Rajasthan Congress - Sach Kahoon Hindi

Vinod Jakhar Notice: राजस्थान NSUI में बढ़ा विवाद! प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को कारण बताओ नोटिस, पद से हटाने की चेतावनी
Vinod Jakhar Notice: जयपुर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की राजस्थान इकाई में इन दिनों आंतरिक विवाद गहरा गया है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को पूर्व अनुमति के बिना नियुक्तियां करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उन्हें दो दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है तथा समयसीमा में उत्तर न देने पर पद से हटाने की चेतावनी भी दी गई है। Rajasthan News

यह नोटिस एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी अखिलेश यादव की ओर से जारी किया गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि संगठन के स्पष्ट निर्देश थे कि प्रदेश प्रभारी की जानकारी और हस्ताक्षर के बिना जारी की गई कोई भी नियुक्ति मान्य नहीं मानी जाएगी। आरोप है कि इन निर्देशों के बावजूद 22 जनवरी को नियुक्ति पत्र जारी किए गए, जो संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध है।

नोटिस में कहा गया है कि संबंधित नियुक्तियों के पीछे के कारणों का विस्तृत विवरण लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए। यदि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो संगठन आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद से निष्कासन भी शामिल हो सकता है। Rajasthan News

छात्र संगठन के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई

इस प्रकरण के बाद छात्र संगठन के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर के एक पदाधिकारी और विनोद जाखड़ के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद बने हुए थे। यह भी कहा जा रहा है कि जाखड़ को कुछ समय से राजनीतिक नियुक्तियां करने का अधिकार नहीं था।

नियुक्ति आदेश जारी होने के उसी दिन कारण बताओ नोटिस का जारी होना संगठन के अंदरूनी मतभेदों को और स्पष्ट करता है। हालांकि, इस विषय में विनोद जाखड़ की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन में किसी भी प्रकार की नियुक्ति से पूर्व शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति अनिवार्य है और निर्धारित प्रक्रिया का पालन न करने पर ही यह कदम उठाया गया है। फिलहाल, सभी की नजर जाखड़ के संभावित जवाब पर टिकी हुई है। Rajasthan News

पंडित नेहरू ने किया देश की एकता-अखंडता बरकरार रखने का काम : दादरी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती

हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 136वीं जयंती टाउन में रावतसर रोड स्थित डीसीसी कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। Hanumangarh News

महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे। उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य-एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पंडित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। दादरी ने कहा कि नेहरू ने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे।

उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी। पंडित नेहरू में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। जवाहरलाल नेहरू आर्थिक समानता लाने के लिए सदैव कटिबद्ध थे। देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने का काम पंडित नेहरू ने किया। लम्बे संघर्ष से मिली भारत की आजादी के लिए जवानी के 10 वर्ष ब्रिटिश सत्ता की जेलों में काट देने वाले नेहरू ने केवल आजादी का संहिताकरण कराकर दुनिया के सबसे बड़े संवैधानिक लोकतंत्र की संस्थापना का नेतृत्व ही नहीं किया, बल्कि भारत की व्यापक विविधता की कठिन चुनौती को ही, उसकी सबसे बड़ी ताकत बना दिया। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, प्रेमराज नायक, संगठन महासचिव गुरमीत सिंह चन्दड़ा, उपाध्यक्ष जयदेव भिड़ासरा, जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री गुरदीप चहल, मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, कृष्ण नेहरा, हरदत्त रणवां, मोहनलाल इन्दलिया, सुरेन्द्र वर्मा, हेतराम भाटी सेवादल, गोविन्द रैगर, पवन सिंहमार, हनीफ, विकास सैनी, विनोद गुरुसर सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। Hanumangarh News

Congress Protests: विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन!
Congress Protests in Rajasthan: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। गत् दिवस राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा इंदिरा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने तथा कांग्रेस के छह विधायकों का विधानसभा से निलम्बन के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किए। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन किये गये। Congress Protests

कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के संदर्भ में अमयार्दित टिप्पणी की जिसका विरोध करने पर मंत्री के विरूद्ध कार्यवाही करने की बजाए मंत्री से माफीनामे की मांग कर रहे अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों को निलम्बित किया गया। इस पर कांग्रेस के विधायक विधानसभा में पूरी रात लगातार धरने पर बैठे रहे। इस घटनाक्रम के विरोध में भाजपा सरकार के मंत्री से माफी की मांग करने तथा कांग्रेस विधायकों का निलम्बन समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किये गये। Congress Protests

