Fertilizers - Sach Kahoon Hindi

खाद के लिए हाय तौबा, किसान परेशान
मॉनिटरिंग के लिए खंड कृषि अधिकारियों की लगाई डयूटियां | Hisar News

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। किसानों को खेती करने के लिए कभी मौसम (Season) पर निर्भर रहना पड़ता है तो कभी सरकार सरकार पर। कभी-कभी ऐसा होता है कि किस को ने तो कुदरत की तरफ से कोई राहत मिल पाती और नहीं सरकार की तरफ से। वर्तमान समय में ऐसा ही हो रहा है। इस बार हरियाणा प्रदेश में मौसम की मार झेल रहे किसानों के ऊपर अब सरकारी मार पड़ रही है। किसानों को खाद लेने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। Hisar News

उसके बावजूद भी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही। लेकिन सोचने की बात यह है कि जो खाद सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध नहीं होती, वह ब्लैक मार्केट में उपलब्ध है। इसके लिए किसान लगातार आंदोलन करके मांग उठा रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में रबी फसलों विशेषकर सरसों और गेहूं की बिजाई चल रही है। बिजाई के वक्त किसानों को खाद की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है और जब जरूरत के समय ही खाद न मिले तो बाद में किसान इस खाद का करेंगे क्या?

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले में खाद की मांग बढऩे के कारण खाद वितरण कार्य को उचित तरीके से करवाने तथा खाद की मॉनिटरिंग करवाने के लिए खंड कृषि अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई है। यह जानकारी देते हुए कृषि उप-निदेशक गजराज सिंह नैन ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसलिए खंड कृषि अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। बरवाला के खंड कृषि अधिकारी श्याम बिहारी (मोबाईल नंबर-8950740400), उकलाना के एटीएम बलराज (मोबाईल नंबर-9416118227), आदमपुर के खंड कृषि अधिकारी बलवान सिंह

(मोबाईल नंबर-9466368531), हिसार-प्रथम के खंड कृषि अधिकारी महिपाल सिंह (मोबाईल नंबर-9416244961) तथा कृषि विकास अधिकारी रूबी गर्ग (मोबाईल नंबर-7988916157), हिसार-द्वितीय के खंड कृषि अधिकारी राजेंद्र सिंह (मोबाईल नंबर-9466061927), अग्रोहा के खंड कृषि अधिकारी रमेश कुमार (मोबाईल नंबर-9813442182), नारनौंद के खंड कृषि अधिकारी पवन कुमार (मोबाईल नंबर-9466638549) तथा बास के खंड कृषि अधिकारी सुशील कुमार (मोबाईल नंबर-7015857589) के नंबर जारी किए गए हैं। सभी किसान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने खंड कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। Hisar News

यह भी पढ़ें:– कोर्ट ने विधायक अशरफ अली के समर्थकों पर लगाया जुर्माना

कड़ाके की ठंड में खाद के लिए लाइनों में लगने को मजबूर किसान : कु. सैलजा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज आरोप लगाया कि खाद(Fertilizer) का इंतजाम करने में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की विफलता के कारण कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान लाइनों में लगने को मजबूर हैं। यहां जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर किसानों से उनकी बोई गई फसलों की जानकारी भरवाती है। इस पर ब्यौरा न देने वालों की फसल को मंडियों में खरीदने से इंकार करती है लेकिन, इसी रिकॉर्ड के अनुसार खाद का इंतजाम न करके किसानों को प्रताड़ित कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धान की कटाई के बाद जब किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए खाद(Fertilizer) की जरूरत थी, तब भी उन्हें खाद की बजाय पुलिस की लाठियां मिली थी। इसके बाद तीन महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद उन्हें जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल रही है। अब बारिश के बाद गेहूं में यूरिया की जरूरत है और किसानों को आधार कार्ड दिखाने और रुपये खर्चने के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है औैर लाइनों में लगकर समय बर्बाद करना पड़ रहा है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जींद व हिसार जिले में लगातार लग रही किसानों की लाइनों से साफ है कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल चले किसान आंदोलन के कारण सरकार किसानों को जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से यूरिया(Fertilizer) की कमी को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम
पुलिस के पहरे में बांटी यूरिया

