Charanjit Singh Channi - Sach Kahoon Hindi

पूर्व सीएम चन्नी की मुश्किलें बढ़ी
सीएम मान ने खिलाड़ी से रिश्वत मांगने के पेश किए सबूत

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आईपीएल क्रिकेटर को नौकरी के नाम पर 2 करोड़ की रिश्वत के मुद्दे पर सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) और पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी में जबरदस्ती जुबानी जंग छिड़ गई है। अपने तय ऐलान के मुताबिक आज पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ सबूत पेश किए। सीएम मान ने चंडीगढ़ में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आईपीएल में पंजाब की टीम से जुड़े जसइंदर सिंह को नौकरी देने के नाम पर चन्नी के भतीजे ने 2 करोड़ मांगे। सीएम मान क्रिकेटर जसइंदर व उसके पिता मनजिंदर सिंह को भी साथ में लाए।

भगवंत मान ने कुछ डॉक्यूमेंट पेश करते हुए दावा किया कि क्रिकेटर जसइंदर सिंह से ही चन्नी के भतीजे जश्न ने नौकरी के बदले में 2 करोड़ रुपए मांगे थे। इस दौरान भगवंत मान ने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं जिसमें चन्नी और क्रिकेटर के पिता बात करते दिख रहे थे। सीएम मान ने मीडिया को क्रिकेटर जसइंदर और चन्नी की मुलाकात की फोटो दिखाते हुए कहा कि अब चन्नी खुद फैसला कर लें कि ये वही हैं या कोई और है?

ज्ञातव्य है कि सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने संगरुर में रैली में कहा कि मैं हिमाचल में आईपीएल मैच देखने गया था। वहां एक क्रिकेटर ने बताया कि चन्नी के सीएम रहते भतीजे ने नौकरी के लिए 2 करोड़ मांगे। इसके जवाब में चन्नी चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब पहुंचे। वहां चन्नी ने कहा कि यदि मैंने किसी से भी एक पैसा लिया हो तो मेरा कुछ न रहे। चन्नी ने कहा था कि सूबे के मुख्यमंत्री ने उनके पीछे विजिलेंस लगा रखी है। वह किसी भी तरीके से उन्हें जेल से डालना चाहते हैं।

सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि चन्नी के तत्कालीन प्रमुख सचिव हुसन लाल ने क्रिकेटर के बारे में उन्हें (पूर्व मुख्यमंत्री को) जानकारी दी थी। चन्नी मामले को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए लाने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन जसइंदर को जशन से मिलने के लिए कहा था। जसइंदर और उसके पिता चन्नी के भतीजे से मिले तो उसने नौकरी के लिए दो करोड़ रुपए की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने पर असमर्थता जताई तो नौकरी नहीं दी गई।

चन्नी ने दिया जवाब, मैंने किसी को अपने भतीजे को मिलने को नहीं कहा, मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही

चन्नी भी चंडीगढ़ में ही मीडिया के सामने आ गए। चन्नी ने कहा कि सीएम भगवंत मान उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उनके परिवार का जीना हराम कर दिया है। मुझे मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। लगता है सीएम मान ने जसइंदर से नौकरी के बदले मेरी बदनामी का सौदा किया है। चन्नी ने कहा कि मैंने कभी भी किसी व्यक्ति को नौकरी देने के दौरान यह नहीं कहा कि मेरे भतीजे या भांजे को मिल लो। मैंने कभी झूठी सौंगध नहीं खाई।

यह भी पढ़ें:– AIG Ashish Kapoor Arrested: पंजाब पुलिस के एआईजी गिरफ्तार

CM Bhagwant Mann: चन्नी को दिया अल्टीमेटम खत्म, अब सीएम मान ने किया बड़ा सनसनीखेज खुलासा
मामला : नौकरी के लिए 2 करोड़ रुपये मांगने का

जालंधर। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने दावा किया है कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ( Charanjit Singh channi) के भतीजे ने नौकरी के बदले में 2 करोड़ रुपये मांगे थे। उन्होंने बुधवार को उस क्रिकेटर को मीडिया के सामने पेश किया है जिसने चन्नी के भतीजे पर नौकरी के बदले में 2 करोड़ रुपये मांगने का खुलासा किया था। सीएम मान ने जस इंदर सिंह  (Cricketer Jasinder Singh) नाम के एक क्रिकेटर को मीडिया से रूबरू कराया है। इस दौरान इसके साथ जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी

सीएम भगवंत मान ने कुछ पेपर पेश करते हुए दावा किया कि क्रिकेटर जस इंदर सिंह से ही चन्नी के भतीजे जश्न ने नौकरी के बदले में 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। गुरुद्वारे में अपनी सफाई देने वाले चन्नी अपने भतीजे से एक बार फिर पूछ लें कि उसने पैसे मांगे थे या नहीं? CM Bhagwant Mann

बता दें कि जस इंदर सिंह क्रिकेटर इस समय आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। उसने 19 मई को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान को इस पूरे एपिसोड के बारे में बताया था। हिमाचल से पंजाब पहुंचने के बाद भगवंत मान ने बड़े विश्वास के साथ कहा था कि अब चन्नी खुद सबकुछ कबूल कर लें नहीं तो उस क्रिकेटर को मीडिया के सामने पेश कर सारी पोल खोल दी जाएगी। लेकिन चन्नी ने कबूल नहीं किया जिसको देखते हुए सीएम मान ने मीडिया के सामने क्रिकेटर जस इंदर और चन्नी की मुलाकात की फोटो दिखाई और चन्नी से सवाल किया कि ये खुद चन्नी ही है या कोई और है। CM Bhagwant Mann

मुलाकात के गवाह हैं उस दौरान के उपमुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू

चन्नी के उक्त क्रिकेटर के साथ फोटो ने चन्नी के झूठ की पोल खोल कर रख दी है। इस संबंध में क्रिकेटर के पिता मनजिंदर सिंह ने भी बताया कि उस दौरान के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ उनके बेटे जस इंदर की 9 नवंबर 2021 को 10 मिनट तक मुलाकात हुई थी। तब चन्नी के साथ उस समय के दौरान के उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू भी थे। इसके अलावा सीएम मान ने उस दिन के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भी मीडिया को दिखाया। CM Bhagwant Mann

क्रिकेटर जस इंदर के पिता ने बताया कि जब दो लाख रुपये देने के लिए चन्नी के भतीजे जश्न से मिला तो जश्न उनको बोला था कि चलो गाड़ी में बैठकर हिसाब करते हैं। ऐसे में मनजिंदर सिंह ने कहा कि पैसे तो उनकी जेब में ही हैं। ये सुनकर जश्न ने पूछा कि कितने हैं तो उन्होंने बताया कि 2 लाख रुपये हैं। ऐसे में जश्न ने चरणजीत चन्नी की सारी बात बताई और थोड़ी देर बाद चन्नी ने बाहर आकर उन्हें जलील करना शुरू कर दिया कि तुम्हारा लड़का कौन सा ओलंपिक मेडल लेकर आया है? मनजिंदर सिंह ने बताया कि उस दौरान कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी मौके पर ही मौजूद थे।

सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी को दिया 4 दिन का समय, खुद कबूलें गुनाह
पंजाब के क्रिकेटर से रिश्वत लेकर नौकरी देने का मामला आया सामने

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को 2-4 दिन का ही समय दिया जा रहा है, वह अपने भांजे से पूछ लें कि उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी या नहीं। अगर अगले इन दिनों में चरनजीत सिंह चन्नी ने स्थिति साफ नहीं की तो वह खुद खिलाड़ी को सामने लेकर आएंगे, फिर उनकी कुछ भी (इज्जत) नहीं रहेगी। इससे अगर सच्चाई बता दें तो ही अच्छा है। इस मामले में जांच भी जरूर की जाएगी। चरनजीत सिंह चन्नी को यह चेतावनी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी है। भगवंत मान ने यह भी ऐलान किया है कि वह अब 4 दिनों बाद ही बात करेंगे।

यह भी पढ़ें:– पंजाब पुलिस को मिले 98 इमरजेंसी ‘रिस्पॉन्स वाहन’