Rajasthan Railway News: चार रेल अधिकारियों पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

किसान हितैषी होने का ढोल पीट रही भाजपा सरकार : दादरी
जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन

हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद करने व बिजली बिलों में स्थाई शुल्क की दरें बढ़ाने के निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है। डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी (DCC President Surendra Dadri) के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष दादरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी होने का ढोल पीट रही है, परन्तु हकीकत में भाजपा सरकार किसान-मजदूर व गरीबों के घोर विरोधी निर्णय लेती आ रही है। Hanumangarh News

आज किसान भारी परेशानी में है, किसानों की फसलों को औने-पौने दामों में बेचा जा रहा है। इससे किसानों के साथ-साथ हर वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि धान की फसल पक कर बाजार में आना शुरू हो गई है जिसकी खरीद का सरकारी मूल्य 2300 रुपए रखा गया है, परन्तु धान की फसल बाजार में 1800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। इससे किसान को करीब 10 हजार रुपए प्रति बीघा का नुकसान हो रहा है। इसी तरह मूंग, मूंगफली, नरमा व बाजरा की फसल भी जल्द ही बाजार में आ जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार की ओर से खरीद नहीं होने से इन फसलों के भी किसानों को वाजिब दाम नहीं मिलेंगे।

लापरवाही की वजह से 2-2 माह तक के इन्तकाल दर्ज नहीं हो रहे | Hanumangarh News

ऐसे में समय से ही धान, मूंग, मूंगफली, नरमा व बाजरा की फसल को सरकारी दामों से खरीद के लिए सम्बंधित एजेंसियों को अभी से पाबंद किया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिल सके। जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि सभी तरह की भूमियों का इन्तकाल ऑनलाइन होने लग गए हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से 2-2 माह तक के इन्तकाल दर्ज नहीं हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण आम किसान को इस ऑनलाइन प्रक्रिया का ज्ञान नहीं होना है। किसान अपने इन्तकाल के कागजात पटवारी या उनके आगे के दलाल को दे देते हैं। पटवारी व दलाल जिस किसान का हित चाहे उसका करवा देते हैं बाकि वैसे ही पड़े रहते हैं।

इन्तकाल दर्ज करवाने की समस्त प्रक्रिया की ट्रेनिंग ई-मित्र पर दी जाए

इसमें सुधार करवाकर विज्ञप्ति जारी की जाए ताकि किसान किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार न हो और इन्तकाल दर्ज करवाने की समस्त प्रक्रिया की ट्रेनिंग ई-मित्र पर दी जाए। पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से वर्तमान में बिजली के बिलों में स्थाई शुल्क की दरों को बढ़ाकर व फ्यूल सरचार्ज दोबारा लगाकर आमजन पर आर्थिक बोझ डालने का जनविरोधी निर्णय लिया गया है। इस पर अविलम्ब रोक लगाई जाए। पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के साथ-साथ हनुमानगढ़ जिले में भी बढ़ते नशे के कारोबार से कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। इससे हत्या, डकैती, बलात्कार, चेन स्नेचिंग, गैंगवार की घटनाएं आए दिन होती हैं। जिले में चिट्टे नामक नशे का कारोबार चरम सीमा पर है।

कम उम्र के बच्चों में भी इस नशे का प्रकोप बुरे तरीके से फैलता जा रहा है। इस नशे को रोकने पर पुलिस प्रशासन नाकाम है। ज्ञापन में किसानों की भूमि को नीलाम होने से तुरंत रोकने, डीआरटी व्यवस्था को समाप्त कर जिला स्तर पर कमेटी से ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण करवाने, अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाने एवं अतिवृष्टि के कारण गांव व शहरों में कच्चे मकानों के हुए नुकसान का सर्वे करवाकर उनकी क्षतिपूर्ति करवाने की व्यवस्था करने, मनरेगा योजना में बकाया तीन पखवाड़े की मजदूरी जारी करने, संगरिया तहसील नुकेरा गैंगरेप प्रकरण में पीडि़त नाबालिग बहनों को न्याय दिलवाने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ व जयदेव भिड़ासरा, ब्लॉक अध्यक्ष जिनेंद्र जैन व संदीप सिंह सिद्धू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चंदड़ा व मनोज सैनी मौजूद रहे। Hanumangarh News

