bareilly - Sach Kahoon Hindi

जनसुनवाई से लेकर दैनिक समस्याओं पर तत्काल एक्शन लें अधिकारी: नरेंद्र कश्यप
बरेली (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।* उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बरेली और शाहजहांपुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान भोजीपुरा जिला बरेली में मुकेश कश्यप उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा के पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लिया। यहां मुकेश कश्यप से मुलाकात की तो वही कटरा खुदागंज जनपद शाहजहांपुर में निर्माण अधीन बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर सदर बाजार शाहिद उद्यान पार्क के सामने संघ के पदाधिकारियों एवं प्रचारकों से भेंट वार्ता की। मंत्री नरेंद्र कश्यप का इस दौरान कई जगह स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को इसी मेहनत और ईमानदारी से काम करने की शिक्षा भी दी।

मंत्री ने भाजपा कोर कमेटी संग शाहजहांपुर में की बैठक

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मंत्री नरेंद्र कश्यप लगातार अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम रख पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी उन्होंने भाजपा कार्यालय मोहल्ला रेती शाहजहांपुर में भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक की। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी को किस तरीके से मजबूत बनाना है और कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। वहीं बूथ से लेकर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया। वहीं उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी को समय रहते पूरा करने का भी निर्देश दिया है।

विकास कार्य और कानून व्यवस्था की स्थिति भी जानी

दो दिवसीय शाहजहांपुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रिलायंस गेस्ट हाउस शाहजहांपुर में जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों, संयोजक, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही यही रात्रि विश्राम किया। तो सोमवार को उन्होंने विकास भवन सभागार शाहजहांपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई से लेकर दैनिक समस्याओं पर तत्काल एक्शन लिया जाए। साथ ही गंभीर विषयों पर उनको और शासन में बैठे अधिकारियों को अवगत कराया जाए ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े।

मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले मोदी और योगी के मिशन पर कर रहे हैं काम

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार काम कर रही है और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के हित में काम कर रहे हैं, ऐसा ही सभी को करना चाहिए। इससे न सिर्फ लोगों का भला होगा बल्कि मंत्रियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वह भी पूरी होगी।

Bangladesh: बांग्लादेश में हिन्दूओं के खिलाफ संगठित हिंसा से भारत चिंतित, ट्रम्प भी कर चुके कड़ी निंदा
चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

ढाका (एजेंसी)। बांग्लादेश के चटगांव में हिदू समुदाय पर संगठित हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनमें बांग्लादेशी पुलिस और सेना के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर हिदुओं के खिलाफ हिंसा के खौफनाक दृश्य वायरल हो रहे हैं। इस सख्त प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश सरकार से हिदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। Bangladesh News

वीरवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्टों के चलते ये हिंसा भड़की। उन्होंने बांग्लादेश में चरमपंथियों पर सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए मांग की कि हिदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर चिंता जाहिर की है।

दरअसल चटगांव के हजारी गली इलाके में 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक विवादित टिप्पणी के बाद तनाव बढ़ गया। जमात-ए-इस्लामी के सदस्य उस्मान अली द्वारा हिदू धर्म और इस्कॉन पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की गई, जिससे हिदू समुदाय में आक्रोश फैल गया। जब हिदू समुदाय ने इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया, तो पुलिस और सेना ने उन पर कार्रवाई की। इस दौरान कई हिदू लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब 582 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

तसलीमा नसरीन ने शेयर किया वीडियो

प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस और सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाते और गोलियां चलाते देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, जिससे हिंसा के सबूत जुटाना मुश्किल हो गया।

हिदू नेताओं ने लगाए भेदभाव के आरोप

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर र्इंट और एसिड फेंके, जिससे नौ अधिकारी घायल हो गए। लेकिन हिदू नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने भेदभावपूर्ण तरीके से हिदू समुदाय को निशाना बनाया और उनके घरों में भी तोड़फोड़ की, जबकि हिंसा में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे। Bangladesh News

CJI Chandrachud: ‘अगर मैंने किसी का दिल दुखाया हो तो माफी चाहूंगा’

बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, शव कार से कुचला
Bareilly: बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई जिसके बाद उसके शव को वाहन से कुचल कर हादसा दिखाने की कोशिश की गई। मृतक डेढ़ महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था। प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गांव नवादा बिलसंडी निवासी बब्लू यादव (45) उर्फ मल्हारे ने करीब दस साल पहले गांव के ही कोटेदार ओमेंद्र को अपनी आधी जमीन बेची थी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में वह जेल चला गया। उसके जेल जाने के बाद ओमेंद्र ने उसकी बची जमीन पर भी कब्जा कर लिया। करीब डेढ़ महीने पहले बब्लू उर्फ मल्हारे जेल से छुट कर आया तो उसने अपने जमीन बेचने के दौरान अपने बचे 40 हजार की मांग की थी।

मामला पंचो तक पहुंच गया। पंचायत में फैसला किया गया कि उसकी जमीन को ओमेंद्र वापस दे। उसके रुपए भी वापस दे लेकिन आरोपी ने पंचों के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। उसके बाद बब्लू ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। बब्लू के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि उसको आरोपी ओमेंद्र पप्पू, ओमवीर, हरी सिंह आदि अपने साथ तीन बजे ले गए। उसके बाद उसे रूपापुर गांव के जंगलों में ले जाकर लाठी-डंडो से पीटा। उसके बाद उसको रात में गांव के पड़ोसी गांव ढंढरूकला के पास कार से कूचल कर हादसा दिखाने की कोशिश की है। पुलिस ने रविंद्र की तहरीर पर ओमेंद्र उर्फ पप्पू, ओमवीर और हरी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नामकरण के जश्न का दिन ही बना बच्ची की मौत का दिन
बरेली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले की मीरगंज तहसील निवासी अरविंद की महज नौ दिन पहले जन्मी बच्ची के नामकरण के दिन चल रहे जश्न के दौरान सीमेंट के चादर वाली छत के गिरने से मलबे में दबकर बच्ची की मौत हो गयी है। बरेली पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह बताया कि दुर्घटना देर रात मीरगंज तहसील स्थित मोहल्ला मालीपुरा में हुई। अरविंद की नवजात बेटी की नामकरण के जश्न के दौरान छत गिरने से हुई दुर्घटना में मौत हो गयी है।

क्या है मामला:

अरविंद के घर नौ दिन पहले बेटी का जन्म हुआ था। मां आशा दूसरे दिन से ही उसे किरन कहकर बुलाने लगी थी। ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद के दो बच्चों की बीमारी के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी। इस बार बेटी पैदा हुई तो गुरुवार में नामकरण संस्कार हुआ। रिश्तेदार बुलाए, मोहल्ले-पड़ोस के लोगों की दावत की गई। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे बूंदाबादी होने से आशा अपनी बेटी को गोद में लेकर सीमेंट की चादर से बनी छत के नीचे खड़ी हो गईं। पानी बरसना बन्द होने पर कई बच्चे और युवक आंगन में हो रहे डांस को देखने के लिए सीमेंट की चादर की छत पर आ गए। अधिक बोझ से ढह गई। दुर्घटना में नीचे खड़ी आशा (25) किरन (नौ दिन) रूबी, दामिनी, रामादेवी, सत्यम, हसवती, वंशी और छत पर खड़े छह बच्चे मलबे में दब गए। मौके पर ही चन्द मिनटों में किरन की मृत्यु हो गयी। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बरेली के आंवला क्षेत्र में करंट लगने से किसान और उसके पुत्र की मृत्यु
बरेली (एजेंसी) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में नलकूप पर करंट से किसान और उसके पुत्र की मृत्यु के बाद गुस्साये लोगों ने जमकर हंगामा आंवला-भमोरा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर बाद आंवला कस्बे के मोहल्ला बाग बक्शी कच्चा कटरा निवासी सालिगराम (45) भमोरा मार्ग पर स्थित 132 केवी उपकेंद्र के पास अपने खेत में पत्नी और पुत्र विकास के साथ धान की फसल में पानी लगाने गए थे। शाम के समय उसकी पत्नी जावित्री घर चली गईं थी। उन्होंने बताया कि देर शाम तक सालिकराम और उसका 17 वर्षीय पुत्र विकास घर नहीं पहुंचे। परिवार वाले खेत पर आये वहां नलकूप पर पानी से भरे गड्ढे में सालिगराम और उनके बेटे का शव पड़ा था। दोनों की मृत्यु पानी में करंट आने से हुई।

उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र की मृत्यु की खबर के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंवला-भमोरा मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि सालिगराम और उनके बेटे की मृत्यु बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। गुस्साये लोगों ने पुलिस पर पथवरा कर दिया । इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद आंवला इलाके उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विशु राजा और पुलिस उपाधीक्षक रामप्रकाश ने बिजली वालों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराकर जाम हटवाया।

बरेली: अस्पताल में भर्ती मरीज का शव झाड़ियों में मिला
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है | Bareilly

बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बरेली (Bareilly) के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का शव झांडियों से बरामद किया गया है । इस सिलसिले में परिजनों ने सुभाष नगर थाने में हत्य का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि गत 8 नवंबर को लेन-देन को लेकर सुनील का झगड़ा अरविंद नामक व्यक्ति से हुआ था ।

अरविंद सुनील को समझौते के लिए बुला ले गया था । इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और सत्यवीर ने अपने साथी की मदद से सुनील को कैंची से हमला कर दिया ,गंभीर रूप से घायल सुनील को उसके पिता पातीराम ने आठ नवंबर की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार होने पर अगले दिन सुनील सर्जिकल वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया था ।

उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा था। गत दिवस सुनील बिस्तर पर नहीं था। दिनभर तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला । सोमवार रात सुनील अस्पताल के पीछे पड़ा पड़ा मिला । उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनंदन सिंह ने बताया कि सुनील की मृत्यु फिलहाल रहस्य बनी हुई है. घायल सुनील अस्पताल के बाहर कैसे पहुंचा। यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस सिलसिले में सत्यवीर के खिलाफ पहले से दर्ज जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर दिया गया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

बस-ट्रक में टक्कर के बाद लगी भीषण आग
बरेली: उत्तरप्रदेश के बरेली में ट्रक और एक रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हुई। भि‍ड़ंत के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। बस में सवार 22 पैसेंजर्स की जलकर मौत हो गई। हादसे में 15 से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए हैं, उन्हें हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया।

दिल्ली से गोंडा जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी. ये बस यूपी रोडवेज की थी, जिसका नंबर UP 43 T-5978 है। इस बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्री बस में ही फंस गए और आग की चपेट में आ गए। यात्रियों ने बस का गेट खोलने की भी कोशिश की लेकिन वो खुद को नहीं बचा पाए। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण तेल टैंक फटना बताया जा रहा है। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना जताई है। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख , गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार और सामान्य रूप से घायलों को 25 हज़ार का मुआवजा देने का फैसला किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।