Bangladesh - Sach Kahoon Hindi
पश्चिम बंगाल में सख्ती के बाद बांग्लादेश वापसी की ओर बढ़े सैकड़ों लोग
बशीरहाट (एजेंसी)। Hakimpur Border: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की चेतावनी के बाद राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी भारत से लौट रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट क्षेत्र में स्थित हकीमपुर बॉर्डर पर बांग्लादेश लौटने वाले लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अधिकारियों के अनुसार, इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या लगभग 300 बताई जा रही है।
हकीमपुर बॉर्डर के पास बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक एकत्रित हुए। ये लोग अपने सामान के साथ बांग्लादेश लौटने की मंशा से सीमा क्षेत्र में पहुंचे हैं। वीडियो में अनेकों लोग अपने कंधे पर कपड़े का थैला टांगे हुए और अपने सामान को संभालते हुए दिखे तो अनेकों महिलाएं बच्चों को गोद में लिए हुए नजर आईं। हकीमपुर बॉर्डर पर जुटी भीड़ में बच्चों की संख्या भी अधिक थी।
कई बांग्लादेशियों ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि वे बंगाल में आकर मजदूरी करते थे। उनके पास यहां रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। सरकार ने कहा है कि हम बांग्लादेशियों को नहीं रखेंगे। इसलिए हम वापस जा रहे हैं।
वहीं, पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों की पहचान की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक जांच भी की जा रही है, ताकि उनकी नागरिकता और पहचान की पुष्टि की जा सके।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों में रह रहे ऐसे लोगों का समूह लगातार हकीमपुर सीमा पर पहुंच रहा है। बुधवार को एकत्रित लोगों की संख्या पहले के दिनों की तुलना में अधिक देखी गई।
प्रशासन का कहना है कि सभी व्यक्तियों की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है और सत्यापन पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार अवैध प्रवासियों को 'पहचानने, हटाने और वापस भेजने' की नीति पर काम कर रही है। इसके तहत सरकार ने बीते दिनों जिला स्तर पर होल्डिंग सेंटर बनाने का भी फैसला लिया था। वहीं, मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चेतावनी दी थी कि वे या तो स्वेच्छा से भाग जाएं या फिर उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
बांग्लादेश में एक अल्पसंख्यक दुकान मालिक की सिर पर फावड़े से हमला कर की हत्या
Bangladesh Minority Murdered: ढाका। बांग्लादेश में चुनावी माहौल के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला गाजीपुर जिले का है, जहां एक हिंदू नागरिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र द डेली स्टार के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय लिटन चंद्र घोष के रूप में हुई है, जिन्हें काली नाम से भी जाना जाता था। उनकी बारानगर रोड पर “बैशाखी स्वीटमीट एंड होटल” नाम से मिठाई की दुकान थी। Bangladesh News
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लिटन घोष अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी करीब 11 बजे एक युवक मासूम मिया (28) दुकान पर आया। किसी मामूली बात को लेकर उसकी दुकान में काम करने वाले 17 वर्षीय कर्मचारी अनंत दास से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई।
कुछ ही देर में मासूम मिया के माता-पिता, मोहम्मद स्वपन मिया (55) और मजीदा खातून (45) भी मौके पर पहुंच गए और झगड़े में शामिल हो गए। तीनों ने मिलकर दुकान के कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। Bangladesh News
विवाद शांत कराने के उद्देश्य से बीच-बचाव करने पर फावड़े से हमला
इस दौरान लिटन घोष अपने कर्मचारी अनंत दास को बचाने और विवाद शांत कराने के उद्देश्य से बीच-बचाव करने लगे। तभी उन पर फावड़े से सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कालीगंज थाना के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद जाकिर हुसैन ने द डेली स्टार से बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या के मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।
लिटन घोष की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व ही ईंधन के भुगतान को लेकर हुए विवाद में एक अन्य हिंदू युवक रिपन साहा की भी हत्या कर दी गई थी। पेट्रोल पंप पर कार्यरत रिपन साहा एक वाहन को बिना भुगतान किए जाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें कार से कुचल दिया गया। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं। Bangladesh News