फसल बचाने के लिए कर रहे जद्दोजहद

पिल्लूखेड़ा (सच कहूँ/चाँद)। बुधवार को पिल्लूृखेड़ा खंड में यूरिया खाद की कमी के चलते खंड के किसानों ने पिल्लूखेड़ा थाने के आगे जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना के बाद पिल्लूखेड़ा पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कर जाम को खुलवाया।

बुधवार को अनाज मंडी में हजारों किसानों की लंबी लाइनें खाद की दुकानों के आगे जुटी। लेकिन इतनी भीड़ को खाद बांटना आसान नहीं था तो कृषि विभाग ने पिल्लूखेड़ा थाने में पर्चियां काटनी शुरू कर दीं। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने भी इस दौरान किसानों की लाइनें लगवाने में सहयोग किया। किसानों को खाद की कमी रास नहीं आई तो उन्होंने जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार से प्रर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की मांग की है। किसानों का कहना था कि बरसात के बाद गेहूं की बढ़ोत्तरी के लिए यूरिया खाद की बहुत आवश्यकता है, लेकिन पिल्लूखेड़ा में यूरिया खाद बहुत कम मात्रा में आ रहा है। इतना ही नहीं, यूरिया खाद के लिए महिलाएं व लड़कियां भी लाइनों में लगने को मजबूर हो चुकी हैं।

कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

पिल्लूखेड़़ा खंड में बुधवार को पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी व पिल्लूखेड़ा थाने में यूरिया खाद को लेकर पहुंचे किसानों को कोरोना की कोई चिंता नहीं थी, उन्हें तो चिंता है कि हर हाल में केवल यूरिया खाद उपलब्ध हो। बुधवार को हजारों किसानों की तादाद में किसान बिना मास्क व बिना सोशल डिस्टैंस के ही यूरिया खाद लेने के लिए लाइनों में लगे रहे। खाद को लेकर खूब धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई किसान बुखार से पीड़ित थे, जिससे कोरोना का खतरा और बढ़ जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

किसान बोले, दो माह से खाद के लिए थाने व दुकानों के बाहर लाइन में लगे
यूरिया खाद के लिए पुलिस थाने में किसानों को बांटे टोकन

भूना (सच कहूँ न्यूज)। यूरिया खाद के वितरण को लेकर वीरवार को पुलिस थाना में किसानों को टोकन वितरित किए गए। थाने के बहार यूरिया खाद को लेकर सैकड़ों किसानों की लंबी लाइन लग गई। लेकिन भारी संख्या में किसानों को टोकन नहीं मिल पाए, जिससे निराश होकर वापस खाली हाथ घर लौटना पड़ा। नहला, दहमान, सिवानी, मोची चौबारा, जांड़लीकला व खैरी एरिया में इस बार सरसों की बंपर बुवाई की है। इस कारण से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को यूरिया खाद की सख्त आवश्यकता है। मगर समय पर खाद नहीं मिलने के कारण कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। वीरवार को इफको किसान सेवा केंद्र भूना में यूरिया खाद के आने के बाद किसानों की सुबह से ही इफको केंद्र के बाहर भीड़ लग गई थी। टोहाना-भूना मार्ग पर किसानों की भीड़ लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई एवं भारी वाहन के आने जाने में परेशानी होने लगी। क्योंकि किसान खाद लेने के लिए दो पहिया वाहन सड़क के दोनों तरफ आड़े तिरछे खड़े कर दिए। जिसको लेकर मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

इफको केंद्र भूना के इंचार्ज नरेश शर्मा ने भीड़ बेकाबू होती देख टोकन वितरण कार्य बंद कर दिया। जिसको लेकर किसानों ने काफी धक्का मुक्की करके हंगामा किया। किसानों के गुस्से को देख कर केंद्र के इंचार्ज नरेश शर्मा थाने में पहुंच गए। लेकिन उनके पीछे भारी संख्या में किसान भी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। थाना अध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने आक्रोशित किसानों को शांत किया और शांतिपूर्वक तरीके से यूरिया खाद लेने के लिए सुझाव दिया। खंड कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार ने खाद के लिए टोकन पुलिस की देखरेख में देने की सलाह दी। जिसको लेकर किसानों ने उनका समर्थन किया।

