AIIMS - Sach Kahoon Hindi

एम्स ने युवा वयस्कों की अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीके के बीच संबंध को नकारा
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किए गए एक व्यापक एक वर्षीय शव परीक्षण-आधारित अवलोकन अध्ययन में कोविड-19 टीकों की सुरक्षा की पुष्टि करते हुए पाया गया कि युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीकाकरण के बीच कोई संबंध नहीं है। अध्ययन में बताया गया है कि युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु एक गंभीर चिंता का विषय है जिसके लिए लक्षित जन स्वास्थ्य रणनीतियों की आवश्यकता है। इसमें यह भी बताया गया है कि हृदय संबंधी रोग इन मौतों का प्रमुख कारण बना हुआ है। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि श्वसन संबंधी और अज्ञात कारणों से होने वाली मौतों की गहन जांच की आवश्यकता है, जिनकी वजह से सबसे अधिक मौतें हुई हैं, इसके बाद हृदय संबंधी कारणों से होने वाली मौतों का स्थान आता है।

दिल्ली स्थित एम्स और दिल्ली एवं चंडीगढ़ के अन्य कॉलेजों के विशेषज्ञों की एक टीम ने “युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु का बोझ: भारत के एक तृतीयक चिकित्सा केंद्र में एक वर्षीय अवलोकन अध्ययन” शीर्षक से एक अध्ययन किया, जो भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की प्रमुख पत्रिकाओं में से एक, इंडियन जर्नल आॅफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित हुआ है। अचानक मृत्यु के मामलों का विस्तृत मूल्यांकन विशेषज्ञों की एक बहुविषयक टीम द्वारा मौखिक शव परीक्षण, पोस्टमार्टम इमेजिंग, पारंपरिक शव परीक्षण और ऊतक विकृति परीक्षण के माध्यम से किया गया।

इस शोध में 18-45 वर्ष की आयु के वयस्कों में एक वर्ष की अवधि में हुई अचानक मृत्यु के मामलों की जांच की गई। अध्ययन में बताया गया कि युवा आबादी में कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति और अचानक मृत्यु के बीच कोई सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण संबंध नहीं पाया गया। कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति और बीमारी का इतिहास युवा और बुजुर्ग आयु वर्ग के लोगों में लगभग समान था, और आयु, टीकाकरण की स्थिति और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई कारण-कार्य संबंध स्थापित नहीं हुआ। अध्ययन के अनुसार, युवाओं में मृत्यु का सबसे आम कारण हृदय संबंधी रोग थे, जो लगभग 60 प्रतिशत मौतों के लिए जिम्मेदार थे, इसके बाद श्वसन संबंधी रोग (20 प्रतिशत) और अन्य गैर-हृदय संबंधी स्थितियां थीं।

ये निष्कर्ष कोविड-19 टीकों की सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करने वाले वैश्विक वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुरूप हैं। पत्रकारों से बात करते हुए, नई दिल्ली स्थित एम्स के प्रोफेसर डॉ. सुधीर अरावा ने जोर देकर कहा कि कोविड-19 टीकाकरण और अचानक होने वाली मौतों के बीच संबंध बताने वाले भ्रामक दावों और अपुष्ट रिपोर्टों के आलोक में इस अध्ययन का प्रकाशन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे वैज्ञानिक जानकारी, विशेष रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी मामलों में, विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें। डॉ. अरावा ने कहा, ‘नागरिकों को विश्वसनीय वैज्ञानिक स्रोतों पर भरोसा करने और गलत सूचनाओं से बचने की सलाह दी जाती है, जो सिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में जनता के विश्वास को कमजोर कर सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित शोध को ही जनता की समझ और चर्चा का मार्गदर्शन करना चाहिए, और कोविड-19 टीकाकरण और अचानक होने वाली मौतों के बीच किसी भी संबंध के दावों का खंडन करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि हालांकि युवा व्यक्तियों में अचानक होने वाली मौतें दुखद हैं, लेकिन अक्सर ये अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियों से जुड़ी होती हैं जिनका अक्सर निदान नहीं हो पाता है, विशेष रूप से हृदय रोग। इसके लिए प्रारंभिक जांच, जीवनशैली में बदलाव और समय पर चिकित्सा देखभाल जैसे लक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की आवश्यकता होती है।

Covid-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एम्स प्रोफेसर ने कही ये बड़ी बात!
Covid-19 Vaccine: नई दिल्ली। महामारी पर भारत की प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में सामुदायिक चिकित्सा के प्रोफेसर डॉ. संजय राय ने कहा कि केंद्र सरकार को भारत में कोविड-19 टीकाकरण पर जो प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, उनकी समीक्षा करनी चाहिए। Covid-19 Vaccine