सीएम मान चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल क्रिकेट खिलाड़ी का नाम सामने नहीं लेकर आएंगे लेकिन चरनजीत सिंह चन्नी ने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कबूलनामा नहीं दिया या फिर भांजे से नहीं पूछा तो खिलाड़ी को भी वह सामने लेकर आएंगे, जिससे सारी सच्चाई सामने आएगी। सीएम मान ने कहा कि वह यह सब कुछ सिर्फ टीआरपी के लिए नहीं कर रहे हैं, यह तो उनको शिकायत मिली है।

वह धर्मशाला में आईपीएल का मैच देखने गए थे तो पंजाब की टीम की तरफ से खेल रहे खिलाड़ी ने बताया कि वह नौकरी के लिए पहले पूर्व सीएम अमरेन्द्र सिंह के पास गया व फिर उसके बाद वह पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी के पास भी गया। सीएम मान ने कहा कि चन्नी को बताना होगा कि दो अंगुली का इशारा करना क्या होता है? यह मामला यहीं ठप्प नहीं होगा। इस मामले में जांच भी की जाएगी व कार्रवाई भी होगी।

पूर्व सीएम चन्नी 2-4 दिन में भांजे से पूछ लें, नहीं तो ले आऊंगा खिलाड़ी सामने, फिर नहीं रहेगी इज्जत

पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के सभी आरोपों को नकार दिया है व कहा है कि इस मामले में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

चन्नी के भांजे ने पंजाब के एक खिलाड़ी से मांगी 2 करोड़ रूपये की रिश्वत
मुख्यमंत्री मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा

‘भ्रष्टाचारियों दा कल्ला-कल्ला पैसा खजाने विच्च जमां करवाके लोकां ते खरचांगे’

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi) पर भ्रष्टाचार करने का बड़ा आरोप लगाते कहा कि इनके भांजे द्वारा पंजाब के एक खिलाड़ी से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सीएम मान आज संगरूर जिले के दिड़बा में तहसील कॉम्प्लैक्स व चीमा मंडी में सब तहसील के कार्यांे का उद्घाटन करने पहुंचे थे। दिड़बा में लोगों को संबोधित करते सीएम मान ने कहा कि बीते दिनों मैं धर्मशाला में क्रिकेट देखने गया था व वहां उनको पंजाब का एक खिलाड़ी मिला, जिसने बताया कि उसने पूर्व कांग्रेस की सरकार के समय नौकरी दौरान तरक्की की फाईल लगाई थी, जिसदी फरियाद लेकर वह पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी के पास गया व चन्नी ने उसे अपने भांजे के पास जाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें:– लॉरेन्स बिश्नोई की हिट लिस्ट जारी, जानिए कौन-कौन गैंग के निशाने पर

सीएम मान ने आरोप लगाया कि चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi ) के भांजे ने उक्त खिलाड़ी को यह कहा था कि अगर काम करवाना है तो इसके लिए 2 करोड़ रुपये लगेंगे। मान ने कहा कि पैसे का प्रबंध न होने से वह खिलाड़ी अपनी फाईल भी वहीं छोड़ आया। मान ने कहा कि अपने आप को गरीब बताने वालों के घरोें में पैसे गिनने वाली मशीनें क्यों रखी हुई थी। मान ने कहा कि विजीलैंस टीम गरीबों के घरों में कभी छापते नहीं मारती। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिन नेताओं ने भी पंजाब का पैसा खाया है, उससे एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा व उनकी जायदाद कुर्क कर उनका पैसा खजाने में जमा करवाया जाएगा और फिर उसी पैसे को लोक निर्माण के कार्यों में लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के नेताओं ने पंजाब को बुरी तरह लूटा है। मान (Bhagwant Mann0 ने कहा कि केन्द्र सरकार पंजाब के हकों के साथ धक्का कर रही है। आरडीएफ (रूरल डिवैलपमैंट फंड) का पैसा रोका गया है। उन्होंने कहा कि आरडीएफ पंजाब का हक है और वह इसे लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदते समय भी केन्द्र ने खराब दाना खरीदने से दूरी बनाई लेकिन पंजाब सरकार ने किसानोंं को घाटा नहीं लगने दिया। उन्होंने कहा कि हम और फसलोंं के समय केन्द्र से सीधी बात करेंगे व पहले वाले रूपयों का हिसाब भी लेंगे।

