NHRC - Sach Kahoon Hindi

पंजाब CM की पत्नी से जुड़े रिश्वत के आरोपों पर NHRC सख्त: प्रियांक कानूनगो
Punjab CM Wife Allegation: नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जुड़े गंभीर आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। शिकायत में कथित तौर पर एक दुष्कर्म मामले को दबाने के बदले 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजकर रिपोर्ट तलब की है। Punjab Latest News

NHRC के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आयोग को एक एक्टिविस्ट समूह की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश के आरोपों का हवाला दिया गया है। इसके बाद आयोग ने उपलब्ध शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले में रिपोर्ट मांगने की प्रक्रिया शुरू की। कानूनगो के अनुसार, महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में यदि पीड़ित की आवाज दबाने या न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसे आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इसी आधार पर पंजाब के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से संबंधित तथ्यों की रिपोर्ट मांगी गई है।

मामले के पंजाब के मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़े होने और महिला सुरक्षा से संबंधित आरोपों के कारण NHRC ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी जानकारी भेजी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। फिलहाल, आरोपों की जांच और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। Punjab Latest News

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यदि NHRC ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP से रिपोर्ट मांगी है तो राज्य सरकार को सभी संबंधित तथ्यों के साथ अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने रखनी चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने भी मामले को गंभीर बताया। उन्होंने आरोपों के स्रोत और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी इस मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए NHRC की कार्रवाई का उल्लेख किया और राज्य प्रशासन से जवाब मांगा। मामले में NHRC की ओर से पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को रिपोर्ट भेजने के लिए समयसीमा दिए जाने की बात सामने आई है। अब सभी की नजर राज्य सरकार की रिपोर्ट और आयोग के अगले कदम पर टिकी है। Punjab Latest News

Social Media News: बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट पर एनएचआरसी सख्त
NHRC Notice: नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोशल मीडिया मंचों पर बच्चों से जुड़े कथित यौन शोषण संबंधी अवैध सामग्री के प्रसार को गंभीरता से लेते हुए व्यापक कार्रवाई शुरू की है। आयोग ने इस मामले में कई राज्यों के पुलिस महानिदेशकों, संबंधित सोशल मीडिया मंच तथा केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। Social Media News

आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने बताया कि हाल के दिनों में ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं, जिनमें बच्चों के कथित यौन शोषण से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की शिकायत मिली है। आयोग ने इसे बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय बताते हुए संबंधित एजेंसियों से तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की पहचान करने और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

एनएचआरसी ने स्पष्ट किया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक अथवा अवैध डिजिटल सामग्री का प्रसार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आयोग ने कहा कि ऐसे मामलों में तकनीकी मंचों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे कानून के अनुरूप आपत्तिजनक सामग्री को शीघ्र हटाएं और जांच एजेंसियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।

आयोग ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें इंटरनेट या किसी सोशल मीडिया मंच पर बच्चों के शोषण से जुड़ी संदिग्ध अथवा अवैध सामग्री दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है तो इसकी शिकायत सीधे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष भी दर्ज कराई जा सकती है। एनएचआरसी ने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर सभी संबंधित संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि डिजिटल माध्यमों पर होने वाले ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। Social Media News

एनएचआरसी ने डीजी जेल, दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने यहां के तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर महानिदेशक(जेल) और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। एनएचआरसी ने तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हिंसा की बढ़ती घटनाओं के संबंध में मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है। ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 सितम्बर को तिहाड़ जेल के एक कैदी ने दूसरे कैदी की बुरी तरह पिटाई की। कैदी के साथ हाथापाई के दौरान एक हेड मैट्रॉन भी घायल हो गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितम्बर महीने में जेल के भीतर हुई झड़पों में करीब 30 कैदी घायल हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।