india-pakistan - Sach Kahoon Hindi

India Pakistan Tensions 2026: 2026 में भारत-पाक युद्ध तय! इस शोध संस्थान की चेतावनी
India Pakistan Tensions 2026: एक अमेरिकी शोध संस्थान की वर्षांत सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह आशंका व्यक्त की गई है कि बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के चलते वर्ष 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यह आकलन अमेरिका की विदेश नीति पर काम करने वाले विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। India Pakistan News

काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफ़आर) नामक इस अमेरिकी थिंक टैंक ने अपनी वार्षिक संघर्ष-जोखिम रिपोर्ट में बताया है कि सर्वे में शामिल विशेषज्ञों ने वैश्विक स्तर पर उन संघर्षों की पहचान की है, जो आने वाले वर्ष में उभर सकते हैं या और अधिक गंभीर रूप ले सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता पर असर डालने वाले संभावित संकटों को लेकर विशेषज्ञों में गहरी चिंता है।

‘2026 में संभावित संघर्ष’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टकरावों को उनकी संभावना और उनसे अमेरिकी हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर श्रेणियों में रखा गया है। इस प्रक्रिया में पहली बार यह भी रेखांकित किया गया कि किन परिस्थितियों में समय रहते निवारक कदम उठाए जा सकते हैं। जोखिम आकलन के आधार पर संघर्षों को तीन प्राथमिक स्तरों—टियर I, टियर II और टियर III—में वर्गीकृत किया गया है। India Pakistan News

सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि दोनों देशों के बीच नए सशस्त्र संघर्ष

रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव को ‘मध्यम संभावना और मध्यम प्रभाव’ वाली टियर II श्रेणी में रखा गया है। इसमें कहा गया है कि सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि दोनों देशों के बीच नए सशस्त्र संघर्ष को जन्म दे सकती है।

सीएफ़आर की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान कई क्षेत्रों में जारी संघर्षों को शांत करने के प्रयास किए गए। इनमें डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, गाज़ा पट्टी, यूक्रेन के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान और कंबोडिया-थाईलैंड के बीच तनाव को कम करने की पहल शामिल रही।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मई माह में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सैन्य तनाव की स्थिति बनी थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित कार्रवाई की थी, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इस घटना में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।

रिपोर्ट में यह अपेक्षा भी जताई गई है कि आने वाले समय में अमेरिकी प्रशासन अपने प्रमुख सहयोगियों और साझेदारों को अलग-थलग करने के बजाय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने वाले शुरुआती प्रयासों पर अधिक बल देगा, विशेषकर उन क्षेत्रों में जो अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। India Pakistan News

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई अवसरों पर यह दावा किया

इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई अवसरों पर यह दावा किया है कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव में हस्तक्षेप कर उसे रोका। हालांकि, भारत ने इन दावों को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। भारत का कहना है कि 10 मई को दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच संवाद के बाद नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी।

सीएफ़आर की रिपोर्ट में अन्य वैश्विक संघर्षों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। टियर I श्रेणी में पश्चिमी तट पर इज़राइली सुरक्षा बलों और फ़िलिस्तीनियों के बीच बढ़ते तनाव को उच्च संभावना और उच्च प्रभाव वाला बताया गया है। वहीं, टियर III श्रेणी में अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पार आतंकवादी हमलों के कारण पुनः सशस्त्र टकराव की मध्यम संभावना जताई गई है।

इसके अतिरिक्त रिपोर्ट में रूस-यूक्रेन युद्ध के तेज़ होने, मध्य पूर्व में ईरान-इज़राइल तनाव, अफ़्रीका और कैरिबियाई क्षेत्रों में बढ़ती अस्थिरता, साइबर हमलों की आशंका तथा आर्कटिक और कॉकसस क्षेत्र में संभावित सैन्य टकरावों को भी आने वाले वर्षों के प्रमुख वैश्विक जोखिमों के रूप में रेखांकित किया गया है। India Pakistan News

Pahalgam Attack: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी की
सच कहूँ/डॉ. संदीप सिंहमार। India-Pakistan: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और सख्त सलाह जारी की है। इस सलाह का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा और स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से भारत लौटने के लिए प्रेरित करना है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचना चाहिए। इस सलाह का राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा परिप्रेक्ष्य में गहन महत्व है। पाकिस्तान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है।

भारतीय विदेश मंत्रालय का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन परिस्थितियों को ध्यान में रखता है,जिससे भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान से सुरक्षित बुलाया जा सके। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न हुई स्थिति में बदलाव और राजनीतिक उथल-पुथल ने भारतीय नागरिकों के लिए वहां रहना जोखिम भरा बना दिया है। ऐसी स्थिति में भारत सरकार किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती।

विदेश मंत्रालय की सलाह सीधे तौर पर उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो किसी व्यक्तिगत या व्यावसायिक कारणों से पाकिस्तान में मौजूद हैं। मंत्रालय ने इन नागरिकों को सलाह दी है कि वे जल्दी से जल्दी भारत लौटें। यह एक न केवल सुरक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि उन लोगों के लिए भी, जो अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों से मिलकर अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं। India-Pakistan

साथ ही मंत्रालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचना चाहिए। यह सलाह उन यात्रियों के लिए भी है जो पाकिस्तान की यात्रा की योजना बना रहे थे। पाकिस्तान में संभावित खतरों और अनिश्चितताओं को देखते हुए, विदेश मंत्रालय की यह सलाह निश्चित रूप से यथार्थवादी और आवश्यक है।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी की गई यह सलाह केवल एक सुरक्षा उपाय नहीं है, बल्कि यह हमारी सरकार के प्रति लोगों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा की चिंता का भी प्रतीक है। समय की मांग है कि भारतीय नागरिक इस चेतावनी को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत लौटे।

यह भी पढ़ें:– भारत के एक्शन से तिलमिलाए पाक का रिएक्शन

पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से पीटा
नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान ने अपने सलामी बल्लेबाजों कप्तान बाबर आजम (नाबाद 68) और मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 152 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की मदद से भारत को आईसीसी टी 20 विश्व कप में रविवार को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराकर भारत के खिलाफ विश्व कप में पांच मैच लगातार हारने के गतिरोध को तोड़ दिया।

भारत ने कप्तान विराट कोहली की 49 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के से सजी 57 रन की जबरदस्त पारी से 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 152 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

भारत ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप में अपने सभी पांच मुकाबले जीते थे लेकिन भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में एक भी पाकिस्तानी विकेट नहीं चटका पाए। जिस मैच को महामुकाबले की संज्ञा दी जा रही थी वह पूरी तरह एकतरफा साबित हुआ।

भारत का टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले बहु प्रतिष्ठित मुकाबले के लिए माहौल तैयार हो चुका है और दोनों टीमों के बीच यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं बल्कि भावनाओं की जंग होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों आम तौर पर क्रिकेट के मैदान में आमने सामने नहीं होते हैं और केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में उनके बीच टकराव होता है। भारत का टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड है और वह इसे 6-0 करना चाहेगा। दूसरी तरह पाकिस्तान का मकसद भारत के खिलाफ विश्व कप में हार का क्रम तोड़ना होगा।

दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की भावनाएं इसके साथ जुड़ी

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले को किसी जंग की तरह नहीं बल्कि सामान्य मैच की तरह देख रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि उनकी टीम इस बार समीकरणों को बदल देगी। हालांकि दोनों टीमें मैच की गंभीरता को नहीं देख रही हैं लेकिन दोनों टीमें जानती हैं कि इस मैच का परिणाम दोनों के लिए कितना मायने रखता है। इस मैच में केवल दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे बल्कि दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की भावनाएं इसके साथ जुड़ी रहेंगी।

पाकिस्तान ने एक अभ्यास मैच जीता है

विराट का टी 20 कप्तान के रूप में यह आखिरी टूर्नामेंट है और वह इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेंगे। भारत ने आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने दोनों अभ्यास मैच बेहद आराम से जीते है जबकि पाकिस्तान ने एक अभ्यास मैच जीता है और एक हारा है। लेकिन अब अभ्यास की बात नहीं बल्कि सीधे मैच की बात है जिसमें जो बेहतर प्रदर्शन करेगा वही जीतेगा। पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी है जबकि भारत को अपनी संतुलित एकादश ढूंढने का इन्तजार है। पाकिस्तान ने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान मोहम्मद हफीज,शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस राउफ और शाहीन आफरीदी को शामिल किया है। भारतीय एकादश में सबसे बड़ा सवाल आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल करने को लेकर है। विशेषज्ञों का मानना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह मिलनी चाहिए। हालांकि कप्तान विराट ने अश्विन की काफी सराहना की है लेकिन यह पिच की परिस्थिति पर निर्भर करेगा कि अश्विन के अक़्नुभव को जगह मिलती है या वरुण का चौंकाने वाला तत्व शामिल किया होता है।