मुझे राजनीति के लिए परेशान किया जा रहा: चरनजीत चन्नी

सीएम भगवंत मान द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब देते पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि सीएम मान राजनीति के लिए उनको परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार के समय सैंकड़ों खिलाड़ी मुझसे मिले थे लेकिन किसी को मैंने यह नहीं कहा कि मेरे भांजे से मुलाकात की जाए। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

चरणजीत सिंह चन्नी 3 महीने में खा गए 60 लाख की रोटी-पानी
चंडीगढ़(अश्वनी चावला)। पंजाब की सत्ता में सिर्फ तीन महीने के लिए ही मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब सरकार की रसोई के लिए ही भारी पड़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के नाश्ते में परोंठे से लेकर रात के लज़ीज खाने तक के लिए पंजाब सरकार की ओर से सरकारी खजाने में से भुगतान किया गया। पूर्व सीएम चन्नी अपने तीन महीने के कार्यकाल के दौरान लगभग 60 लाख रुपये की रोटी पानी ही खा गए। जानकारी के अनुसार पंजाब में कांग्रेस सरकार के अंतिम तीन महीने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपी गई थी। उन्होंने इस पद को संभालते ही ऐलान किया था कि वे अब केवल पंजाब की ही सेवा करेंगे और कोई भी फालतू खर्च नहीं करेंगे। लेकिन सीएम बनने के कुछ दिनों के बाद ही चरणजीत सिंह चन्नी अपने घर की रोटी खाने की बजाय सरकारी लज़ीज खाने का लुत्फ उठाने लगे। पंजाब सरकार मेहमाननवाजी (आतिथ्य) विभाग द्वारा चन्नी के लिए सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के खाने का प्रबंध किया जाता था।

उक्त विभाग द्वारा सवेरे के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात का खाना शामिल है। हैरानी वाली बात है कि चन्नी के खाने की थाली पंजाब सरकार को 300 रुपये से लेकर 3900 रुपये तक पड़ी। चन्नी के घर कभी 300 रुपये तो कभी 500 रुपये की खाने की थाली आती थी। हद तो तब हो गई कि कभी-कभार ताज होटल से 3900 रुपये तक की भी थाली मंगवाते रहे। वहीं चन्नी को मिलने के लिए आने वाले मेहमानों व आमजन के लिए सिर्फ 70 रुपये की थाली आती रही। उक्त विभाग द्वारा यह पूरा प्रबंध करने के बाद इन लाखों रुपये के बिलों की अदायगी मुख्यमंत्री कार्यालय के तहत सरकारी खजाने से होती रही है। आपकी हैरानी और ज्यादा तब बढ़ जाएगी जब पता चलेगा कि सिर्फ तीन महीने में ही चन्नी के खाने पर 60 लाख रुपये सरकारी खजाने से खर्च कर दिए गए।

आचार संहिता की भी उड़ाई धज्जियां

चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री रहते हुए आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी खर्च पर अपने मित्रों के साथ जमकर पार्टियां की। चन्नी ने आठ जनवरी 2022 को अपने कुछ मित्रों के साथ एक पार्टी की थी, जिसमें खाने का प्रबंध ताज होटल द्वारा किया गया व कैट्रिंग के लिए प्राइवेट कंपनी को काम सौंपा गया। जिस पर आठ लाख 11 हजार 718 रुपये खर्च आया और उसी दिन दोपहर को पंजाब में आचार संहिता लागू हो गई थी।

मुझे नहीं कोई जानकारी, मेरा रसोइयां बनाता था रोटी

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि 60 लाख रुपये के खर्च संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं है और मैंने अपने रोटी-पानी के लिए सरकारी खजाने से कुछ नहीं खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पास एक रसोइया था, जो उनके लिए रोटी बनाता था। इसके अलावा उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर ईडी का शिकंजा, भेजा समन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर ईडी ने अवैध खनन मामले पर शिकंजा कस दिया है। ईडी ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को समन भेजा है। गौरतलब हैं कि पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव से पहले उनके भांजे भूपिंद्र सिंह के ठिकनों पर ईडी की टीम ने 10 करोड़ रुपये सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है आरोप

