doctors - Sach Kahoon Hindi

देश में पहली बार दो ट्रांसजेंडर बनी सरकारी मेडिकल ऑफिसर
नई दिल्ली। तेलंगाना में हाल में प्राची राठौर व रूथ जॉन कोयाला ने इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि ये दोनों पहली ट्रांसजेंडर जोड़ी बनी है, जिसे तेलंगाना में सरकारी नौकरी हासिल हुई है। प्राची और रूथ जॉन को राज्य सरकार द्वारा संचालित उस्मानिया जनरल अस्पताल में मेडिकल आॅफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है। दोनों का सरकारी नौकरी के लिए चुना जाना ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ऐतिहासिक जीत है। ये समुदाय सरकारी सेक्टर में अपनी भागीदारी के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। ऐसे में देर से ही सही मगर ट्रांसजेंडर्स का प्रतिनिधित्व शुरू हो गया है। डॉ. रूथ जॉन ने कहा, ‘ये मेरे और मेरे समुदाय के लिए बहुत बड़ा दिन है। मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि 2018 में ग्रेजुएट होने के बाद मुझे हैदराबाद के 15 अस्पतालों से रिजेक्शन झेलना पड़ा। उन्होंने मुझे सीधे तौर पर कभी नहीं बताया कि रिजेक्शन की वजह मेरी पहचान है, लेकिन ये बहुत स्पष्ट होता था। 30 वर्षीय डॉक्टर प्राची ने कहा, ‘जब प्राइवेट अस्पताल को ट्रांजिशन के बारे में मालूम चला, तो मुझे वहां से जाने को कहा गया। उन्होंने मेरे साथ रूखा व्यवहार करते हुए कहा कि मेरी पहचान की वजह से मरीज अस्पताल में आना बंद कर देंगे। डॉ. प्राची ने अदिलाबाद के मेडिकल कॉलेज से डिग्री हासिल की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डॉक्टरों की भर्ती फाइल सीएम ने रोकी, विज बोले भर्ती क्यों रद्द हुई पता नहीं
सीएम खट्टर द्वारा बुलाई गई शहरी निकाय के मेयरों बैठक में नहीं पहुंचे सीआईडी मामले से खफा गृह मंत्री विज (Anil Vij)

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। हरियाणा में 457 डॉक्टरों की भर्ती पर रोक लगाए जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री की मंजूरी पहले मिली हुई थी, लेकिन अब क्यों इसे रद्द किया गया, यह फाईल देखकर ही पता चल पाएगा। वहीं सीआईडी मामले से खफा विज शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदेश के शहरी निकाय के मेयरों व अधिकारियों की बुलाई गई बैठक में भी नहीं पहुंचे। वहीं विज ने अंबाला में इस बैठक में हिस्सा न लेने पर जवाब दिया कि उन्हें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं थी।

विज ने कहा कि उन्हें इस बैठक की जानकारी नहीं दी गई

बता दें कि सीआईडी महकमें की खींचतान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज में खटपट जारी है। एक तरफ प्रदेश में 457 डॉक्टरों की भर्तियों की फाइल जोकि सीएम द्वारा पूर्व में पास की गई थी, उसे रोक दिया गया है और प्रतिक्रिया में विज ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि फाइल क्यों रोकी गई है, क्योंकि फाइल पहले तो सीएम ने पास कर दी थी। वहीं शनिवार को सीएम द्वारा बुलाई गई स्थानीय निकाय के मेयरों तथा अधिकारियों की बैठक में भी स्थानीय निकाय मंत्री होने के बावजूद विज नहीं पहुंचे। बैठक सीएम खट्टर के आवास पर रखी गई थी। इस पर विज ने कहा कि उन्हें इस बैठक की जानकारी नहीं दी गई।

हुड्डा और कु. सैलजा को भी विज ने लपेटा (Anil Vij)

गृहमंत्री अनिल विज ने पूर्व कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा के ब्यान पर कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने में युवा ही निभा अहम भूमिका निभा सकते हैं, पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा पहले खुद अपने पद से इस्तीफा दें, वो तो युवा नहीं हैं। विज ने कहा कि वो खुद भी घर बैठ जाएं और इन्तजार करें। अनिल विज ने कहा कि भाजपा और जजपा की सरकार लोहे की तरह मजबूत है। पूरा समय यह सरकार चलेगी और प्रदेश हित के काम करेगी।

जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के ब्यान कि अपने बोझ से गिर जाएगी भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का एक फार्मूला है कि सारे बैठकर एक झूठ बना लो और गली मोहल्लों में जा जाकर सारे बोलो, इसमें चाहे सैलजा हो, हुड्डा हो या कोई और हो, ये सारे एक ही भाषा बोलते हैं। विज ने कहा कि झूठ का कोई सर या पैर नहीं होता। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम सिरे न चढ़ने को लेकर उठाये गए सवालों पर अनिल विज ने कहा कि हुड्डा को क्या तकलीफ है, जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी।

विज ने कहा जजपा और हम राजी हैं तो हुड्डा बेवजह क्यों परेशान हो रहे हैं।

इस मामले पर एक मीटिंग हो चुकी है और अगली भी जल्द हो जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी होगी पूरी
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर डाक्टरों की कमी जल्द पूरी होने जा रही है। पंजाब सरकार ने 8 मेडिकल अफसरों को पदोन्नत कर राज्य के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर तैनात कर दिया है। मेडिकल शिक्षा तथा खोज विभाग के सचिव सतीश चन्द्रा द्वारा इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है।पत्र के अनुसार डॉक्टर नीरज मल्होत्रा को सहायक प्रोफेसर आर्थोपेडिक्स विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, डॉ. अनुजीत कौर रंधावा को गायनी विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, डा. गुरजीत सिंह गांधी को एनेसथीसिया विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला,

डॉ. लीना महाजन को एनेसथीसिया विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, डॉ. सुख¨वद्र सिंह को आर्थोपेडिक्स विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, डॉ. पर¨वद्र सिंह को ईएनटी विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, डॉ. कंवलदीप सिंह औलख को सर्जरी विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर तथा डॉ. कंवलदीप कौर को ईमनोहैमाटोलेजी तथा ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में तैनात किया गया है। विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संबंधित डॉक्टर 15 दिन के अंदर अपनी तैनाती के स्थान पर अपनी हाजरी रिपोर्ट पेश करेंगे तथा संस्था के पि्रंसिपल के जरिए विभाग के डायरेक्टर को रिपोर्ट करेंगे। यदि कोई डॉक्टर उक्त दर्शाई तैनाती पर ज्वाइन नहीं करता तो उसके पद को रद समझा जाएगा तथा उसके अगले 2 वर्ष के लिए पद अप्लाई करने संबंधी डी-बार कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पोस्टमार्टम के लिए घंटों नहीं आए डॉक्टर, कार में शव रखकर ले गए परिजन
सडक हादसे मेें हुई दामाद और सास की ​मौत

रात तक नही हुआ पोस्टमार्टम

मधुसूदनगढ़ (गुना/मध्यप्रदेश)।

उकावदा चौराह पर एक बेकाबू हुए ट्रक ने बाइक पर सवार एक युवक व महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे मेें बाइक पर सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद पता चला की बाईक पर सवार युवक व महिला,सास व युवक दामाद था। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राघौगढ़ में थे, जिस वजह से 3 घंटे पोस्टमार्टम के लिए शव रखे रहे। घंटो इनतजार करने के बाद भी जब डाक्टर नहीं आए तो परिनों ने दोनों शवो को कार में एक दूसरे के ऊपर रखकर राघौगढ़ ले गए। जिसके बाद रात 8 बजे पोस्टमार्टम किया गया। बता दें की यह हादसा मधुसूदनगढ़ थाना की उकावदा चौकी क्षेत्र में हुआ। सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग तेज रफ्तार से ट्रक भोपाल से आ रहा था। इसी दौरान सुठालिया रोड से बाइक सवार आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार ने चौराहा पार करने का प्रयास किया तो ट्रक ने टक्कर मार दी। विदिशा जिले के रहने वाले बाइक सवार शिंभू और सासपर ट्रक चढ़ गया। सिर कुचल जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। ​िफलहाल पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर तनाव में
केंद्र सरकार नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पास कर दे रही झटके