पूर्व राजनयिक महेश कुमार सचदेव ने किया बांग्लादेश को लेकर बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और वहां बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारत में भी चिंता और असंतोष की भावना देखी जा रही है। चुनाव की घोषणा के बाद से पड़ोसी देश में हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है। विशेष रूप से एक अल्पसंख्यक हिंदू युवक की नृशंस हत्या और उसके बाद शव को जलाए जाने की घटना ने व्यापक आक्रोश को जन्म दिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी निंदा हो रही है। India News
इन्हीं परिस्थितियों के बीच पूर्व राजनयिक महेश कुमार सचदेव ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को प्रस्तावित चुनावों से पहले कुछ समय के लिए दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन दीर्घकाल में भारत और बांग्लादेश के संबंध स्थिर बने रहेंगे। उनके अनुसार, अच्छे पड़ोसी होने का सिद्धांत और मजबूत आर्थिक सहयोग दोनों देशों के रिश्तों को आधार प्रदान करता है।
महेश कुमार सचदेव ने कहा कि भारत और बांग्लादेश का संबंध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। दोनों ही दक्षिण एशिया का हिस्सा हैं और जनता के स्तर पर आपसी संपर्क और सहयोग गहरा रहा है। वर्तमान में जो चुनौतियां सामने आ रही हैं, वे मुख्यतः राजनीतिक कारणों से उत्पन्न हुई हैं और इन्हें अस्थायी मानकर देखा जाना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समय के साथ स्थिति में सुधार होगा। India News
तनाव के संभावित प्रभावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पकाल में परिस्थितियां असहज अवश्य हैं, लेकिन दीर्घकाल में किसी बड़े संकट की संभावना नहीं दिखती। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का लंबे समय तक भारत के प्रति सकारात्मक रुख रहा है। वर्तमान राजनीतिक बदलाव और चुनावी माहौल के कारण कुछ वर्गों द्वारा भारत विरोधी भावनाओं को हवा दी जा रही है, जो निंदनीय और गैर-जिम्मेदाराना है। इससे बांग्लादेश के आंतरिक सामाजिक और धर्मनिरपेक्ष ढांचे को भी क्षति पहुंच रही है।
पूर्व राजनयिक के अनुसार, कुछ राजनीतिक समूह भारत को विरोध का प्रतीक बनाकर अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं। जनअसंतोष की दिशा बदलने के लिए बड़े पड़ोसी देश पर आरोप मढ़ना एक आसान लेकिन अल्पकालिक उपाय है। वास्तविकता यह है कि बांग्लादेश कई क्षेत्रों में भारत पर निर्भर है और दोनों देशों का सहयोग एक-दूसरे के लिए आवश्यक है।
सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर चिंता व्यक्त करते हुए महेश कुमार सचदेव ने कहा कि बांग्लादेश में उभरती कट्टरपंथी गतिविधियां भारत के लिए चुनौती बन सकती हैं। यह समस्या नई नहीं है, क्योंकि भारत को पिछले कई दशकों में सीमापार आतंकवाद का सामना करना पड़ा है। यदि परिस्थितियां बिगड़ती हैं और बांग्लादेश चरमपंथी तत्वों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता है, तो इसका असर भारत की सुरक्षा पर भी पड़ सकता है। ऐसे में भारत को सतर्कता और दूरदर्शिता के साथ स्थिति पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। India News
Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को किया तलब, जानें क्या है मामला?
India Summons Bangladesh’s High Commissioner: नई दिल्ली। भारत सरकार ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब कर ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा (Indian High Commission Security) से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की। नई दिल्ली ने स्पष्ट किया कि भारतीय राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेज़बान देश की जिम्मेदारी है और इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। Bangladesh News
इसी क्रम में एक अन्य संबंधित मामले में विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता हसनात अब्दुल्ला द्वारा दिए गए उकसावेपूर्ण और भारत-विरोधी वक्तव्यों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। मंत्रालय ने इन बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां दोनों देशों के संबंधों के लिए नुकसानदेह हैं।
