Free Medical Camp - Sach Kahoon Hindi

Free Ayurveda-Naturopathy Medical Camp: 21 जून को दुर्गा मंदिर धर्मशाला में नि:शुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
Free Ayurveda-Naturopathy Medical Camp: हनुमानगढ़। आमजन को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर तथा भारत विकास परिषद के तत्वावधान में 21 जून को जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में नि:शुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। Hanumangar News

शुक्रवार को शिविर के पम्पलेट का विमोचन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा, जिसमें अनुभवी आयुर्वेदाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सक विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर में स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह तथा आहार एवं जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

शिविर के दौरान किडनी, लीवर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों के दर्द, रीढ़ संबंधी समस्याएं, स्लिप डिस्क (एल-4, एल-5), नसों के रोग, अस्थमा, अनिद्रा, मिर्गी सहित अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के लिए आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी पद्धति से उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित आहार-विहार, दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव भी दिए जाएंगे। Hanumangar News

वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अनेक बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में यह शिविर बिना किसी शुल्क के अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने का अच्छा अवसर है।

उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाने का आग्रह किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश जसूजा ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो प्राकृतिक तत्वों पर आधारित होने के कारण स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिविर प्रभारी अनिल जांदू ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा परामर्श का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। Hanumangar News

सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ पर सरस्वती मिशन हॉस्पिटल में लगा विशाल मेगा हेल्थ कैंप, 500 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Sach Kahoon 24th Anniversary: राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरस्वती मिशन हॉस्पिटल, पिहोवा एवं पार्क हीलिंग टच हॉस्पिटल, अंबाला के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के 500 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह का लाभ उठाया।

सरस्वती मिशन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुदर्शन चुघ एवं डॉ. अमित अरोड़ा ने बताया कि सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ को समाज सेवा के साथ जोड़ते हुए यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही इस कैंप का मुख्य उद्देश्य रहा। पूरे कैंप का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. अमित अरोड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ, जिन्होंने व्यवस्थाओं से लेकर मरीजों की सुविधा तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया।

कैंप में डॉ. सुदर्शन चुघ (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. ज्योति अग्रवाल (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ. भविष्य चुघ (यूरोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. तानिया चुघ (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अमित अरोड़ा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा चुघ एवं डॉ. दीपिका अरोड़ा ने भी महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी।

वहीं डॉ. ज्योति अग्रवाल के साथ उनकी पूरी विशेषज्ञ टीम ने भी कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी टीम ने किडनी एवं संबंधित रोगों से ग्रस्त मरीजों की जांच कर उन्हें बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।

शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, यूरिन टेस्ट, वजन एवं लंबाई की जांच निःशुल्क की गई तथा विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाया गया। कैंप में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बेहद लाभदायक बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, कांग्रेस नेता सरदार हरमंदीप सिंह विर्क तथा कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. राजकुमार सैनी ने शिरकत की।

नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने कहा कि सच कहूँ केवल एक समाचार पत्र नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम बन चुका है। 24 वर्षों से यह संस्थान जनहित और मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है, जो वास्तव में सराहनीय है।

सरदार हरमंदीप सिंह विर्क ने कहा कि सच कहूँ ने हमेशा समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का कार्य किया है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं।

डॉ. राजकुमार सैनी ने कहा कि सच कहूँ एक ऐसा समाचार पत्र है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर पढ़ सकता है। इसमें किसी प्रकार की अश्लीलता या भ्रामक सामग्री परोसी नहीं जाती। यह अखबार सकारात्मक पत्रकारिता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अंत में अतिथियों ने सच कहूँ परिवार को 24वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए जनहित में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। डॉ अमित अरोड़ा व अस्पताल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, स्टाफ सदस्यों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह विशाल मेगा हेल्थ कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सच कहूँ परिवार की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

श्री जलालआणा साहिब में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का सफल आयोजन
Free Medical Camp: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, सरसा की ओर से ओढ़ां खंड के गांव श्री जलालआणा साहिब में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हॉस्पिटल्स से पहुंचे सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप भादू ने 27 मरीजों की जांच की। Sirsa News