भूपिंद्र सिंह उर्फ हनी पर आरोप है कि उसने चन्नी के इशारे पर अवैध रेत खनन करवा कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है और बदले में करोड़ों रुपये की कमाई की है। ईडी की टीम ने हनी के लुधियाना सहित अन्य ठिकानों पर छापामारी कर 10 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा हनी के पास से लाखों रुपये कीमत की घड़ियां और अन्य सामग्री बरामद की थी। इसकी पड़ताल के लिए ईडी ने हनी को गिरफ्तार किया था। हनी के ठिकानों से मिले दस्तावेजों की पड़ताल भी की और इस बात की जानकारी जुटाई कि हनी के पास आखिर 10 करोड़ रुपये कहां से आए। कहीं यह राशि उसने चन्नी की अवैध कमाई के हिस्से के रूप में तो नहीं रखी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चन्नी के भांजे भूपेन्द्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ईडी ने दोबारा मांगा था कोर्ट से सात दिन का रिमांड, कोर्ट ने नहीं बढ़ाया

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेन्द्र सिंह (Channi’s Nephew Bhupendra) का शुक्रवार को रिमांड खत्म हो गया है। कोर्ट ने ईडी को फिर से आगे हनी की कस्टडी देने मना कर दिया। एक सप्ताह तक एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की कस्टडी में रहने के बाद अब जिला एवं सत्र अदालत जालंधर ने भूपेन्द्र सिंह हनी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कोर्ट में शुक्रवार फिर से तीसरी बार रिमांड के लिए ईडी ने अपनी अर्जी दी थी। ईडी ने तर्क दिया था कि अभी बहुत कुछ पता लगाना शेष है। मनी ट्रेलिंग में सत्तर लोगों के नाम उन्हें पता चल गए हैं तथा कुछ नाम भी हैं जिनका पता लगाना जरूरी है। इसके लिए ईडी को एक हफ्ते के लिए भूपेन्द्र सिंह (Channi’s Nephew Bhupendra) का रिमांड और चाहिए।

इस पर बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता एपीएस दिओल पेश नहीं हुए तो उनके स्थान पर वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस दयाल ने पेश होकर कहा कि ईडी पहले ही दो बार में सात दिन का रिमांड ले चुकी है। यदि वह इन सात दिनों में कुछ पता नहीं लगा पाई तो आगे भी कुछ नहीं कर पाएगी। इसलिए उनके मुवक्किल का रिमांड नहीं दिया जाना चाहिए।

बहस के दौरान कोर्ट ने ईडी के अधिवक्ता को बचाव पक्ष के सवाल पर जवाब देने के लिए कहा तो वह तीन दिन के रिमांड पर आ गए कि सात न सही लेकिन तीन दिन का रिमांड तो हर सूरत में दिया जाए ताकि अन्य मनी ट्रेलिंग में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने ईडी के अधिवक्ता के जवाब से संतुष्टि न जताते हुए तथा बचाव पक्ष की दलील को मानते हुए और रिमांड देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने भूपेन्द्र सिंह (Channi’s Nephew Bhupendra) को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा!
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगे। सूत्रों के अनुसार इसको लेकर कांग्रेस आलाकमान अपना मन पूरी तरह से बना चुकी है। इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि 10 फरवरी से पहले इसका ऐलान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नहीं चाहती कि मतदाता के दिमाग में कोई कन्फयूजन रहे। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। सूत्रों का कहना है कि चन्नी के 100 दिन के काम को पार्टी ने आधार बनाया है।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों का मानना है कि इस वक्त उसके पास चन्नी से ज्यादा मुफीद नाम उनके पास नहीं है। वहीं सिद्धू लेकर पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। क्योंकि पार्टी को लगता है कि सिद्धू कब क्या बोल जाएं, पता नहीं चलता, फिर इस चुनावी समर में उसकी भरपाई मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में पार्टी सिद्धू को ज्यादा भाव नहीं दे रही है। हालांकि अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगी कि सत्ता के लिए पुरजोर कोशिशों के बावजूद ऊंट किस करवट बैठेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एसआईटी जांच में चन्नी के दखल की जिद्द
गत दिवस ‘सच कहूँ’ ने अपने एक विशेष कॉलम में ‘मुख्यमंत्री साहब जांच को जांच ही रहने दो’ के शीर्षक अधीन लिखा था कि पंजाब सरकार बेअदबी मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम के काम में दखल न दे। वास्तव में मुख्यमंत्री रोजाना ही मीडिया में यह बयान दे रहे थे कि एसआईटी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ सुनारिया पहुंच गई है। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को बेअदबी मामले में बिना वजह फंसाकर विधान सभा चुनावों में लाभ लेना है। अब तक मुख्यमंत्री एसआईटी की जांच में खुलकर दखल दे रहे हैं, जो बिल्कुल स्पष्ट हो गया है 16 तारीख को एक हिंदी समाचार-पत्र में मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का इंटरव्यू प्रकाशित होता है, जिसमें वे कह रहे हैं कि अब हम (पंजाब सरकार) डेरा प्रमुख की कस्टोडियल पूछताछ की मांग करेंगे।

