RLD - Sach Kahoon Hindi

नरेश टिकैत ने बदला बयान, कहा-सपा आरएलडी का नहीं करेंगे समर्थन
मुजफ्फरनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा आरएलडी के प्रत्याशियों को जिताने का ऐलान करने के बाद 24 घंटें के अंदर ही नरेश टिकैत ने अपना बयान बदल लिया है। अब नरेश टिकैत ने कहा कि हम चुनाव में किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। गौरतलब हैं कि सपा आरएलडी प्रत्याशी राजपाल बालियान सिसौली किसान भवन पहुंचे थे, वहां पर नरेश टिकैत ने समर्थन देने का ऐलान किया था। इस बीच आज केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की नरेश टिकैत से मुकालात हुई है। बताया जा रहा है कि इस वार्ता के बाद नरेश टिकैत ने अपना बयान बदला है।

छावनी बोर्ड ने शुरू किया ई-पोर्टल जागरूकता अभियान

छावनी क्षेत्र की जनता को जनसुविधाएँ ई-पोर्टल के माध्यम से दिलाने के मकसद से आगरा में छावनी बोर्ड कार्यालय ने एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत चार चरणों में जनता को रक्षा संपदा विभाग द्वारा घर बैठे एक क्लिक पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान देश भर के 62 छावनी बोर्ड क्षेत्रों में एक साथ शुरू किया गया है।

जनता शिकायतें दर्ज करा सकती है

विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि ई-छावनी एप एक साल पहले लांच किया जा चुका है। ई-छावनी पोर्टल की मदद से क्षेत्रीय जनता न केवल अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है बल्कि संपत्ति कर, व्यापार लाइसेन्स, जल कर, पट्टा नवीनीकरण, जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र, सामुदायिक हॉल बुकिंग, पानी के टैंकर की बुकिंग और जमा राशि की रसीद आदि की सुविधाएं पा सकती है।

लोगों को जागरूक किया जाएगा

उन्होने बताया कि जागरूकता की कमी से आमजन ने बहुतायत में इसका उपयोग शुरू नहीं किया है। इसीलिए विभाग ने जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। पहले चरण में 18 से 22 जनवरी तक छावनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाओं को आयोजित कर लोगों को ई-छावनी के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा स्थानीय निवासियों को घर-घर जाकर सुविधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चिकित्सा परामर्श सुविधा

दूसरे चरण में 23 से 29 जनवरी तक छावनी के लोगों को आॅनलाइन चिकित्सा परामर्श सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य ओ.पी.डी. शिविरों का आयोजन होगा तथा पैरामेडिकल स्टाफ बच्चों के टीकाकरण के लिये घर-घर पहुंचेगा। तीसरे चरण में 30 जनवरी से पाँच फरवरी तक छावनी परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैलियाँ निकाली जाएंगी। ई-पोर्टल के प्रयोग से सम्बंधित परेशानी और उनके निवारण से संबन्धित नुक्कड़ नाटक विभिन्न चौराहों व प्रमुख स्थलों पर आयोजित किये जाएंगे। विद्यालयों में वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। चौथे चरण में छह फरवरी से 17 फरवरी तक ई-पोर्टल का प्रक्षेपण होने के पश्चात छावनी के नागरिकों के जीवन में परिवर्तन की समीक्षा की जाऐगी। ई-पोर्टल की कार्यप्रणाली पर कार्यालय के बोर्ड मीटिंग हॉल में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आगरा की नौ सीटों पर सपा-रालोद और कांग्रेस ने खोले पत्ते, अब नजर भाजपा पर
आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के गठबंधन ने तथा कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में आगरा की नौ सीटों में से कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब जिले में चुनाव की बिसात पूरी तरह बिछने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पत्ते खुलने का सभी को इंतजार है। रालोद सपा गठबंधन ने वीरवार को जारी सूची में आगरा की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इस क्रम में कांग्रेस ने भी जिले की सात सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। भाजपा ने अभी तक अपनी पहली सूची जारी नहीं की है। अब भाजपा की सूची को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

इस बीच भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर गुरुवार को देर रात सोशल मीडिया पर एक सूची वायरस होने से हलचल तेज हो गई। मगर, पार्टी की ओर से उक्त सूची की पुष्टि नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो भाजपा की पहली सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है। गौरतलब है कि जिले की सभी नौ सीटों पर 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। नामांकन पत्र 20 जनवरी तक ही दाखिल किए जा सकेंगे। सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची में शामिल पांच प्रत्याशियों में कुछ पुराने तो कुछ नए चेहरे शामिल हैं। आगरा छावनी सीट पर सपा कोटे से कुंवर सिंह वकील को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बाह से सपा ने पूर्व विधायक व पार्टी क जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वह वर्ष 2007 में बसपा से विधायक रह चुके हैं।

