 150 बजुर्ग लोगों के पेंशन के फॉर्म भी भरे गए। इस मौके पर सतिंदर सिंह ताजपुरी, जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा, सुरेश अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, नमन बंसल, लोकेश मग्गो लक्की, शिंदरपाल शिन्दा, सानिया शर्मा, जसमिंदर सिंह सग्गू, अरुण कुमार, सुनील सेठी, दिलीप जांगड़ा, नीरज, दलजीत सिंह, भाग सिंह, सुरिंदर सिंह, विजय कुमार, अभी, लवी, संजू, मंजीत जीता, अवतार लाडी, हीरा लाल, पूर्णा वर्मा, रिंकी, कोमल, सहगल वर्मा, संगीता कौर आदि मौजूद रहे। Ludhiana News
यह भी पढ़ें:– ट्रैवल एजेंट बन कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे 4.87 लाख रूपये
केंद्र सरकार ने 76 लाख गरीब लोगों का डेटा दिया, सब्सिडी राशि सिर्फ 14 लाख लोगों को ही क्यों भेजी : सीपी जोशी
कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र झूठ का पुलिंदा : सीपी जोशी
कांग्रेस सुशासन देने में पूर्ण रूप से असफल : सीपी जोशी
ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों : सीपी जोशी
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए आरोप कि हमें केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है, को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने 76 लाख लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। यह बात समझ से परे है कि मुख्यमंत्री इसके लिए मना क्यों कर रहे हैं, जबकि डाटा पूर्व में भी उपलब्ध कराया जा चुका है। कांग्रेस के 2018 के चुनाव घोषणा पत्र में पृष्ठ संख्या 39 के बिंदु संख्या 54 में गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रयास का वादा किया था, तो वह वादा आप लोगों को साढ़े 4 साल याद क्यों नहीं आया।
वास्तव में इनकी सभी गरीबों को सस्ता सिलेंडर देने की नियत नहीं है। जबकि केंद्र सरकार ने हमेशा प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र सरकार ने 76 लाख गरीब लोगों का डेटा दिया, तो आपने सब्सिडी राशि सिर्फ 14 लाख लोगों को ही क्यों भेजी।
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग की बात करते हैं, ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। पेपर लीक के कारण कितने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। आपने बाबू लाल कटारा को आरपीएससी मेंबर बनाया और वही सबसे बड़ा घोटाले बाज निकला। वह इतने दिन से वहां बैठकर पेपर आउट कर रहा था और आपने इतनी विलंब से उसे पकड़ा, पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की। पेपर लीक करने वाले दो आरोपियों के घर तोड़े, लेकिन आरपीएससी मेंबर कटारा का घर क्यों नहीं तोड़ा? आखिर आपकी इसके प्रति सहानुभूति क्यों हैं?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को आपने क्यों बर्खास्त किया था? अगर वह इस मामले में दोषी ,थे तो उन पर आगे कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढे 4 साल से कांग्रेस क्षेत्र में कहीं नहीं दिखी। कोरोना काल में कांग्रेस के मंत्री कभी बंगलों से बाहर नहीं निकले। आपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए थे। बिजली की दर नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन बढ़ा दी। प्रदेश को सुशासन देने का वादा किया था, लेकिन अपराध का गढ़ बना दिया। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। आम आदमी प्रदेश में बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
यह भी पढ़ें:– शिक्षा में फिर फिसड्डी रहा म्हारा हरियाणा
‘उज्जवला योजना’ गैस सिलंडरों की कम हुई कीमतों से आमजन दुविधा में
सच कहूँ/तरुण कुमार शर्मा, नाभा। केंद्र सरकार की ओर से पैट्रोलियम पदार्थों पर घटाई एक्साईज ड्यूटी ने जहां आम लोगों को बड़ी राहत दी है, वहीं एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतें कम होने से चुनाव प्रचार के साथ आम लोगों के साथ-साथ गैस एजेंसियों को भी दुविधा में डाल दिया है। केंद्र सरकार के प्रयासों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को घटाने के प्रचार के साथ सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस सिलंडर की कीमतों में हुई कटौती का प्रचार भी होता देखा गया।
पेट्रोल की कीमतों में लगभग 9.50 रूपये और डीजल की कीमतों में लगभग 7.50 रूपये घटीं कीमतों के सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार से एलपीजी गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की घटी कीमत का प्रचार भी साथ-साथ होता रहा। शनिवार की शाम अपने परिवारों में बैठ कर केन्द्र सरकार की तरफ से पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों घटाने के किये इन प्रयासों की प्रशंसा करते लोगों की खुशी उस समय सीमित हो गई जब केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें तो घटी हुई नजर आईं जबकि एलपीजी गैस की कीमतें बदस्तूर अपने पुराने स्थान पर ही खड़ी नजर आईं।
मजे की बात यह है कि एलपीजी गैस की घटीं कीमतों के प्रचार से उत्साहित लोगों ने अपने गैस सिलेंंडर बड़ी संख्या में बुक करवा लिए, जिससे एलपीजी गैस सिलंडरों की बुकिंग में भारी उछाल देखने को नजर आया। लोगों की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब रविवार की सुबह से गैस एजेंसियों द्वारा भेजे जाते सिलंडर की कीमत संबंधित दिए गए विवरण से स्पष्ट हुआ कि एलपीजी गैस सिलंडर की कीमतें पहले वाले स्तर पर ही बदस्तूर जारी हैं।
ऐसा नहीं है कि केंद्र सरकार ने गैस सिलंडरों की कीमतें न घटाई हों और गैस एजेंसी मालिक अपनी मनमानी करते हों, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों जरूर घटाईं गई हैं परंतु घटी कीमतों के दायरे में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘उज्जवला योजना’ के खपतकारों को ही मुख्य रखा गया है। उज्जवला स्कीम के सभी खपतकारों को आम लोगों की अपेक्षा गैस सिलेंडर किफायती कीमत पर प्राप्त होगा।
मजे की बात यह है कि उज्जवला स्कीम के खपतकारों को भी आम लोगों की तरह गैस सिलेंडर की साधारण कीमत अदा करनी पड़ेगी, जिसके बाद 200 रुपए की सब्सिडी उसके बैंक खाते में वापिस चली जायेगी। वहीं दूसरी तरफ मजेदार बात यह है कि बुरी आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे उज्जवला स्कीम के खपतकारों के लिए एलपीजी गैस सिलंडरों की मौजूदा घटाईं कीमतों का लाभ ‘ऊँट के लटकते होंठ’ की तरह ही नजर आ रहा है, जिसकेलिए कीमत तो मौजूदा स्तरीय अदा करनी पड़ेगी जबकि सब्सिडी बाद में खाते में आयेगी।
क्या कहते हैं एलपीजी गैस सप्लाई एजेंसी मालिक
उपरोक्त स्थिति की पुष्टि करते स्थानीय शहर के एलपीजी गैस सप्लाई एजेंसी मालिक केवल दास ने बताया कि 200 रूपये प्रति सिलेंडर घटाईं कीमतें सिर्फ उज्जवला स्कीम के खपतकारों पर लागू होंगी, जिनकी बुरी आर्थिक स्थिति कारण इस स्कीम का लाभ कमाने के लिए स्कीम के खपतकारों को पहले पूरी कीमत ही अदा करनी पड़ेगी, जिसके बाद सब्सिडी खपतकार के खाते में वापस आएगी। उन्होंने बताया कि घटीं कीमतों के प्रचार के कारण आज की बुकिंग में काफी उछाल देखने को नजर आया है। वहीं दूसरी तरफ चरण गैस एजेंसी से योगेश नामक व्यक्ति अनुसार कल से 200 रूपये छूट के कारण एजेंसी मालिक भी दुविधा में थे, जिसकी स्थिति आज सुबह 8 बजे स्पष्ट हुई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पीएम मोदी ने उज्जवला योजना-2 की लॉन्चिंग पर कहा- अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। उज्जवला योजना -2 का पीएम मोदी के वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ के साथ मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में महोबा से योजना की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा आज उज्जवला योजना के अगले चरण में कई बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन और गैस चूल्हा मिल रहा है। मैं सभी लाभार्थियों को फिर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज मैं बुंदेलखंड की एक और महान संतान को याद कर रहा हूं। मेजर ध्यान चंद, हमारे दद्दा ध्यानचंद। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा अब किसी भी व्यक्ति को गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है। बिना एड्रेस के ही गैस कनेक्शन मिल जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुये कहा कि अगले 25 सालों में देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महोबा में उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करने के अवसर पर कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होंने उपलब्धियों के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये लेकिन आजादी के सात दशक बाद भी उनकी स्थिति खराब बनी रही। एनडीए सरकार ने आधी आबादी के महत्व के मद्देनजर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को मिशन मोड में लेकर कार्य किया।
उन्होने कहा कि पांच साल में उज्जवला योजना में पूरे देश की आठ करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान कर धुंआ रहित ईंधन से जोड़ा गया है। स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पर इन दिनों देश मे चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम और बहन भाई के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर सरकार ने उज्जवला 2.0 का शुभारंभ करके उन एक करोड़ परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन का तोहफा देने का लक्ष्य तय किया है जो इसे हासिल कर पाने में अभी तक वंचित रहे है।
उज्जवला के दूसरे चरण में कामगार वर्ग को विशेष लाभ होगा। उन्हें अब कनेक्शन के लिए पते का प्रमाण पत्र की जरूरत नही होगी। वह स्व उद्घोषणा से कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। देश में रसोई गैस का कवरेज शत प्रतिशत होने को है। सिलेंडर की बुकिंग व आपूर्ति की दिक्कत को दूर करने के प्रयास किये जा रहे है। हर घर में पाइप लाइन से गैस पहुचाने की योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। इस वर्ष के अंत तक यूपी के 50 जिलों को इससे जोड़ देने का प्रयास है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्ल्ड बायो फ्यूल डे यानी विश्व जैव ईंधन दिवसध के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जैविक ईंधन पर प्रमुखता से चर्चा की और इसे आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होने कहा कि किसानों के गन्ना की फसल,कचरा व खराब सामग्री से इथेनॉल तैयार किया जा रहा है। जो आगे चलकर हमारे लिए ईंधन का एक सशक्त विकल्प होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके पूर्व बटन दबाकर उज्जवला 2.0 योजना की शुरूआत की। इस दौरान महोबा में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित दस लाभार्थी महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन वितरित किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में उज्जवला 1.0 की लाभार्थी महिलाओं उत्तराखंड की गोंदी, गोवा की एकता चोपडेकर,अमृतसर की आशा,गोरखपुर की किरण देवी तथा भोपाल की सुनीता वैष्णव से वर्चुअल तरीके से संवाद किया और रसोई गैस मिलने के बाद उनके जीवन मे आये बदलाव को जाना।
इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की कार्य योजना का ब्यौरा प्रस्तुत किया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत भाषण में बुंदेलखंड में संचालित विकास योजनाओं की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। कार्यक्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,डा दिनेश शर्मा तथा केंद्रीय पेट्रोलियम व गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद रहे। इस मौके पर छोटी सी फिल्म भी दिखाई गई।
Speaking at the launch of #PMUjjwala2. https://t.co/720VRhaqWT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2021
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।