High Voltage - Sach Kahoon Hindi

हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, पिता-पुत्री घायल
डेरा श्रद्धालुओं ने घायलों को पहुंचाया नागरिक अस्पताल

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित प्रीत नगर की गली नंबर 13 में रविवार की सुबह छत पर खेलते वक्त हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची व एक व्यक्ति झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र से काफी संख्या में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं जैसे ही घटना की जानकारी डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन को मिली तो तुरंत कृष्णपाल चौहान, बृजलाल इन्सां व सुभाष इन्सां नागरिक अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसके अलावा डेरा श्रद्धालुओं ने नागरिक अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर करवाकर वहां उनका इलाज शुरू करवाया। मृतकों में ढाई वर्षीय प्रिंसेज पुत्री सुच्चा सिंह व 9 वर्षीय सुखदीप पुत्र राजबीर, जबकि घायलों में राजमीत पुत्री राजबीर व राजबीर सिंह स्वयं शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

छुट्टी के चलते छत पर खेल रहे थे बच्चे

प्रीत नगर स्थित गली नंबर 13 में सुच्चा सिंह व राजबीर किराए के मकान में रहते हैं। रविवार की सुबह सुच्चा सिंह काम पर चला गया, जबकि राजबीर नीचे घर में बैठा था। सुखदीप, प्रिंसेज व राजमीत तीनों छुट्टी होने के चलते छत पर खेल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे सुखदीप छत पर पड़ी लोहे की पाइप को उठाकर दूसरी साइड करने का प्रयास कर रहा था। पाइप लंबी होने के कारण घर से कुछ ही दूरी से गुजर रही हाइवोल्टेज तारों से पाइप टकराकर दीवार पर टिक गई।

जिससे दीवार में भी अर्थिंग होने से करंट आ गया और सुखदीप बुरी तरह झुलस गया। इसी दौरान ढाई वर्षीय प्रिंसेज ने जैसे ही सुखदीप के पैर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा। जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। शोर मचाने पर उनके पास खड़ी राजमीत ने भी उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, जिससे वह भी झुलस गई। राजमीत का शोर सुनकर नीचे बैठा राजबीर सिंह भागकर उपर आया और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गया।

तारों को हटाने के हो चुके हैं टेंडर

हालांकि शहरवासियों ने घरों के निकट से गुजरने वाली हाइटेंशन तारों को हटाने के लिए निगम को कई बार लिखित में अवगत करवाया हुआ है। तारों को हटाने के लिए कुछ माह पूर्व निगम की ओर से टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक तारों को हटाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।

फोटो:सरसा02- घटनास्थल का निरीक्षण करते डीएसपी आर्यन चौधरी व अन्य।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जमीन पर गिरी हाईवोल्टेज तार, हादसे का खतरा
लापरवाहीबिजली विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नहीं गंभीर

उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी संबंधित विभाग नहीं दे रहा ध्यान

गुरदासपुर (सरबजीत)। इस शहर के कोठे भीमसेन में करीब डेढ़ माह पहले पोल गिरने के कारण जमीन पर पड़ी बिजली की हाई वोल्टेज तार न उठाए जाने के कारण बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इस संबंधी स्थानीय लोगों की ओर से उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी बिजली कर्मचारियों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नीचे पड़ी इस तार के कारण मोहल्ले में पड़ते दो दर्जन के करीब घरों के लोग भय का साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं और बरसात आने पर लोग उस ओर जाने से डरते हैं।

संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के विरुद्ध लोगों में रोष

मोहल्ला निवासी और इंटरनेशनल मानवीय अधिकार कमीशन हलका दीनानगर के प्रधान रणजीत सिंह, कामरेड कुलदीप सिंह , कामरेड अजीत सिंह, बलजीत कौर, आशा रानी और अमृतपाल ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले आंधी के कारण बिजली का पोल नीचे आ गिरा था, जिसके कारण बिजली की हाई वोलटेज तार भी घरों के नजदीक जमीन पर आ गिरी थी। इस तार को उचित जगह पर बांधने के लिए कई दिनों तक बिजली कर्मियों को विनती की गई परंतु कोई नहीं पहुंचा।

डेढ़ माह पहले बिजली का पोल गिरने से नीचे आ गिरी थी तार

अंत मोहल्ला निवासियों ने तार का एक सिरा ख़ुद ही एक घर के साथ बांध दिया जबकि बाकी तार पिछले डेढ़ महीने से जेÞमीन पर पड़ी हादसे को न्योता दे रही है, जिसको बिजली कर्मचारी उठाने की कष्ट नहीं कर रहे। रणजीत सिंह ने बताया कि वह ख़ुद कई चक्कर बिजली कार्यालय के लगा चुके हैं परन्तु कहने के बावजूद भी कोई कर्मचारी नहीं आता। जिस कारण मोहल्ला निवासियों में बिजली विभाग के प्रति भारी रोष पाया जा रहा है।

नुकसान के जिम्मेदार होंगे अधिकारी: क्षेत्रवासी

स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई जानी नुकसान हो गया तो इसके लिए पॉवरकाम सब डिविजÞन दीनानगर के एसडीओ व अन्य अधिकारी जिम्मेवार होंगे।

समस्या का जल्द होगा समाधान: एसडीओ

पॉवरकाम सब डिविजÞन दीनानगर के एसडीओ इन्द्रजीत सिंह चीमा ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे जिस कारण मामला उनके ध्यान में नहीं है परन्तु वह जल्द ही इसका हल करवां देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हाई वोल्टेज तारें टकराई, कई घरों के उपकरण जले, एक की मौत
मीटरों में विस्फोट के कारण दुकानों व घरों में आई दरारें

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में रविवार दोपहर हाई वोल्टेज तारें आपस में टकरा गई। इसके कारण लोगों के घरों के बिजली उपकरण जल गए। वहीं, बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय विपिन तारों की चपेट में आकर झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार अचानक बिजली की तारों के टकराने के कारण कई घरों के मीटर तेज आवाज के साथ उड़ गए। इसके कारण घरों व फैक्टरियों में लोग फंस गए। मीटरों में विस्फोट के कारण कई दुकानों व घरों में दरारें भी आई हैं। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।