Fake Currency - Sach Kahoon Hindi

कैराना में सर्राफ के घर से बरामद हुए ढाई लाख के नकली नोट
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कैराना में सर्राफ इरशाद (Saraf Irshad) उर्फ भूरी के मकान से ढाई लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन के कुछ पुर्जे तथा नकली नोट छापने के लिए प्रयोग किये जाने वाला कागज बरामद किया है। टीम ने यह सामान दो दिन पूर्व आरोपी सर्राफ इरशाद उर्फ भूरी की निशानदेही पर बरामद किया है। Kairana News

विगत बुधवार को कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद के निकट स्थित लाल गली निवासी ताजीम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने करीब 2.51 लाख के नकली नोटों के साथ में गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर मोहल्ले के ही रहने वाले सर्राफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को भी स्पेशल सेल की टीम इंस्पेक्टर नगेंद्र कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को लेकर कैराना में पहुंची थी। जहां आरोपी सर्राफा व्यापारी की दुकान और मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। Kairana News

बताया जा रहा है कि टीम ने इस दौरान आरोपी सर्राफ इरशाद उर्फ भूरी के मकान से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, प्रिंटिंग मशीन के कलपुर्जे तथा नकली नोट प्रिंट करने हेतु इस्तेमाल होने वाला कागज बरामद किया था। स्पेशल सेल की टीम दोनों आरोपियों तथा बरामद सामान को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। हालांकि टीम ने उस वक्त इरशाद उर्फ भूरी के घर से बरामद हुई फेक करेंसी व अन्य सामान की कोई भनक नही लगने दी थी, लेकिन टीम में शामिल एक सदस्य ने अपना नाम न छापने की शर्त पर रविवार को इसकी पुष्टि की है। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने आरोपी सर्राफ के मकान से हुई बरामदगी से अनभिज्ञता जताई है।

सर्राफ के मकान पर दो दिन से लटका है ताला | Kairana News

आरोपी सर्राफा व्यापारी के मकान पर शुक्रवार से ही ताला लटका हुआ है। उसके परिवार के सदस्य मकान को बंद कर कहीं फरार हो गए है। पड़ोसी भी इस बारे में कुछ बताने से कतरा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परिवार के सदस्यों के मकान बंद करने के पीछे की वजह क्या है ? शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाए जाने तक परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। दूसरी ओर, खुफिया विभाग की टीम भी आरोपी ताजीम और सर्राफा व्यापारी इरशाद के करीबियों की कुंडली खंगाल रही है। परिवार के सदस्यों की संपत्ति एवं आय के स्रोतों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार को भी आरोपी सर्राफ के मकान पर ताला लटका नजर आया।

सर्राफ का भाई व दो बेटे भी पुलिस रडार पर | Kairana News

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा नकली करेंसी मामले में गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है। स्थानीय पुलिस को स्पेशल सेल से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके बाद आरोपी सर्राफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरी के भाई नौशाद व उसके दो पुत्र पुलिस की रडार पर आ गए है। पुलिस ने इन तीनों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी है। हालांकि इनमें से कोई भी तक पुलिस के हाथ नही लगा है।

यह भी पढ़ें:– झमाझम बरसे बदरा, पानी-पानी हुआ शहर

Kairana News: मकान का ताला लगाकर भूमिगत हुआ सर्राफ का परिवार
Kairana News: नकली करेंसी (fake currency) मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद आरोपी सर्राफा व्यापारी (bullion dealer) के परिजन मकान पर ताला लगाकर भूमिगत हो गए है। सर्राफ के परिवार की सदस्यों की स्थानीय पुलिस भी तलाश कर रही है। वहीं, खुफिया विभाग आरोपी सर्राफ तथा उसके गिरफ्तार साथी के करीबियों की कुंडली खंगालने में जुटा हुआ है।

कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद के निकट स्थित लाल गली निवासी ताजीम को विगत बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने करीब 2.51 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर मोहल्ले के ही रहने वाले सर्राफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को भी स्पेशल सेल की टीम इंस्पेक्टर नगेंद्र कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को लेकर कैराना में पहुंची थी। जहां आरोपी सर्राफा व्यापारी की दुकान और मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। टीम को मकान के अंदर से नोट छापने के प्रिंटर मशीन और नकली नोटों के मिलने की आशंका थी। Kairana News

हालांकि, मकान के अंदर से कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई थी। वही, आरोपी सर्राफा व्यापारी के मकान पर ताला लटका नजर आया है। उसके परिवार के सदस्य मकान को बंद कर कहीं फरार हो गए है। Kairana News

पड़ोसी भी इस बारे में कुछ बताने से कतरा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परिवार के सदस्यों के मकान बंद करने के पीछे की वजह क्या है ? एक दिन पूर्व सर्च ऑपरेशन चलाए जाने तक परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। दूसरी ओर, खुफिया विभाग की टीम ने भी कैराना में डेरा डाल लिया है। आरोपी ताजीम और सर्राफा व्यापारी इरशाद के करीबियों की कुंडली खंगाली जा रही है। कौन लोग उनके संपर्क में थे और उनके खुद अथवा परिवार के सदस्यों के पास कितनी संपत्ति हैं। इसके अलावा उनके पास आय के क्या साधन हैं, यह भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसी के चलते आरोपियों के करीबियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

तीन संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने दी दबिशें |Kairana News

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा नकली करेंसी मामले में गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है। स्थानीय पुलिस को स्पेशल सेल से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके बाद आरोपी सर्राफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरा के भाई नौशाद सहित तीन करीबी संदिग्धों की तलाश तेज की गई है। पुलिस ने रात्रि और दिन में संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी। लेकिन, वह पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे हैं। उनके पास से नकली नोट तैयार करने की प्रिंटर मशीन के अलावा नकली नोट बरामद होने की संभावना हैं, हालांकि यह पूरी कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार! इस दिन मॉनसून देगा दस्तक

नकली करेंसी ने कैराना के माथे पर फिर लगाया बदनुमा दाग
कैराना (सच कहूँ/सन्दीप इन्सां)। देश की राजधानी दिल्ली में नकली करेंसी की सप्लाई ने कैराना के दामन को एक बार फिर दागदार किया है। दो लाख रुपये के नकली नोटों (Fake Currency) की सप्लाई के मामले में कस्बे से हुई दो लोगो की गिरफ्तारी से हथियार तस्करी व नशीले पदार्थो के लिए कुख्यात रहे कैराना के बदनसीब इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। वही, स्थानीय ख़ुफ़िया एजेंसी के भी कान खड़े हो गए है। Kairana News

दिल्ली पुलिस ने विगत बुधवार को कैराना कस्बे के मोहल्ला पुराना बाजार जामा मस्जिद निवासी ताजीम को दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ में गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को कस्बे में छापेमारी करके नकली नोटों के सौदागर बताए जा रहे इरशाद उर्फ भूरा नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। नकली नोटों के मामले में दो लोगो की गिरफ्तारी होने पर कैराना का नाम एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है। नकली करेंसी के मामले में दूसरे राज्य में पकड़ा गया कस्बे या क्षेत्र का यह पहला मामला नही है। इससे पूर्व कैराना के इकबाल काना का नाम भी गठरी उद्योग की आड़ में पाकिस्तान से जाली मुद्रा की तस्करी किये जाने में उछलता रहा है।

हालाँकि बताया जाता है कि इकबाल काना अब कई वर्षो से पाकिस्तान में ही रह रहा है। इसके अलावा नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी आसिफ नामक युवक को कई वर्ष पूर्व भारत-पाक के वाघा बॉर्डर पर फेक करेंसी के साथ पकड़ा गया था। नशा तस्करी के धंधे में लिप्त कैराना के कई तस्कर नशीले पदार्थो की खेप के साथ दूसरे प्रदेशों में पकड़े जा चुके है। इसके अलावा हथियार व नशा तस्करी के बड़े मामलों में भी कैराना का नाम जुड़ता रहा है। नकली करेंसी के मामले में कस्बे के दो लोगो की हुई गिरफ्तारी से एक बार फिर कैराना के दामन पर बदनुमा दाग लग गया है। वही, ताजा नकली करेंसी के मामले ने लोकल खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Currency Notes: Rs 2,000 Notes बदलने का झंझट खत्म, अब घर बैठे 50 हजार तक बदल सकते हैं….