जिले की तीन सीटें आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ रालोद के खाते में गई हैं। इसमें आगरा ग्रामीण से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रजेश चाहर और खेरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। फतेहपुर सीकरी सीट पर कई बार प्रत्याशी रह चुके ब्रजेश चाहर पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। आगरा ग्रामीण सीट पर रालोद की तरफ से पूर्व विधायक कालीचरन सुमन मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। वह बसपा से विधायक रह चुके हैं। कुछ महीने पहले ही वह रालोद में शामिल हुए थे। मगर, अंतिम समय में वह दावेदारी में पिछड़ गए। पार्टी ने उनके स्थान पर महेश कुमार जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है।

गठबंधन की ओर से आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, फतेहाबाद और एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। कांग्रेस की पहली सूची में आगरा की सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छावनी और फतेहपुर सीकरी की सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम तय नहीं हुए हैं। सात में से दो सीटों पर महिलाओं को मौका दिया गया है। बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मनोज दीक्षित आगरा की जिलाध्यक्ष रही हैं और टोरंट पावर प्रकरण में लगे आरोपों को लेकर उन्हें पद से हटाया गया था लेकिन वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहीं। इसके अलावा आगरा दक्षिण से पूर्व पार्षद अनुज शर्मा, आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह, खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद प्रत्याशी बनाये गये हैं। विनोद बंसल पूर्व में मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बसपा के पूर्व विधायक ने थामा रालोद का दामन
बुलंदशहर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की शिकारपुर सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक रह चुके वासुदेव सिंह बाबा ने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक ने शनिवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली जाकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा अपने मिशन से भटकती प्रतीत हो रही है। वासुदेव बाबा वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर शिकारपुर सुरक्षित से विधानसभा का चुनाव जीते थे।

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिले में बसपा को यह तीसरा झटका है। इससे पहले अनूपशहर सीट से दो बार विधायक रहे चौधरी गजेंद्र सिंह और बुलंदशहर सीट से 2020 के उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस भी बीते सप्ताह बसपा से त्यागपत्र देकर रालोद में शामिल हो चुके हैं। हाजी यूनुस के बड़े भाई हाजी अलीम बुलंदशहर सीट से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अखिलेश-जयंत की पहली साझा रैली आज मेरठ में
सपा-रालोद गठबंधन के चुनाव प्रचार का होगा आगाज

लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति कायम होने के बाद आज मंगलवार को मेरठ में सपा रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत होगी। सपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अखिलेश और जयंत मंगलवार को दिन में 11 बजे मेरठ पहुंचेंगे। यहां से वह के सरधना थानाक्षेत्र में स्थित दबथुला में रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे अखिलेश संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। गठबंधन के बैनर तले आयोजित होने जा रही पहली संयुक्त रैली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा-रालोद के साझा चुनाव अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।

समझा जाता है कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा भी रैली के मंच से की जा सकती है। इससे यह खुलासा हो सकेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कितनी सीटों पर सपा लड़ेगी और कितनी सीटों पर रालोद। सूत्रों के अनुसार गठबंधन को लेकर शुरूआती बातचीत में रालोद ने 50 सीटों की मांग की थी। फिलहाल दो दर्जन सीटों पर रालोद उम्मीदवार उतारने पर सहमति बन गई है। इनमें सहारनपुर मंडल की 16 में से 10 सीटों पर सपा और छह पर रालोद के उम्मीदवारों की पहचान कर लिये जाने की चर्चा है। सपा और रालोद ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस गठबंधन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मजबूत किले में सेंधमारी के प्रयोग को सफल बनाने का मूल आधार बताया है। यह बात दीगर है कि रालोद और सपा के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर बंटवारे का पेंच अभी भी फंसा है। किंतु सपा-रालोद गठबंधन की सच्चाई को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिये मेरठ में साझा रैली आयोजित की गई है।

इस बीच रालोद प्रमुख जयंत ने भी सोमवार को दिल्ली में दिए अपने एक बयान में सपा के साथ चुनावी गठबंधन पर पक्की मुहर लगने का स्पष्ट संदेश दिया है। जयंत ने कहा कि सपा-रालोद के गठबंधन की औपचारिक घोषणा पिछले दिनों लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात के साथ ही हो गई थी। उन्होंने भाजपा के साथ भी गठबंधन को लेकर रालोद की बातचीत जारी रहने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अखिलेश से दोस्ती पक्की है। जयंत ने कहा कि हमारी गाड़ी में यूटर्न का गियर ही नहीं है। अखिलेश से दोस्ती पक्की है। यूटर्न लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि देर सबेर हमारी संख्या भी बढ़ेगी और ताकत भी बढ़ेगी। इधर मेरठ में सपा रालोद गठबंधन की पहली रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिये दोनों दलों के नेता शिद्दत से जुटे हैं। सपा के एक नेता ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली का मकसद सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मजबूत किलेबंदी को अंजाम देने का संदेश पंहुचाना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।