Ajit Pawar - Sach Kahoon Hindi

अजित पवार की मौत को लेकर ममता ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- वे भाजपा छोड़ने वाले थे
Mamata Banerjee Statement: कोलकाता। महाराष्ट्र के बारामती में घटित विमान दुर्घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि देश में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। Ajit Pawar News

पत्रकारों से वार्ता के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि हाल के समय में लगातार हुई दुर्घटनाओं ने व्यवस्था की विश्वसनीयता को चुनौती दी है। उन्होंने संकेत दिया कि अजित पवार के राजनीतिक रुख को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएँ चल रही थीं और ऐसे समय में यह हादसा होना अनेक शंकाओं को जन्म देता है। उनके अनुसार, सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि केवल स्वतंत्र और पारदर्शी पड़ताल से ही सत्य सामने आ सकेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य जांच एजेंसियों पर विश्वास नहीं है और पूरे प्रकरण की उच्चतम स्तर पर निगरानी आवश्यक है।

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि देश में अनेक नेता समयाभाव के कारण विमान या हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं, ऐसे में हवाई सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए। उन्होंने नागरिक उड्डयन नियामक तंत्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि यह समाचार उन्हें गहरे आघात में डालने वाला है। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार, समर्थकों और महाराष्ट्र के नागरिकों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा इसे राष्ट्रीय स्तर की बड़ी क्षति बताया। Ajit Pawar News

Maharashtra : विधानसभा चुनाव से पूर्व एनसीपी को बड़ा झटका! 4 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र (एजेंसी)। विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो चली हैं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar, Deputy CM Maharashtra) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के 4 शीर्ष नेता पार्टी छोड़ गए और महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये चारों नेता सप्ताह के अंत में शरद पवार (Sharad Pawar) के एनसीपी के मूल गुट में शामिल हो सकते हैं। Maharashtra News

यह घटनाक्रम विधानसभा चुनाव से पहले और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के खराब प्रदर्शन के बाद हुआ है। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के हिस्से के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केवल एक सीट – रायगढ़ – जीत सकी, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 8 सीटें जीतीं थी।

अजित पवार खेमे के कुछ नेता शरद पवार के गुट में लौटना चाहते हैं

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी छोड़ने का किस्सा उस समय चर्चा में आया कि अजित पवार खेमे के कुछ नेता शरद पवार के गुट में लौटना चाहते हैं। अपना इस्तीफा सौंपने वालों में एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के प्रमुख अजित गव्हाने भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार अन्य लोगों में पिंपरी चिंचवाड़ छात्र विंग के प्रमुख यश साने और पूर्व पार्षद राहुल भोसले और पंकज भालेकर शामिल हैं। Maharashtra News

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये घटनाक्रम शरद पवार के उस बयान के कुछ दिनों बाद सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग उनकी पार्टी को ‘कमजोर’ करना चाहते हैं, उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन वे ऐसे नेताओं को स्वीकार करेंगे जो पार्टी की छवि को ‘नुकसान’ नहीं पहुँचाएँगे। पवार ने कहा था, ‘‘जो लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन जो नेता संगठन को मजबूत करने में मदद करेंगे और पार्टी की छवि को नुकसान नहीं पहुँचाएँगे, उन्हें शामिल किया जाएगा।’’

2023 में, अजित पवार ने अपने चाचा और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया और पार्टी को दो राजनीतिक दलों में विभाजित कर दिया। शरद पवार विपक्षी खेमे में रहे, जबकि अजित पवार महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए। पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। Maharashtra News

समुद्र में तेल टैंकर पलटने से 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई लापता!