इस अवसर पर डॉ. संदीप भादू ने कहा कि इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। इसलिए कड़ी धूप में बेवजह बाहर निकलने से बचें। पानी अधिक पीएं और घर में बने तरल पदार्र्थों का इस्तेमाल करें। वहीं डिब्बा बंद व ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें, दिनचर्या में योगाभ्यास जरूर करें व डाइट में हरी सब्जियों, छाछ व दही आदि का इस्तेमाल अधिक करें।

वहीं नेत्र विभाग से हर्ष इन्सां ने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार है। इनकी समय-समय पर जांच करवाते रहें। घरों से बाहर निकलते समय आंखों पर ध्यान देते हुए ठंडे पानी से छींटे मारें। इस अवसर पर पीआरओ राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कालांवाली, सतीश इन्सां, जगदीश जैन, सुक्खा सिंह नंबरदार, कुलदीप सिंह व चरणजीत चन्नी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

Free Medical Camp: निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 203 मरीजों की जांच
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: लाला जय नारायण धर्मशाला में  ठाकुर की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप के साथ-साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि कैंप में 203 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 8 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया।

इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिससे लगभग 72 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। वहीं राजू कोच द्वारा लगाए गए न्यूरो थैरेपी कैंप में 52 लोगों को दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत मिली। कार्यक्रम में टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, पवन सिंगला, अमित सिंगला, डॉ. आयुष, पंकज गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता, पवन भौरिया आदि मौजूद रहे।

शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल में 178 मरीजों की हुई फ्री जांच
गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यों के तहत नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर (Free Check-up Camp) का आयोजन शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल (Shah Satnam Ji General Hospital) श्रीगुरूसर मोडिया में रविवार किया गया। इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में कुल 178 मरीजों के विभिन्न रोगों की जांच की गयी। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. ललित सचदेवा द्वारा 76 मरीजों की आंखों से सम्बंधित रोगों की नि:शुल्क जांच की।

वहीं शिविर में चयनित 28 मरीजों के सफेद मोतिया के आप्रेशन भी नि:शुल्क किये जाएगें। इस दौरान मरीज द्वारा फेको विधि द्वारा विदेशी लैंस डलवाने पर मरीज को छूट भी दी जाएगी। वहीं इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता भाटिया ने 25 मरीजों, मेडिसिन विभाग से डॉ. धर्मवीर सिंह व डॉ. सुभाष ने 54 मरीजों व दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र गल्हौत्रा व रामपरवेश ने 23 मरीजों की सम्बंधित रोगों की नि:शुल्क जांच कर मरीज को उचित परामर्श दिया। वहीं डॉ. जंयत महेश्वरी ने अल्ट्रासाउंड विभाग में अपनी सेवाएं दी।

इस दौरान 10 मरीजों द्वारा जाड़-दांतों के प्रोसिजर करवाने पर 20% की छूट दी गयी। वहीं 97 मरीजों को खून-जांचों, 18 मरीजों को अल्ट्रासाउंड आदि जांचो पर व आॅप्रेशनों में भी मरीज को 20% की छूट दी गयी। शिविर को लेकर आमजन में भारी उत्साह रहा जिसके चलते मरीजों की खासी भीड़ रही। इस शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। Sri Gurusar Modia News

Medical Camp: कस्बे के आयरा हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Free Medical Camp: कस्बे के बिजलीघर के निकट स्थित आयरा हॉस्पिटल में रविवार को एक फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में डॉ नवाज़िश खान एवं महिला डॉ रुबीना द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर में मीरापुर कस्बे सहित आसपास के गांव मुझेड़ा, वलीपुरा, गढ़ी रसूलपुर, चुड़ियाला कुतुबपुर, सम्भलहेड़ा, सिकंदरपुर, किथोड़ा, हाशममपुर, खेड़ी सराय, जड़वड़, कटिया एवं सालारपुर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। Mirapur

कैम्प के दौरान लगभग 225 मरीजों का फ्री चेकअप किया गया। इसके साथ ही मरीजों की खून जांच भी पूरी तरह निःशुल्क की गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। Mirapur News

इस अवसर पर डॉ रियाज़, शरफूदीन, कैफ, हिमनी सिंह, निक्की सिंह, शावेज, शायमा, सीबा एवं आयशा सहित अस्पताल के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। Mirapur

यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार सप्लाई मामले में राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

Free Medical Camp: फ्री आंखों के कैंप में 126 की जांच, 15 का होगा ऑपरेशन
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: दिल्ली मार्ग पर स्थित लाला जय नारायण धर्मशाल में ठाकुर की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कैंप सहित स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी का विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर 126 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , जिनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया है। चयनित मरीजों के शेख सराय, दिल्ली स्थित वेणु आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है।

शिविर में आंखों की सामान्य बीमारियों, मोतियाबिंद, स्त्री रोग, हड्डी रोग एवं सामान्य रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने शिविर में सहयोग प्रदान किया, जिससे लगभग 70 लोगों ने लाभ उठाया। इसके साथ ही राजू कोच द्वारा निःशुल्क न्यूरो थैरेपी कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत प्रदान की गई। नीरज गुप्ता ने बताया कि ठाकुर की रसोई द्वारा प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, डॉ. आयुष गुप्ता, पवन सिंगला, अमित सिंगला, पंकज गुप्ता, अंकित गर्ग, नवीन राणा, हंसराज अरोड़ा, बिजेन्द्र जांगड़ा, धम्मल फौजी, प्रदीप सिंगला, मोनू सैनी, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता, पवन भौरिया उपस्थित रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Poem: तूफा आए पर दिया बुझे नहीं

Trident Group: ट्राइडेंट ग्रुप के मुफ्त मेगा मेडिकल कैंप का दूसरा चरण पूरा, तीसरा 12 से होगा शुरू
पद्मश्री राजेन्द्र गुप्ता की बदौलत मुफ्त मिलीं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं: मरीज

बरनाला (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहिल)। Barnala News: ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा शुरू किए गए मुफ्त मेगा मेडिकल कैंप का दूसरा चरण कल पूरा हो गया। इस चरण के दौरान भी हजारों लोगों ने कैंप का फायदा उठाया और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मुफ्त में मिलने पर पद्मश्री राजेन्द्र गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। ट्राइडेंट ग्रुप के एडमिन हेड रूपिंदर गुप्ता ने बताया कि दूसरा चरण (6 नवंबर से 8 नवंबर) भी महंगी स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में बांटते हुए पूरा हुआ है। इसके पूरा होने के बाद कैंप का तीसरा चरण अब 12 नवंबर को शुरू होगा। इस चरण के दौरान भी कैंप में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पिछले कैंपों की तरह ही प्रदान की जाएंगी। Barnala News

उन्होंने बताया कि पिछले कैंप के दौरान हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी हैल्थ चैकअप करवाने के बाद सीएमसी लुधियाना के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से इलाज और दूसरी हेल्थ फैसिलिटीज मुफ्त में हासिल कीं। उन्होंने आगे बताया कि कैंप में आने वाला हर व्यक्ति ट्राइडेंट ग्रुप के फाउंडर और राज्यसभा मेंबर पद्मश्री राजेन्द्र गुप्ता, सीएसआर हेड मैडम मधु गुप्ता और सीएक्सओ अभिषेक गुप्ता का धन्यवाद कर रहा है। यही नहीं, लोग यह उम्मीद भी कर रहे हैं कि ट्राइडेंट ग्रुप भविष्य में भी समय-समय पर लोगों की भलाई के ऐसे प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कैंप में जनरल हेल्थ चेकअप, स्पेशलिस्ट मेडिकल सलाह, डेंटल स्केलिंग, फिलिंग और एक्सट्रैक्शन, डायग्नोस्टिक टेस्ट, मुफ्त दवाएं, एक्स-रे, ईसीजी, मोतियाबिंद की जांच, आंखों की पूरी जांच और मुफ्त चश्मे जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

पत्नी सीमा देवी के साथ पहुंचे संतोष कुमार ने कहा कि उन्हें लंबे समय से रीढ़ की हड्डी और उनकी पत्नी को कमर दर्द की समस्या है। इस कैंप में उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा वे अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त दवाएं मिलीं जो उनकी पहुंच से बाहर थीं। ट्राइडेंट ग्रुप की यह पहल तारीफ के काबिल है।