सरकारी अस्पतालों में नौकरी करने से कर रहे परहेज

(Doctors Treating Patients Stress)

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)।

जिंदगी और मौत में जूझ रहे मरीजों का इलाज कर उन्हें नई जिंदगी देने वाले डॉक्टर खुद तनाव में हैं। सरकारी व गैर सरकारी डॉक्टर मरीजों को भले ही मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने का इलाज करते हैं परंतु खुद के मर्ज के इलाज को लेकर सरकारी दवा के इंतजार में हैं। केंद्र सरकार नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल पास कर डॉक्टरों को झटके दे रही है। वहीं राज्य सरकार की नीतियों के चलते डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में नौकरी करने से भाग रहे हैं। डॉक्टर मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे परंतु सरकार उनके घाव पर मरहम नहीं लगा सकी।

अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठा रहे डॉक्टर

आइएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पीएस बक्शी कहते हैं कि सुरक्षा के लिए पंजाब प्रोटेक्शन फॉर मेडिकेयर परसन एंड मेडिकेयर इंस्टीट्यूशनस (प्रीवेंशन आॅफ वायलेंस एंड डेमेज टू प्रॉपर्टी बिल 2008) बनने के 10 साल बाद भी डॉक्टर असुरक्षित हैं। राज्य में डॉक्टरों व अस्पतालों में छोटे-बड़े हमले व मारपीट को लेकर हर सप्ताह 2-3 मामले सामने आ रहे हैं। आइएमए पंजाब ने एक्ट को सख्ती से लागू करने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों व पुलिस के डीजीपी स्तर पर बैठकें की परंतु नतीजे नहीं मिले।

डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू: सेहत मंत्री

सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा मानते हैं कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। मेडिकल अफसर जनरल ड्यूटी के 306 डॉक्टरों की भर्ती के लिए पीपीएससी ने हरी झंडी दे दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेडीकल संस्थानों में तैनात चिकित्सक भी 65 की उम्र में होंगे रिटायर
पहले 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृति का था प्रावधान

Doctors Medical Retire Age 65

सच कहूँ न्यूज चंडीगढ़।

स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर विश्वविद्यालय या अन्य संस्थानों में नियुक्त नियमित चिकित्सकों की सेवानिवृति (Doctors, Medical, Retire, Age 65) आयु सीमा भी अब 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मुहर लग गई। बता दें कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एचसीएमएस डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु को पहले ही 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष तक कर दिया है। अब प्रदेश में एचवीपीएनएल व एचपीजीसीएल में काम कर रहे नियमित चिकित्सा अधिकारियों के लिए केवल परामर्शदाता और वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में नैदानिक डयूटी करने हेतु सेवानिवृत्ति की आयु अब 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। मंत्रीमंडल बैठक में इसके अलावा कई और अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

दीन दयाल जन आवास योजना-2016 में भी बदलाव

इस दौरान दीन दयाल जन आवास योजना-किफायती प्लॉटिड आवास नीति, 2016 में संशोधन करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। संशोधन के अनुसार, दीन दयाल जन आवास योजना-2016 के तहत अब सैक्टरों के कुल नियोजित क्षेत्र के 40 प्रतिशत तक के लिए लाइसेंस आवेदनों को अनुमति दी जाएगी और 90 दिनों की ओपनिंग विंडो की समाप्ति के बाद भी आवेदन लिए जाएंगे। सरकार द्वारा अप्रैल, 2016 में शुरू की गई इस अत्यंत सफल योजना में 40 प्रतिशत तक आवेदनों को लाइसेंस की अनुमति देने के निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना के विवेकाधिकार को वापस ले लिया जाएगा।