Personal Loan on Poor CIBIL Score: सिविल खराब है, कैसे लें पर्सनल लोन! ये है सुरक्षित तरीका!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संस्कृत विद्यालय के उन्नयन अभियान को दिया समर्थन
मुख्यमंत्री के नाम भरे पोस्टकार्ड | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय स्तर तक क्रमोन्नत करने के लिए राजस्थान प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तरुण विजय के नेतृत्व में चल रही मुहिम को शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन हासिल हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भरकर अपनी मांग को दृढ़ता से प्रस्तुत किया। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीनतम भाषा है और सभी भाषाओं की जननी है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। Hanumangarh News

जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह विज्ञान, गणित और साहित्य के कई क्षेत्रों में भी उपयोगी है। आंचलिक जैन सभा के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि विद्यालय के क्रमोन्नत होने से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को अपने निकटतम क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जो बच्चे प्राइवेट स्कूलों की भारी-भरकम फीस के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं, उनके लिए भी उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। महाराजा सूरजमल संगठन भारत की जिला उपाध्यक्ष शर्मिला जांगू ने कहा कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।

संस्कृत विद्यालय के उन्नयन से सभी बच्चों को समान अवसर मिलेगा और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा ने कहा कि इस अभियान से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संस्कृत भाषा को नई पहचान मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनोज बड़सीवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्व सरपंच बलविन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा मंत्री से अपील है कि वे संस्कृत विद्यालय के उन्नयन के प्रस्ताव को जल्द से जल्द स्वीकृति दें।

तरुण विजय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन से इस मुहिम को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। यह प्रयास न केवल संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन में सहायक होगा, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगा। क्योंकि इस मुहिम से जुड़े सभी लोगों का लक्ष्य एक ही है एक बेहतर भविष्य के लिए संस्कृत भाषा और शिक्षा का विकास। इस मौके पर राकेश सोलंकी, हरि सिंधी, सुखविन्द्र सिंह, अब्दुल मजीद गौरी, बब्बू, करण विमल, यश चांवरिया, करण अठवाल, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

Indo Bhutan Competition : स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रही ज्योति का किया स्वागत

ब्लॉक अध्यक्षों से लिया संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक
पीसीसी के प्रभारी महामंत्री ने ली बैठक | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Rajasthan Pradesh Congress Committee) के निर्देशानुसार पीसीसी के प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला ने टाउन स्थित डीसीसी कार्यालय में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए हनुमानगढ़ जिले से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक ली। प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों एवं मण्डल कांग्रेस अध्यक्षों से संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक प्राप्त किया। Hanumangarh News

ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉक के संबंध में जानकारी दी। फूलसिंह ओला ने बताया कि ब्लॉक एवं मण्डल स्तर पर सक्रिय एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की जाएगी। साथ ही, ब्लॉक एवं मण्डल में संगठन से संबधित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सक्रिय एवं सक्षम कार्यकर्ताओं की सूची तथा फीडबैक तैयार कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की जाएगी।

ओला ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे वर्तमान विधानसभा से गत विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर ब्लॉक व मण्डल में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाते हुए, पीसीसी की ओर से भिजवाए गए प्रफोर्मा में सूची सात दिनों में पीसीसी व डीसीसी को भिजवाएं। इससे पहले बैठक की शुरुआत में ब्लॉक अध्यक्षों की ओर से पीसीसी प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला का माला, साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, रामेश्वर चांवरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू, हरनेक सिंह, सुरेन्द्र उर्फ सुधीर गोदारा, शेरसिंह गोस्वामी, जिनेन्द्र जैन, वेदप्रकाश सिहाग, संदीप सिंह सिद्धू, देवीलाल मटोरिया आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

Threat to kill : जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की गुहार!

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की टोंक सीट से सचिन पायलट उतरे मैदान में!
Rajasthan Election 2023: टोंक। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भीतर दरार और बेचैनी की अटकलों के बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती है और राजस्थान में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों पर फैसला किया जाएगा जोकि पार्टी के सत्ता में लौटने पर आवंटित किया जाएगा। Rajasthan Election 2023

पायलट ने कहा कि हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करते हैं। हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और बहुमत हासिल करने के बाद, हमारे विधायक और पार्टी तय करेंगे कि जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए। अगर किसी को कोई समस्या है तो इस प्रणाली के साथ, उन्हें इसे नेतृत्व के साथ उठाना चाहिए और चीजों को सुलझाना चाहिए। पायलट ने कहा, यह हमेशा हमारी पार्टी की परंपरा, नीति और इतिहास रहा है। Rajasthan Congress