मुख्यमंत्री की इंटरव्यू से पहले ही एसआईटी के चेयरमैन ने कहीं भी यह नहीं कहा था कि वे कस्टोडियल पूछताछ की मांग करेंगे। 16 दिसंबर को समाचार पत्र में इंटरव्यू प्रकाशित हुआ और 17 दिसंबर को एसआईटी हाईकोर्ट में कस्टोडियल हिरासत की मांग कर लेती है, यानि मुख्यमंत्री के बोल अगले ही दिन लागू हो गए, जबकि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि एसआईटी सरकार के प्रभाव में जांच नहीं करेगी, बल्कि स्वतंत्र होकर काम करेगी। यहां स्पष्ट है कि एसआईटी मुख्यमंत्री की मौखिक बातों पर काम कर रही है। कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी खुद ही कानून और न्यायपालिका के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

सत्ता का यह अहंकार एसआईटी को तो अपनी इच्छा अनुसार चला सकता है लेकिन ऐसा कर वह लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकते। बहुत हैरानी है कि कांग्रेस को छोड़कर पंजाब की हर बड़ी पार्टी यह मांग करती है कि बेअदबी के असल दोषी पकड़े जाने पर उन्हें सजा दिलाई जाए लेकिन मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और उनकी पुलिस यही चाह रही है कि बेअदबी के दोष केवल और केवल डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू जी और डेरा श्रद्धालुओं पर मढ़े जाएं। यदि पहले से ही दिमाग में ऐसी सोच बना रखी है तब जांच का ड्रामा करने की भला क्या आवश्यकता है? हैरानी तो इस बात की है कि चंद लोगों को छोड़कर समूह सिक्ख समाज बेअदबी मामले के समाधान होने की उम्मीद कर रहा है, हर कोई निष्पक्ष जांच की मांग करता है न कि डेरा सच्चा सौदा को फंसाने की, हर कोई यह जानता है कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु सिक्ख धर्म में विश्वास रखते हैं और अपने विवाह-शादियों सहित दुख-सुख के हर कार्य पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में संपूर्ण करते हैं।

यहां तक विदेशों में बैठे कई सिक्ख नेता भी मीडिया में अपनी राय देते हुए कहते हैं, हम नहीं मानते कि बेअदबी किसी सिक्ख ने की है और हम यह भी नहीं कहते कि यह डेरा सच्चा सौदा ने की है। जहां तक पंजाब का संबंध है पंजाब में किसी भी धर्म, जाति का व्यक्ति हो, भले ही वह किसी भी धर्म में आस्था रखता हो वह पवित्र श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के साथ जरूर जुड़ा हुआ है। इसकी पुष्टि प्रो. पूर्ण सिंह भी करते हैं: वो लिखते हैं ‘‘पंजाब ज्योंदा गुरुआं दे नाम ते’’ अर्थात पंजाब जीता ही गुरूओं का नाम लेकर है।

