BJP - Sach Kahoon Hindi

उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल? सर्वे में BJP को 54 सीटों का अनुमान, धामी पर जनता का भरोसा
देहरादून। Dehradun News: उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच सामने आए एक सर्वे ने प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई तस्वीर पेश की है। सर्वे के मुताबिक, अगर आज विधानसभा चुनाव कराए जाएं तो बीजेपी एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में बीजेपी को 70 में से 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 14 सीटें जाने की संभावना बताई गई है, जबकि 2 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। सर्वे के आंकड़े सही साबित होते हैं तो बीजेपी एक बार फिर उत्तराखंड में मजबूत बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।

धामी सरकार पर जनता का भरोसा

सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को लेकर भी लोगों की राय ली गई। अलग-अलग वर्गों और आयु समूहों के लोगों से बातचीत के आधार पर सर्वे में धामी सरकार को लेकर सकारात्मक रुझान सामने आने का दावा किया गया है।

महिलाओं के लिए आरक्षण के मुद्दे पर 88 फीसदी लोगों ने सहमति जताई। वहीं उत्तराखंड की पहचान और 'देवभूमि' के स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार के प्रयासों का करीब 70 फीसदी लोगों ने समर्थन किया।

इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून और राज्य में विकास जैसे मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री धामी की स्वीकार्यता बढ़ने का दावा सर्वे में किया गया है।

इन वर्गों में भी धामी को समर्थन

सर्वे के मुताबिक, अलग-अलग सामाजिक वर्गों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति समर्थन देखने को मिला। ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग में करीब 46 फीसदी लोगों ने धामी के समर्थन में राय दी।

वहीं बनिया और कायस्थ वर्ग में 57.3 फीसदी, ओबीसी वर्ग में 50.6 फीसदी और पंजाबी-सिख समुदाय में 49.7 फीसदी लोगों ने सरकार के कामकाज के प्रति समर्थन जताया।

इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि धामी सरकार को विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच समर्थन हासिल होने का दावा किया जा रहा है।

उम्र के हिसाब से भी धामी को समर्थन

सर्वे में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की राय भी शामिल की गई। इसके मुताबिक 18 से 25 वर्ष की उम्र के 38.8 फीसदी लोग मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में नजर आए।

वहीं 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग में यह आंकड़ा 43 फीसदी, 36 से 50 वर्ष में 46.8 फीसदी, 51 से 60 वर्ष में 50 फीसदी और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 51.8 फीसदी रहा।

यानी सर्वे के आंकड़ों के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ मुख्यमंत्री धामी के प्रति समर्थन का प्रतिशत भी बढ़ता दिखाई देता है।

2027 के चुनाव में क्या होगा?

उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2027 में चुनाव होना है। चुनाव में अभी समय है और राजनीतिक दलों के पास मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कई महीने बाकी हैं। ऐसे में मौजूदा सर्वे को चुनावी माहौल का एक संकेत माना जा सकता है, अंतिम चुनावी नतीजा नहीं।

फिलहाल सर्वे के आंकड़े बीजेपी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए राहत देने वाले नजर आ रहे हैं। अगर चुनाव तक यही रुझान कायम रहता है, तो उत्तराखंड में बीजेपी लगातार दूसरी बार मजबूत स्थिति में नजर आ सकती है। हालांकि, असली तस्वीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही साफ होगी।

Durga Puja: दुर्गा पूजा से पहले बीजेपी में शामिल होंगे 17 NCPI सांसद? जगदीश बर्मा बसुनिया के दावे से सियासी हलचल तेज
कोलकाता (सच कहूँ न्यूज़)। Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल के संकेत मिल रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हुए कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्गा पूजा से पहले NCPI के 20 में से 17 सांसद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इनमें तीन अल्पसंख्यक सांसद शामिल नहीं होंगे।

'बीजेपी में जाना चाहते हैं 17 सांसद'

एबीपी न्यूज से बातचीत में जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया कि NCPI के ज्यादातर सांसद बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 20 में से 17 सांसद दुर्गा पूजा से पहले बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

बसुनिया ने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने ही उन्हें NCPI में शामिल कराया था, जबकि उनकी इच्छा पहले से ही बीजेपी में जाने की थी। उनके इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

तीन अल्पसंख्यक सांसद नहीं जाएंगे बीजेपी में?