हम मेज पर बैठेंगे और तय करेंगे कि किसे क्या करना चाहिए

‘‘हमारी मानसिकता और उद्देश्य एकजुट होकर चुनाव लड़ना और बहुमत हासिल करना है। अगर लोग हमें सत्ता में वापस आने का आशीर्वाद देते हैं, तो हम मेज पर बैठेंगे और तय करेंगे कि किसे क्या करना चाहिए। यही प्रक्रिया 2018 में अपनाई गई थी और दोहराई जाएगी इस साल भी। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता बहुमत हासिल करना है।”

मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की संभावनाओं पर, कांग्रेस नेता ने मेजबान टीम पर पांच बार के चैंपियन पर हावी होने का भरोसा जताया।

पायलट ने कहा, ‘‘भारत विश्व कप जीतेगा क्योंकि अब तक हमारा प्रदर्शन किसी भी अन्य प्रतिद्वंद्वी से बेहतर रहा है। इसी तरह, यहां टोंक में भी, मुझे लगता है कि लोग हमें राजस्थान वापस जीतने में मदद करेंगे।’’ कांग्रेस ने राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट को मैदान में उतारा है, वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ इस सीट से पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा है।

राजस्थान में एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 200 सदस्यीय सदन में 73 सीटें जीतीं। बसपा विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से आखिरकार गहलोत ने सीएम पद की शपथ ली। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– चूरू में 7 पुलिसकर्मियों की मौत, हाइवे पर गाड़ी ट्रोले से टकराने पर हुआ हादसा

विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं : पवन खेड़ा
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा के जो केन्द्रीय नेता राजस्थान में आ रहे हैं उनके पास राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा जनता को दी गई गारंटियों के विरूद्ध बोलने के लिये कुछ नहीं है, इसलिये कुछ भी बोलकर भाजपा नेता चले जाते हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष में जो जनकल्याणकारी कार्य किये उनकी काट भाजपा के पास नहीं है, उसका जवाब देने की हिम्मत व हैसियत भाजपा नेताओं के पास नहीं है। भाजपा के बाबाजी राजस्थान में आकर सरकार को कोसते हैं जबकि स्वयं के शासित प्रदेश में शासन व्यवस्था नहीं दे पा रहे हैं, स्वयं के प्रदेश में पुलिस वालों को नहीं बचा पा रहे हैं, किन्तु राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर प्रश्न उठा रहे हैं। Rajasthan Election 2023

उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमेन पवन खेड़ा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राजस्थान एक शांत राज्य है, यहॉं पड़ौसी राज्य का एक मुख्यमंत्री आकर राजस्थान को भी अशांत राज्य बनाना चाहता है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पड़ौसी भाजपा शासित राज्य में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं है जबकि राजस्थान में दलितों, महिलाओं अथवा किसी भी प्रकार का अपराध होने पर 24 से 48 घण्टे में अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होता है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री के बेटे पर गांजे की खेती करने का आरोप है

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री के बेटे पर गांजे की खेती करने का आरोप है लेकिन ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स कार्यवाही करने की बजाये नदारद है। उन्होंने कहा क्यों केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर के घर पर ईडी, सीबीआई दस्तक नहीं देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानना चाहती है कब केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर के विरूद्ध कार्यवाही होगी और कब उनका बेटा गिरफ्तार होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के हाथरस में आधी रात को लडक़ी की लाश को जला देते हैं और यहां आकर कानून-व्यवस्था पर ज्ञान देते हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि लाल डायरी की चर्चा करते हैं लेकिन क्या गांजे की खेती केन्द्रीय मंत्री का बेटा कर रहा है ऐसा जिक्र होगा, क्या संजीवनी घोटाले का उसमें जिक्र होगा। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के इन घोटलों के जिक्र वाली डायरी प्रधानमंत्री के पास नहीं है, भाजपा नेता आते हैं और सुबह से शाम तक झूठ बोलते हैं, लाल डायरी का नाम जपते हैं, चुनौती देते हैं कि लाईये लाल डायरी और उसमें अगर संजीवनी का नाम ना निकले तो बात करियेगा। उन्होंने कहा कि कई केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के मुख्यमंत्री राजस्थान आये लेकिन एक ने भी विकास की बात नहीं की, जबकि कांग्रेस गर्व के साथ कहती है कि राजस्थान में विकास के नये आयाम स्थापित कर देश को नया विकास का मॉडल दिया है।

रोष का विषय है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं | Rajasthan Election 2023

उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा दिये गये विकास के मॉडल पर गर्व है तथा इस मॉडल पर यदि कोई चर्चा करना चाहे तो उसे चुनौती है कि वह सामने आये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रचार के कारण कर्नाटक व हिमाचल प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस के वोटों में बढ़ोत्तरी हुई थी इस स्थिति में प्रधानमंत्री कांग्रेस के लिये स्टार प्रचारक साबित हुये थे, किन्तु उनकी झूठ बोलने की आदत के कारण कांग्रेस को यह दर्जा उनके लिये स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक झूठ बोले, यह प्रधानमंत्री पद के लिये शोभा की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि दु:ख की बात है और रोष का भी विषय है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के लिये यह दु:ख का विषय है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं इसलिये सुझाव यह है कि अब प्रधानमंत्री चुप हो जायें क्योंकि उनके झूठ बोलने से कांग्रेस के भले ही वोट बढ़ते हों लेकिन देश का नुकसान हो रहा है। पवन खेड़ा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने पांच वर्ष तक जिस जनसेवा के जज्बे से लोककल्याणकारी कार्य किये हैं, स्पष्ट रूप से प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से पुन: कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– Amit Shah: अजमेर रोड शो में अमित शाह का बड़ा ब्यान!

कांग्रेस ने जो कहा वो प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण किया : आनंद शर्मा
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। चुनाव के समय हर दल को अपनी बात कहने का अधिकार है, तीखी बातें कांग्रेस विरोधियों द्वारा कही जा रही है और यह सिलसिला पूरे चुनाव जारी रहेगा, ऐसा भाजपा की मानसिकता से प्रतीत हो रहा है। हर दल को जनता के समक्ष अपने कार्य गिनाने का अधिकार है, अपनी नीतियां जनता तक पहुंचानी चाहिये, अपने विपक्षियों की कमी उजागर करनी चाहिये, सरकार अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है, क्योंकि मतदाता जवाबदेही तय करता है, किन्तु भाजपा के समक्ष कई कठिनाई है, भाजपा का राजस्थान में घर बिखरा हुआ है, आपस में मन-मुटाव है, चुनाव में वे चेहरा प्रस्तुत नहीं कर सके हैं, जो चेहरे हैं वे केन्द्रीय नेतृत्व को पसंद नहीं है। Rajasthan Election 2023

जनता को भाजपा का नेतृत्व कौन करेगा इसकी जानकारी नहीं है, भाजपा की सरकार नहीं बन रही है यही सोचकर उन्होंने किसी का नेतृत्व के लिये चेहरा आगे नहीं किया है। उक्त विचार पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के नेता है, उन्हें अधिकार है कि भाजपा के पक्ष में प्रचार करें, पर हर जगह जिम्मेदारी स्वयं लेना उचित नहीं है क्योंकि यह विशाल देश है, कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैला हुआ है, इसलिये उन्हें पहले देश को संभालना चाहिये, बाद में राज्यों की जिम्मेदारी लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किये गये वादे ही पूर्ण नहीं हुये, किन्तु प्रधानमंत्री अब विधायक के लिये वोट मांगते हुये उसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं, क्या प्रधानमंत्री विधायक और मुख्यमंत्री का भी काम करेंगे? Rajasthan Election 2023

…तो आज भारत दुनिया का दूसरा विशाल देश होता

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो जुमले दिये थे, 15 लाख रूपये देने का, दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था, यदि पूर्ण किया होता तो आज भारत दुनिया का दूसरा विशाल देश होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है, यह समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है वो प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने जो कल्याणकारी कार्य किये हैं वे सर्वविदित है। Rajasthan Election 2023

उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में जो कांग्रेस सरकार ने काम किये हैं उनमें प्रमुख रूप से महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेण्डर देना, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री देना, किसानों को 2000 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री देना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को 125 दिन के रोजगार की गारंटी देना, एक हजार रूपये पेंशन देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। मुख्यमंत्री कामधेनु लागू हुई, चिरंजीवी योजना लागू हुई जिसके तहत् 25 लाख रूपये का मुफ्त ईलाज है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पहला राज्य है जिसमें अपने नागरिकों को स्वास्थ्य की गारंटी दी गई है, बच्चियों को स्मार्टफोन दिये। उन्होंने कहा कि ये काम इसलिये सम्भव हो सके क्योंकि सरकार ने संवेदनशीलता के साथ जनता की आवश्यकताओं को महसूस किया।