एक इंटरव्यू के दौरान उनकी टिप्पणी ब्रिटिश दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका द्वारा यूके उच्च न्यायालय में स्वीकार किए जाने के बाद आई कि कोविड-19 टीके से दुर्लभ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ब्रिटेन में एक वर्ग विशेष पर कार्रवाई एवं मुकदमे के बाद, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका डाली गई थी। बुधवार को उन्होंने कोविशील्ड के दुष्प्रभावों का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेषज्ञ पैनल गठित करने के निर्देश मांगे। Covid-19 Vaccine

जोखिम लाभ का विश्लेषण अनिवार्य हो जाता है

डॉ. राय के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की एईएफआई समिति को कोविड वैक्सीन से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं की समीक्षा पर विचार करना चाहिए। महामारी के दौरान, कोविड-19 टीके रोगियों की गंभीरता को देखते हुए उनकी बीमारी को नियंत्रित कर रहे थे, लेकिन इसके साथ ही टीके के प्रतिकूल प्रभाव जैसे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस, या रक्त का थक्का) होता है, लेकिन केवल दुर्लभ मामलों में। ऐसा कोविड टीकों के साथ ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार के टीकों के साथ होते देखा गया है। इसलिए जोखिम लाभ का विश्लेषण अनिवार्य हो जाता है। Covid-19 Vaccine

Lok Sabha Election 2024: कौन है ये शख्स, जिसने सरेआम दे डाली पीएम मोदी को चुनौती!

टीटीएस में, कम प्लेटलेट काउंट के साथ रक्त के थक्के बनते हैं, जो रक्त के थक्के जमने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

1 मई तक, भारत में 856 सक्रिय कोविड-19 के मामले थे और उस दिन 23 लोगों को कोविड-19 जैब मिला था।

यदि वर्तमान की बात करें तो टीकाकरण अब जरूरी नहीं है, क्योंकि पूरी आबादी ने कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा विकसित कर ली है। लेकिन यदि आज टीकाकरण किया जाए तो फायदे से ज्यादा यह नुकसान पहुंचा सकता है।

वर्णनीय है कि भारत में, एस्ट्राजेनेका और आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड, सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया ने निर्मित की थी और बड़े पैमाने पर भारत भेजी थी। जबकि कोविशील्ड के चरण 2 और 3 परीक्षण भारत में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से आयोजित किए गए थे, प्रभावकारिता परीक्षण यूके, यूएस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किए गए थे। Covid-19 Vaccine

Sunita Kejriwal: ”दिल्ली सीएम को 10 साल तक जेल में रखेंगे?”

कनाडा से ससुराल आए NRI की बठिंडा में मौत, एम्स में दम तोड़ा
ससुर ने लगाए ज्यादा डोज देने के आरोप

Bathinda। पंजाब के बठिंडा एम्स में उपचार के दौरान एक NRI की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। वह कनाडा से अपनी ससुराल आया था। सिद्धू मूसेवाला गांव में वह अपने 2 दोस्तों के साथ दोस्त से मिलने गया था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के ससुरालियों ने दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त से मिलने आया था इंद्रप्रीत सिंह

मृतक की पहचान कनाडा निवासी 36 वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह के रूप में हुई। थाना मौड़ पुलिस को दी शिकायत में जिला मोगा के बूकनवाला निवासी नायब सिंह ने बताया कि नथाना निवासी 36 वर्षीय उसका दामाद इंद्रप्रीत सिंह इस समय कनाडा में रह रहा था और कनाडा का नागरिक हैं। कुछ महीने पहले वह वापस पंजाब आया था। गत 15 अप्रैल को वह अपने दोस्त पुनीत सिंह से मिलने मौड़ मंडी गया।

अचानक बिगड़ी तबीयत

इसके बाद उनके दामाद ने मौड़ मंडी में अपनी कार खड़ी की। अपने दोस्त पुनीत सिंह के साथ सिद्धू मूसेवाला के गांव जाने लगा। वहां से तीनों अपने एक और दोस्त से मिलने डबवाली चले गए। वहां से लौटते समय उनके दामाद इंद्रप्रीत सिंह की हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके चलते दोस्तों ने उन्हें इलाज के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो सकेगा खुलासा

मृतक के ससुर नायब सिंह ने आशंका जताई है कि उनके दामाद को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अधिक मात्रा में दवा दे दी है, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के दोस्त पुनीत सिंह ने भी पुलिस को बताया है कि मृतक ने उसके पास आने से पहले शराब पी रखी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत होने के कारणों का खुलासा होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दिल्ली AIIMS Server Hacking मामले को लेकर बड़ा खुलासा, चीन से जुडे तार!
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली एम्स सर्वर की घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम ने बताया कि सर्वर की फॉरेसिंग इमेज शुक्रवार को ली गई है। टीम जांच कर रही है। सर्वर हैक होने के समय की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके पीछे चीन की साजिश हो सकती है। रिपोर्ट आने के बाद ही हैकिंग के सोर्स का पर्दाफाश होगा। गौरतलब है कि दिल्ली एम्स के अलग-अलग कुछ सर्वर हैक किए गए थे, जिनमें से कुछ को रिकवर कर लिया गया है।