बसुनिया के मुताबिक, सांसद अबू ताहिर और खलीलुर रहमान को अलग-अलग विभाग दिए जाएंगे और वे एनडीए का समर्थन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इन सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाता हैं। ऐसे में उनके लिए सीधे बीजेपी में शामिल होना मुश्किल हो सकता है और उन्हें कई तरह की राजनीतिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बसुनिया के घर लौटते ही बढ़ा राजनीतिक तनाव

कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया रविवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अपने घर लौटे। उनके वापस आने की खबर फैलते ही सिताई इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया। इसके बाद सिताई बस स्टैंड क्षेत्र स्थित टीएमसी कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने सांसद के घर के सामने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शनकारियों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया पर पिछले करीब 15 वर्षों के दौरान राजनीतिक प्रभाव का कथित दुरुपयोग कर संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए। उनके खिलाफ राइस मिल समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान खड़े करने के भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, ये आरोप प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

फॉरवर्ड ब्लॉक से TMC और फिर NCPI तक का सफर

प्रदर्शनकारियों ने बसुनिया के राजनीतिक सफर को लेकर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि वह पहले फॉरवर्ड ब्लॉक, फिर तृणमूल कांग्रेस में रहे और अब NCPI में आने के बाद बीजेपी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं।

विरोध कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि वे बसुनिया या उनके समर्थकों को बीजेपी में स्वीकार नहीं करेंगे। सांसद के बीजेपी में जाने के दावे और उनके खिलाफ विरोध के बाद सिताई का राजनीतिक माहौल बेहद गरमाता नजर आ रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या दुर्गा पूजा से पहले NCPI के 17 सांसद वास्तव में बीजेपी में शामिल होते हैं या फिर बसुनिया का यह दावा सिर्फ राजनीतिक अटकल साबित होता है।

Rajasthan Municipal Election: निकाय चुनाव में भाजपा नेताओं ने किया बड़ा दावा
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "लोकतंत्र में, मतदाता वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत और सशक्त बनाते हैं। मेरा मानना ​​है कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी जितनी ज्यादा होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत और सशक्त होगा, जिससे संस्थाएं जनता के प्रति ज्यादा जवाबदेह बनेंगी।"

ओम बिरला ने आगे कहा, "इसलिए, मैं राज्य भर के लोगों से अपील करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट दें और सक्रिय रूप से भाग लें। इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत और सशक्त होगा, और यह सुनिश्चित होगा कि यह संस्था भी जनता के प्रति जवाबदेह बनी रहे।" केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "आज भी हम सभी अपने परिवारों के साथ स्थानीय निकाय चुनावों में वोट डालने आए हैं। और आज अपना वोट डालने के बाद, मैं यह कह सकता हूं कि मौजूदा रुझान और शहर के मिजाज को देखते हुए कि प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत होगी। हम दो तिहाई बहुमत से नगर निगम में एक बार फिर वापस लौटने वाले हैं।"

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा, "निश्चित रूप से भारत युवाओं का देश है। और युवाओं का देश होने के नाते, लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। 2014 के चुनावों के बाद से जब बदलाव का दौर शुरू हुआ, तब से युवाओं की भूमिका बढ़ी है। मेरा मानना ​​है कि इसी ताकत के दम पर युवा जानते हैं, पहचानते हैं, मानते हैं और समझते हैं कि वोट देने, समर्थन करने और किसी उम्मीदवार को चुनने से उनके शहर, राज्य और देश को क्या फायदा होगा।"

स्थानीय निकाय चुनावों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी सरकार का तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है, इसीलिए वह पिछले ढाई साल में कोई काम नहीं कर पाई है। वरना, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हालात कितने नाजुक हैं, जैसा कि हम बार-बार कहते रहे हैं। हम राजनीति की बात नहीं कर रहे हैं; स्थिति बहुत गंभीर है, और हालात की गंभीरता को देखते हुए लोगों को भी आगे आना चाहिए और सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"

अशोक गहलोत ने आगे कहा, "लोगों का भरोसा और विश्वास बना रहना चाहिए। यह चुनाव नगर निकायों (नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों) और पंचायतों के लिए है। हमारे देश में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने लोगों को वोट देने का अधिकार दिया था, और हम उस अधिकार को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की है।"

राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, "देखिए, जनता से मेरी अपील है कि हर कोई अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करे और स्थानीय सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाए। इसका एक और पहलू है; जितने ज्यादा लोग वोट देंगे, वोटिंग के जरिए उतने ही ज्यादा लोगों की भावनाएं सामने आएंगी। अगर जनता सरकार के अच्छे कामों के लिए जनादेश देती है, तो इससे उन कामों पर मंजूरी की मुहर भी लगती है और सरकार को भी आगे के लिए सीख मिलती है। इसलिए, लोगों से मेरी अपील है कि वे बड़ी संख्या में वोट करें।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार—प्रसार
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़े बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। प्रदेश की जनता विकास के लिए 'ट्रिपल इंजन की सरकार' बनाने का मन बना चुकी है। चुनावी मैदान में भाजपा इस समय टॉप पर है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा के पास योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। हमारे यहां अधिक योग्य कार्यकर्ता होना ही हमारी पूंजी है। पार्टी ने वर्षों से कार्यकर्ताओं को तैयार किया है, लेकिन टिकट एक ही कार्यकर्ता को मिल सकता है। टिकट नहीं मिलने के कारण कहीं कोई नाराजगी या विरोध है तो उसे बातचीत और संगठन के स्तर पर दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता कड़ी से कड़ी जोड़ना चाहती है, क्योंकि जनता को विकास चाहिए। यह विकास तभी संभव है जब ऊपर से सहयोग मिले। केंद्र से राजस्थान को और राजस्थान सरकार से स्थानीय निकायों को पूरा सहयोग मिलेगा। भाजपा विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थानी कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि “मामा रो ब्याह होवे और मां परोसण वाली होवे तो कमी काई की।” उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के साथ स्थानीय निकायों में भी भाजपा की सरकार होगी तो विकास कार्यों को गति मिलेगी और संसाधनों की कोई कमी नहीं रहेगी। राठौड़ ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शन से जनता स्तब्ध है। देश को तोड़ने की बात करने वाले और राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं एवं जौहर जैसी ऐतिहासिक विरासत को बदनाम करने वालों को सबक सिखाने की जरूरत है। ऐसे मामलों में समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए।

'वन स्टेट—वन इलेक्शन' को सफल बनाने का संकल्प

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षा “वन नेशन, वन इलेक्शन” की है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में “वन स्टेट—वन इलेक्शन” की पहल की है। इसे सफल बनाने के लिए पूरी पार्टी एकजुट होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक साथ चुनाव कराने की यह व्यवस्था सफल होती है तो दूसरे प्रदेश भी इसे लागू किया जाएगा।

स्थानीय निकाय, पंचायत और सहकारिता क्षेत्र के चुनाव एक साथ कराने से बार-बार चुनावी प्रक्रिया में लगने वाला समय बचेगा और सरकार तथा जनप्रतिनिधि लंबे समय तक विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अपना बहुत सा समय चुनावी गतिविधियों में ही निकाल दिया। भाजपा की सोच स्पष्ट है कि चुनाव सीमित अवधि में पूरे हों और उसके बाद सरकार तथा संगठन पूरी ताकत के साथ विकास और जनकल्याण के कार्यों में जुटें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जयपुर में रोड शो की तैयारियों को लेकर बैठक, वार्डों में घर-घर प्रचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जयपुर शहर के विधायकों के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित रोड शो की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने जयपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थन में जनसंपर्क किया। राठौड़ ने वार्ड 110 से भाजपा प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल, वार्ड 111 से संजय जायसवाल एवं वार्ड 108 से मीनाक्षी पारीक के समर्थन में क्षेत्रवासियों से संवाद किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इसके बाद शाम को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 35 में भाजपा प्रत्याशी विमल कटियार के समर्थन में धावास रोड स्थित यादव मैरिज गार्डन से लेकर रजनी विहार, जगदंबा नगर ए,बी,सी, जगदीशपुरी एवं निर्बाक मंदिर क्षेत्र में रोड शो किया। कार्यक्रम के दौरान झोटवाडा विधायक और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राठौड़ ने देर शाम वार्ड 137 में भाजपा प्रत्याशी विमल अग्रवाल के समर्थन में भी प्रचार-प्रसार किया और आमजन से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह, कार्यकर्ताओं का जोश और भाजपा को मिल रहा अपार स्नेह-आशीर्वाद निकाय चुनाव में पार्टी की विजय का स्पष्ट संकेत है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं और जनता के आशीर्वाद से भाजपा बड़े बहुमत के साथ निकायों में सरकार बनाने जा रही है।