गुरुग्राम में एसपीओ नियुक्त होंगे एक हजार भूतपूर्व सैनिक

हरियाणा सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट, गुरुग्राम में नाइट डयूटी करने के लिए सेना से अतिरिक्त एक हजार भूतपूर्व सैनिकों को विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय किया है। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यह निर्णय पुलिस बल को सुदृढ़ करने और अवांछित घटनाओं के साथ-साथ विशेष रूप से रात्रि के दौरान महिलाओं के विरूद्घ अपराधों को प्रभावी रूप से रोकने में पुलिस को सक्षम बनाने के लिए लिया गया है। भूतपूर्व सैनिक सभी मौसमों में चरम परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित होते हैं और उन्हें एसपीओ के रूप में पुलिस बल का हिस्सा बनाने से निश्चित रूप से इन परिस्थितियों में पुलिस प्रदर्शन का स्तर बढ़ेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरकारी स्कूलों में पढ़े-लिखे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर
सुपर-100 कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 125 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी नीट, आईआईटी व जेईई की फ्री कोचिंग

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। सरकारी स्कूलों के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर परीक्षा उर्त्तीण की है,उनके लिए अच्छी खबर है। प्रदेश का शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश के 125 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया जाएगा,जो डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते है। उक्त चयनित विद्यार्थियों को सुपर 100 कार्यक्रम के तहत नीट, आईआईटी व जेईई की कोचिंग फ्री में दी जाएगीं। इतना ही नहीं उनके रहने, खाने-पीने तक का सारा खर्च भी शिक्षा विभाग व फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ही उठाया जाएगा।

इसको लेकर सरसा जिला के दसवीं में मैरिट वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग आज 8 जून शुक्रवार को शाह सतनाम जी चौक के समीप स्थित गर्वनमेंट गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। इसको लेकर विभाग ने जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. मुकेश, जिला साइंस एक्सपर्ट नीरज पाहुजा व एपीसी शशी सचदेवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का जिला स्तर पर पहला टेस्ट 14 जून को होगा। विभाग द्वारा काउंसलिंग की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

200 अंक का होगा टेस्ट: डॉ. मुकेश

जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. मुकेश व जिला साइंस एक्सपर्ट नीरज पाहुजा ने संयुक्त रूप से बताया कि सुपर-100 कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर 14 जून को होने वाला प्रथम टेस्ट 200 अंक का होगा और टेस्ट में 50 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर चार अंक मिलेंगे। उन्होंने बताया कि टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होगी तथा सवाल का गलत जवाब देने पर एक अंक कटेगा। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट में 10 सवाल फिजिक्स, 10 ही कैमिस्ट्री व 10 ही सवाल मैथ व बॉयोलॉजी तथा 20 सवाल रिजनिंग के होंगे।

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण

देखिए जिन विद्यार्थियों ने मैरिट के साथ दसवीं कक्षा की परीक्षा उर्त्तीण की है और जो डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं उनके लिए सुपर-100 योजना किसी वरदान से कम नहीं है। जिला में सरकारी स्कूलों के करीब 315 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है, उन सभी को बीईओ और नोडल अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

-संत कुमार, डिप्टी डीईओ सरसा।

मेडिकल कॉलेजों से हर साल निकलेंगे 2000 डॉक्टर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 2000 डॉक्टर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गत देर सायं यहां आयोजित ‘डबल हैलिकल स्टेट हैल्थ अवार्ड-2017 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 50 प्रसिद्ध डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सा विशेषज्ञों को सम्मानित किया।

मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि गरीब लोगों को अस्पतालों में अपना ईलाज करवाने के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का पेशा मानसिक रूप से काफी तनाव भरा रहता है, क्योंकि उन्हें 24 घंटे अपनी डयूटी करनी पड़ती है, जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों की आवश्कता पर लगातार कार्य कर रही है और यह उद्देश्य केवल नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करके ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

662 पदों पर डॉक्टरों के इंटरव्यू शुरू
विज बोले स्वास्थ्य सेवाओं में हरियाणा को बनाना है नंबर वन

हर जिले को मिलेंगे स्पैशलिस्ट

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए गत दिनों जारी हुए 662 डॉक्टरों की भर्ती के विज्ञापन के बाद विभाग का अच्छा रिस्पांस मिला है एवं स्वीकृत पदों से तीन गुणा ज्यादा डॉक्टरों ने भर्ती के लिए एप्लाई किया है। भर्ती के लिए इंटरव्यू वीरवार से शुरू हो गए हैं। विज अपने कार्यालय पर सच कहूँ संवाददाता से बातचीत कर रहे थे। विज ने कहा कि देश के बहुत कम राज्यों में यह सुविधा है जहां सरकारी अस्पतालों में 5 रुपए की पर्ची पर ही सभी टैस्ट, सलाह एवं दवाइयां नि:शुल्क मिलती हों। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ उनका लक्ष्य प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है।