चीन का हो सकता है हाथ

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस हैकिंग के पीछे चीन में बैठे हैकर्स का हाथ होने के संकेत मिले है। फिलहाल फॉरेंसिक इमेज से ही इस बात का खुलासाहोगा। फिलहाल पुलिस इन सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 23 नवंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली एम्स का सर्वर डाउन हुआ था और 24 घंटे के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो पाने के बाद एम्स के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी और जांच में जुटी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अभी कुछ दिन और लगेंगे दिल्ली AIIMS का सर्वर सुचारू रूप से चलने में
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कहा है कि सर्वर डाउन की समस्या दूर करने के लगातार प्रयास हो रहे हैं और इसके सुचारू रूप से कार्य करने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। एम्स ने जारी एक बयान में कहा कि एम्स के सर्वर में तकनीकी खामी है जिसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं। नष्ट हुए डेटा को पुन: प्राप्त करने के प्रयास किया जा रहा हैं और सर्वर की सफाई की जा रही है। सर्वर को सुचारू रूप से काम करने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। एम्स का कहना है कि अस्पताल में ओपीडी, रोगियों की भर्ती, छुट्टी, जांच परीक्षण और प्रयोगशाला तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित प्रक्रिया भौतिक रुप से संपन्न की जा रही है।

क्या है मामला

दिल्ली एम्स में दैनिक कामकाज से संबंधित सर्वर पिछले छह दिन से डाउन है। इस कारण से आॅनलाइन कामकाज नहीं हो पा रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मीडिया के एक वर्ग में प्रकाशित- प्रचारित सर्वर डाउन मामले में फिरौती मांगें जाने से संबंधी समाचार पूरी तरह से गलत हैं। हैकरों ने किसी भी फिरौती की मांग नहीं की है। एम्स सर्वर डाउन होने की जांच इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्राटैजिक आॅपरेशन शाखा ने फिरौती और साइबर हमले का मामला दर्ज किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Delhi AIIMS में साइबर हमले का मामला दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) के सर्वर पर साइबर हमले की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि अब अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चल रही है।पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आईएफएसओ यूनिट द्वारा आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। इससे पहले दिन में एम्स दिल्ली के अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारी द्वारा साइबर हमले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभिन्न सरकारी एजेंसियां ​​इस घटना की जांच कर रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

GST on Hospital Room : दिल्ली AIIMS में अब इलाज कराना हुआ महंगा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पहले से ही महंगाई चरम पर है। ऐसे में अब अस्पतालों में भी जीएसटी लग चुका है। जिससे आम आदमी को इलाज करवाना और महंगा हो गया है। दरअसल 28 से 29 जून को जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक में कई क्षेत्रों के लिए जीएसटी दरों में संशोधन किया गया है और कई ऐसी चीजों को जीएसटी के दायरे में लाया गया है, जिसपर अबतक टैक्स नहीं लगता था। इसके चलते 18 जुलाई सोमवार से ही देश में कई सेवाएं और उपभोग की वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इनमें अस्पताल का इलाज भी शामिल है। नए संशोधन के मुताबिक, अब मरीजों को निजी अस्पतालों में कमरों के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

दिल्ली एम्स में इलाज कराना हुआ महंगा

एम्स के प्राइवेट वार्ड में इलाज कराना अब और महंगा हो गया है। अब एम्स के प्राइवेट वार्ड में 5 % जीएसटी लागू करने का आदेश जारी किया गया है। अब मरीजों को रोजाना 300 रुपये अतिरिक्त देना होगा। बुधवार को एम्स प्रशासन की तरफ से आदिश जारी करते हुए उसे नोटिफाई कर दिया गया। अब 6 हजार रुपये वाले बेड पर 5% जीएसटी के बाद इसका किराया 300 रुपये बढ़कर 6300 हो गया है।

क्या है मामला

गौरतलब हैं कि एम्स के प्राइवेट वार्ड में 288 बेड की सुविधा है। एम्स प्रशासन ने मई में जारी आदेश में प्राइवेट वार्ड में बी श्रेणी के कमरे का शुल्क प्रतिदिन दो हजार रुपये बढ़कर तीन हजार रुपये और डीलक्स श्रेणी के कमरे का शुल्क प्रतिदिन तीन हजार रुपये बढ़ाकर छह हजार रुपये कर दिया था। जो अब एक बार फिर 5% जीएसटी जुड़कर लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एम्स में पांच साल की ब्रेन डेड बच्ची का लीवर, किडनी व कॉर्निया दान
एम्स में इतनी कम उम्र में पहली बार हुए अंग दान