आनन्द शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पाने वालों की संख्या छोटी नहीं है, राज्य में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिये 20 हजार करोड़ का प्रावधान किया, कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी, जिन गरीब बच्चों को 8वीं की नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है वह अब राजस्थान में 12वीं तक नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बच्चों को प्रथम वर्ष में नि:शुल्क टेबलेट दिये जायेंगे, 500 रूपये में सिलेण्डर जारी रहेगा।

राजस्थान के मतदाता को गुमराह करने के लिये झूठे वादे नहीं करे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की योजनाओं का अनुसरण करते हुये भाजपा ने 50 रूपये कम कर 450 रूपये में सिलेण्डर देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब अगली बार राजस्थान आयें तो दिल्ली से सभी देशवासियों को 450 रूपये में गैस सिलेण्डर देने की घोषणा करके आयें, हम सब स्वागत करेंगे। राजस्थान के मतदाता को गुमराह करने के लिये झूठे वादे नहीं करे, पुरानी पेंशन स्कीम पर चुप्पी तोड़े।

उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे पहली औद्योगिक क्रांति इग्लैण्ड में हुई थी उन्हें अपनी जीडीपी दुगुनी करने में 12 वर्ष लगे, दूसरी औद्योगिक क्रांति अमेरिका में हुई, उन्हें भी अपनी जीडीपी दुगुनी करने में 12 वर्ष लगे, जापान ने अपनी जीडीपी को 10 वर्ष में दुगुना किया, इसके अलावा एशिया में कोरिया ने 10 वर्ष में अपनी जीडीपी को दुगुना किया, तीन गुना जीडीपी करने वाला दुनिया का पहला देश चीन बना, एक दशक के अन्दर कांग्रेस के नेतृत्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के शासन में भारत 480 बिलियन से 2 ट्रिलियन की इकोनोमी वाला राष्ट्र बना, यह तथ्य कोई नहीं नकार सकता।

भाजपा में शामिल होते ही सभी आरोप समाप्त हो जाते

उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारधारा को लेकर मतभेद हो सकते हैं, विरोध हो सकते हैं, क्योंकि अलग-अलग विचार नहीं होंगे तो प्रजातंत्र प्रणाली कैसे चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में समस्त संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है और उनका दुरूपयोग किया जा रहा है, चुनाव के वक्त आरोप-प्रत्यारोप लगाकर एजेंसियों को सक्रिय किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री जिन विपक्षी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते थे, एजेंसियों की कार्यवाही होती थी, उनके भाजपा में शामिल होते ही सभी आरोप समाप्त हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कथन कि वोटिंग मशीन का बटन ऐसे दबाओ कि सामने वाले को फांसी हो जाये, अनुचित है, यह कथन खेद व्यक्त करते हुये वापस लेना चाहिये क्योंकि यह अच्छी परम्परा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दंगों की बात करते हैं किन्तु सच्चाई सबको पता है कि दंगों के पीछे कौन लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं के शासित प्रदेशों में महिला अपराधों की जिम्मेदारी नहीं लेती है लेकिन राजस्थान में चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो जनकल्याणकारी कार्य कांग्रेस सरकार ने किये हैं उसके आधार पर प्रदेश की जनता भारी बहुमत से पुन: कांग्रेस की सरकार बनायेगी। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: कम किराए में होगा इलैक्ट्रिक बस से जयपुर से दिल्ली का सफर : नितिन गडकरी

राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ा लोगों का जन सैलाब
तारानगर (सच कहूँ/लखजीत)। तारानगर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान सांसद राहुल गॉंधी (Rahul Gandhi) ने आज तारानगर में आकर कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र बुडानियां की जनसभा को सम्बोधित किया। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट थे। राहुल गॉंधी अपनी टीम के साथ दोपहर 1.00 बजे हैलिकॉप्टर से तारानगर में बालाजी पक्का जोहड़ा पहूंचे और बालाजी मन्दिर में दर्शन किये तत्पश्चात सूत की माला पहनाकर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया । Rajasthan Election 2023