दिल्ली स्पेशल सेल की कैराना में ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप
टीम ने जाली करेंसी के मामले में कस्बे में छापेमारी करके दो लोगो को उठाया

टीम द्वारा उठाए गए लोगो में पीएनबी का रिकवरी एजेंसी संचालक भी शामिल

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने जाली करेंसी (Fake Currency) से जुड़े मामले को लेकर कैराना में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। टीम कस्बे के अलग-अलग स्थानों से दो लोगो को उठाकर अपने साथ ले गई है, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा का रिकवरी एजेंसी संचालक भी शामिल है। Kairana News

गुरुवार प्रातः दिल्ली स्पेशल सेल की नौ सदस्यीय टीम इंस्पेक्टर नगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली कैराना पहुंची। टीम दो लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर यहां पहुंची थी। कोतवाली पर आमद दर्ज कराने के उपरांत टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने कस्बे के मोहल्ला पुराना बाजार व नई बस्ती में छापेमारी करते हुए दो लोगो को हिरासत में ले लिया। टीम हिरासत में लिए गए दोनों लोगो को अपने साथ लेकर कोतवाली आ गई। Kairana News

यहां जरूरी औपचारिकता पूरी करने के पश्चात टीम अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। बताया गया है कि स्पेशल सेल की टीम फेक करेंसी से जुड़े किसी मामले में छापेमारी करने कैराना पहुंची थी। टीम में एसआई राकेश कुमार, चंदन सिंह, प्रियव्रत व एएसआई रमेशचन्द तथा हेड कांस्टेबल निकुंज, कांस्टेबल अश्वनी कुमार, आशीष कुमार व तुषार शामिल थे। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने कस्बे में छापेमारी की है। टीम जाली करेंसी से जुड़े किसी मामले में दो लोगो को पूछताछ हेतु अपने साथ लेकर गई है। Kairana News

पीएनबी कैराना की रिकवरी एजेंसी का संचालक है फरीद

दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी करके कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों से दो लोगो को उठाया है, जिनमें मोहल्ला पुराना बाजार निवासी इरशाद व नई बस्ती निवासी फरीद अंसारी शामिल है। टीम दोनों को जाली करेंसी से जुड़े मामले में उठाकर ले गई है। टीम द्वारा उठाया गया फरीद कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक शाखा की अनुबंधित रिकवरी एजेंसी का संचालक बताया गया है। फरीद विगत कई वर्षों से रिकवरी एजेंसी का संचालन करता आ रहा है। इसकी एजेंसी के पास क्षेत्र की कई बैंक शाखाओं की रिकवरी का अनुबंध बताया गया है।

यह भी पढ़ें:– नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए बिछाया जा रहा पाईपलाइनों का जाल : मीत हेयर

1 लाख 60 हजार रूपये की जाली करंसी सहित एक युवक गिरफ्तार
अपने घर में ही तैयार कर रहा था जाली नोट, नोट बनाने का सामान भी बरामद

मोटरसाईकिल पर 50 हजार रूपये की जाली करंसी ले जाते समय किया गिरफ्तार

पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) पटियाला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 1 लाख 60 हजार रूपये की जाली करंसी बरामद (Fake Currency) की है। बड़ी बात यह रही कि यह व्यक्ति अपने घर में ही करंसी तैयार करता था व इसके घर से जाली करंसी तैयार करने वाला सामान भी बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि इंस्पैक्टर हरजिन्द्र सिंह ढिल्लों प्रमुख अधिकारी थाना जुलकां के नेतृत्व में एसआई लवदीप सिंह इंचार्ज चौकी रोहड़ जगीर की पुलिस पार्टी को मुखबर की सूचना मिली कि राजेश कुमार निवासी विकास नगर पटियाला हाल निवासी दर्शन सिंह नगर थाना अनाज मंडी पटियाला जो कि अपने मोटरसाईकिल पर सवार होकर जाली भारतीय करंसी नोट लेकर दुद्धन साधां की तरफ किसी को देने जा रहा था और उसे गिरफ्तार कर उससे 100 जाली करंसी 500/500 रुपए के नोट 50 हजार रुपए बरामद किए।

