monkey - Sach Kahoon Hindi

Monkeys: आदर्श महिला महाविद्यालय में बंदरों का आतंक, छात्राओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Adarsh Mahila Mahavidyalaya: स्थानीय आदर्श महिला महाविद्यालय में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक ने छात्राओं और स्टाफ के लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर दी है। महाविद्यालय परिसर एवं उससे जुड़े गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है। कई बार प्रशासन और नगर परिषद से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अलका मित्तल ने बताया कि यह एक प्रमुख गर्ल्स कॉलेज है, जहां लगभग हजारों छात्राएं अध्ययनरत हैं। Bhiwani News

इनमें से कई छात्राएं हॉस्टल में निवास करती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है। लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं कि बंदरों का झुंड आए दिन परिसर और हॉस्टल में घुस आता है और उपद्रव मचाता है। बंदर न केवल छात्राओं के खाने-पीने की वस्तुएं छीन लेते हैं, बल्कि उनके निजी सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार ये बंदर आक्रामक होकर छात्राओं पर झपटते हैं और उन्हें काटने का प्रयास करते हैं। हाल ही में एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक छात्रा को बंदर ने पकड़ लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। Bhiwani News

इस घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। छात्राओं का कहना है कि वे अब खुले में आने-जाने से भी डरने लगी हैं। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बंदर किसी भी समय कमरों के पास या छतों पर पहुंच जाते हैं। इससे पढ़ाई और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद से इस समस्या के समाधान के लिए कई बार लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। Bhiwani News

खाना देने वाले की अर्थी पर लिपट कर रोया बंदर, वीडियो आया सामने
अर्थी से लिपटकर गंगा घाट तक गया, अंतिम संस्कार में हुआ शामिल

अमरोहा (सच कहूँ/कपिल कुमार)। अमरोहा में एक बुजुर्ग की मौत पर बंदर (Monkey) का गम मनाते हुए वीडियो सामने आया है। बंदर बुजुर्ग के शव के पास न सिर्फ बैठा रहा बल्कि परिजनों और रिश्तेदार के साथ शव से लिपटकर चालीस किमी दूर गंगा घाट पर अंतिम में शामिल हुआ। जबतक चिता की आग शांत नहीं हुई तबतक वहीं बैठा रहा। बाद में जब लोग घर लौटने लगे तो उन्हीं के साथ गाड़ी से वापस आया। ये वीडियो जोया इलाके की जाटव कॉलोनी का है। Amroha News

बताया जाता है कि कॉलोनी के रहने वाले रामकुंवर सिंह बंदर पिछले 2 महीने से बंदर को अपनी छत पर खाना खिलाते थे। बंदर अक्सर सुबह रामकुंवर के खाना खाने के समय पहुंच जाता था। लेकिन बीते मंगलवार को बीमारी के चलते रामकुंवर की मौत हो गई। Amroha News

रामकुंवर के बेटे के सुनील के मुताबिक, बंदर पिता के साथ खाना खाता था, जिसके चलते पिता उसे दोस्त की तरह मानते थे। जो कुछ वो खाते वही बंदर को भी खिलाते थे। मंगलवार को पिता की मौत के बाद जब हम लोग उनके शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अर्थी उठाने की तैयारी थी। लेकिन तभी बंदर वहां पहुंच गया और पिता की अर्थी से लिपट गया। बंदर की आंखों में आसूं थे। लोगों को रोते देख वो जमीन पर लेट गया और दुख में शामिल हुआ।

सुनील ने बताया कि बंदर करीब 2 घंटे तक पिता के शव के पास बैठा रहा। उसके बाद जब हम लोग अर्थी उठाकर अंतिम संस्कार के लिए गंगा की कटरी पर जाने लगे तो बंदर भी अर्थी के ऊपर बैठ गया। हम लोगों ने हटाया लेकिन वो अर्थी से लिपटा रहा। उसके बाद गाड़ी में ही अर्थी के साथ घर से 40 किमी दूर गंगा घाट तक गया। जहां वह अर्थी के पास गंगा किनारे काफी देर तक बैठा रहा। Amroha News

जब रामकुंवर के शव को मुखाग्नि दी गई तो पास में मौजूद रहा। जब चिता की आग शांत हुई तब हम लोग घर लौटने लगे। हम लोगों के साथ उसी गाड़ी पर बैठकर बंदर हमारे घर तक आया। उसके बाद पास ही बाग में चला गया। बुजुर्ग और बंदर की ये दोस्ती देखकर अंतिम संस्कार में आए लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो आज सामने आया है।

यह भी पढ़ें:– Subprime Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक ने सबप्राइम संकट को लेकर दी चेतावनी