ट्राइडेंट ग्रुप तारीफ का हकदार | Barnala News

गांव करमगढ़ के रहने वाले बुजुर्ग चरण सिंह ने कहा कि वे आंखों की समस्या लेकर कैंप में पहुंचे। जहां सीएमसी अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टरों ने उन्हें मुफ्त में उच्च स्तरीय इलाज दिया। उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप तारीफ का हकदार है, जिसने स्वास्थ्य को लेकर कैंप लगाने का यह बड़ा कदम उठाया है।

‘आर्थिक रूप से बड़ा फायदा मिला’

गांव रंगियां कोठे से अपनी बेटी एकतजोत कौर के साथ पहुंची स्वर्णजीत कौर ने बताया कि वह दांतों और पेट की समस्या से पीड़ित है और उसकी बेटी को आंखों की समस्या है। ट्राइडेंट ग्रुप के मुफ्त कैंप में उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा फायदा मिला है। क्योंकि बाहर से इन टेस्टों और दवाइयों पर काफी खर्चा हो जाना था, जो वे वहन नहीं कर सकते थे।

यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य मंत्री ने अर्बन एस्टेट में की विकास कार्यों की शुरूआत

Free Medical Camp: मुफ्त इलाज और दवाएं मिलने पर मरीजों ने जताया आभार
पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के प्रयासों को मरीजों ने सराहा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही सेवा

ट्राइडेंट ग्रुप के मेडिकल कैंप में महंगी सेवाएं भी मिल रही मुफ्त

बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Trident Group: ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा आयोजित नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे चरण के पांचवें दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। कैंप में मरीजों को महंगी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुफ्त प्रदान की जा रही हैं। यह पहल ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक एवं राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता, सीएसआर प्रमुख मैडम मधु गुप्ता और सीएक्सओ अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में की गई है। ट्राइडेंट ग्रुप के एडमिन हेड रुपिंदर गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण के दूसरे दिन भी मरीजों की भारी आमद रही। Barnala News

उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर से शुरू हुआ यह कैंप आगामी 8 नवंबर, 12, 13, 14 नवंबर, 19, 20, 21 नवंबर, 26, 27, 28 नवंबर और 3, 4, 5 दिसंबर तक जारी रहेगा। कैंप में आम स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ सलाह, डेंटल स्केलिंग, फिलिंग और एक्सट्रैक्शन, डायग्नोस्टिक टेस्ट, मुफ्त दवाएं, एक्स-रे, ईसीजी, मोतियाबिंद जांच, आंखों की पूरी जांच और मुफ्त चश्मों की सुविधा दी जा रही है।

रीढ़ की समस्या और दांतों के इलाज से राहत | Barnala News

बरनाला निवासी राम नरेश अपने पुत्र लवप्रीत पाल के साथ कैंप में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से रीढ़ की हड्डी में दर्द है और उनके बेटे को दांतों की समस्या थी। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करवा कर उन्हें मुफ्त दवाएं मिलीं, जो सामान्यत: उनकी पहुंच से बाहर थीं। उन्होंने ट्राइडेंट ग्रुप की इस पहल को सराहनीय बताया।

घुटनों और कमर दर्द से जूझ रही महिला को मिला इलाज

गांव नाईवाला से पहुंची सुखविंदर कौर ने बताया कि उन्हें घुटनों और कमर में दर्द की समस्या है। कैंप में पहुंचने पर डॉक्टरों ने बारीकी से जांच की और आवश्यक दवाएं मुफ्त में दीं।

सोशल मीडिया से मिली फ्री कैंप की जानकारी

करनाल से पहुंची गीता ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा लगाए जा रहे इस मेडिकल कैंप की जानकारी मिली। इसके बाद वह यहां पहुंचीं और अपनी बीमारियों का इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि सीएमसी अस्पताल लुधियाना की अनुभवी डॉक्टरों की टीम पूरी लगन से सेवा दे रही है। उन्होंने ट्राइडेंट ग्रुप का दिल से धन्यवाद भी किया। Barnala News

यह भी पढ़ें:– विश्व कप विजेता अमनजोत और हरलीन का मोहाली में स्वागत

इस्सापुर खुरगान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Free Medical Camp: खादर क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान में डॉक्टर अज़ीम हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रोगियों को निःशुल्क जांच करके दवाइयां वितरित की गईं। Kairana News

