Gwalior - Sach Kahoon Hindi

Madhavi Raje: दुःखद : ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ माधवी राजे का निधन
Madhavi Raje: नई दिल्ली (एजेंसी)। ग्वालियर राजघराने की राजमाता एवं केन्द्रीय मंत्री (Jyotiraditya Scindia) ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ श्रीमती माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार कल अपराह्न ग्वालियर में पांरपरिक रीति रिवाज के साथ किया जाएगा। सिंधिया के निकटवर्ती सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजमाता श्रीमती सिंधिया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर अंतिम सांस ली। उस समय उनके परिवार के सदस्य उनके पास ही थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की पत्नी श्रीमती सिंधिया बीते तीन महीने से अस्वस्थ थीं और करीब दो माह से एम्स में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दो सप्ताह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह वेंटीलेटर पर थीं। Madhavi Raje

वे नेपाल के राणा राजवंश से थीं। इस राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा थे, जो नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहे। उनका विवाह ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधव राव सिंधिया से आठ मई 1966 को हुआ था। सिंधिया राजघराने की बहू बनने से पहले उनका नाम किरण राज लक्ष्मी था। माधव राव सिंधिया एवं श्रीमती माधवी राजे सिंधिया की एक पुत्री चित्रांगदा राजे और एक पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित गणमान्यजनों ने श्रीमति सिंधियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। Madhavi Raje

Indian Railways: खुशखबरी: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उठाया ये अहम कदम!

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी करते वक्त हाइड्रोलिक मशीन से गिरकर तीन कर्मचारियों की मौत, तीन गंभीर
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को पुराने सरकारी भवन पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान नगर निगम के तीन कर्मचारियों की दुर्घटनावश हाइड्रोलिक मशीन से गिरने के कारण मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां महाराज बाड़ा स्थित पुराने सरकारी भवन पर कुछ कर्मचारी हाइड्रोलिक मशीन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने से जुड़ी तैयारियां कर रहे थे। वे इस मशीन की कैबिन में चढ़कर भवन के ऊपरी हिस्से पर कार्य कर रहे थे। तभी मशीन के ‘जैक’ में गड़बड़ी हुई और कैबिन में सवार तीन कर्मचारी गिर गए, जिससे उनक मौके पर ही मृत्यु हो गई। तीन अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

सूत्रों ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में प्रदीप राजौरिया, कुलदीप और विनोद शर्मा नाम के कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। ये सभी संविदा के आधार पर नगर निगम में कार्यरत थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट आॅफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुए दुर्घटना में तीन कर्मचारियों के निधन और तीन अन्य लोगों के घायल होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।