आखिरी बार उनका मुकाबला 2019 के विश्व कप में हुआ था

भारत और पाकिस्तान दोनों दो साल बाद एक दूसरे से भिड़ेंगे। आखिरी बार उनका मुकाबला 2019 के विश्व कप में हुआ था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 89 रन से हराया था। टी 20 में दोनों टीमें पिछले पांच वर्षों में पहली बार आमने सामने होंगी। आखिरी बार दोनों 2016 के टी 20 विश्व कप में कोलकाता के ईडन गार्डन में भिड़ी थीं जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। भारतीय कप्तान विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 मैचों में सबसे ज्यादा तीन मैचों में 169 रन बनाये हैं। 2012 में वह 61 गेंदों में नाबाद 78 रन , 2014 में 32 गेंदों में नाबाद 36 रन और 2016 में 37 गेंदों में 55 रन पर नाबाद रहे थे। भारत को एक बार फिर अपने कप्तान से ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल पर भारत को शानदार शुरूआत देने की जिम्मेदारी रहेगी। तीसरे नंबर पर विराट और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव , पांचवें नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत और छठे नंबर पर रवींद्र जडेजा रहेंगे। इसके बाद शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का नंबर रहेगा। इसके बाद अश्विन और वरुण के बीच मुकाबला होगा। भुवनेश्वर और शार्दुल के बीच मुकाबला भारत का तीसरा तेज गेंदबाज तय करेगा। ओवरआल मुकाबलों को देखा जाए तो भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को आठ टी 20 मुकाबलों में सात बार हराया है और सिर्फ एक पराजय झेली है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत-पाकिस्तान मैच कल, कोहली बोले-पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेंगे
दुबई (एजेंसी)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कल यहां पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2021 के अपने पहले मुकाबले से पहले कहा है कि पाकिस्तान की टीम में कई गेम चेंजर हैं और हमें उनसे आगे रहने के लिए अपने स्वभाविक गेम के साथ खेलना होगा और उन्हें उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेंगे। विराट ने शनिवार को यहां मैच की पूर्वसंध्या पर वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम कल के मैच के लिए बिल्कुल तैयार हैं, हम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैच खेलने जाएंगे, हालांकि हम चीजों को हल्के में नहीं ले सकते, क्योंकि पाकिस्तान एक मजबूत टीम है। आपको हर बार उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होता है। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर खेल का रुख बदल सकते हैं। हमें पाकिस्तान के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ गेम प्लान के साथ खेलना होगा। विराट ने टी-20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर कहा, ‘विश्व कप में आपको अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, जिनसे हम पहले नहीं खेले होते हैं। बायो-बबल को लेकर खिलाड़ियों से बात करना जरूरी है, क्योंकि लगातार क्रिकेट खेलना मुश्किल होता है।

मैच वाले दिन आप कैसे खेलते हैं, सब कुछ इस पर निर्भर

विराट ने पिछले रिकॉर्ड्स को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘ हम कभी भी रिकॉर्ड की बात नहीं करते हैं, पहले क्या हुआ इस पर हमारा ध्यान नहीं है। मैच वाले दिन आप कैसे खेलते हैं, सब कुछ इस पर निर्भर करता है। टीम में बेहतर संयोजन की बात करें तो भारतीय टीम अभी भी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर पसीना बहा रही है। 28 वर्षीय पांड्या यूएई में खेले गए आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस के लिए केवल बल्लेबाज के तौर खेले थे। उन्होंने एक भी ओवर नहीं फेंका था। गेंदबाजी करने में असमर्थ होने के कारण हार्दिक की प्लेइंग इलेवन (एकादश) में जगह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पाकिस्तान ने मैच से पहले ही अपने 12 खिलाड़ियों का ऐलान किया

विराट ने हार्दिक के बारे में कहा, ‘वह गेंदबाजी करने के लिए तैयार होने के लिए बेहतर हो रहे हैं। हमने अपने संयोजन के बारे में बात की है, लेकिन अभी उन्हें सामने नहीं रख रहे हैं। हम योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आश्वस्त हैं। मुझे लगता है कि हार्दिक फिलहाल हमारे लिए दो ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार होने के लिए बेहतर हो रहे हैं। जब तक वह गेंदबाजी करना शुरू करेंगे तब तक हमने अपने लिए कुछ विकल्प तैयार किए हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर छह नंबर पर आकर वह टीम को जो योगदान देते हैं, हम ऐसे खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट रातों-रात नहीं बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच कल यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे मुकाबला शुरू होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच लंबे समय के बाद कोई मैच होने जा रहा है। पाकिस्तान ने मैच से पहले ही अपने 12 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। भारत और पाकिस्तान इससे पहले टी-20 विश्व कप में पांच बार भिड़े हैं और भारत ने सभी मैच जीते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।