Maharashtra Political Crisis: भतीजे का ‘खेल’ चाचा फेल?
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को बड़ा उलट-फेर हुआ और तेजी से बदले घटनाक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार 30 अन्य विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। उधर शरद पवार के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद उनके पाले में गिने-चुने ही विधायक बचे हैं। आइए जानते हैं कि किसके पाले में कौन-कौन से और कितने विधायक हैं।

अजित पवार के साथ ये हैं विधायक | Maharashtra Political Crisis

आपको बता दें कि अजित पवार के साथ जाने वाले विधायकों में शेखर निकम, प्रकाश सोलखे, दीपक चव्हाण, संग्राम जगताप, चेतन तुपे, अण्णा बनसोडे, सुनील शेलके, दिलीप मोहिते, दिलीप बनकर, माणिकराव कोकाटे, नितीन पवार, चंद्रकांत नवघरे, राजेंद्र कारेमोरे, मनोहर चंद्रिकापुरे, राजेश नरसिंग पाटील, इंद्रनील नाईक, छगन भुजबल, नरहरी झिरवळ,सरोज अहिर, अदिती तटकरे, अतुल बेनके, दिलीप वळसे पाटील, संजय बनसोडे, अनिल पाटील, हसन मुश्रीफ धर्मराव आत्राम और धनंजय मुंडे जैसे नेता शामिल हैं।

शरद पवार के साथ विधायक

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार के साथ उनके कुछ करीबी नेता बचे हुए हैं, जिन्होंने अजित पवार के साथ पाला नहीं बदला है। इनमें बाळासाहेब पाटील, जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड, प्राजक्त तनपुरे, रोहित पवार, अनिल देशमुख और सुनील भुसारा जैसे नाम शामिल हैं।

इन विधायकों ने नहीं खोले पत्ते

उधर कुछ विधायक ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इन विधायकों में आशुतोष काले बालासाहेब आजबे, राजेंद्र शिंगणेऔर नवाब मलिक हैं। बताया जा रहा है कि अजित पवार ने इन विधायकों को भी अपने पाले में खींचने की कोशिश की है, वहीं शरद पवार अभी स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। सभी को राजनीति के दिग्गज माने जाने वाले शरद पवार के अगले कदम का इंतजार है।

महाराष्ट्र को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयास तेज करेंगे , कांग्रेस का दावा

महाराष्ट्र में रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार और कई अन्य नेताओं लोगों के क्रमश: उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि वह राज्य को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के अपने प्रयासों को तेज करेगी।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए अपन ट्वीट में कहा, ‘स्पष्ट रूप से भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ ने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग की कार्रवाइयों का सामना कर रहे लोगों को क्लीन चिट मिल गयी और वे सभी आज महाराष्ट्र में भाजपा नीत गठबंधन में शामिल हो गये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपने प्रयास तेज करेगी।

महाराष्ट्र को जल्द मिलेगा नया मुख्यमंत्री: राउत

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित शिवसेना (शिंदे समूह) के 16 विधायक अयोग्य घोषित किये जायेंगे और राज्य को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलेगा। यह बातें शिवसेना (यूबीटी)नेता संजय राउत ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के विद्रोहियों के शपथ इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य 16 सेना के बागी विधायकों को जल्द ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ”मैं इसे ”राजनीतिक भूकंप” नहीं मानता, यह एक दिन होना था, जो आज हो गया। उन्होंने कहा, ”आज का राजनीतिक नाटक स्पष्ट संकेत देता है कि शिंदे-फडणवीस सरकार अस्थिर है।

यह भी पढ़ें:– Water Crisis: करोड़ों भारतीयों पर गंभीर जल संकट, होने वाली है पानी की कमी

आयकर विभाग ने अजित पवार की करीब 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
पुणे। आयकर विभाग ने मंगलवार को आकस्मिक घटनाक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी करीब 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की। आयकर अधिकारियों के मुताबिक अजित पवार की जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है उनमें एक चीनी फैक्ट्री, दक्षिण दिल्ली में एक आवासीय संपत्ति, मुंबई के बहुत पॉश इलाके में स्थित एक कार्यालय, गोवा में एक रिसॉर्ट और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जमीन शामिल है। मुंबई में जिस कार्यालय को कुर्क किया गया है , वह अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का है।

आयकर अधिकारियों ने कुछ महीने पहले उपमुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कुछ उद्योगपतियों के घरों पर छापेमारी की थी। उन्होंने अजीत पवार की दो बहनों के घरों पर भी छापेमारी की थी। पिछले महीने ही आयकर विभाग की टीमों ने चीनी कारखानों सहित व्यवसायों पर छापा मारा था और कोल्हापुर और पुणे में पवार की बहनों के घरों के साथ-साथ मुंबई में पार्थ के कार्यालय की तलाशी ली थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।