तिलकराज इन्सां

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बीएसएफ को लेकर पंजाब के सीएम बोले-हमारी सहमति के बिना फैसला लेना गलत
चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने केन्द्र की ओर से सीमा सुरक्षा बल का दायरा बढ़ाये जाने के फैसले पर को गलत बताते हुये सर्वदलीय बैठक बुलाने के अलावा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। उन्होंने केन्द्र से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुये कहा है कि राज्य की सहमति के बगैर ऐसे संवेदनशील विषय पर फैसला लेना सरासर गलत है । वैसे भी हम कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वैसे भी यह राज्य का विषय । केन्द्र का बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का फैसला सही नहीं । हम इसका विरोध करते हैं। यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले में सर्वदलीय बैठक भी बुलायी जायेगी ।और इस बार विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलायेंगे ।

उन्होंने विपक्षी दलों से इस संवेदनशील मसले पर भड़काऊ बयानबाजी न करने की अपील करते हुये कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है तथा इससे देश की एकता अखंडता प्रभावित होती है। उन्होंने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से इस बारे में कोई भड़काऊ बयान न देने का आग्रह करते हुये कहा कि पंजाब आतंकवाद का काला दौर झेल चुका है जिसमें कितनी जानें गयी थीं और पंजाब विकास की दौड़ में इतना पिछड़ गया कि अब तक उस गेप को भर न सका है। इसके लिये अकाली दल ही जिम्मेदार था ।

मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस

मैं खुद खम्बे पर चढ़ कर कनेक्शन लगाया था

पानी वाली मोटर का बिल माफ करना है

शहरों के पानी के रेट फ्लेट होंगे

700 करोड़ के शहर के बकाया खड़े है।

पानी के बिल पर काटा मारा जा रहा है

125 तक पानी का बिल माफ है, अब 50 रुपये फिक्स कर दिया है।

अब 50 रुपये महीना ही देना होगा

आज के पश्चात डी क्लास कर्मचारी भी पक्के भर्ती होंगे

पिछली सरकार ने आउट सोर्स कर दिया था

सीरियस व्यू लिया है कैबिनेट

बीएसएफ को लेकर

राज्य सरकारों से ऐसे फैसला नहीं लिया जाना चाहिए, पंजाब की पुलिस आतंकवाद खत्म कर सकती है तो यह क्यों नहीं

जल्द ही केबिनेट मीटिंग होगी, इस मामले में

जररूत पड़ी तो आल पार्टी मीटिंग भी की जाएगी

स्पेशल विधानसभा का सेशन भी बुलाया जा सकता है

सुखबीर बादल को सलाह, भड़काने की कोशिश ना करे, प्रेस कांफ्रेंस में धार्मिक तौर पर भड़काने की कोशिश

इस तरफ की भड़कहत डालने की जरूरत नही है, सुखबीर बादल जी

सरकार जो भी आये, अमन शांति ज्यादा जरूरी है

फालतू बांते करने की क्या जरूरत है

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुख्यमंत्री के तौर पर मेरा हर काम शहीद भगत सिंह की सोच के मुताबिक होगा :चन्नी
खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज संकल्प लिया कि राज्य के मुखिया होने के नाते उनका हर काम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आदर्श और सोच के मुताबिक होगा। शहीदेआजम की जयंती के मौके पर आज श्री चन्नी यहां पहुंचे और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । उनके साथ विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह, कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग के साथ थे। वे शहीद भगत सिंह के पैतृक घर में भी गए। महान शहीद के घर प्रवेश होने से पहले मुख्यमंत्री ने शहीद के पैतृक घर के प्रवेश द्वार पर शीश झुका कर नमन किया। शहीद-ए-आजम के पैतृक घर में विजिटर बुक में मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश दर्ज करते हुये लिखा, ‘धन्य है यह जगह जिसने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जैसा नेता पैदा किया। इस मिट्टी को अपने मस्तक पर लगाकर मुझे बेहद खुशी हुई। मैं यह प्रण लेता हूँ कि बतौर मुख्यमंत्री मैं हर काम इस सोच के साथ करूँगा कि भगत सिंह मुझे देख रहे हैं।