4 जिलों में शुरु हुई फ्री डायलसिस सेवा

विज ने बताया कि पहले फेज़ में सरकार ने 11 से 14 जिलों में फ्री डायलसिस, सिटी स्कैन इत्यादि की सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई जिसके टैंडर इत्यादि हो चुके हैं। इनमें से अंबाला कैंट, गुरुग्राम सहित 4 जिलों में डायलसिस की सेवाएं शुरू हो गई हैं एवं जल्द ही प्रदेश के बाकि प्रस्तावित जिलों में भी ये सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

सरकारी डॉक्टर पर्ची पर वही दवाइयां लिखें जो अस्पताल में मौजूद

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से अक्सर ये शिकायतें मिलती हैं कि डॉक्टर अस्पताल में मौजूद दवाइयां न लिख कर मरीज को बाहर से दवाइयां लेने की बात करते हैं। ऐसे में मरीज को मजबूरन मंहगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। इस सवाल पर विज ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों को सख्त हिदायत दे रखी है कि वे दवाइयां वहीं लिखें जो अस्पताल में मौजूद हैं। फिर भी यदि कोई डॉक्टर ऐसा जान-बूझ कर करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में 15 हजार डॉक्टरों की कमी
भिवानी में बोले सीएम, 27 हजार चिकित्सकों की जरूरत, वर्तमान में हैं मात्र 12 हजार

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। दो करोड़ की आबादी के हिसाब से हरियाणा में इस समय 27 हजार चिकित्सकों की जरूरत है जिनमें से मात्र 12 हजार चिकित्सक ही प्रदेश के अस्पतालों में कार्यरत हैं। अभी भी सरकारी अस्पतालों में 15 हजार चिकित्सकों का टोटा है। इस कमी को हर जिले में खुलने जा रहे नए मैडिकल कॉलेजों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को यहां भिवानी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

हर जिले में खुलने जा रहे नए मैडिकल कॉलेजों से खत्म होगा टोटा

महेन्द्रगढ़ में आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाने का ऐलान

भिवानी के प्रेमनगर में राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का शिलान्यास

37 एकड़ में पांच सौ करोड़ से होगा निर्माण

उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जा चुका है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को समाज की धुरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकुला में 25 एकड़ भूमि में केन्द्र सरकार के सहयोग से आयुर्वेद व योग संस्थान स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार, महेन्द्रगढ़ में आयुर्वेदिक कॉलेज खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के बजट में 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करते हुए सरकार द्वारा इस वर्ष तीन हजार आठ सौ 39 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया का लक्ष्य निर्धारित करते हुए हरियाणा सरकार आयुर्वेद, योग, एलोपैथी व आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार कर रही है।

सरकारी अस्पतालों में 570 दवाईयां फ्री

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में 570 दवाईयां नि:शुल्क दी जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में अभी भी सर्जरी आम मरीजों के लिए महंगी है और ज्यादातर आप्रेशन प्राईवेट अस्पतालों में किए जाते हैं। आप्रेशन व महंगे उपचार की सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए सरकार चिकित्सा बीमा योजना शुरू करेगी। इसमें नागरिकों से नाममात्र का प्रीमियम लिया जाएगा, शेष खर्चा कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा और इसका सर्वे का कार्य आगामी एक अगस्त से शुरू होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सर्जरी कर डॉक्टरों ने बद्रीलाल के गले से निकली 92 पिने
फरीदाबाद।  पिनमैन के नाम से मशहूर बद्रीलाल मीणा को डॉक्टरों ने इलाज कर नई जिंदगी दी है। बद्रीलाल के शरीर में लगभग 150 से ज्यादा पिन, निडिल और कील धंसी हुई थी। काफी समय से शरीर में होने से कुछ पिन में तो जंग भी लग चुका था। फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में शुक्रवार को बद्रीलाल की सर्जरी हुई।

