SpaceX - Sach Kahoon Hindi

Starlink: स्टारलिंक का भारत में डेब्यू! पैदा हो सकती है पृथ्वी की कक्षा में विनाशकारी स्थिति
Satellite Collision: नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक सेवा को भारत में शुरू करने की अंतिम अनुमति और संभावित कीमतों को लेकर चर्चाओं के बीच वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में बढ़ती भीड़ को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पृथ्वी की कक्षा में लगातार बढ़ रहे उपग्रह भविष्य में एक बड़े संकट का कारण बन सकते हैं। Starlink News

वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान कक्षीय व्यवस्था एक तरह से “ताश के पत्तों के घर” जैसी नाजुक स्थिति में है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़े सौर तूफान की स्थिति में केसलर सिंड्रोम नामक परिदृश्य हकीकत बन सकता है। यह एक सैद्धांतिक स्थिति है, जिसमें उपग्रहों की आपसी टक्कर से अंतरिक्ष में मलबे की श्रृंखला बन जाती है, जिससे कक्षा में काम करना लगभग असंभव हो सकता है।

साल 2023 में अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) में दाखिल एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते चार वर्षों में स्टारलिंक के उपग्रहों को करीब 50 हजार बार संभावित टकराव से बचने के लिए अपनी कक्षा बदलनी पड़ी। साउथैम्प्टन विश्वविद्यालय के खगोल-भौतिकी प्रोफेसर ह्यू लुईस का अनुमान है कि 2028 तक यह संख्या हर छह महीने में दस लाख तक पहुंच सकती है। SpaceX News

जैसे-जैसे टकराव से बचाव की घटनाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे गलती की गुंजाइश भी कम होती जा रही है। यदि केसलर सिंड्रोम वास्तव में घटित होता है, तो पृथ्वी की कक्षा में किसी भी नए अंतरिक्ष यान को भेजना अत्यंत जोखिम भरा हो जाएगा, क्योंकि अंतरिक्ष मलबे से टकराने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।

सौर तूफान बन सकते हैं खतरे की वजह | SpaceX News

प्रिंसटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, सौर तूफान इस पूरे परिदृश्य में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। सौर गतिविधियों से वायुमंडल का तापमान बढ़ता है, जिससे कक्षीय खिंचाव अधिक हो जाता है। ऐसे में उपग्रहों को अपनी स्थिति बनाए रखने और टकराव से बचने के लिए ज्यादा ईंधन खर्च करना पड़ता है।

शोधकर्ताओं ने मई 2024 में आए ‘गैनन सौर तूफान’ का उदाहरण दिया, जब निचली कक्षा में मौजूद पृथ्वी के आधे से अधिक उपग्रहों को अपनी कक्षा बदलने के लिए ईंधन का उपयोग करना पड़ा था। इसके अलावा, सौर तूफान उपग्रहों के संचार और नेविगेशन सिस्टम को भी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

क्या है CRASH क्लॉक | SpaceX News

अंतरिक्ष में बढ़ती भीड़ के खतरे को मापने के लिए वैज्ञानिकों ने CRASH (Collision Realization and Significant Harm) क्लॉक नाम का एक पैमाना विकसित किया है। यह संकेत देता है कि यदि सौर तूफान के कारण उपग्रह संचालकों के बीच संपर्क टूट जाए और बचाव की कोशिशें नाकाम हों, तो कितने समय में एक बड़ी टक्कर हो सकती है।

वर्तमान आकलन के अनुसार, CRASH क्लॉक 2.8 दिन पर पहुंच चुकी है, जबकि 2018 में यह आंकड़ा 121 दिन था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेज गिरावट 2019 के बाद से शुरू हुए स्टारलिंक मेगा-कॉन्स्टेलेशन प्रोजेक्ट के कारण आई है, जिसने अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या तेजी से बढ़ा दी है। SpaceX News

स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में 54 और इंटरनेट उपग्रह प्रक्षेपित किए
लॉस एजेंलिस (एजेंसी)। अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने 54 और स्टारलिंक इंटरनेरट उपग्रहों को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक प्रेक्षपित किया है। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 40 से गुरुवार को सुबह दस बजकर 50 मिनट पर एक फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा यह उपग्रह भेजे गए। फाल्कन 9 के लिए यह दसवीं उड़ान थी। स्पेसएक्स के अनुसार स्टारलिंक उन स्थानों पर तेज गति से ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाएगा जहां पहुंच अविश्वसनीय, महंगी या पूरी तरह से अनुपलब्ध है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

स्पेसएक्स के यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रवाना हुए चार अंतरिक्ष यात्री
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और स्पेसएक्स ने आखिरकार बुधवार को क्रू-3 मिशन को सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना किया। खराब मौसम और चालक दल के सदस्यों में से एक की तबीयत ठीक न होने के कारण इसके लॉन्च होने पर देरी हो रही थी। नासा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन एंड्यूरेंस स्पेसक्राफ्ट फाल्कन 9 रॉकेट के दूसरे स्टेज में इससे अलग होने में कामयाब रहा और अब यह खुद से उड़ान भर रहा है। स्पेसक्राफ्ट और स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट फ्लोरिडा में एजेंसी के केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कैंपस 39ए से उड़ान भरी।

चालक दल के सदस्यों में अंतरिक्ष यात्री राजा चारी शामिल

नासा ने बताया, स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष स्टेशन के कक्ष तक पहुंच गया है और इसके आगे का हिस्सा भी खुल चुका है। चालक दल के सदस्यों में अंतरिक्ष यात्री राजा चारी शामिल हैं, जिन्हें मिशन कमांडर की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे यात्री टॉम मॉर्शबर्न हैं, जो एक प्रशिक्षित पायलट हैं। तीसरी सदस्य कायला बैरन हैं, जो मिशन स्पेशलिस्ट की भूमिका में हैं, जबकि इनके साथ चौथे सदस्य के रूप में यूरोपीय स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री मैथियस मौरर भी शामिल हैं। नासा के मुताबिक, आईएएसएस में इनके पहुंचने की संभावना करीब 22 घंटे बाद भारतीय समयानुसार 11 नवंबर को शाम के करीब 7:10 बजे जताई जा रही है। स्पेसएक्स क्रू-2 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार रात को धरती पर लौटे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।