चन्नी ने कहा कि इस पवित्र धरती पर राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष खातिर अपना जीवन न्योछावर करने वाले महान शहीद को श्रद्धाँजलि भेंट करके अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। वह शहीद-ए-आजम के सपने साकार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अवस्था में शहीद भगत सिंह की शहादत ने नौजवानों को राष्ट्रीय आजादी संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । शहीद-ए-आजम लाखों नौजवानों के लिए देश की निष्काम सेवा करने के लिए सदा ही प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने नौजवानों को शहीद भगत सिंह के नक्शे कदमों पर चलने का आहवान किया जिससे भारत को प्रगतिशील और खुशहाल मुल्क बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने शहीद के रिश्तेदारों को भी सम्मानित किया

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता स्व. किशन सिंह के समाधि स्थल पर श्रद्धाँजलि भेंट की। उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर भी श्रद्धा-सुमन भेंट किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद के रिश्तेदारों को भी सम्मानित किया जिनमें सतविन्दर सिंह और हरजीवन सिंह गिल, शहीद की बहन अमर कौर के पोते, भाई स्व. कुलतार सिंह के पुत्र स. किरणजीत सिंह, भाई स्व. कुलबीर सिंह की बहु श्रीमती तेजविन्दर कौर संधू, भाई स्व. कुलबीर सिंह सिंह की पोती अनुश प्रिया और शहीद सुखदेव थापर के परिवार से अशोक थापर और विशाल नायर शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नौजवानों और खेल क्लबों को 31 खेल किटें भी बांटीं। इस मौके पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह, कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग, विधायक अंगद सिंह, चौधरी दर्शन लाल और नवतेज सिंह चीमा, पूर्व विधायक तरलोचन सूंध, चेयरमैन जिला योजना कमेटी सतबीर सिंह पल्ली झिक्की और अन्य मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुख्यमंत्री के पास विजीलेंस, ऊर्जा, खनन, आबकारी, कार्मिक, लोक संपर्क विभाग रहेंगे
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सलाह और सिफारिश पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री के पास कार्मिक, विजीलेंस, आम प्रशासन, न्याय, कानूनी और वैधानिक मामले, सूचना एवं लोक संपर्क, पर्यावरण, खनन एवं भूविज्ञान, नागरिक उड्डयन, आबकारी, इनवेस्टमेंट प्रोमोशन, आतिथ्य, ऊर्जा एवं पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभाग रहेंगे। इसके अलावा किसी अन्य मंत्री को आवंटित न हुए विभाग भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे। इसी दौरान उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के पास गृह मामले, सहकारिता और जेल विभाग रहेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानियों के विभाग आवंटित किए गए हैं।

जानें किन्हें मिला पद

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा को स्थानीय निकाय , संसदीय मामले, मतदान और शिकायत निवारण विभाग आवंटित किए गए हैं तथा मनप्रीत सिंह बादल को वित्त, कराधान, शासन सुधार, योजना और कार्यक्रम क्रियान्वयन के विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा को ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पशु पालन और डेयरी विकास ,अरुणा चौधरी को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखबिन्दर सिंह सरकारिया को जल संसाधन और आवास एवं शहरी विकास के विभाग आवंटित हुए हैं और राणा गुरजीत सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण, बागबानी और मृदा एवं जल संरक्षण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग को परिवहन मंत्रालय मिला

श्रीमती रजिया सुल्ताना को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और प्रिटिंग और स्टेशनरी, श्री विजय इंदर सिंगला को लोक निर्माण और प्रशासनिक सुधार का जिम्मा सौंपा गया है। भारत भूषण आशु को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का विभाग आवंटित किया गया है। रणदीप सिंह नाभा को कृषि और किसान कल्याण और खाद्य प्रसंस्करण का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि डॉ. राज कुमार वेरका को सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के विभाग आवंटित किए गए हैं।

संगत सिंह गिलजियां को वन, वन्य जीव और श्रम का जिम्मा सौंपा गया है। परगट सिंह को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले और एन.आर.आई. मामलों के विभाग आवंटित किए गए हैं। अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग को परिवहन और गुरकीरत सिंह कोटली को उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्यौगिकी और विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।