सर्जरी लगभग 6 घंटे तक चली जिसमे डॉक्टरों ने बद्रीलाल के गले से 92 पिनों को निकाला। के शरीर के बाकी हिस्सों में धंसी पिनों को बाद में निकाला जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी में काफी जोखिम था इसमें मरीज की जान जा सकती थी लेकिन फिलहाल बद्रीलाल स्वस्थ हैं।

कोई भी डॉक्टर सर्जरी के लिए नहीं था तैयार

बद्रीलाल बूंदी के रहने वाले है तथा रेलवे में पानी सप्लाई का काम करते थे। वह लगभग  6 महीने से इलाज के लिए कई अस्पतालों में चक्कर लगा चुके है लेकिन कोई भी डॉक्टर सर्जरी के लिए तैयार नहीं  था। बद्रीलाल की सेहत भी काफी बिगड़ गई थी और लगभग 30 किलो वजन भी कम हो गया।

सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी के द्वारा पता चला कि शरीर के अलग-अलग अंगों में 150 से भी अधिक पिनें धंसी हैं। बद्रीलाल का कहना  हैं कि ‘मेरे शरीर में ये पिनें कहां से आईं, मुझे कुछ पता नहीं है। मुझे डायबिटीज थी, इसके चलते साल भर पहले मैंने डॉक्टर को दिखाया तो जांच के द्वारा पता चला कि शरीर में पिनें धंसी हुई हैं। इतनी पिनें और कीलें देखकर डॉक्टर खुद हैरान थे। क्योंकि कुछ पिनें उनके सांस नली, खाने की नली, ईसोफेगस, दिमाग को खून पहुंचाने वाली मुख्य धमनी में धंसी हुईं थी।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अस्पताल में विजीलैंस का छापा, खंगाला रिकॉर्ड
डॉक्टरों के कमरे, दवा स्टोर व कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की

दिनभर स्वास्थ्य विभाग में मचा रहा हड़कंप

कई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले नदारद

भटिंडा (अशोक वर्मा)। भटिंडा के शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में सुबह विजीलैंस विभाग ने औचक छापेमारी की। अस्पताल में डीएसपी तथा अन्य कर्माचारियों द्वारा अस्पताल के रिकार्ड की चैकिंग की गई।

इस दौरान इमरजेंसी वार्ड के अलावा पुरुष वार्ड, महिला वार्ड सहित कर्मचारियों की हाजिरी, दवाई स्टोर के अलावा विभिन्न डाक्टरों के कमरे, एंबुलैंस, जनरेटर सेट, एक्सपायरी दवाइयों के अलावा कई विभागों की पड़ताल की गई।

रजिस्टर कब्जे में लिया:

विभाग के लगभग डेढ़ दर्जन के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से की गई इस चैकिंग से पूरा दिन सेहत विभाग में हड़कंप मचा रहा। विजिलेंस विभाग की टीम की ओर से टीम की अगुवाई कर रहे एसएसपी विजिलेंस जगजीत सिंह भुगताना द्वारा लगभग सवा आठ बजे के करीब सिविल अस्पताल में छापेमारी की गई।

टीम ने अस्पताल में पहुंचते ही हाजिरी रजिस्टर को कब्जे में ले लिया तथा अस्पताल के ओपीडी के अलावा अलग-अलग वार्डों की चैकिंग कर स्टाक रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया।

डाटा एंट्री में मिली खामियां:

एसएसपी विजिलेंस जगजीत सिंह भुगताना ने बताया कि विभाग की ओर यह रूटीन चैकिंग है। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान कुछ कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। कुछ कर्मचारियों द्वारा रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया था व कंप्यूटर आपरेटरों द्वारा सही तरह से डाटा इंट्री नहीं की गई थी इस संबंध में विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

डॉक्टरों संबंधी मिली थी शिकायत:

एसएसपी विजिलेंस जगजीत सिंह भुगताना ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि अस्पताल के डॉक्टर सही समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं होते और शहर के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करते हैं जिस कारण सरकारी अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि चैकिंग में लगभग सभी डॉक्टर ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।