उन्होंने बताया कि आरोपी से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसने माना कि किराये के मकान के एक कमरे में जाली करंसी तैयार करने का सैटअप लगाया हुआ है, (Fake Currency) जहां वह विभिन्न मशीनों से जाली करंसी तैयार करता है, जिसके तहत पुलिस पार्टी ने उसके घर से एक अल्ट्रावायलट ब्लोर बैल्ट मशीन, जिससे यह करंसी सुखाता था, एक कम्प्यूटर सैट सहित 4 क्लर्ड प्रिंटर स्कैनर, एक कलर प्रिंटर, एक जुगाड़ टेबल जिस पर कलैंप फिट किए हुए थे, जिसे यह नोट छापने व काटने में इस्तेमाल करता है। इसके अलावा हरे रंग की चमकीली पट्टियां, जिनको यह नोट में हरी पट्टी लगाने के लिए इस्तेमाल करता है।

तीन लकड़ी के सांचे, जिनको यह करंसी पर महात्मा गांधी की फोटो, आरबीआई लिखने के लिए इस्तेमाल करता है, एक पैस, एक ड्रायर, करंसी छापते समय ई-वेस्ट पेपर 500 सफेद सीटें, जिनको प्रिंटिंग के लिए इस्तेमाल करता है सहित अन्य वस्तुए बरामद हुई हैं। इसके साथ ही घर से 1 लाख 10 हजार रूपये की जाली भारतीय करंसी भी बरामद हुई है। इस मौके मोहम्मद सरफराज आलम एसपी सिटी, गुरदेव सिंह धालीवाल डीएसपी देहाती भी मौजूद थे।

फर्जी वैब सीरीज देखकर हुआ प्रभावित

एसएसपी ने बताया कि 5वीं कक्षा पास आरोपी ने माना कि उसने फर्जी नाम की एक वैब सीरीज देखी व उससे प्रभावित होकर जाली करंसी को सही दिशा देने के लिए विभिन्न तर्जुबे करने लगा। उक्त आरोपी असली की तरह ही जाली नोट छापता था। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है कि उसने जाली नोट कहां-कहां चलाए हैं।

जाली करंसी तैयार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 मैंबर काबू
15 लाख 5 हजार रुपए की जाली करंसी बरामद

लुधियाना। (जसवीर गहल/रघबीर सिंह) थाना खन्ना की पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ चलाई मुहित के तहत नकली करंसी तैयार करने (Ludhiana News) और मार्केट में सप्लाई करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 लाख 5 हजार की जाली करंसी भी मिली है। आरोपियों ने ये करंसी अभी बाजार में चलन में लानी थी उससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। पूरा रैकेट राजस्थान से चल रहा था।

यह भी पढ़ें:– हार्डवेयर के शोरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का सामान खाक

डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और थाना सदर की पुलिस गश्त कर रही थी। संदिग्ध लोगों की पड़ताल करने के लिए गांव अलोड़ में अधिकारी मौजूद थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने युवकों को चेकिंग के लिए रोका। एक युवक ने अपना नाम कमलजीत सिंह निवासी गांव राणवां तहसील समराला और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम हरी भारद्वाज निवासी बैक साइड बस स्टैंड माछीवाड़ा बताया।

पुलिस ने जब कमलजीत नाम के युवक की तलाशी ली तो पुलिस को उसके जेब से 500 रुपए की करंसी के नोट बरामद हुए। इन नेटों के सीरियल नंबर आपस में मिलते जुलते थे। फिर दूसरे युवक हनी की तलाशी ली तो उससे पुलिस को 200 रुपए के करंसी के नोट बरामद हुए। इन नोटों के सीरियल नंबर भी आपस में मिलते जुलते थे। उक्त दोनों आरोपियों से कुल 67 हजार 500 रुपए के नोट बरामद हुए है।