Ajab Gajab: सुनसान कुएं में फंसी बिल्ली के बच्चे को बंदर ने बचाया
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर एक सुनसान कीचड़ भरे कुएं में फंसे बिल्ली के बच्चे को बचा रहा है। बंदर कीचड़ में लथपथ बिल्ली के बच्चे को बाहर निकलने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ता। बच्चे के प्रति जानवर की करुणा देखकर आप बिल्कुल चौंक जाएंगे। जब बंदर खुद मदद नहीं कर सका तो एक महिला ने बिल्ली के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

https://twitter.com/franklinmolica/status/1647582809895194625?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1647582809895194625%7Ctwgr%5E6461d5fe59e717935dbb278d60981412761777ef%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Ftrending-news%2Fstory%2Fmonkey-saves-kitten-stuck-in-abandoned-well-in-old-viral-video-watch-2360909-2023-04-17

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Monkey Viral Video: माँ का प्यार! जब बंदर मां ने बेबी मंकी को दी प्यार भरी झप्पी, वीडियो हुआ वायरल
Monkey Viral Video: अपने बच्चों के साथ माताओं का बंधन किसी से कम नहीं है। माता-पिता और उनकी संतान के बीच गहरा लगाव भावनात्मक और शारीरिक दोनों होता है। सबसे बुद्धिमान प्राणी होने के नाते मनुष्य अपने बच्चों को प्यार और स्नेह से नहलाता है और अपने छोटों की रक्षा और देखभाल के लिए कुछ भी करता है।

यही नियम अन्य जानवरों पर भी लागू होता है। जानवरों की दुनिया से जुड़े लोगों ने ऐसी घटनाओं का पता लगाया होगा जब माता-पिता अपनी संतान को बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं। वे भी इंसानों की तरह अपने बच्चों पर प्यार बरसाते हैं। Viral Video

Un comportamiento humano. ❤ pic.twitter.com/geqSN6Cy3j

— Eugenia Dinu (@DinuEugenia) May 30, 2023

यहां हम एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जो आपको एहसास दिलाएगा कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं और वे अपने बच्चों को इंसानों की तरह ही प्यार करते हैं। वीडियो में एक बंदर अपने मासूम बच्चे को गोद में उठाए हवा में ऊपर की तरफ नजर आ रहा है। यह अपने बच्चे को हवा में पकड़कर प्यार करती है। यह बच्चे को दुलारना और दुलारना जारी रखता है जैसे मनुष्य अपने बच्चों को करते हैं। Viral Video

यूजेनिया डिनू द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को बड़े पैमाने पर देखा गया है और नेटिजन्स बंदर और उसके बच्चे पर उसके मानवीय व्यवहार के लिए प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है: अन कॉम्पोर्टैमिएंटो ह्यूमनो (एक मानवीय व्यवहार)। (एसआईसी)

एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, “इसा माद्रे ले एस्टा प्रेगुंटांडो” क्वीन एस एल मास लिंडो डे ला कासा? तन बेला (वह माँ पूछ रही है “घर में सबसे सुंदर कौन है?” इतनी सुंदर)। (एसआईसी) एक अन्य ने लिखा, “क्वीन ते क्विएर मास कैरिनिटो! हे मील मोनिटो प्रीसियोसो ! क्यू ते कोमो (कौन तुम्हें अधिक प्यार करता है प्रिये! मेरा कीमती छोटा बंदर है! मैं तुम्हें क्या खाऊं?)।” (एसआईसी) Viral Video

एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सोन ह्यूमनोस, मास क्यू लॉस क्यू नोस ललामोस ह्यूमनोस, (वे इंसान हैं, हममें से ज्यादा जो खुद को इंसान कहते हैं)। (एसआईसी)

चीकू सुधर गया
चीकू Monkey एक जंगल में अपनी मां के साथ एक वृक्ष पर रहता था। वह बहुत चंचल और नटखट था। उसकी शैतानियों से कई बार मां परेशान हो जाती। तब वह प्यार से उसे समझाती, लेकिन चीकू अनसुनी कर देता। मां अक्सर सोचती कि कैसे वह चीकू को समझाए। जिससे वह अपनी जिम्मेदारियों को समझे। जंगल के जिस पेड़ पर चीकू और उसकी मां रहते थे, वहां आसपास बारिश के बाद कई नए-नए छोटे पौधे उगने लगे थे। मां बहुत खुश थीं कि जंगल और समृद्ध हो जाएगा। एक दिन की बात है, मां फल-फूल इकट्ठे करने गई थी। चीकू वहीं पेड़ों के आसपास था। तभी उसने नीचे बहुत सारे छोटे-छोटे पौधे देखे, वह फटाफट नीचे आया, उसने हाथों से एक पौधे को छुआ और उसे खींचा। जड़ कमजोर होने के कारण वह छोटा पौधा बाहर आ गया। उसको बड़ा मजा आया। अब वह फटाफट छोटे-छोटे पौधों को उखाड़कर फेंकने लगा।