हसनात अब्दुल्ला ने सोमवार को ढाका स्थित सेंट्रल शहीद मीनार पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया था कि बांग्लादेश भारत विरोधी शक्तियों, जिनमें अलगाववादी तत्व भी शामिल हैं, को शरण दे सकता है। उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड और त्रिपुरा—को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
विदेश मंत्रालय की इस पहल से यह संकेत मिलता है कि भारत अपने राजनयिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और क्षेत्र में फैलाए जा रहे भड़काऊ राजनीतिक वक्तव्यों को लेकर सतर्क है। नई दिल्ली का मानना है कि इस प्रकार के बयान द्विपक्षीय विश्वास को कमजोर करते हैं और क्षेत्रीय स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। Bangladesh News
शाकिब अल हसन ने की टेस्ट और टी20 से सन्यास की घोषणा
कानपुर (एजेंसी)। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने गुरुवार को कानपुर में टेस्ट और टी20 क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की। भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर शाकिब ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस मे कहा ह्ल मैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने मीरपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बाद रिटायर हो जाऊंगा। यह मेरे करियर का आखिरी मैच होगा मगर मुझे नहीं पता कि उस मैच में मुझे खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। उन्होने अपने शानदार टेस्ट करियर के लिये प्रशंसकों और बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा ‘अपना टेस्ट करियर अपने घरेलू दर्शकों के सामने समाप्त करना सही रहेगा। मुझे लगता है कि बांग्लादेश क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच घरेलू धरती पर खेलना चाहूंगा।
लगभग 17 साल के टेस्ट करियर के दौरान अपने देश के लिये कई उपलब्धियां हासिल कर चुके शाकिब ने कहा ह्ल मुझे लगता है कि अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा करने का समय आ गया है मगर मैं आश्वस्त नहीं हूं कि देश में अप्रिय हालात के बीच मीरपुर में अपने दर्शकों के सामने मुझे रिटायर होने का मौका मिलेगा। शाकिब ने कहा कि टी20 क्रिकेट से वह तत्काल प्रभाव से सन्यास ले रहे हैं क्योंकि उन्हे लगता है कि फटाफट क्रिकेट में युवाओं को अवसर दिया जाना चाहिये और इसके लिये उन्हे क्रिकेट के इस फार्मेट से विदा लेनी होगी।
गौरतलब है कि 37 वर्षीय शाकिब अब तक अपने देश के लिये 70 टेस्ट मैच खेल कर 4600 रन बना चुके है जिसमें उनके पांच शतक शामिल है। उन्होने 31.85 की औसत से 242 विकेट भी चटकाये हैं। शाकिब ने 2007 में बांग्लादेश के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होने 129 मैचों के टी20 करियर में 2551 रन बनाये और 149 विकेट हासिल किये।
PAK vs BAN: टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश पर लगा जुर्माना
दुबई (एजेंसी)। Dubai News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमानुसार पाकिस्तान और बंगलादेश पर रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के लिए जुमार्ना लगाया गया हैं। पाकिस्तान की टीम को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में छह अंक के नुकसान के साथ मैच का 30 प्रतिशत तथा बंगलादेश को तीन अंक के साथ मैच फीस का 15 फीसदी जुमार्ना लगा है। PAK vs BAN
एलिट मैच रेफरी के एमिरेट्स आईसीसी पैनल का हिस्सा रंजन मदुगले ने यह जुमार्ना समय संबंधी तमाम छूट दिए जाने को ध्यान में रखते हुए लगाया है। पाकिस्तान की टीम तय समयसीमा से छह ओवर जबकि बंगलादेश तीन ओवर पीछे था। आईसीसी कोड आॅफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 का पालन करते हुए खिलाड़ियों पर मैच फीस के पांच प्रतिशत का जुमार्ना लगाया गया है। इसके साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्लेइंग कंडीशंस के अनुच्छेद 16.11.12 के तहत तय समयसीमा से पीछे रहने पर प्रति ओवर एक अंक का जुमार्ना लगाया गया है। PAK vs BAN
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और बंगलादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो दोनों ने ही भूल स्वीकार कर ली जिसके चलते आगे की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं रही। वहीं बंगलादेश के आॅलराउंडर शाकिब अल हसन पर मैच फीस के 10 प्रतिशत का जुमार्ना लगा है। उनके ऊपर यह कार्रवाई आईसीसी कोड आॅफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.9 के तहत की गई है। 24 महीने के अंतराल में शाकिब की ओर से यह की गई पहली भूल थी इसलिए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को पाकिस्तान की दूसरी पारी के 33वें ओवर के दौरान शाकिब ने गेंदबाजी करते समय गेंद इस अंदाज में थ्रो किया था कि गेंद बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद रिजवान के सिर के ऊपर से कीपर के पास चली गई थी। शाकिब ने भी मदगुले द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में अपनी भूल स्वीकार ली।