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा पहुंचे तारानगर

राहुल गॉंधी ने कांग्रेस कोंग्रेस नरेन्द्र बुडानियां के समर्थन में आये हजारो लोगो की जनसभा के सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जमकर कोसा, गॉंधी ने कहा कि पिछले सालों में भाजपा ने पूरी की पूरी मदद अरबपतियों की है, जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया है उतना पैसा हमारी राज्य सरकारो को गरीब लोगो की जेब में डालना है, ये बात मैने हमारी तीनो राज्यो की सरकार को कहा है। गॉंधी ने कहा कि मोदी अडानी कीे जेब भरने का काम करते आये है, मोदी ने जीएसटी लागू की किसानो को टैक्स देना पड़ रहा है, नोटबन्दी से छोटे व्यापारी समाप्त हो गये। अडानी के पोर्ट, एयरपोर्ट, सीमेन्ट प्लाण्ट, सड़क उनकी, सभी काम अमीर लोगो के लिये है, अडानी पैसा कमाकर विदेशो की कम्पनीयां खरीदने का काम करती है । Rajasthan Election 2023

हम किसानो व मजदूरो की जेब में पैसा डालते है वो इन पैसो को गांवो व शहर में खर्च करता है, इससे राजस्थान की अर्थव्यवस्था सुदृढ होती है। टेलिवेजन के मालिक अरबपति है इसलिये नरेन्द्र मोदी का चेहरा रोज कई बार नजर आता है यदि यही टेलिविजन मजदूर व बेरोजगारों के हाथ में होता तो राहुल गॉंधी का चेहरा नजर आता। राहुल गॉंधी ने कहा कि अडानी व मोदी की सरकार कोई नहीं चाहता । मोदी की गारन्टी का मतलब अडानी की गारन्टी, कांग्रेस का मतलब किसानो, मजदूरो युवाओं की सरकार । राहुल गॉंधी ने राजस्थान सरकार की योजनाऐं बताते हुए कहा कि हम जनहित में अनेक योजनाआऐं धरातल पर उतारेगें।

मोदीजी ने कहा था, अगर कालाधन नहीं मिटा तो मुझे फांसी पर लटका देना

राहुल गॉंधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व किसानों ने काले कानून का विरोध किया तो केन्द्र को मजबूर होकर काला कानून वापिस लेना पड़ा, मोदीजी ने नोटबन्दी की लेकिन आम व्यक्ति को कोई फायदा नहीं हुआ, कालाधन नहीं मिटा । मोदीजी ने रोते हुए कहा था कि अगर कालाधन नहीं मिटा तो मुझे फांसी पर लटका देना । कोरोना के समय आम आदमी की मदद करनें की बजाय मोदी ने थाली बजवाई, जबकि राजस्थान में मरीजों की रक्षा हो रही थी फूड पैकेट बंट रहे थे, राजस्थान में हमने ओ.पी.एस पास कर दिया अब कानून बनाने जा रहे है, मोदी पैसा अडानी की जेब में डालते है। भाजपा अंग्रेजी स्कूलो को विरोध करती है जबकि हमने अंग्रेजी स्कूलो का जाल बिछा दिया अंग्रेजी अच्छी होगी तो उसको अच्छा जॉब मिलेगा। राहुल गॉंधी ने कांग्रस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने काम की कोई कमी नहीं रखी, बुडानियां ने जो भी विकास के काम मांगे मैने दिये । कुम्भाराम आर्य नहर का अभी 60 किलोमिटर बन चुकी है सरकार रिपीट होने पर बाकी काम भी करवाया जायेगा। अनेक योजनाऐं जनहित में बनाई, सात गारंटी योजनाऐं आमजनता को फायदा पहूंचायेगी । कांग्रेस के राज में गरीब अमीर का खाई नहीं बढेगी। गहलोत ने कहा कि बुडानियां आपका अपना है इनको भारी बहुमत से जीताये, आपके सारे बचे हुए काम होगें। Rajasthan Election 2023