किसान बोले, भाजपा सरकार में हो रही दुर्गति

किसान रामस्वरूप, किसान रामकुमार, धमेंद्र, सुभाष चंद, संदीप, राजबीर, प्रदीप, मुंशी राम, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि भाजपा सरकार में किसानों को डीएपी के बाद अब यूरिया खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पुलिस स्टेशन में लाइनों में लगकर भिखारियों की तरह टोकन लेने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्गति हो रही है। इफको किसान सेवा केंद्र के अधिकारी पीछे के दरवाजे से अपने चहेतों को हाथों-हाथ यूरिया खाद के टोकन दे रहे है मगर जरूरतमंद किसानों को भयंकर सर्दी के बीच सड़क को पर लंबी लाइनों में पूरे दिन इंतजार करना पड़ता है।

क्या कहते हैं खंड कृषि अधिकारी

खंड कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गुरुवार को 1500 बैग यूरिया खाद इफको किसान सेवा केंद्र में आई थी। जिसका सुबह केंद्र में वितरण शुरू किया गया तो किसानों की भीड़ अधिक होने के कारण हंगामा हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस थाने में किसानों को टोकन वितरित करने का काम शुरू किया गया जो कुछ ही मिनटों में पूर्ण हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खाद को लेकर गुमराह कर रही सरकार : कु. सैलजा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार पर खाद की कमी को लेकर विधानसभा में समूचे सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

सुश्री सैलजा ने मीडिया को वीरवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कृषि मंत्री ने सदन में दावा किया था कि राज्य में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन राज्य में यूरिया की आज भी किल्लत बनी हुई है। किसान यूरिया के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। किसानों को इसके लिए कड़ाके की ठंड के बावजूद तड़के मंडियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान की फसल के मंडी में पहुंचने के साथ ही किसान गेहूं की फसल की तैयारी शुरू कर देते हैं। धान बिक्री से मिली राशि से वे बीज और खाद खरीदते हैं। ऐसे में अक्टूबर माह में ही खाद का इंतजाम हो जाना चाहिए था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी खाद के लिए किसान धक्के खाने को मजबूर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपनी कमियां छिपाने के लिए कृषि मंत्री को आगे कर दिया और उनसे विधानसभा में बयान दिलवा दिया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मांग की कि कृषि मंत्री और प्रदेश सरकार को यूरिया की कमी के बारे में श्वेत पत्र जारी कर यह बताना चाहिए कि किस जिले में कितनी खाद मौजूद है और किसानों के सामने बन रहे मौजूदा खाद संकट के लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने प्रदेश सरकार से खाद की जल्द कमी दूर करने की मांग की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नहीं मिली खाद, 4 घंटे किसानों ने जताया रोष
उपायुक्त से मिलकर डीएपी की आपूर्ति करवाने की मांग

चोपटा (भगत सिंह)। डीएपी खाद की कमी को लेकर चोपटा क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गांव रुपावास स्थित दी रुपावास प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, पैक्स पर डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों ने 4 घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। फिर भी खाद नहीं मिली। किसानों का कहना है कि वीरवार को जिला उपायुक्त से मिलकर डीएपी खाद की आपूर्ति करवाने की मांग करेंगे। किसान जगदीश रुपावास, करणी सिंह, रोहतास, सुरजीत सिंह , रामस्वरूप सहारण, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, दलीप सिंह ने बताया कि रुपावास पैक्स के तहत 5 गांव आते हैं जिनमें रुपावास, रायपुर, निरबाण, बरासरी और जोड़कियां गांव के किसान पिछले कई दिनों से डीएपी खाद की कमी झेल रहे हैं ।

बुधवार को इन गांवों के सैकड़ों किसान डीएपी खाद के लिए रुपावास स्थित पैक्स पर पहुंचे तो वहां पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि डीएपी खाद नहीं पहुंची है। खाद नहीं मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से बात की तथा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तभी किसानों ने करीब 4 घंटे तक रोष प्रदर्शन किया व सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद किसानों ने फैसला किया कि वीरवार को जिला उपायुक्त से मिलकर खाद की आपूर्ति करवाने की मांग करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।