यह भी पढ़ें:– UP Metro News: उत्तर प्रदेश के इस जिले से होकर गुजरेगी मेट्रो, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम
बांग्लादेश में बाढ़ पर मीडिया की रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत: भारत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: भारत ने बंगलादेश के मीडिया की उन रिपोर्टों को तथ्यात्मक रुप से गलत बताया है जिसमें बाढ़ की स्थिति के लिए उसे दोषी ठहराया गया है। भारत ने गुरुवार को कहा कि बंगलादेश में बाढ़ की स्थिति त्रिपुरा में गोमती नदी के ऊपर डंबूर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नहीं है जबकि बंगलादेश के मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आई हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि कोमिला जिले में भारी बाढ़ भारत द्वारा बांध के गेट खोलने के कारण आई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने बंगलादेश में इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि वहां पूर्वी सीमा पर स्थित जिलों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति त्रिपुरा में गोमती नदी के ऊपर डंबूर बांध के खुलने के कारण हुई है। New Delhi
भारत सरकार ने कहा, ‘यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। हम यह बताना चाहेंगे कि भारत और बंगलादेश से होकर बहने वाली गोमती नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में इस साल की सबसे भारी बारिश हुई है। बयान में कहा गया है कि बंगलादेश में बाढ़ मुख्य रूप से बांध के नीचे की ओर इन बड़े जलग्रहण क्षेत्रों से आने वाले पानी के कारण है। डंबूर बांध सीमा से बंगलादेश से 120 किलोमीटर ऊपर की ओर दूर स्थित है। यह कम ऊंचाई का लगभग 30 मीटर का बांध है जो बिजली पैदा करता है, जो ग्रिड में जाती है और जिससे बंगलादेश त्रिपुरा से 40 मेगावाट बिजली भी प्राप्त करता है। लगभग 120 किलोमीटर नदी मार्ग पर हमारे पास अमरपुर, सोनामुरा और सोनामुरा 2 में तीन जल स्तर अवलोकन स्थल हैं। New Delhi
केन्द्र सरकार ने कहा ‘पूरे त्रिपुरा और बंगलादेश के आस-पास के जिलों में 21 अगस्त से भारी बारिश जारी है। भारी जलप्रवाह की स्थिति में स्वचालित रूप से पानी छोड़ा जाता है। अमरपुर स्टेशन एक द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसके तहत हम बंगलादेश को वास्तविक समय बाढ़ डेटा प्रेषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘21 अगस्त, 2024 को 1500 बजे तक बंगलादेश को बढ़ते रुझान को दशार्ने वाले डेटा उपलब्ध कराए गए हैं। 1800 बजे बाढ़ के कारण बिजली गुल हो गई जिससे संचार की समस्याएं पैदा हो गईं। फिर भी हमने डेटा के तत्काल प्रसारण के लिए बनाए गए अन्य माध्यमों के माध्यम से संचार बनाए रखने की कोशिश की है। केन्द्र सरकार ने कहा कि भारत और बंगलादेश के बीच आम नदियों में बाढ़ एक साझा समस्या है जिससे दोनों पक्षों के लोगों को परेशानी होती है और इसे हल करने के लिए घनिष्ठ आपसी सहयोग की आवश्यकता है। 54 आम सीमा पार नदियों को साझा करने वाले दो देशों के रूप में नदी जल सहयोग हमारे द्विपक्षीय जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। New Delhi
उन्होंने कहा ‘हम द्विपक्षीय परामर्श और तकनीकी चचार्ओं के माध्यम से जल संसाधनों और नदी जल प्रबंधन में मुद्दों और आपसी चिंताओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ढाका ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ‘त्रिपुरा के अधिकारियों ने रातों-रात अचानक डंबूर जलाशय का स्लुइस गेट खोलने का फैसला किया जिससे ट्रांसबाउंड्री गोमती नदी के रास्ते बंगलादेश के कोमिला में बाढ़ का पानी बह गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘इसके परिणाम तत्काल सामने आए बुधवार सुबह से ही कोमिला में कृषि भूमि का एक बड़ा हिस्सा आने वाले पानी में डूब गया है जिससे लोगों की आजीविका, घर और हजारों हेक्टेयर में फैली फसलें बर्बाद हो गई हैं। New Delhi