Jaipur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार—प्रसार

पंजाब में भी बनेगी भाजपा सरकार, आप सरकार से दुखी हो चुकी है जनता: अरविंद शर्मा
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है और विपक्ष को जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने चाहिए। लेकिन कांग्रेस नेता विधानसभा में अपनी बात रखने की बजाय बाहर आकर प्रदर्शन और बयानबाजी कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं ने जो किया है, उसे पूरे देश ने देखा है। डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को गोहाना में सोनीपत रोड स्थित अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि विपक्ष का काम केवल विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को विधानसभा के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना भी है। सरकार की ओर से हमेशा विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर दिया गया है। इसके बावजूद विपक्षी नेता सदन में सार्थक बहस करने की बजाय बाहर आकर राजनीतिक बयानबाजी करना पसंद कर रहे हैं।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि हरियाणा में कांग्रेस एकजुट नहीं है। कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है और उसके नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता और प्रदेश के विकास से ज्यादा अपनी राजनीति की चिंता है।  पंजाब के राजनीतिक हालात पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से दुखी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

BJP Suspension News: अनंतनाग में भाजपा का बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन, 9 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
Anantnag BJP suspension: श्रीनगर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अनंतनाग जिला इकाई ने संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में नौ पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने बिना पूर्व अनुमति एक तिरंगा रैली आयोजित करने तथा उससे जुड़े विवादित घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता भी अगली जांच पूरी होने तक निलंबित कर दी गई है। BJP Suspension News

जिला अध्यक्ष राकेश कौल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह रैली 5 अगस्त को खानबल क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में जिला संगठन और स्थानीय प्रशासन की स्वीकृति के बिना आयोजित की गई थी। आदेश में यह भी कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में कथित रूप से की गई अनुचित टिप्पणियों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। संगठन का कहना है कि ऐसा व्यवहार पार्टी की मर्यादा, अनुशासन और मूल सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

भाजपा के अनुसार यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला कोर समिति के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अनुशासन और संगठनात्मक प्रक्रिया का पालन प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के लिए अनिवार्य है तथा उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की जद में आए पदाधिकारियों में जिला स्तर के विभिन्न पदों पर कार्यरत कई नेता और मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक संबंधित नेताओं की संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी पर रोक रहेगी। इसके अतिरिक्त, भाजपा जिला इकाई ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ व्यक्तियों का वर्तमान में पार्टी संगठन से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है और वे किसी भी संगठनात्मक पद या जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

BJP Punjab News: पंजाब भाजपा ने 6 जिलों में बनाए नए अध्यक्ष
चंडीगढ़ (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब के छह नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों की घोषणा भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने की। नई नियुक्तियों में सरदार संदीप सिंह बराड़ को फरीदकोट, संजीव मनहास को होशियारपुर (ग्रामीण), नेतन गुप्ता नन्नू को होशियारपुर (शहरी), अनूप शर्मा को खन्ना, सरदार कुलदीप सिंह भंगेवाला को श्रीमुक्तसर साहिब और  सरजीवन जिंदल को संगरूर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। BJP Punjab News

भाजपा की 2027 फतह की तैयारी! भाजपा करेगी बूथों की 'माइक्रो मैनेजमेंट मैपिंग'
लखनऊ, (हि.स.) । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 अभी दूर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसकी सबसे अहम चुनावी तैयारी बूथ स्तर से शुरू कर दी है। 22 जुलाई को प्रदेश भर में होने वाला बूथ अध्यक्ष सम्मेलन केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा के बूथ नेटवर्क की 'सर्जिकल मैपिंग' का बड़ा अभियान साबित होगा। पार्टी पहली बार हर बूथ पर वर्तमान पदाधिकारियों, पूर्व दायित्वधारियों और संभावित बूथ पालकों का विस्तृत डाटा जुटाकर संगठन की वास्तविक ताकत का आकलन करेगी।

