Indies - Sach Kahoon Hindi

इंडीज ने अफगानिस्तान से जीती टी-20 सीरीज
अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

बासेटेरे (एजेंसी)।केसरिक विलियम्स (11 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान को दूसरे टवेंटी-20 मैच में 29 रन से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया था। 15-15 ओवरों वाले इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन अपेक्षाकृत कम अनुभवी अफगानी गेंदबाजी आक्रमण के सामने वह तीन विकेट पर 112 रन ही बना सकी। चैडविक वाल्टन ने 17 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन, एविन लेविस ने 28 गेंदों में एक चौके औ एक छक्के की मदद से 25 रन, मार्लोन सैमुअल्स ने दो छक्कों की मदद से 22 रन और लेंडिल सिमंस ने 17 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान की तरफ से करीम जनत, मोहम्मद नबी और गुलाबदीन नैब को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और 55 रन तक उसने आठ विकेट गंवा दिए थे। अफगानिस्तान निचले क्रम के बल्लेबाजों के कुछ हद तक किए गए प्रयासों से 13.3 ओवर में 93 रन बनाने में सफल रहा। करीम जनत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए जबकि आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। विंडीज गेंदबाज केरसिक विलियम्स ने 2.3 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि कार्लोस बेथवेट ने दो विकेट हासिल हुए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।