Nawab Malik - Sach Kahoon Hindi

नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी ने पवार को किया फोन
कोलकाता (एजेंसी)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया। दोनों के बीच करीब 10 मिनट की बातचीत के दौरान पवार ने कथित तौर पर सुश्री बनर्जी से पूछा कि नारद स्टिंग फुटेज मामले में उनके दो मंत्रियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्होंने स्थिति को कैसे संभाला।

सूत्रों ने बताया कि राकांपा सुप्रीमो ने यह भी जानना चाहा कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री को निलंबित किया है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है, उसका मुकाबला करने के लिए एक मजबूत और एकजुट विपक्ष बनाया जाना चाहिए। टीएमसी प्रमुख को भी पिछले साल से पहले इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था। राज्य के चुनाव जब दो मंत्रियों-सुब्रत मुखर्जी और फिरहाद हकीम के साथ-साथ पार्टी नेता मदन मित्रा को केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तब सुश्री बनर्जी ने उनके इस्तीफे की मांग को ठुकरा दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक गिरफ्तार
मुम्बई (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक को बुधवार को मनी लांडरिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। मलिक को 2005 के एक भूमि संबंधी सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुधवार सुबह तलब किया गया था। वहां कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि मलिक को उनके पुत्र के मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के एक आरोपी से 2005 में जमीन खरीदने के संबंध में समन जारी किया गया था।

क्या है मामला:

महाराष्ट्र की महा विकास अगाधी सरकार और केंद्र के बीच बढ़ती वाकयुद्ध के बीच, राज्य के मंत्री नवाब मलिक को आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के लिए ले जाया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी सुबह छह बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के घर पहुंचे जहां उनसे एक घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें सुबह साढ़े सात बजे ईडी कार्यालय लाया गया था। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि 62 वर्षीय मंत्री मलिक को ईडी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मलिक ने फडणवीस पर किया पलटवार, डी-गैंग से उनका संबंध
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने बुधवार को यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री का अंडरवर्ल्ड से संबंध रहा है। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि फडणवीस कई आरोपों का सामना कर रहे और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ही बाजार में नकली मुद्रा लाने और मुंबई में अंडरवर्ल्ड और जबरन वसूली का धंधा बढ़ाने के लिये जिम्मेदार हैं।

राकांपा नेता ने फडणवीस पर 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रहे रियाज भाटी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। रियाज भाटी को फर्जी पासपोर्ट मामले में मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था लेकिन दो दिनों के अंदर ही उसे रिहा कर दिया गया। जो फडणवीस के शासनकाल में ही हुआ था।

फडणवीस ने भ्रष्ट लोगों को महाराष्?ट्र में सरकारी बोर्डों का बनाया अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि रियाज भाटी फडणवीस के कार्यक्रम में शामिल रहता था। उन्होंने फडणवीस से सवाल किया कि रियाज भाटी कौन हैं? जाली पासपोर्ट मामले में रियाज भाटी को क्यों छोड़ा गया? मलिक ने कहा कि फडणवीस ने भ्रष्ट लोगों को महाराष्?ट्र में सरकारी बोर्डों का अध्यक्ष बनाया। मुन्ना यादव को कंस्ट्रक्शन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। हैदर आजम को एक कापोर्रेशन का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि हैदर आजम बंगलादेशियों को मुंबई में बसाता है। उन्होंने फडणवीस पर एनसीबी के समीर वानखेड़े की मदद से नकली मुद्रा रैकेट को बचाने का भी आरोप लगाया, जो उस समय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का हिस्सा थे।

कुछ बम को विधानसभा फोड़ा जाएगा

इससे पहले फडणवीस ने राकांपा नेता पर बॉम्बे ब्लास्ट के दो दोषियों के साथ संदिग्ध संपत्ति खरीद में शामिल होने का आरोप लगाया था। मलिक ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है बल्कि अन्याय के खिलाफ है और मैं इसके खिलाफ लड़ता रहूंगा और सच्चाई को सामने लाकर रहूंगा। उन्होंने कहा, ‘अभी मेरे पास कई सारे ऐसे बम बचे हुये हैं, कुछ बम को विधानसभा फोड़ा जाएगा। मलिक ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी, उस दौरान कई लोग नोटबंछी रैकेट में शामिल थे। जिन्हें फडणवीस का संरक्षण प्राप्त था।

क्या है मामला

प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी की घोषण करते हुये कहा था कि इससे आतंकवाद, काला धन और नकली नोट का खत्मा होगा। इसके बाद कई राज्यों में नकली नोटों को जब्त करना शुरू कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद मध्यप्रदेश, तामिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों से नकली मुद्रा जब्त होने लगी थी। इसके बाद अगले एक साल के दौरान महाराष्ट्र में नकली नोट बरामद होने की घटना सामने नहीं आई। मलिक ने मुंबई में तैनात पिछले 14 सालों से समीर वानखेड़े पर भी सवाल उठाया, कहा उनका स्थानांतरण क्यों नहीं हुआ?

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ड्रग्स मामला: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा- करोड़ों के कपड़े पहनते हैं वानखेड़े
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े अपने जाति दस्तावेज पेश करने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से मिलने के बाद एनसीबी मुख्यालय पहुंचे। एक हफ्ते के भीतर वानखेड़े दूसरी बाद एनसीबी मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले वह रिश्वत के आरोपों के बीच 26 अक्टूबर को यहां आये थे , जिसके बाद उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने 27 अक्टूबर को मुंबई का दौरा किया था और रिश्वत के दावे की जांच की थी। वहीं नवाब मलिक ने कहा, ‘समीर वानखेड़े की शर्ट 70 हजार रुपये तक की क्यों होती है। किसी भी अधिकारी की शर्ट 500 या 1000 रुपये से ज्यादा की नहीं होती है। यहां तक कि घड़ी भी 50 लाख रुपये तक की होती है।’

एक हफ्ते में दूसरी बार एनसीबी मुख्यालय पहुंचे समीर वानखेड़े

माना जा रहा था कि वानखेड़े का दूसरी बार एनसीबी मुख्यालय इसी जांच से जुड़ा है। वानखेड़े ड्रग्स क्रूज मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ गत तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। तीनों अभी जमानत पर बाहर हैं। एनसीबी ने पिछले हफ्ते आर्यन को रिहा करने के लिए वानखेड़े सहित कुछ एनसीबी अधिकारियों से 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली से संबंधित एक गवाह द्वारा किए गए दावे की सतर्कता जांच की थी।

नवाब मलिक ने ड्रग्स तस्कर संग फडणवीस की पत्नी की फोटो शेयर की, भाजपा ने कहा- मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध

दामाद के चलते आरोप लगाने से किया इनकार, कहा- उसे फंसाया गया

नवाब मलिक ने अपने दामाद के बचाव में आरोप लगाए जाने की बातों को भी खारिज किया। एनसीपी लीडर ने कहा कि यह कहना कि वानखेड़े पर दबाव इसलिए बना रहा हूं कि दामाद का केस हल्का हो जाए। मैंने साढ़े 8 महीने तक इस मामले में कुछ नहीं कहा। लेकिन कोर्ट ने 13 अक्टूबर को उसे जमानत दी। अदालत के फैसले से साफ है कि उसे फंसाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नवाब मलिक ने ड्रग्स तस्कर संग फडणवीस की पत्नी की फोटो शेयर की, भाजपा ने कहा- मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध
मुम्बई (एजेंसी)। ड्रग्स केस के मामले में महाराष्टÑ सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। मंत्री ने भाजपा नेता फडणवीस की पत्नी की कुछ फोटो ट्वीट किए हैं। फोटो में भाजपा नेता की पत्नी जयदीप राणा के साथ दिख रहे है। आपको बता दें कि जयदीप राण ड्रग्स मामले में जेल में बंद है। उधर भाजपा नेता फडणवीस ने नवाब मलिक पर पलटवार करते हुए कहा कि मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध है, और जल्द ही मैं इसके सबूत मीडिया को दूंगा। भाजपा नेता ने कहा कि मलिक के आरोप हास्यास्पद है। रिवर एंथम के लिए जो टीम आई थी, उस क्रिएटिव टीम के एक सदस्य ने फोटो खिंचाई। यह फोटो 4 वर्ष पहले का है। उस व्यक्ति का मेरे साथ भी फोटो है। जानबूझकर मेरी पत्नी के साथ का फोटो ट्वीट किया है।

चलो आज BJP और ड्रग्स पेडलर के रिश्तों पे चर्चा करते है pic.twitter.com/FVjbOQ8jvf

— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 1, 2021

Details of 'River Song' which shows Jaydeep Rana as Finance Head.
Song sung by Ms. Amruta Fadnavis
Video shows Devendra Fadnavis and Sudhir Mungatiwar as actorshttps://t.co/LddkleoTaQ pic.twitter.com/lWnq2d4wF6

— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 1, 2021

पूर्व सीएम फडणवीस पर मलिक के आरोप

भाजपा नेता फडणवीस के संरक्षण में ड्रग्स का धंधा चल रहा था।

भाजपा नेता पेडलर जयदीप राणा से फडणवीस के संबंध।

ड्रग्स पेडलर को बचाने के लिए वानखेडे की नियुक्ति।

जयदीप ने अमृता फडणवीस के गाने में फाइनेंस किया।

ड्रग्स पेडलर से भाजपा के कई नेताओं के संबंध।

भाजपा ने मेरे परिवार को निशाना बनाया।

मेरे दामाद को गलत तरीके से फंसाया गया।

क्या है मामला

गौरतलब हैं कि 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर हो रही रेव पार्टी के दौरान एनसीबी की टीम ने समीर वानखेड़े की अगुवाई में छापेमारी की थी। इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाने शुरू कर दिए थे।

नवाब मलिक ने सबसे पहले वानखेड़े का जन्म प्रमाणपत्र जारी करते हुए दावा किया था कि वह जन्म से मुस्लिम हैं लेकिन नौकरी पाने के लिए उन्होंने फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाया। इस आरोप को साबित करने के लिए नवाब मलिक ने वानखेड़े की पहली शादी का ‘निकाहनाम’ और तस्वीर भी जारी किया था। हालांकि, समीर वानखेड़े इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पिता दलित और मां मुस्लिम थीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

समीर वानखेड़े पर नया आरोप, नवाब मलिक ने जारी किया ‘निकाहनामा’
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच तकरार का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। इसमें नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का कथित ‘निकाहनामा’ जारी किया है। नवाब मलिक ने लिखा, ‘साल 2006 में 7 दिसंबर, गुरुवार को रात 8 बजे समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी के बीच निकाह हुआ था। यह निकाह मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में हुआ था। महाराष्ट्र के मंत्री ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘निकाह में 33 हजार रुपये रकम मेहर के रूप में अदा की गई थी। इसमें गवाह नंबर 2 अजीज खान थे। वह यासमीन दाऊद वानखेड़े के पति हैं, जो कि समीर दाऊद वानखेड़े की बहन हैं।

इससे पूर्व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को ट्वीट कर समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाए। उनका कहना है कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के भीतर ‘वसूली का गिरोह’ चल रहा है। वहीं नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वानखेड़े की जाति, बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए थे। कहा गया कि एनसीबी की नौकरी पाने के लिए वानखेड़े ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगवाया था। वहीं समीर वानखेड़े के पिता ने कहा था कि उनका नाम ज्ञानदेव है न कि दाऊद, जैसा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।