Nursing - Sach Kahoon Hindi

नर्सिंग स्टाफ को चेतावनी, 3 अक्तूबर तक ड्यूटी पर लौटें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
धरने में पहुंच रहे राजनीतिक सहित विभिन्न संगठनों के नेता

नर्सिंग स्टाफ ने विभाग द्वारा जारी पत्र को डराने-धमकाने वाला बताया प्रयास, धरना 6वें दिन में शामिल

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह टूर)। Nursing Staff Strike: धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ को डायरेक्टोरेट रिसर्च व मेडिकल एजुकेशन पंजाब ने 3 अक्तूबर तक अपनी ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं व इसके बाद सख्त कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है। धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने इन धमकी भरे पत्रों को डराने-धमकाने का प्रयास बताया और अपने हकों से पीछे न हटने का संकेत दिया है। यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा चलाया जा रहा यह राज्य स्तरीय धरना आज 6वें दिन में पहुंच गया है। Patiala News

अमृतसर, पटियाला और मोहाली के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के नर्सिंग कर्मचारी पूर्ण एकजुटता के साथ इसमें शामिल हैं। बीते दिन ही अधिकारियों द्वारा यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, लेकिन यह बिना किसी नतीजे के समाप्त हुई। डायरेक्टोरेट आॅफ रिसर्च एंड मेडिकल एजुकेशन की ओर से फिर 15 दिन का समय मांगा गया है, जिससे स्पष्ट है कि मामला लंबित रखा जा रहा है। इस मौके पर आर्टी बाली, कुलदीप कुमार, जुझार सिंह मान और करमदीप सिंह का समय मांगना इस बात का संकेत है कि स्टाफ नर्सेज के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा उनका अपना विभाग ही है।

उन्होंने कहा कि विभाग जायज मांगें मानने से पीछे हट रहा है। आज डीआरएमई की ओर से जारी पत्र के माध्यम से स्टाफ नर्सेज को 3 अक्तूबर सुबह 9 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया है, जिसे स्टाफ नर्सेज ने डराने की निरर्थक कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि स्टाफ इन धमकियों में नहीं आएगा और अपनी मांगों की पूर्ति तक संघर्ष जारी रखेगा। यह रवैया मानवाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

दुख की बात है कि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं स्थानीय होने के बावजूद अभी तक नर्सिंग स्टाफ से बात करने नहीं पहुंचे। जारी किए गए पत्र में यह भी कहा गया है कि नर्सिंग स्टाफ की दैनिक उपस्थिति विभाग को भेजी जाए, जिससे स्पष्ट है कि आगामी दिनों विभाग इन धरनाकारियों नर्सों पर सख्त कार्रवाई कर सकता है। इस धरने में नर्सिंग स्टाफ को बड़ी संख्या में विपक्ष सहित विभिन्न संगठन के नेता समर्थन देने पहुंचे हैं।

नए विद्यार्थियों के सहारे मरीज | Patiala News

नेताओं ने कहा कि हड़ताल के कारण अस्पतालों में बी.एस.सी. नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र, जो केवल बारहवीं पास हैं और उन्होंने अभी-अभी प्रवेश लिया है, उनके माध्यम से काम लिया जा रहा है। यह गैरकानूनी कदम मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। यदि किसी भी मरीज को जान या माली नुकसान होता है, तो इसकी पूरी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

हरियाणा में अब नर्सिंग की नौकरी में आवेदन से पहले पंजीकरण जरूरी नहीं
सरकार ने हरियाणा नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचएनआरसी) में पंजीकरण का बदला नियम

नियम में बदलाव से दूसरे राज्यों के युवाओं के लिए रास्ते हुए आसान

सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम। सरकार ने हरियाणा नर्सेज (Nursing Jobs) रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचएनआरसी) के नियम में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां नर्सिंग का कोर्स पूरा होने के बाद प्रदेश में नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले एचएनआरसी में पंजीकरण कराना अनिवार्य था, अब ऐसा नहीं करना होगा। देशभर से कहीं से भी आवेदक यहां नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी मिलने के बाद आवेदक को एचएनआरसी में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

नर्सिंग कोर्स (Nursing Jobs) करने वाले जिस भी राज्य से पंजीकृत हों, वे हरियाणा में नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले यहां हरियाणा नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एचएनआरसी) में पंजीकरण कराना पड़ता था। अपने कोर्स, शिक्षा से संबंधित सभी कागजात काउंसिल में जमा होते थे। उसके बाद ही आवेदन नौकरी के लिए आवेदन कर सकता था। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले आवेदकों को कठिनाई होती थी।

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति डॉ. ओपी कालरा का कहना है कि पंजीकरण कराने में आवेदकों को काफी परेशानी आती थी। इस समस्या को काफी समय से महसूस किया जा रहा था। पंजीकरण सिस्टम में बदलाव करने से देशभर के नर्सिंग (Nursing Jobs) विद्यार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि पहले 500 सीट के लिए 20 हजार आवेदन आते थे। बाहरी राज्यों के आवेदकों को नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण कराना होता था। इससे उनका समय व धन अधिक लगता था। चयन नहीं होने पर उन्हें मायूस होना पड़ता था।

