Ellenabad By Election - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस के स्टार प्रचारक आये मैदान में, कांग्रेसमय माहौल होने का दावा
घोटालों की सरकार में बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा: कुमारी सैलजा

सरसा (सच कहूँ /सुनील वर्मा)। मौजूदा सरकार एक भी भर्ती ढंग से नहीं कर पाई है और घोटालों की सरकार में युवा रोजगार पाने को तरस गए हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल के लिए विभिन्न ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा भी दिखावा साबित हुई है, उसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन उनकी असलियत को जनता जान गई है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को दांव पर लगाने वाली गठबंधन सरकार में अधिकतर परीक्षाएं रद्द होने से यह सिद्ध हो गया है कि सरकार में पेपर माफिया हावी है जिसे बड़ा संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा बड़ी उम्मीद के साथ कोचिंग के लिए बड़ा खर्चा करके परीक्षा की तैयारियां करते हैं लेकिन सरकार के निकम्मेपन से उनको भारी झटका लगा है।

बेरोजगारी के मामले में प्रदेश देशभर में पहले पायदान को छू रहा

कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अधिकतर सार्वजनिक उपक्रमों को बेचकर बेरोजगार युवाओं की लंबी चौड़ी फौज खड़ी कर दी है। यही हाल हरियाणा सरकार का है जिसकी वजह से बेरोजगारी के मामले में प्रदेश देशभर में पहले पायदान को छू रहा है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से कई बड़े उद्योग प्रदेश से पलायन करने की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर तबके में भारी निराशा छाई हुई है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश से किसानों का लाखों क्विंटल अनाज खुले में मंडी में पड़ा है और बहुत सी जगह बारिश में बह भी गया लेकिन सरकार का उस ओर कतई ध्यान नहीं है।

जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे

कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल ने कहा कि भाजपा और इनेलो सरकार में लोगों का भारी शोषण हुआ है और वे इलाके ही हर समस्या के बारे में बारीकी से जानते हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज ऐलनाबाद हलके के गांव मेहनाखेड़ा, चिलकनी ढाब, कुमथला, मुसली, मौजूखेड़ा, ममेराकलां, ममेरा खुर्द, मौजु की ढाणी, तलवाड़ा खुर्द, दया सिंह थेड़ का दौरा कर कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल के लिए वोटों की अपील की।

उनके साथ कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, डा. सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर, डा. केवी सिंह, अमर सिंह बेनीवाल, सुरेंद्र नेहरा, सुभाष जोधपुरिया, गोपीराम चाडीवाल, लाधूराम पूनियां, हनुमान दास पटीर, शिल्पा वर्मा इत्यादि मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।