जनसभा में काफी संख्या में कांग्रेस प्रतिनिधि, कार्यकर्ता व हजारो लोग उपस्थित थे

जनसभा को पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजगढ से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनियां, चूरू से कांग्रस प्रत्यासी रफीक मण्डेलिया, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ खानूखान बुधवाली, महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, पार्लियामेंन्ट प्रभारी राजपाल खरोला, पंचायत समिति प्रधान संजय कस्वां, पालिका अध्यक्ष प्रियंका बानो, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शर्मा सात्यूं, चूरू सभापति पायल सैनी, हरीसिंह बेनीवाल, जयदेव सहारण सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने सम्बोधित किया मंच पर लीलाधर जोशी, युवा नेता हर्ष लाम्बा, जयचन्द शर्मा, भगतसिंह भाकर, रामनिवास महलाना, जीताराम जान्दू, भादरराम ठेकेदार, जासम खोकर, हनुमान सिंह कस्वां चंगोई, मदन पाण्डिया, राजकुमार मुन्दी, पदमाराम प्रजापत, भादरराम नायक, सुशील पारीक बुचावास, सुमेर सिंह सैनी, बाबुहुसैन कुरेशी, पार्षद अदरीस सैयद, पवन योगी, अमित चौधरी, सहित काफी संख्या में कांग्रेस प्रतिनिधि कार्यकर्ता व ग्रामीण व शहर क्षेत्र से आये हजारो लोग उपस्थित थे। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– MLA Gurmeet Singh Kunnar funeral: स. गुरमीत सिंह कुन्नर की देह पंचतत्व में विलीन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु नियुक्त लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की बैठक आज प्रात: 10 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Rajasthan Pradesh Congress Committee) के वार रूम 7, हॉस्पिटल रोड, जयपुर पर वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री द्वारा ली गई। बैठक में पर्यवेक्षक शशिकांत सैंथिल, एआईसीसी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर रंजीता रंजन, किरण चौधरी, डॉ. हरकसिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, एससी/एसटी/ओबीसी/ माईनोरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू तथा मधुसूदन मिस्त्री की सहायता नियुक्त बी. पी. सिंह, राजेन्द्र सिंह कुम्पावत सहित 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुये। Rajasthan Congress

बैठक में वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री द्वारा लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों से प्रभार क्षेत्र में ब्लॉक स्तर तक चुनाव हेतु संगठनात्मक तैयारियों का फीडबैक लिया गया एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा करते हुये आगामी कार्यक्रमों हेतु निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर्स को लोकसभा क्षेत्रवार कार्य विभाजित कर समन्वय की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी/एसटी/ओबीसी/ माईनोरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू ने लीडरशिप डवलपमेंट मिशन के विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त कोर्डिनेटर्स की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री, रंजीता रंजन, किरण चौधरी, डॉ. हरकसिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, बी. पी. सिंह, राजेन्द्र सिंह कुम्पावत सहित विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त एलडीएम कॉर्डिनेटर्स शामिल हुये। Rajasthan Congress

यह भी पढ़ें:– भाजपा की ”परिवर्तन संकल्प यात्रा” का दूसरा रथ गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पायलट का बड़ा बयान
सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की फिर सरकार बनायेंगे। पायलट ने शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित मौन व्रत में भाग लेने के अवसर पर बुधवार को मीडिया से यह बात कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल में दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी और हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हम इस बार राजस्थान में पिछले 25 साल से जो क्रम चल रहा उसे तोड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैंने जिन मुद्दों को उठाया उनमें पेपर लीक, आरपीएसी के सदस्य के चयन में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार इन तीनों मुद्दों को लेकर पार्टी एवं सरकार में सहमति हैं और आने वाले सत्र में इसे लेकर नियम एवं कानून बनेंगे। प्रदेश सरकार पेपर लीक एवं लोक सेवा आयोग (आरपीएसी) में सदस्य के चयन दोनों मुद्दो पर निराकरण कर आगे रास्ता रखेगी ताकि नौजवानों का भविष्य सुरक्षित हो सके। हम सबकी प्राथमिकता जो नौजवान है, उनके अंदर विश्वास जागे और पेपरलीक समाप्त हो, लोगों को सजा दी जाये और सख्त कानून बनाकर आरोपियों को दंडित किया जाये, चाहे आरोपी कितना ही बड़ा हो।’

हम जनता के बीच जायेंगे | Sachin Pilot

उन्होंने कहा कि आरपीएसी में अच्छे आदमी नियुक्त हो ताकि इस पर कोई अंगुली नहीं उठा सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जो मांग की गई थी उसे भी बहुत जल्द पूरा किया जाये। पायलट ने केन्द्र सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है। राहुल गांधी ने लोकतंत्र, अहिंसा एवं प्यार की बात की है इसलिए उनको टारगेट किया जा रहा है। हम जनता के बीच जायेंगे अंत में जीत लोकतंत्र की होगी।

यह भी पढ़ें:– RBI Cancels License: जमाकर्ताओं में हड़कंप, ये 2 बैंक हुए बंद, कई लोगों के डूबे पैसे