कुछ समय बाद मां के आने की आहट पाकर वह तुरंत पेड़ पर चढ़ गया। मां ने Monkey चीकू को फल खिलाए। तभी मां का ध्यान नीचे नहीं गया, पर दूसरे दिन जब मां फिर से खाना इकट्ठा करने जाने लगी तो उसने देखा कि नीचे के छोटे-छोटे कई पौधे गायब हैं। मां ने चीकू से पूछा तो साफ झूठ बोल गया कि मुझे कुछ नहीं पता मां मैं तो पेड़ पर ही था। मां चली गई। चीकू फिर फटाफट नीचे आया और कई छोटे-छोटे पौधे उसने फिर उखाड़ दिए। आज वापिस आने पर मां का ध्यान सबसे पहले नीचे पौधों पर ही गया। मां समझ गई यह काम चीकू का ही है। मां ने चीकू को पास बुलाया, प्यार से उसे फल खिलाए और पूछा-क्या तुम जानते हो बेटा, यह फल कहां से आते हैं? हां मां पेड़ों से, चीकू ने तुरंत उत्तर दिया। तुम रहते कहां हो? जंगल में पेड़ों पर, चीकू ने फिर कहा ।

हां अच्छा मुझे सोचकर बताना कि अगर ये पेड़ ये जंगल ना हों तो हम कहां रहेंगे? Monkey चीकू सोच में पड़ गया कि अगर पेड़-जंगल ना हों तो हम बहुत परेशान होंगे। इंसानों के बीच तो हमें डर लगता है, हम खाएंगे क्या? चीकू घबरा गया। वह बोला-मां जंगल ना होने पर हमारे लिए जीना मुश्किल हो जाएगा, तब मां ने कहा, तो फिर बताओ कि तुम क्यों छोटे पौधे उखाड़ रहे हो? यही कल बड़े होकर वृक्ष बनेंगे और हमारे जंगल सुरक्षित रहेंगे, तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे। उसने कहा- मुझे माफ कर दो मां, अब मैं कभी ऐसा गलत काम नहीं करूंगा, बल्कि मैं पेड़ों को बड़ा होने में सहायता करूंगा। मां ने प्यार से चीकू के सिर पर हाथ फेरा और वह मां की गोद में दुबक गया। उसने निश्चय किया कि वह मां की सभी बातें मानेगा और अच्छा बनेगा।

बंदरों के आतंक से परेशान कॉलोनीवासी, बिना संसाधन पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी
हनुमानगढ़। जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी में पिछले करीब एक सप्ताह से दो बंदरों ने आतंक मचा रखा है। इन बंदरों के आतंक से पूरा मोहल्ला परेशान व भयभीत है। कॉलोनीवासियों की मानें तो यह बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने व अन्य सामान इधर-उधर बिखेर देते हैं। अगर कोई व्यक्ति इन्हें भगाने का प्रयास करता है तो उसे काटने को दौड़ते हैं। इस कारण कॉलोनीवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उधर, वार्ड पार्षद की सूचना पर मंगलवार को वन विभाग के कर्मचारी बंदरों को पकडऩे के लिए कॉलोनी में तो पहुंचे लेकिन बिना संसाधनों के। इस पर कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताई। वार्ड पार्षद हिमांशु महर्षि ने बताया कि पिछले कई दिनों से दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में दो बंदरों का आतंक है। इससे कॉलोनीवासी परेशान हैं। प्रशासन भी खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। सूचना दिए पांच दिन होने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से कर्मचारी तो भेज दिए जाते हैं लेकिन बंदरों को पकडऩे के संसाधन नहीं उपलब्ध करवाए जाते। इस कारण पूरा मोहल्ला परेशान है।

कॉलोनीवासियों ने जताई नाराजगी, समस्या से निजात दिलाने की मांग

उन्होंने बड़ी जनहानि होने से पहले प्रशासन से इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। कर्मचारी तो आए लेकिन बिना संसाधन के। कॉलोनीवासी गोपाल शर्मा ने बताया कि बंदर घरों में घुस जाते हैं। सामान इधर-उधर बिखेर देते हैं। भगाते हैं तो हमला कर देते हैं। उन्होंने बताया कि जाल सहित अन्य संसाधनों के अभाव में मंगलवार को कॉलोनी में पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने इन बंदरों को पकडऩे का प्रयास किया तो बंदरों ने उन पर ही हमला कर दिया। उन्होंने भी वन विभाग पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। उधर, मौके पर पहुंचे वन विभाग के कांस्टेबल अशोक कुमार का कहना था कि डीएफओ के निर्देशों पर वे सोमवार रात्रि को भी बंदरों को पकडऩे के लिए दुर्गा कॉलोनी में आए थे। लेकिन उनके पास जाल आदि नहीं था। क्योंकि जाल विभाग की सरकारी गाड़ी में रखा हुआ है और सरकारी गाड़ी गश्त में गई हुई है। उन्होंने भी माना कि वे उच्चाधिकारियों के कहने पर बंदर को पकडऩे आए हैं लेकिन उनके पास संसाधन नहीं हैं। इस बारे में भी उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। डीएफओ ने गाड़ी मंगवाने के लिए आश्वस्त किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।