भाजपा का मकसद सिर्फ यह जानना नहीं है कि बूथ पर कौन सक्रिय है, बल्कि यह भी पता लगाना है कि वर्षों तक संगठन में काम करने वाले कौन-कौन से अनुभवी कार्यकर्ता अब निष्क्रिय हैं और उन्हें दोबारा चुनावी अभियान में कैसे जोड़ा जा सकता है। यानी हर बूथ का 'ह्यूमन रिसोर्स ऑडिट' तैयार होगा, जिसके आधार पर चुनावी जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण सूचियां अपने बूथ से जुड़े वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व संगठनात्मक दायित्व निभा चुके कार्यकर्ता और एक प्रस्तावित बूथ पालक का नाम लेकर पहुंचेंगे। इन सूचनाओं के आधार पर पार्टी बूथवार संगठन का नया डाटा तैयार करेगी और चुनावी जिम्मेदारियों का पुनर्गठन करेगी। सम्मेलन समाप्त होने के बाद ये सभी सूचियां जिला संगठन के पास पहुंचेंगी, जहां बूथवार विश्लेषण कर नई जिम्मेदारियों का खाका तैयार किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री एवं बूथ सम्मेलन के प्रदेश संयोजक दिलीप पटेल ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि सम्मेलन के बाद सभी सूचियां जिलाध्यक्षों को सौंपी जाएंगी। जिला संगठन इन आंकड़ों का विश्लेषण कर यह तय करेगा कि किस बूथ पर किस कार्यकर्ता की भूमिका सबसे प्रभावी हो सकती है।

2027 की रणनीति का डेटा बैंक बनेगा बूथ भाजपा इस पूरी कवायद के जरिए हर बूथ का एक ऐसा 'डेटा बैंक' तैयार करना चाहती है, जिसमें संगठन की ताकत, कमजोरियां, उपलब्ध अनुभवी चेहरे और सक्रिय कार्यकर्ताओं की पूरी तस्वीर मौजूद हो। यही डाटा आगे चलकर बूथवार चुनावी रणनीति, जिम्मेदारियों के बंटवारे और माइक्रो मैनेजमेंट का आधार बनेगा। पार्टी का मानना है कि विधानसभा चुनाव बूथ पर ही जीते और हारे जाते हैं।

ऐसे में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की वापसी, बूथ पालकों की नियुक्ति और संगठन की वास्तविक ताकत की मैपिंग भाजपा के लिए 2027 के चुनाव में निर्णायक हथियार साबित हो सकती है। अनुभवी कार्यकर्ताओं पर दांव, पुराने पदाधिकारियों की होगी घर वापसी
भाजपा की इस पूरी कवायद का सबसे अहम पहलू उन अनुभवी कार्यकर्ताओं को फिर से चुनावी अभियान से जोड़ना है, जो वर्षों तक संगठन में जिम्मेदारियां निभाने के बाद फिलहाल किसी पद पर नहीं हैं।

बूथ अध्यक्षों से ऐसे सभी पूर्व पदाधिकारियों की अलग सूची मांगी गई है, ताकि उनकी सक्रियता, अनुभव और क्षेत्रीय प्रभाव का आकलन किया जा सके। पार्टी का मानना है कि संगठन का पुराना अनुभव और नए कार्यकर्ताओं का उत्साह मिलकर बूथ स्तर पर अधिक प्रभावी चुनावी नेटवर्क तैयार करेगा। ऐसे कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, लाभार्थी संवाद और चुनावी समन्वय जैसी जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।

अनुभव, संगठन और डेटा के फार्मूले पर 2027 की रणनीति तैयार कर रही भाजपा राजनीतिक जानकार डा. आशीष वशिष्ट के मुताबिक, भाजपा केवल नए चेहरों पर भरोसा नहीं कर रही, बल्कि अनुभव, संगठन, डेटा के फार्मूले पर 2027 की रणनीति तैयार कर रही है।

प्रभावशाली पुराने कार्यकर्ताओं की वापसी से न केवल संगठन की पकड़ मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट को भी नई धार मिलेगी। यही वजह है कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पूर्व दायित्वधारियों की सूची को भाजपा की चुनावी रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

पिहोवा की राजनीति में भाजपा का बड़ा सियासी धमाका: कांग्रेस को झटका, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में रविवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। गांव कराह साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शी प्रशासन, तेज़ विकास, जनकल्याण और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासोन्मुख और जनसेवा केंद्रित कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं और पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह का अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होना जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और संगठन में आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है तथा क्षेत्र के विकास और जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता इस अवसर पर बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इसहाक, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू सुरमी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, तरसेम सिंह सैंदा, जस्सी शर्मा, रिंकू संधौली, कपिल बाखली, बलजीत सिंह (कराह साहिब), प्रिंस शर्मा, अशोक संधौली, रामनाथ सरपंच (दीवाना), बलविंदर सिंह सरपंच (इसहाक), विनोद डोलिया, महेश तलवार, बंता सिंह, मांगेराम, साधुराम सैनी (सरपंच), जसवीर सिंह (रामगढ़ रोड) सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Parliament News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई राज्यसभा में दो नए सांसदों को शपथ
नई दिल्ली। संसद भवन में बुधवार को आयोजित एक समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दो नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए दी। Parliament News

शपथ लेने वाले सदस्यों में कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद मंसूर अली खान और मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल शामिल हैं। मंसूर अली खान कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में केरल और लक्षद्वीप के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा, वह एक शिक्षाविद के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं।

वहीं, रजनीश कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने भाजपा संगठन में लंबे समय तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने बूथ मैनेजमेंट प्रभारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश सचिव जैसे अहम पदों पर भी कार्य किया है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर रजनीश कुमार अग्रवाल को बधाई दी। पार्टी ने लिखा कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश कुमार अग्रवाल ने आज संसद में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। दोनों सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से राज्यसभा में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया है। संसद के आगामी सत्रों में दोनों सदस्य अपने-अपने राज्यों और राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। Parliament News

कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है और पंजाब और उसके लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय, वह अंदरूनी सत्ता संघर्ष में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चल रही अंदरूनी लड़ाई ने पार्टी के पूरे राजनीतिक दिवालियापन को सबके सामने ला दिया है। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने के लिए हाथ मिलाने का आरोप लगाया, क्योंकि उनके पास आप सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कामों का कोई जवाब नहीं है।

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह उसका अपना मामला है, लेकिन यह पार्टी की बिना दिशा की बात दिखाती है। उन्होंने कहा, "हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस नेता बता रहे हैं कि भाजपा के अंदर क्या हो रहा है, जबकि भाजपा नेता कांग्रेस के मामलों पर बोल रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि दोनों पार्टियां पूरे तालमेल से काम कर रही हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल असल में "टीम ए, बी, सी" बन चुके हैं, जिनका एकमात्र मकसद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को टारगेट करना है, क्योंकि उन्हें आप सरकार के परफॉर्मेंस के बारे में कोई तोड़ नहीं है।

भाजपा पर तंज कसते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में पार्टी असल में "कांग्रेस विंग" बन गई है। उन्होंने कहा, "आज भाजपा को लीड करने वाले ज़्यादातर चेहरे पुराने कांग्रेसी नेता हैं। असली भाजपा लीडरशिप लगभग गायब हो गई है, जबकि कई दूसरे कांग्रेसी नेता उनके साथ जुड़ने के लिए बेताब दिखते हैं।"

सीनियर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई मीटिंग का ज़िक्र करते हुए, पन्नू ने कहा कि हालांकि रंधावा ने इसके लिए अलग वजह स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन हर कोई इस मुलाकात की राजनीतिक अहमियत समझता है। उन्होंने आगे कहा, "विपक्षी पार्टियां एक साथ इसलिए आई हैं क्योंकि वे आप सरकार के परफॉर्मेंस का मुकाबला नहीं कर सकतीं।"

बलतेज पन्नू ने आगे कहा, "दशकों में पहली बार गांवों तक नहर का पानी पहुंचा है। 600 यूनिट फ्री बिजली मिलने से करीब 90 परसेंट घरों के बिजली बिल ज़ीरो आ रहे हैं। किसानों को दिन में बिना रुकावट बिजली और नहर का पानी मिल रहा है। आप सरकार ने 34 लाख से ज़्यादा महिलाओं को जो आर्थिक मदद का वादा किया था, वो मिलनी शुरू हो गई है, जबकि बाकी एलिजिबल बेनिफिशियरी को 1 अगस्त से उनका बकाया मिलेगा।"

उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की के लिए कोई एजेंडा पेश करने के बजाय कांग्रेस नेता अपनी अंदरूनी लीडरशिप की लड़ाई में बिज़ी हैं। उन्होंने कहा, "एक दिन वे कहते हैं कि चरणजीत सिंह चन्नी मीटिंग के लिए दिल्ली में हैं, अगले दिन वे कहते हैं कि भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस नेताओं से मिलने आ रहे हैं। पूरी पार्टी हाईकमान के निर्देशों का इंतज़ार कर रही है, जबकि दूसरों को भाषण देने का नाटक कर रही है।"

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस नेताओं के दोहरे रवैये की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे बार-बार आप पर यह कहकर हमला करते थे कि पार्टी दिल्ली से चल रही है, लेकिन अब वे खुद हर फैसले के लिए अपने हाईकमान का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने पूछा, "क्या वे अब इस मुद्दे पर आप के खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक और भद्दी भाषा के लिए माफी मांगेंगे?"

उन्होंने चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे और मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा पहले लगाए गए आरोपों का भी ज़िक्र किया और कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर निशाना साधने से पहले उन आरोपों पर स्पष्टीकरण दे।

पारंपरिक पार्टियों पर तीखा हमला करते हुए आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के पास पंजाब के विकास के लिए कोई विज़न या रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा, "उनके पास न तो कोई रोडमैप है, न कोई विज़न और न ही लोगों के लिए कोई प्लान। उनका एकमात्र एजेंडा भगवंत सिंह मान है। वे यह पचा नहीं पा रहे हैं कि आप सरकार ने वह कर दिखाया है जो ये पार्टियां दशकों से नहीं कर पाईं।"

बलतेज पन्नू ने कहा कि ये पार्टियां कभी नहीं चाहती थीं कि पंजाब के लोगों को 600 यूनिट फ्री बिजली मिले, किसानों को नहर का पानी मिले, 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज हो या महिलाओं को फाइनेंशियल मदद मिले। उन्होंने आगे कहा, "अगर 2022 में आप सरकार सत्ता में नहीं आती, तो ये पार्टियां पंजाब को पीछे धकेलती जारी रखतीं।"
अपने भाषण के आखिर में बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और भाजपा के बीच पहले से ही राजनीतिक सौदेबाजी चल रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के कई नेता भाजपा के कांग्रेस विंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं और इस मौकापरस्त राजनीति को नकार कर देंगे।"

''हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे''
Maharashtra Politics: मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) (Shiv Sena (UBT)) के नेता संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के नेता जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे एक बात साफ हो चुकी है कि आने वाले दिनों में स्थिति ऐसी हो जाएगी कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे। Maharashtra News

उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोगों में एक-दूसरे को तोड़ने का बहुत ही ज्याद नशा है।, तो ये लोग एक-दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे। यह स्थिति राजनीति के लिहाज किसी भी स्थिति में मान्य नहीं मानी जा सकती है।

इसके अलावा, उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक प्रसंग का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, मैं ये बात दावे के साथ कह सकता हूं कि तमिलनाडु में एक या दो नहीं बल्कि 35-35 करोड़ रुपये का खेल हुआ है। टीवीके के 15 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है। इन विधायकों को तोड़ने का सीधा मकसद सरकार गिराने से था। इन लोगों को चैन नहीं है और इन्हें नींद नहीं आती है। जब तक ये लोग किसी पार्टी को तोड़ नहीं लेते हैं, तब तक इन्हें नींद नहीं आती है। Maharashtra News

साथ ही, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में स्थिति ऐसी हो चुकी है कि आगामी दिनों में हमें यह बताना होगा कि कभी इस देश में लोकतंत्र हुआ करता था। इन लोगों ने पूरी तरह से लोकतंत्र को समाप्त करके रख दिया है। इन लोगों ने लोकतंत्र के सिद्धांतों पर कुठाराघात किया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति चल रही है, उसे देखते हुए भविष्य में विपक्षी दलों की स्थिति अप्रासंगिक हो जाएगी, क्योंकि ये लोग केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मैं एक बात दावे के साथ कह देना चाहता हूं कि जिस दिन बीजेपी सत्ता में नहीं रहेगी और हम सत्ता में आए, तो केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर इनकी पार्टी के 10 टुकड़े कर देंगे, वो भी महज 10 मिनट में। सिर्फ एक घंटे के लिए ईडी और सीबीआई को हमारे हवाले कर दिया जाए तो यह होने में देर नहीं लगेगी Maharashtra News