Cricketer Yuvraj Singh - Sach Kahoon Hindi

Samoa’s Darius Visser : कमाल के क्रिकेटर! एक ही ओवर में ठोके इतने सारे रन, तोड़ा युवराज सिंह का भी रिकॉर्ड!
Samoa’s Darius Visser: नई दिल्ली (एजेंसी)। समोआ के बल्लेबाज डेरियस विजसर (Samoa’s Darius Visser) ने मंगलवार को दिग्गज भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 विश्व कप क्वालीफायर (T20 World Cup Qualifier) में विजसर ने एक ही ओवर में 39 रन बनाकर खेल के टी20 प्रारूप में एक ही ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया। विजसर ने युवराज (2007), किरोन पोलार्ड (2021), दीपेंद्र सिंह ऐरी (2024) और निकोलस पूरन (2024) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, इन सभी ने टी20ई प्रारूप में एक ही ओवर में 36 रन बनाए थे। Darius Visser

विजसर शतक बनाने वाले पहले समोआ क्रिकेटर | Darius Visser

इस प्रक्रिया में, विजसर खेल के टी20ई प्रारूप में शतक बनाने वाले पहले समोआ क्रिकेटर भी बन गए। विजसर की 62 गेंदों में 132 रन की पारी की मदद से समोआ ने मंगलवार को 2026 विश्व कप क्षेत्रीय क्वालीफायर में वानुअतु पर 10 रन से जीत दर्ज की। 62 गेंदों में 132 रन बनाने वाले विजसर 46 रन पर थे, जब वानुअतु के नलिन निपिको 15वां ओवर फेंकने के लिए आए, जिसमें समोआ के बल्लेबाज ने छह गेंदों पर 6 छक्के लगाए, इस दौरान निपिको ने तीन नो बॉल भी फेंकी। Darius Visser

निपिको ने ओवर की पांचवीं गेंद डॉट बॉल फेंकी, लेकिन इसके बाद दो नो बॉल आर्इं, जिसमें 28 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप मैच में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए, पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय के साथ भी यही व्यवहार किया, ऐरी अप्रैल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और अमेरिकी बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा के नाम है। Darius Visser

Badlapur Sexual Abuse : नर्सरी की मासूमों के साथ हैवानियत, ट्रेनें रोकी, पुलिस पर पथराव!

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम से मांगी 5 लाख रंगदारी
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। पुलिस ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई की महिला केयर टेकर को युवराज सिंह की मां से 5 लाख रुपये की रंगदारी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने पूर्व क्रिकेटर, उनकी मां और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी बरामद की और डीएलएफ फेज 1 पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। Gurugram News

डीएलएफ फेज 1 निवासी पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में युवराज के भाई जोरावर सिंह की केयर टेकर के रूप में हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी नामक महिला को काम पर रखा गया था। जोरावर सिंह पिछले कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। शबनम सिंह ने कहा कि हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया गया, क्योंकि वह प्रोफेशनल नहीं थीं। Gurgaon News

शबनम ने बताया कि मई 2023 में, हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी ने उन्हें कॉल करना और व्हाट्सएप संदेश भेजना शुरू कर दिया। जिसमें उसने धमकी दी कि वह झूठे मामले में फंसाकर मेरे परिवार को बदनाम कर देगी। इसके लिए हेमा ने 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 19 जुलाई को हेमा कौशिक ने व्हाट्सएप मैसेज में धमकी दी कि वह 23 जुलाई को केस करेगी और परिवार को बदनाम करेगी। शबनम ने हेमा को कहा कि रकम बहुत बड़ी है। सोमवार तक 5 लाख रुपये देने का फैसला किया गया था, लेकिन इसे मंगलवार के लिए टाल दिया गया और वे पुलिस के पास गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और जब आरोपी महिला हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी मेगा मॉल में 5 लाख रुपये लेने पहुंची तो पुलिस टीम ने उसे शबनम सिंह से पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पूर्व नीतेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान दक्षिणी दिल्ली के मालवी गांव निवासी नितेश कौशिक की पत्नी हेमा कौशिक उर्फ ​​डिंपी के रूप में की गई है। उसके कब्जे से 5 लाख रुपये नकद बरामद किये गये. हम आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– फाजिल्का, जलालाबाद व अबोहर में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