इस घटना ने बंगलादेश की सीमा पर अधिकारियों को चौंका दिया क्योंकि स्लुइस गेट खोलने के उनके फैसले के बारे में भारत या त्रिपुरा के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक संचार नहीं किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि 1993 के बाद पहली बार इस तरह का कदम उठाया गया। समाचार पत्र दैनिक सन की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि ‘भारी बारिश और भारत के सीमावर्ती जिलों से नदी के पानी के बहाव ने बंगलादेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के आठ जिलों को जलमग्न कर दिया है जिससे देश के लाखों लोग भारी संकट में हैं।’
यह भी पढ़ें:– Business News: भारत में 10 करोड़ यूरो का निवेश करेगा डिकैथलॉन
Team India Schedule: बीसीसीआई ने भारत के बंगलादेश और इंगलैंड के होने वाले टी-20 मैच के स्थानों में किया बदलाव
मुम्बई (एजेंसी)। Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के बंगलादेश और इंग्लैंड के साथ होने वाली टी-20 श्रृंखला के मैचों के स्थानों में बदलाव किया है। बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र के लिए नया कार्यक्रम जारी किया है। नये कार्यक्रम के अनुसार भारत बनाम बंगलादेश के बीच खेली जानी वाली टी-20 श्रृंखला का छह अक्टूबर को होने वाला पहला मैच अब धर्मशाला के बजाय ग्वालियर में खेला जाएगा। धर्मशाला के स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में जारी मरम्मत कार्य के कारण स्थान में बदलाव किया गया है। Team India Schedule
ग्वालियर के नए स्टेडियम ‘श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम’ में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जायेगा। 2010 में सचिन तेंदुलकर ग्वालियर में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बने थे। इसके बाद ग्वालियर ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी नहीं की है। Team India Schedule
बीसीसीआई ने इसके साथ ही अगले साल जनवरी में इंग्लैंड के साथ होने वाली टी-20 श्रृंखला के पहले दो मैच के स्थानों में भी फेरबदल किया गया है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाना था जबकि दूसरे मैच की मेजबानी कोलकाता को करनी थी। लेकिन अब 22 जनवरी 2025 होने वाला पहला मैच कोलकाता में तथा 25 जनवरी को दूसरा मैच चेन्नई में होगा।
यह भी पढ़ें:– लाल किले पर मोदी फहरायेंगे तिरंगा, 6 हजार विशेष मेहमान आमंत्रित
Bangladesh Protest: देश छोड़कर शेख हसीना को भारत ने क्यों दी शरण, विदेश मंत्री जयशंकर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
देश छोड़कर शेख हसीना को भारत ने क्यों दी शरण, विदेश मंत्री जयशंकर ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Bangladesh Protest: विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि सरकार बंगलादेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर निरंतर नजर रखे हुए है और जब तक वहां कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती भारत की गहरी चिंता बनी रहेगी। डा. सिंह ने बंगलादेश के घटनाक्रम पर राज्यसभा में स्वत: बयान देते हुए कहा कि पड़ोसी देश का राजनीतिक घटनाक्रम चिंता का विषय है और सरकार अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से बराबर संपर्क बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि वहां भारत के 19 हजार नागरिक हैं जिनमें करीब नौ हजार छात्र हैं और इनमें से काफी छात्र जुलाई में स्वदेश आ गये थे। Bangladesh Protest
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत बंगलादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी निगाह रखे हुए है। वहां से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि कई समूह और संगठन अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और सलामती के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा , ‘स्वभाविक है कि जब तक वहां कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती हमारी गहरी चिंता बनी रहेगी। ह्व विदेश मंत्री ने बताया कि सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों को बंगलादेश की जटिल स्थिति को देखते हुए असाधारण रूप से चौकस रहने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि भारत पिछले 24 घंटों से ढाका में अधिकारियों के साथ संपर्क बनाये हुए है।