परिजनों की अंगदान के लिए की गई काउंसिलिंग

सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम/नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) (AIIMS) में मात्र पांच साल की बच्ची रोली के चार अंगों का दान हुआ है। बच्ची को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जिसे चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। बच्ची के परिजन ने काउंसिलिंग के बाद अपनी दिवंगत बच्ची के अंगों को दान करने पर सहमति जताई।

पांच वर्षीय बच्ची रोली के सिर में बंदूक से गोली लगी थी। बीती 28 अप्रैल की सुबह बच्ची रोली को ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसकी जरूर जांच की गई। सिटी स्कैन की रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची के सिर में ही गोली लगी है। इससे उसका ब्रेन डेड हो गया है। बच्ची को आईसीयू में भी भर्ती किया गया। वहां 12 घंटे तक उस पर नजर रखी गई।

रोली के शरीर से किसी भी तरह की हरकत नहीं होने की सूरत में उसे अगले दिन मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के बाकी अंग सुरक्षित थे। किसी तरह से प्रभावित नहीं हुए थे, ऐसे में बच्ची रोली के नोएडा निवासी पिता हरनारायण प्रजापति की चिकित्सकों ने पहले काउंसिलिंग की। उनके दु:ख में शरीक होकर उन्हें सांत्वना दी गई। अंगदान के बारे में उन्हें विस्तार से बताया गया।

इससे पहले वे अंगदान से अनजान थे। उन्हें कहा गया कि अगर वे रोली के अंगदान करें तो दूसरे बच्चों को जीवन दान मिल सकता है। परिजनों ने इस पर सहमति जताई। उनकी सहमति मिलने के बाद बच्ची के अंग निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मामले में चिकित्सकों का कहना है कि एम्स (AIIMS) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मात्र 5 साल की बच्ची के ब्रेन डेड होने पर अंगदान हुए हैं। इन अंगों से उन बच्चों में जीने की उम्मीद जगी है, जिनके किसी न किसी बीमारी से अंग प्रभावित हो रहे हैं।

ट्रॉमा सेंटर न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि बच्ची का लीवर ट्रांसप्लांट लखनऊ के 7 साल के एक बच्चे में किया जाएगा। वह इस समय दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। किडनी को एक अन्य बच्चे में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। दोनों कॉर्निया दो अन्य बच्चों को लगाया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मोदी ने गोरखपुर में किया एम्स और उर्वरक कारखाने का लोकार्पण
गोरखपुर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के उर्वरक कारखाने, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सहित कुल 9600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य परियोजनाओं लोकार्पण किया। इस अवसर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री और आला अधिकारी भी उपस्थित थे। मोदी ने लगभग 598 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित खाद कारखाने का उद्घाटन किया। मोदी द्वारा रिमोट कंट्रोल से कारखाने का उद्घाटन होते ही कारखाने से उत्पादन प्रारंभ हो गया। इसकी लागत 8,603 करोड़ रुपए है।

Inaugurating key projects in Gorakhpur. https://t.co/kvBTptbDd2

— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2021

उल्लेखनीय है कि इस संयंत्र की क्षमता 2,200 मीट्रिक टन लिक्विड अमोनिया तथा 3,850 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया के प्रतिदिन उत्पादन है। यह खाद कारखाना 12.7 लाख मीट्रिक टन प्रिल्ड नीम कोटेड यूरिया का वार्षिक उत्पादन करेगा। गोरखपुर में यह कारखाना पिछले 30 साल से बंद पड़ा था। इस उर्वरक कारखाने को फिर से शुरू किया जा गया है। इस दौरान मोदी ने आयोजन स्थल से ही रिमोट कंट्रोल से नवनिर्मित एम्स की इमारत का भी लोकार्पण किया। इसकी लागत 1,011 करोड़ रुपए है। इसकी स्थापना 112 एकड़ क्षेत्र में की जा रही है।

इस उच्चस्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा संस्थान के माध्यम से मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इसमें गोरखपुर एम्स 14 अत्याधुनिक मॉड्यूलर आॅपरेशन थिएटर, उच्च श्रेणी के नवीनतम सीटी, एमआरआई, डायलिसिस मशीन, सी-आर्म मशीन सहित अनेक मेडिकल उपकरणों एवं सुविधाओं से युक्त है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गोरखपुर में स्थापित किए गये आईसीएमआर के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेण्टर का भी लोकार्पण किया। यह शोध केंद्र इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकुनगुनिया, कालाजार सहित कोविड-19 जैसी बीमारी के वायरस की पहचान करने तथा उसके उपचार के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।