Drone Attack - Sach Kahoon Hindi

France News: इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत, कई घायल
पेरिस। France News: इराक के एरबिल इलाके में ड्रोन हमले के दौरान एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इराक के एरबिल इलाके में एक ड्रोन हमले के दौरान एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने मारे गये सैनिक का नाम चीफ वारंट आॅफिसर अर्नाड फ्रियोन का नाम बताया। वह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से मारे जाने वाले पहले फ्रांसीसी सैनिक हैं। Iraq News

मैक्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उनके परिवार और उनके साथी सैनिकों के प्रति मैं पूरे देश की ओर से अपना स्नेह और एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूँ। हमारे कई सैनिक घायल हुए हैं। फ्रांस उनके और उनके प्रियजनों के साथ खड़ा है।” फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इस इलाके में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे फ्रांसीसी सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उन्हें अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा, “इराक में उनकी मौजूदगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के सख्त दायरे का हिस्सा है। ईरान में चल रहा युद्ध के दौरान ऐसे हमलों को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।” Iraq News

यह भी पढ़ें:– Narendra Modi: पीएम मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से बात

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर ड्रोन से हमला
क्रेमलिन का दावा- पुतिन की हत्या की कोशिश

मॉस्को। रूस से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा (Russia Ukraine War) रहा है कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए राष्ट्रपति आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया। हालांकि, इस हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

रूस ने कहा कि पुतिन की हत्या के प्रयास में क्रेमलिन पर ड्रोन से हमले किए गए। रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। रूस का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन की ओर से किए गए दो ड्रोन को मार गिराया है। क्रेमलिन का कहना है कि 9 मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। पुतिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश हुई। लेकिन पुतिन को इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमें जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। ड्रोन हमले के बावजूद 9 मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 13 लोगों की मौत | Russia Ukraine War

उधर यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रूसी हवाई हमले में एक बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गयी है। यूक्रेन के मध्यवर्ती शहर उमान में एक रिहायशी इलाके पर हुए हवाई हमले में एक बच्चे सहित 11 लोगों तथा निप्रो शहर में ऐसे ही हमले में तीन वर्षीय बालिका और उसकी मां की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी हमले में एक अपार्टमेंट ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “बुराई को हथियारों से रोका जा सकता है। हमारे रक्षक ऐसा कर रहे हैं। इस हमले के बाद रूस के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत है और उस पर वैश्विक प्रतिबंधों को बढ़ाया जाना चाहिए।”कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि यह 51 दिनों में राजधानी पर पहला रूसी मिसाइल हमला है।

अधिकारियों ने संदेश सेवा टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि 23 में से 21 मिसाइलें और दो हमलावर ड्रोन यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराए गए। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार करीब 04:30 बजे एक विस्फोट सुनाई दिया, इसी दौरान, दो अन्य बहुत तेज विस्फोट हुए। यूक्रेनी सेना का कहना है कि वे पश्चिमी सहयोगियों द्वारा आपूर्ति किए गए टैंकों सहित नए उपकरणों के साथ एक सैन्य आक्रमण करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, रूस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर बखमुत पर नियंत्रण पाना चाहता ै, इसलिए, उसने नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला किया। गौरतलब है कि इससे पहले मॉस्को ने कहा था कि वह जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है, लेकिन हाल ही में रूस के हमले के बाद से पूरे यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:– 20 साल बाद मिली ‘खुशी’ 3 माह बाद ही मातम में बदली

अमेरिका ने भी माना:- काबुल में ड्रोन हमले में मारे गए 10 निर्दोष नागरिक, गलती हुई, माफ कर दीजिए
वाशिंगटन/काबुल (एजेंसी)। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने स्वीकार किया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 29 अगस्त को किये गये एक ड्रोन हमले में सात बच्चों सहित 10 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई, और ऐसी कोई आशंका नहीं है कि वे आईएसआईएस-के से जुड़े हुए थे या अमेरिकी सेना के लिए खतरा थे। जनरल केनेथ मैकेंजी ने कहा, ‘यह एक गलती थी, और मैं गंभीरतापूर्वक माफी मांगता हूं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड की एक जांच में पाया गया कि अमेरिकी हमले में एक निर्दोष सहायता कर्मी और उसके परिवार के सदस्यों की मौत हो गयी, जिनमें सात बच्चे भी शामिल थे। इस हमले को शुरू में ‘न्यायसंगत’ करार दिया गया था।

हमले में मारी गयी सबसे छोटी बच्ची सुमाया महज दो साल की थी। उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने कार में जिस चीज को रखते हुए देखा था, वह विस्फोटक नहीं बल्कि पानी के कंटेनर थे। पेंटागन ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने आठ घंटे तक उस व्यक्ति की कार को ट्रैक किया था, क्योंकि इसे आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट-खोरासान से जुड़े एक परिसर में देखा गया था। जांच में पाया गया कि कार की गतिविधि काबुल हवाईअड्डे पर हमले के लिए आतंकवादी समूह की योजनाओं के बारे में खुफिया एजेंसियों को मिली सूचनाओं से काफी हद तक मेल खाती है। इसी दौरान, एक निगरानी ड्रोन ने कुछ लोगों को कार के ट्रंक में विस्फोटक लोड करते हुए देखा, लेकिन बाद में जांच में वे पानी के कंटेनर निकले।

पीड़ितों के रिश्तेदारों ने अमेरिका जाने के लिए आवेदन किया था

सहायता कर्मी जमैरी अकमाधी की कार पर हवाई अड्डे से करीब तीन किमी दूर हमला किया गया। ड्रोन हमले के बाद कार में दूसरा बड़ा धमाका हुआ था, जिसके आधार पर अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि कार में विस्फोटक लदे हुए थे, लेकिन जांच में पाया गया कि संभवत: मार्ग में किसी प्रोपेन टैंक के कारण यह धमाका हुआ। पीड़ितों के रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने अमेरिका जाने के लिए आवेदन किया था और वे हवाई अड्डे पर जाने के लिए एक फोन कॉल का इंतजार कर रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।