बंगलादेश के घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को ढाका में कर्फयू लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में सड़कों पर जमा हो गये थे। हम समझते हैं कि वहां के सुरक्षा प्रतिष्ठान (सेना) के साथ एक बैठक के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने का निर्णय किया और थोड़े समय के नोटिस पर उन्होंने कुछ समय के लिए भारत आने की अनुमति का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि साथ ही हमें बंगलादेश के अधिकारियों से हवाई उडान की अनुमति का भी अनुरोध मिला और वह (सुश्री हसीना) सोमवार शाम दिल्ली आ गयी।
विदेश मंत्री ने कहा कि बंंगलादेश में चार अगस्त को स्थिति ने गंभीर मोड़ लिया और पुलिस थानों तथा सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले होने लगे जिसके बाद हिंसा ने व्यापक रूप ले लिया। सरकार में शामिल लोगों की संपत्तियों पर पूरे देश में हमले होने लगे। विदेश मंत्री ने कहा कि खास तौर से चिंता की बात यह है कि अल्पसंख्यकों , उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर भी कई जगह हमले हुए। इन हमलों का पूरा विवरण अभी स्पष्ट नहीं है। Bangladesh Protest
जयशंकर ने कहा कि बंगलादेश में इस वर्ष जनवरी में हुए चुनाव के बाद से तनाव बढ गया था और वहां की राजजनीति में ध्रुवीकरण और विभाजन गहरा होने लगा था। इस पृष्ठभूमि में जूून में शुरू हुए विद्यार्थियों के आंदोलन ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। हिंसा की घटनाएं बढने लगी , सरकारी इमारतों पपर हमले होने लगे , सड़क और रेल मार्गों पर बाधा पहुंचायी गयी। यह हिंसा जुलाई में भी जारी रही।
विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में हमने बराबर संयम बरतने की सलाह दी और आग्रह किया कि स्थिति को बातचीत से सामान्य किया जाये। हमने विभिन्न राजनीतिक शक्तियों से भी इसी तरह का आग्रह किया जिनके साथ हमारा संपर्क था। विदेश मंत्री ने कहा कि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बावजूद सार्वजनिक प्रदर्शनों में कोई कमी नहीं आयी। उसके बाद वहां की सरकार के फैसलों और कार्रवाईयों से ििस्थति सुधरने के बजाय बिगड़ती गयी और आंदोलन ऐसे मोड पर पहुंच गया जहां केवल एक ही मांग रही गयी थी कि प्रधानमंंत्री सुश्री हसीना इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि भारत और बंगलादेश के संबंध विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में दशकों से असाधारण रूप से प्रगाढ रहे हैं। बंगलादेश में हिंसा और अस्थिरता को लेकर भारत में सभी दलों की चिंता समान है। Bangladesh Protest
यह भी पढ़ें:– Hariyali Teej: झूला झूल कर कल्पना स्कूल में मनाई हरियाली तीज
Sheikh Hasina : शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर बेटे सजीब वाजेद जॉय ने की ये बड़ी घोषणा!
बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय (Sajeeb Wazed) ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि उनकी मां राजनीति में अब वापस नहीं आएंगी। यह बयान हसीना के इस्तीफे और बांग्लादेश से प्रस्थान के बाद आया है, जो प्रधानमंत्री के रूप में अपना 15 साल का कार्यकाल पूरा कर रही हैं और भारत में उनके आगमन को चिह्नित कर रही हैं। Sheikh Hasina
जॉय ने एक चैनल के कार्यक्रम में बताया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ‘निराश’ हैं कि उन्होंने इतने इतने काम अल्पसंख्यकों के लिए किए हैं फिर भी अल्पसंख्यक उनके खिलाफ उठ खड़े हुए। चैनल ने शेख हसीनी के हवाले से कहा, ‘‘ मैं बहुत निराश हूं कि इतनी मेहनत के बाद भी अल्पसंख्यक उनके खिलाफ उठ खड़े हुए।’’ जॉय ने इस बात का भी दावा किया है कि शेख हसीना रविवार से ही प्रधानमंत्री पद छोड़ने का विचार कर रही थीं।
”उन्होंने देश को तब संभाला जब यह एक असफल देश था”
सजीब ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में अपनी मां हसीना के कार्यकाल का भी बचाव किया, उन्होंने कहा कि उन्होंने देश को तब संभाला जब यह एक असफल देश था और अब इसे उन्होंने बदल दिया। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो इसे एक असफल देश माना जाता था। यह एक गरीब देश था। आज तक इसे एशिया के उभरते देशों में से एक माना जाता था। वह बहुत निराश हैं। Sheikh Hasina
जॉय, पूर्व प्रधानमंत्री के आधिकारिक सलाहकार थे, ने खुलासा किया कि शेख हसीना ने अपनी सुरक्षा के लिए अपने परिवार के आग्रह पर देश छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों के प्रति सरकार के कठोर रवैये के आरोपों के जवाब में, जॉय ने कहा, ‘‘आपने पुलिसकर्मियों को पीट-पीटकर मार डाला है – कल ही 13 लोगों की हत्या की गई। तो आप पुलिस से क्या उम्मीद करते हैं जब भीड़ लोगों को पीट-पीटकर मार रही हो?’’