साथ ही काउंसिल पर भी काम का बोझ अधिक होता था। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। वर्ष 2019 में निकाली गई नर्सिंग की भर्तियों के लिए तो एचएनआरसी में पंजीकरण कराना जरूरी था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इसके खत्म होने से हरियाणा नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल और भारतीय नर्सिंग काउंसिल बराबर हो गया है। यानी अब वहां से पंजीकृत युवा भी हरियाणा में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

B.Sc. Nursing जहां सम्मान के साथ सेवा भावना भी
आज सच कहूँ डेस्क आपको बीएससी नर्सिंग से जुड़ी जानकारी देगा साथ ही आप नर्सिंग में अपना करियर कैसे बना सकते हैं इस बारे में अवगत करवाएगा। चिकित्सा विज्ञान में आज नई-नई तकनीक आ रही हैं और अब तो कई सारी ऐसी बीमारियां जिनका इलाज संभव नहीं था उनका भी इलाज संभव हो रहा हैं। कहने का तात्पर्य हैं कि चिकित्सा विज्ञान में हो रही तरक्की के कारण इस क्षेत्र में रोजगार की भी भरमार हैं। बीएससी नर्सिंग एक ऐसा कोर्स हैं। जिसके माध्यम से आसानी से चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता हैं। नर्सिंग एक बहुत ही अच्छा और सम्मान जनक कार्य हैं।

जहां अच्छा पैसा है, सुकून है और सेवा की भावना भी। जरुरी नहीं हैं कि चिकित्सा क्षेत्र में जाने के लिए आपको डॉक्टर ही बनना पड़े। डॉक्टर बनने के लिए बहुत ज्यादा पैसा, समय, मेहनत लगती हैं। इस कारण से कई लोग टइइर या ऐसी ही कोई अन्य पढ़ाई नहीं कर पाते। किन्तु इसके आलावा भी ऐसे कई कोर्स हैं। जिनमें आप शानदार करियर बना सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग के लिए शैक्षणिक योग्यता

अगर आप 12वीं यानि (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) से उत्तीर्ण हैं और आपके 55 प्रतिशत अंक हैं तो आप बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं के बाद होने वाला यह कोर्स 4 वर्ष का होता हैं। जिसमें सफल होने के बाद आपको बीएससी यानि बैचलर आॅफ सार्इंस नर्सिंग की डिग्री मिल जाती हैं। अगर आप सरकरीं कॉलेज से बीएससी करना चाहते हैं तो आपको एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन मेरिट के आधार पर या डायरेक्ट भी हो जाता है। आजकल तो लगभग हर बड़े शहर में नर्सिंग के कॉलेज है, आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

एडमिशन प्रक्रिया

कुछ राज्यों में इ.रू में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाता हैं तो कहीं पर आपके 12वीं के नंबरों के आधार पर प्रवेश दिया जाता हैं। वहीं इस कोर्स की फीस भी अलग-अलग कॉलेज एवं अलग-अलग राज्यों के अनुसार होती हैं जो की 1 से 1.5 लाख हो सकती हैं। यदि आप गवर्मेंट कॉलेज में प्रवेश लेते हैं तो आपको प्राइवेट कॉलेजों की अपेक्षा काफी कम फीस देना होती है।

बीएससी नर्सिंग कहाँ से करें?

आल इंडिया इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस, दिल्ली।

मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई।

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी।

शरद यूनिवर्सिटी, नोएडा।

आयुष एंड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी, रायपुर।

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे।

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना, पंजाब।

यहां कर सकते हैं नौकरी

नर्सिंग में आप प्राइवेट और सरकरीं दोनों क्षेत्रों में नौकरी करने का मौका पा सकते हैं। इसके अलावा संविदा पर भी समय- समय पर वैकेंसी निकलती रहती हैं। आप इनमें भी अप्लाई कर सकते हैं। आप सरकरीं क्षेत्र में रेलवे, आर्मी, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, नेशनल रूरल हेल्थ मिशन, आदि सरकरीं जगहों पर नौकरी कर सकते हैं। इन सब के अलावा आप प्राइवेट हॉस्पिटल, क्लिनिक, नर्सिंग होम में भी जॉब कर सकते हैं।

काउंसिलिंग सेंटर और, हेल्थ डिपार्टमेंट, पुनर्वास ग्रहों, इंडस्ट्रियल हाउसेज, स्कूल हेल्थ नर्सेज आदि जगहों पर अनेक नौकरी के अवसर मिल जाते हैं। नर्सिंग प्रोफेशनल को गायनी हेल्थ नर्स, मैटरनल हेल्थ नर्स, एडल्ट हेल्थ, मेन्टल हेल्थ नर्स, स्कूल नर्स, नियोनेटल नर्स, डिसाबलिटी नर्स, हेल्थकेयर असिस्टेंट आदि के तौर पर काम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा आप बीएससी नर्सिंग करने के बाद एमएससी करने के बाद टीचिंग के क्षेत्र में भी जा सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।