फिर मुश्किल में फंसे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह
बिना मंजूरी विला को होम स्टे बनाया, टूरिज्म विभाग ने नोटिस भेज जवाब मांगा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह गोवा में मुश्किल में फंस गए हैं। गोवा में युवराज ने एक विला का व्यवसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल शुरू कर दिया। इसका पता चला तो गोवा टूरिज्म विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर ने कासा सिंह नामक इस विला के पते पर उन्हें नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि युवराज ने गोवा के मोरजिम में बनाए विला का होम स्टे के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके लिए गोवा में संबंधित एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। युवराज को 8 दिसंबर को पेश होने को कहा गया है। टूरिज्म ट्रेड एक्ट के तहत अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने पर क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें:– काली पट्टी बांध संविदा नर्सिंग कर्मियों पर लाठीचार्ज का किया विरोध

टूरिज्म डिपार्टमेंट के तहत प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने से जुड़े मामले में यह नोटिस जारी किया गया है। टूरिज्म विभाग ने उन्हें कहा है कि कथित रूप से इस रिहायशी प्रॉपर्टी को आॅनलाइन प्लेटफार्म एयरबीएनबी पर कमर्शियल उदद्देश्य के लिए दिखाया जा रहा है। डिपार्टमेंट ने कहा है कि हर व्यक्ति होटल/गेस्ट हाउस चलाना चाहता है मगर उससे पहले संबंधित अथॉरिटी से इसे रजिस्टर्ड करवाना जरूरी है। बता दें कि डिपार्टमेंट ने बीते 11 नवंबर को युवराज सिंह की प्रॉपर्टी का निरीक्षण किया था। युवराज को गोवा रजिस्ट्रेशन आॅफ टूरिस्ट ट्रेड एक्ट, 1982 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा गया है। युवराज को कहा गया है कि वह 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर के समक्ष पेश हों और जवाब पेश करें।

यदि जवाब पेश नहीं किया जाता तो यह समझा जाएगा कि उनके पास नोटिस में दिए गए तथ्यों के जवाब में कहने को कुछ नहीं है और यह सही हैं। ऐसे में संबंधित एक्ट की धारा 22 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर युवराज सिंह को दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 1 लाख रुपए तक जुर्माना भी लग सकता है। टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले ने यह आदेश दिए हैं। युवराज सिंह के एक ट्वीट को भी डिपार्टमेंट ने आधार बनाया है जिसमें युवराज ने कहा कि वह अपने गोवा होम में 6 लोगों को एक्सक्लूसिव स्टे करवाएंगे। इसमें आगे युवराज ने कहा था कि इस जगह वह अपनों के साथ ज्यादातर समय बिताते हैं और इस घर में उनकी पिच (क्रिकेट) से जुड़ी यादें हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, रिहा
सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। अनुसूचित जाति समाज पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हांसी पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार कर हिसार की राजपत्रित अधिकारी मैस में पूछताछ की। बाद में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के दिशा निर्देश अनुसार युवराज सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया। इस पूरे मामले को इतना गुप्त रखा गया कि किसी भी मीडिया कर्मी को देर सांय तक भी भनक तक नहीं लगी। दूसरी तरफ शिकायतकर्ता एडवोकेट रजत कलसन ने पुलिस पर क्रिकेटर युवराज सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान युवराज सिंह के साथ सेल्फी तक खिंचवाई गई। इसके अतिरिक्त उन्हें पीने के लिए जूस व खाने के लिए सेनेक्स भी दिए गए।

अब आगे क्या?

अब क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी। जिसके बाद विशेष अदालत से नियमित जमानत भी हासिल करनी पड़ेगी। इसके अलावा हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में हर पेशी पर व्यक्तिगत तौर पर पेश होना पड़ेगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीते साल जून माह में युवराज सिंह भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ लाइव वेब चैट कर रहे थे। तभी उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में युवराज और रोहित बात कर रहे थे। इस दौरान युवराज ने कुलदीप चहल पर जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद काफी बवाल मचा था। युवराज सिंह द्वारा गेंदबाज युजवेंद्र चहल को जातिसूचक शब्द कह दिए जाने के बाद उन्हें नाराजगी का सामना करना पड़ा था। लोगों की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बकायदा युवराज सिंह माफी मांगो टॉप ट्रेंड में रहा। इसके बाद युवराज को माफी तक मांगनी पड़ी थी।

पुलिस कार्रवाई से नाराज किया कोर्ट का रुख

इसी बीच वकील कलसन द्वारा युवराज के खिलाफ हरियाणा के हांसी के पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दायर कर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। एसपी की तरफ से आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत को थाना शहर हांसी भेज दिया गया था, लेकिन पुलिस की ओर से लंबे समय तक कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद वकील कलसन ने अदालत का रुख किया था। युवराज के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग अदालत से की गई थी। अदालत की सख्ती के बाद हरियाणा पुलिस ने आखिरकार युवराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।