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं, सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली के खिलाफ हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा में कम से कम 300 लोग मारे गए और यह उनके 15 साल के शासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई। Sheikh Hasina
Bangladesh News Updates : बांग्लादेशी सेना ने की अंतरित सरकार बनाने की घोषणा, भारत ने बुलाई सर्वदलीय…
Bangladesh Students Protest: बांग्लादेश से 1000 भारतीय छात्र लौटे
Bangladesh students protest: ढाका (एजेंसी)। बंगलादेश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के कारण करीब एक हज़ार भारतीय छात्र स्वदेश लौट आए हैं और अनेक अन्य छात्र भी लौटने की तैयारी में हैं। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में बताया कि ढाका में भारतीय उच्चायोग और चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में सहायक उच्चायोग बंगलादेश में हालिया घटनाक्रम के बाद भारतीय नागरिकों की घर वापसी में सहायता कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में, भारत बंगलादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सीमा पार बिंदुओं तक सुरक्षित यात्रा की सुविधा के लिए उच्चायोग और सहायक उच्चायोग द्वारा उपाय किए जा रहे हैं।
बयान के अनुसार विदेश मंत्रालय हमारे नागरिकों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने के लिए नागरिक उड्डयन, आव्रजन, भूमि बंदरगाहों और बीएसएफ अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब तक, 778 भारतीय छात्र विभिन्न भूमि सीमा पारगमन चौकियों के माध्यम से भारत लौट आए हैं। इसके अलावा, लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों से नियमित उड़ान सेवाओं द्वारा घर लौट आए हैं। ढाका में भारतीय उच्चायोग और सहायक उच्चायोग बंगलादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बचे 4000 से अधिक छात्रों के साथ नियमित संपर्क में हैं और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। नेपाल और भूटान के छात्रों को भी अनुरोध पर भारत में प्रवेश करने में सहायता की गई है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्चायोग और सहायक उच्चायोग बंगलादेश के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं। चयनित भूमि बंदरगाहों के माध्यम से स्वदेश वापसी के दौरान सड़क मार्ग से उनकी यात्रा के लिए, जहां आवश्यक हो, सुरक्षा एस्कॉर्ट की भी व्यवस्था की गई है। ढाका में उच्चायोग ढाका और चटगांव से भारत के लिए निर्बाध उड़ान सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए बंगलादेश के नागरिक उड्डयन अधिकारियों और वाणिज्यिक एयरलाइनों के साथ भी समन्वय कर रहा है, जिसका उपयोग भारतीय नागरिक घर लौटने के लिए कर सकते हैं।
बयान के मुताबिक ढाका में भारतीय उच्चायोग और बंगलादेश में भारत के सहायक उच्चायोग नीचे सूचीबद्ध आपातकालीन संपर्क नंबरों के माध्यम से भारतीय नागरिकों द्वारा आवश्यक किसी भी सहायता के लिए उपलब्ध हैं:
भारतीय उच्चायोग, ढाका +880-1937400591, भारतीय सहायक उच्चायोग, चटगांव +880-1814654797 / +880-1814654799, भारतीय सहायक उच्चायोग, राजशाही +880-1788148696, भारतीय सहायक उच्चायोग, सिलहट +880-1313076411/+880-1313076417, भारतीय सहायक उच्चायोग, खुलना +880-1812817799
Bangladesh MP ‘Murdered’: कोलकाता (एजेंसी)। पिछले हफ्ते से लापता चल रहे बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम (Anwarul Azim) की आज बुधवार को कोलकाता में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी ओर ढाका में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने इसे ‘सुनियोजित हत्या’ बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के गृहमंत्री के हवाले से कहा, ‘‘अब तक, हमें पता चला है कि इसमें शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं। यह एक सुनियोजित हत्या थी।’’ एक बांग्लादेशी अखबार के अनुसार, मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश पुलिस ने इस सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। Kolkata News
सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को भारत पहुंचे थे | Kolkata News
यह हत्या क्यों की गई है इसके पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंत्री ने कहा, ‘‘पता लगते ही हम जल्द ही आपको इस बारे में सूचित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय पुलिस मामले में सहयोग कर रही है। इससे पहले बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को भारत पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें आखिरी बार 13 मई की दोपहर को देखा गया था, जब वह दोस्तों के साथ मेडिकल चेक-अप के लिए कोलकाता के पास बिधाननगर स्थित एक घर में गए थे। Kolkata News
Indian Railways: ट्रेनों में टिकट चेकिंग हुई अब हाईटेक, सीधे रेलवे के खाते में जाएगा जुर्माना!