शनिवार को क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर अज़ीम अनवर के नेतृत्व में विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगियों की निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान काला पीलिया, हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, बुखार आदि बीमारियों की जांच की गई। जाँच उपरांत सभी रोगियों को रिपोर्ट्स के आधार पर दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर डॉक्टर ज़ीशान, शालू, सलमान, अन्नू,ताज़ीम, अरशद आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कांधला–घसौली मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन

Free Medical Camp: निशुल्क चिकित्सा महाकुंभ 18 जनवरी को
Free Medical Camp: श्रीगंगानगर (सच कहूं न्यूज)। श्रीमती चंद्रकला चांडक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं फॉर्टिस हॉस्पिटल मानेसर गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सकों के संयुक्त तत्वावधान में अर्जुन चांडक के जन्मदिवस के अवसर पर 18 जनवरी शनिवार को एक विशाल सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा शिविर का आयोजन चांडक फार्म हाउस, नजदीक शिव चौक सदर थाना के पीछे प्रात: 9 से 3:30 बजे तक किया जाएगा। Sri Ganganagar News

समाजसेवी अशोक चांडक ने बताया कि इस शिविर में फॉर्टिस हॉस्पिटल मानेसर, गुरुग्राम के प्रमुख चिकित्सक नि:शुल्क परामर्श और जांच प्रदान करेंगे। शिविर में न्यूरो फिजिशियन, गठिया रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ और बाल हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। कोई भी व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहे तो श्रीमती चंद्रकला चांडक चैरिटेबल ट्रस्ट 113- 114 एल ब्लॉक स्थित कार्यालय में करवा सकता है। Sri Ganganagar News

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी का बेसहारा गोवंशों के लिए सराहनीय कार्य! ताकि टाले जा सकें हादस…

अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें: डॉ प्रतीक शर्मा
गणेश अस्पताल में हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, स्वस्थ रहने के बताए टिप्स | Ghaziabad News

निशुल्क  कैंप में किडनी एवं मूत्र रोग से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए दिए सुझाव

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नेहरू नगर स्थित गणेश अस्पताल में किडनी एवं मूत्र रोग से संबंधित बीमारियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश अस्पताल के डायरेक्टर डॉ  प्रतीक शर्मा, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ  शिखा शर्मा एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ  नंदेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अस्पताल के  डायरेक्टर डॉ  प्रतीक शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि आमजन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और  समय-समय  पर जांच कराकर डॉक्टर की सलाह लेते रहें। Ghaziabad News

अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। समय रहते सही उपचार जरूर कराएं। अस्पताल के मुख्य प्रशासक  संजय केसरवानी ने बताया कि आयोजित निशुल्क कैंप में दो सौ से अधिक मरीजों ने नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श लिया।नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा शर्मा ने कहा  कि शरीर के अंदर दो गुर्दे , बीन के आकार के अंग हैं। प्रत्येक गुर्दा लगभग मुट्ठी के आकार का होता है। आपके गुर्दे आपके रक्त से अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट को छानकर मूत्र बनाते हैं। गुर्दे की बीमारी का मतलब है कि आपके गुर्दे क्षतिग्रस्त हैं, और वे रक्त को उस तरह से छान नहीं सकते हैं, जैसा उन्हें करना चाहिए।

यदि आपको मधुमेह या उच्च रक्तचाप है तो आपको किडनी रोग होने का अधिक जोखिम है। उन्होंने कहा  कि गुर्दे के संक्रमण का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है। इन दवाओं से बैक्टीरिया को नष्ट कर उसे बढ़ने से रोका जाता है।  रक्तचाप को कम करने के लिए एंजियोटेंसिन-परिवर्तक एंजाइम  अवरोधक या एंजियोटेंसिन रिसेप्टर अवरोधक जैसी दवाएं दी जाती हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भी दवाएं दी जा सकती हैं। Ghaziabad News

यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर नंदेश कुमार ने शिविर में आए हुए सभी मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। साथ ही  मूत्र रोग होने के कारण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अस्पताल के मुख्य प्रशासक  संजय केसरवानी, बिराज सिंह  जी.एम.एच.आर. के साथ अस्पताल के  कर्मचारी मौजूद रहे। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– School Holiday: सोमवार को भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल