careless - Sach Kahoon Hindi

सरकार लापरवाह, सूख रहे नदियां-नाले : भूपेन्द्र
चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी लापरवाही व उदासीनता के कारण हरियाणा में भयंकर पेयजल संकट दस्तक दे रहा है। अधिकांश जलघर, तालाब व जोहड़ सूख गये हैं या सूखने के कगार पर हैं। नहरों से पानी सप्लाई पहले से आधी या उससे भी कम रह गई है। यहां जारी एक ब्यान में हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार सोई रही या जानबूझ कर आँखें बन्द रखी या कोई बाहरी दबाव था, यह तो वही बता सकती है, पर इस तथ्य से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मार्च 2018 से मई 2018 के बीच हरियाणा को उसके हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला। न्यायसंगत बात यह है कि किसी डैम से राज्यों को पानी का बँटवारा उनके तय हिस्सेदारी के हिसाब से होना चाहिये।

भाखड़ा बांध का पानी 31 फुट घटा

हुड्डा ने कहा कि 20 सितम्बर 2017 को भाखड़ा बाँध में पानी अपने उच्चतम स्तर 1680 फुट से थोड़ा नीचे 1673 फुट था, जो औसत से बेहतर था। पर आज भाखड़ा में पानी का स्तर 31 फुट घटकर 1642 फुट है, जो खतरनाक स्थिति बयां करता है। याद रखें कि बाँध अपने निर्माण के बाद शायद ही 1650 फुट से नीचे के स्तर पर आया हो। बीबीएमबी की 29 मई 2018 की बैठक में बहाना बनाया गया कि 2017-18 में कम बर्फबारी से जलाशय में कम पानी आया। यह आँखों में धूल झौंकने वाली बात है। सवाल यह भी उठता है कि इस विषय में मौसम विभाग की भविष्यवाणी की अनदेखी किसने की और क्यूं की?

शिक्षा विभाग के कूलरों में मिला लार्वा
शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला जिला शिक्षा विभाग सफाई के प्रति लापरवाह

स्वास्थ्य विभाग और कॉरपोरेशन की टीम ने काटा चालान

19 जून को चालान के निपटारे के लिए किया तलब

पटियाला (खुशवीर तूर )। अध्यापकों को बच्चों को शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला जिला शिक्षा विभाग अपने ही विभाग के अंदर सफाई के प्रति अनजान बना हुआ है। जिला शिक्षा विभाग के कार्यालयों में लगे कूलरों में सफाई न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से डेंगू का लारवा पाया गया। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा विभाग का चालान काटा गया है।

जानकारी के अनुसार डेंगू मच्छर के लारवे को पैदा होने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर कूलरों की चैकिंग की जा रही है। वीरवार को जिला शिक्षा विभाग के कूलरों की चैकिंग स्वास्थ्य विभाग और म्यूंसिपल कॉरपोरेशन के इंस्पेक्टरों की टीम द्वारा की गई, जिसमें म्यूंसिपल कॉरपोरेशन के इंस्पेटर संजीव कुमार,रजेश कुमार और स्वास्थ्य विभाग से सैनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार व कुलवंत सिंह की टीम की ओर से की गई।

इस मौके जिला शिक्षा विभाग (सैकेंडरी) के दफ्तरों में लगे कूलरों की सफाई न होने के कारण डेंगू मच्छर का लारवा पाया गया। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर म्यंनिसिपल कारपोरेशन के इंस्पेक्टरों की ओर से जिला शिक्षा विभाग का चालान काटा गया और उनको 19 जून को चालान के निपटारे के लिए म्यंनिसिपल कारपोरेशन के दफ़्तर में उपस्थित होने के लिए कहा गया।

सिविल सर्जन डॉ. बलविन्दर सिंह ने बताया कि डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में सूमह विभागों के अधिकारियों की मीटिंग करके एक सप्ताह में एक बार कूलरों की साफ-सफाई संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी समय-समय पर पत्रों क माध्यम से सरकारी विभागों के अधिकारियों को डेंगू के लारवे की रोकथाम के लिए उचित प्रयास करने के लिए कहा जाता है।

चैकिं ग अभियान रहेगा जारी: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. बलविंंद्र सिंह ने बताया कि आगामी समय में भी स्वास्थ्य विभाग और कारपोरेशन की टीम की ओर से सरकारी दफ्तरों और निजी स्थानों पर मच्छरों का लारवा पैदा होने वाले स्थानों की चैकिंग जारी रहेगी और उल्लंघन करने वालों के नियमा अनुसार चालान काटे जाएंगे किसी को भी लापरवाही बरतने नहीं दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लापरवाह डॉक्टरों की खैर नही
डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्डस फॉर नैग्लिजेंस गठित

सिविल सर्जन होंगे अध्यक्ष

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। निजी व सरकारी डॉक्टरों की चिकित्सकीय लापरवाही पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने अब हर जिले में जिला मेडिकल बोर्ड (डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्डस फॉर नैग्लिजेंस) के नाम से एक मेडिकल बोर्ड गठित किया है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्डस फॉर नैग्लिजेंस का गठन सर्वोच्च न्यायालय के 5 अगस्त, 2005 के आदेश की अनुपालना में किया गया है। प्रवक्ता बताया कि डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्ड्स फॉर नैग्लिजेंस में जिला के सिविल सर्जन अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे, जबकि प्रधान चिकित्सा अधिकारी या जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक इसके सदस्य सचिव होंगे।

रिकॉर्ड माँगने व अस्पतालों का निरीक्षण का भी अधिकार

उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्डस फॉर नैग्लिजेंस चिकित्सा लापरवाही के लिए निजी या सरकारी डॉक्टरों या अस्पतालों के विरूद्ध सभी शिकायतों पर विचार करेगा और शिकायत से संबंधित किसी भी व्यक्ति की सहायता या किसी भी रिकार्ड को मांगने का अधिकार होगा। बोर्ड के पास मामले की आवश्यकता अनुसार अस्पताल परिसरों का निरीक्षण करवाने की शक्ति होगी।

कार्रवाई से पहले बोर्ड से राय लेगा जांच अधिकारी

उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी लापरवाही के आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्डस फॉर नैग्लिजेंस से एक स्वतंत्र और सक्षम चिकित्सा राय लेगा। बोर्ड जांच में एकत्रित किए गए तथ्यों के लिए बोलम परीक्षण करवाने के लिए एक निष्पक्ष राय देगा और शिकायत प्राप्त करने के लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया तैयार करेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।