पूछताछ में सामने आया कि जाली करंसी का कारोबार राजस्थान से चला रहा है। पुलिस ने रेड करके राजस्थान के मनोज कुमार उर्फ विजय को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया। आरोपी को दूसरे प्रदेश से लाने के कारण अदालत से मंजूरी ली गई। मनोज कुमार उर्फ विजय और उसके साथी मदन लाल से 16 अप्रैल को अजमेर (राजस्थान) से 14,20,000 की नकली भी पुलिस को मिली। आरोपी मनोज कुमार उर्फ विजय पर पहले कुल 5 मामले दर्ज हैं। वहीं मदन लाल पर भी राजस्थान में एक मामला दर्ज है।

नकली नोट बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, प्रिंटर और खाली कागज भी बरामद किए है। 18 अप्रैल को आरोपियों की ओर से पुलिस को 17,500 रुपए की अन्य जाली करंसी भी बरामद हुई। आरोपियों से प्लेन पन्ने पर छपे हुए (बिना काटे) नोट भी बरामद किए गए है। जिनमें से 100 रुपए की 3,88 हजार नकली करंसी और 500 रुपए के 1,96000 की जाली करंसी बरामद हुई है।

आरोपियों से अभी तक कुल 15,05000 रुपए की नकली करंसी मिली है। (Ludhiana News) आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पता चल सके कि आरोपी किन जगहों पर ए नोट सप्लाई करने जा रहा था। बता दें कि खन्ना पुलिस ने मार्च महीने में 1,19,500 रुपए की जाली करंसी बरामद की थी। इस मामले में भी पुलिस 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की लोगों से अपील है कि बाजार में चल रही नकली करंसी से बचाव रखें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जींद में नकली करेंसी, अवैध असलहा के साथ चार गिरफ्तार
जींद (एजेंसी)। हरियाणा में जींद (Jind) जिले के नरवाना में पुलिस ने शनिवार की रात चार युवकों को नकली करेंसी, अवैध असलहा और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव डूमरखां से झील रोड पर सीआईए स्टाफ ने एक कार को रोका और कार में सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लगभग साढ़े 39 हजार रुपये की नकली करेंसी (Fake Currency) और 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान रवि, विजय, रिंकू और अमन के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम और फजीर्वाड़े के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पाकिस्तान में बने सात करोड़ रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद
ढाका (एजेंसी)। बंगलादेश पुलिस ने राजधानी ढाका स्थित एक घर से सात करोड़ रुपये से अधिक की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की, जिसे पाकिस्तान में बनाया गया था और बंगलादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के माध्यम से भारत में भेजने का इरादा था। पुलिस उपायुक्त अहमद असदुज्जमां के मुताबिक उत्तरी ढाका के दक्षिणखान इलाके में स्थित एक घर की पानी की टंकी से 1400 से ज्यादा बंडलों में ये नकली नगदी बरामद हुई है। नकली मुद्रा पाकिस्तान में बनाई गई और श्रीलंका भेजी गई, जहां से उन्हें संगमरमर के कंटेनर में चटोग्राम बंदरगाह ले जाया गया।

असदुज्जमां ने कहा कि आरोपी की पहचान फातेमा अख्तर के रूप में हुई है, जो एक अंतरराष्ट्रीय नकली मुद्रा रैकेट की सक्रिय सदस्य है, जिसने पाकिस्तान से नकली मुद्रा एकत्र की और उसे भारत में भेजने की कोशिश की। ढाका के खिलखेत और डेमरा इलाके से अंतरराष्ट्रीय नकली मुद्रा रैकेट के दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने फातेमा के घर पर छापा मारा। उन्होंने नकली करेंसी रैकेट के सरगना के रूप में दो पाकिस्तानी नागरिकों सुल्तान और शफी को नामित किया। पुलिस नकली करेंसी रैकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।