Accident - Sach Kahoon Hindi

Accident News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
हनुमानगढ़। डबलीबास मौलवी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 1, डबलीबास मौलवी निवासी मलकीत सिंह (58) पुत्र मक्खन सिंह रायसिख ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई फुमण सिंह आरा मशीन पर मजदूरी का कार्य समाप्त कर रात करीब 8 बजे पैदल अपने घर लौट रहा था। Hanumangarh News

इसी दौरान बिजली घर डबलीराठान के सामने पीछे से आए मोटर साइकिल चालक गुरभेज सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी डबलीराठान ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में फुमण सिंह के सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। पहले उसे राजकीय चिकित्सालय डबलीबास मौलवी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन रेफर किया गया।

बाद में चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया, लेकिन बीकानेर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कुलदीप मीणा को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। Hanumangarh News

Gurugram News: बास्केटबॉल कोर्ट में गिरा पोल, बच्चे की रीढ़ की हड्डी में आया फ्रेक्चर
गुरुग्राम, (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। यहां सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी के बास्केटबॉल कोर्ट में लोहे का पोल गिरने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में तीन जगह फ्रेक्चर हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में सोसायटी प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। Gurugram News

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को सोसायटी के बच्चे रोज की तरह कोर्ट में प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान ही जर्जर लोहे का पोल अचानक नीचे आ गिरा। पोल सोसायटी निवासी एक डॉक्टर के बेटे कार्तिक के ऊपर गिरा, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सुरक्षाकर्मियों और अन्य खिलाड़ियों ने मिलकर पोल के नीचे दबे बच्चे को निकाला और तुरंत आरवी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त दो अन्य खिलाड़ियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

डॉक्टरों के अनुसार कार्तिक की पीठ पर गंभीर चोट आई है। उसकी रीढ़ की हड्डी में तीन अलग-अलग स्थानों पर फ्रैक्चर हुए हैं। बच्चे का आपातकालीन वार्ड में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद सोसायटी में गुस्सा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पोल लंबे समय से जंग लगा और जर्जर हालत में था।

उन्होंने कई बार सोसायटी प्रबंधन और मेंटेनेंस एजेंसी से पोल ठीक कराने की शिकायत की थी, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इसे सामान्य दुर्घटना न मानकर प्रबंधन की आपराधिक लापरवाही बताया है। पीड़ित परिवार और सोसायटी के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर दोषी प्रबंधन और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की है। Gurugram News

Road Accident: गलत दिशा से आई दूध सप्लाई पिकअप ने ई-स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती घायल
हनुमानगढ़। जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार दूध सप्लाई पिकअप की टक्कर से ई-स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर किया गया। घटना के संबंध में रावतसर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार ताराचंद (52) पुत्र काशीराम कुम्हार निवासी वार्ड नंबर 34, रावतसर ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई महेंद्र पुत्र काशीराम कुम्हार अपनी पत्नी संतोष के साथ ई-स्कूटी पर सवार होकर रावतसर से ग्राम धन्नासर जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे जब दोनों चक 29 डीडब्ल्यूडी के बस स्टैंड (सरदारशहर मेगा हाइवे रोड) के पास पहुंचे, तभी धन्नासर की ओर से आ रही एक दूध सप्लाई पिकअप संख्या आरजे 13-3910 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर ई-स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में महेंद्र और संतोष दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल रावतसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नारंग हॉस्पिटल, हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार जारी है, जबकि संतोष का भी उपचार कराया गया। रावतसर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्रेम कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल के पिता की रिपोर्ट पर फेफाना थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोहन सिंह (57) पुत्र भादर राम बावरी निवासी फेफाना ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि 11 जुलाई को उनका पुत्र राजपाल (35) अपनी मोटर साइकिल नंबर एचआर 24 एल 1104 से नोहर दवाइयां लेने गया था। राजपाल दवा लेकर नोहर से वापस फेफाना लौट रहा था।

इसी दौरान भादरा मोड़ से रामसरा की ओर नोहर-सिरसा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति एवं लापरवाही से उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल राजपाल को तत्काल नोहर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। परिवादी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि घायल राजपाल ने भी उन्हें यही जानकारी दी कि अज्ञात वाहन ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मारी थी। फेफाना थाना पुलिस ने रिपोर्ट एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल शिवभगवान को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। Hanumangarh News

Road Accident: हनुमानगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसे, चार युवक घायल; एक बीकानेर तो दूसरा जयपुर रेफर
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक बीकानेर रेफर

हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के निहालपुरा गांव के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हनुमानगढ़ से बीकानेर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पीलीबंगा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजेन्द्र कुमार (33) पुत्र अंग्रेज राम ओड निवासी चक 12 एसटीबी तहसील पीलीबंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बुआ का बेटा रणवीर पुत्र हरीकृष्ण ओड तथा काला सिंह पुत्र पालाराम दोनों निवासी चक 12 एसटीबी, 21 जून की रात करीब 8.30 बजे मंडी पीलीबंगा से मोटर साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। जब दोनों युवक निहालपुरा गांव से आगे चक 29 एसटीजी की ओर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक गुरतेज निवासी निहालपुरा ने कथित रूप से ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में रणवीर और काला सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रणवीर ने मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर राजेन्द्र कुमार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए पीलीबंगा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद काला सिंह को छुट्टी दे दी गई, जबकि रणवीर की हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले हनुमानगढ़ और बाद में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई मदनलाल को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

हनुमानगढ़। तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही एक पिकअप की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में घायल युवक के चाचा की रिपोर्ट पर खुइयां थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बाच्छुसर निवासी शंकरलाल (38) पुत्र भादरराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा पवनदीप (20) पुत्र दलीप कुमार जाट निवासी बाच्छुसर 17 जून को दोपहर करीब 1.15 बजे मांगीलाल की मोटर साइकिल लेकर उसे रोटी देने के लिए ढाणी भाम्भूआन जा रहा था। उसके साथ विकास पुत्र जगदीश गिर गोस्वामी भी मोटर साइकिल पर सवार था। जब दोनों युवक खुइयां फांटा स्थित नए पुलिस थाने के पास पहुंचे तो सामने से आ रही सफेद रंग की पिकअप संख्या आरजे 10 जीसी 3554 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पवनदीप के हाथ, पैर, घुटने तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि विकास भी घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को पहले मंदरपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नोहर रेफर कर दिया गया। नोहर से विकास को हनुमानगढ़ और पवनदीप को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया। वहां से भी हालत गंभीर होने पर पवनदीप को जयपुर रेफर किया गया, जहां चोमू स्थित बराला अस्पताल में उसके पैर का ऑपरेशन किया गया। खुईयां पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार को सौंपी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

तेज आंधी में गिरी क्रेन, निर्माण साइट पर 3 मजदूरों की मौत
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: फरीदाबाद को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाली निमार्णाधीन ग्रीन हाईवे परियोजना में वीरवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गांव पन्हेरा खुर्द के पास स्थित कैंप साइट पर तेज आंधी के दौरान एक विशाल गैंट्री क्रेन अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय इलाके में तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान भारी-भरकम गैंट्री क्रेन अपना संतुलन खो बैठी और करीब 200 मीटर तक घिसटने के बाद जमीन पर गिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में दहशत फैल गई। श्रम विभाग के अनुसार हादसे में पंजाब निवासी सतकार सिंह, पश्चिम बंगाल निवासी जयदेव कुमार और मनीष की मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल निवासी मानिक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।  करीब 9 घंटे तक चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। डीसी आयुष सिन्हा ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक स्तर पर घटना की एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है।

एनएचएआई ने गठित की जांच समिति

हादसे को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दो वरिष्ठ अधिकारियों की जांच समिति गठित की है। यह समिति यह जांच करेगी कि हादसा तकनीकी लापरवाही का परिणाम था या तेज हवाओं के कारण क्रेन असंतुलित होकर गिरी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

श्रम विभाग ने जारी किया नोटिस

सहायक श्रम आयुक्त ने कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम, 1923 की धारा 10-ए के तहत एनएचएआई और निर्माण कंपनी को नोटिस जारी किया है। इसमें मृतकों और घायल श्रमिक के विवरण के साथ-साथ उन्हें दिए जाने वाले मुआवजे की पूरी जानकारी मांगी गई है। विभाग ने मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।

Well Collapse Accident: निर्माणाधीन कुआं धंसा, 5 मजदूरों की मौत
पन्ना (एजेंसी)। Well Collapse Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं का निर्माण चल रहा था। कई मजदूर काम में लगे थे। तभी अचानक निर्माणाधीन कुएं का हिस्सा धंस गया। इस हादसे में काम कर रहे मजदूर मिट्टी के मलबे के नीचे दब गए। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में एक कुएं के निर्माण का काम चल रहा था। अचानक यहां निर्माणाधीन कुएं का बड़ा हिस्सा धंसा गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही यादव परिवार के सदस्य हैं और लंबे समय से कुआं खोदने का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई, जिससे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि अन्य मजदूरों को निकालने के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। बताया गया है कि यह निजी कुआं है जिसका निर्माण कराया जा रहा था। इस काम में गाव के ही लोग लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और कुएं के अंदर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। पूरे इलाके में चीख-पुकार की आवाजें गूंजने लगीं। लोग राहत बचाव के काम में लग गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी को हटाया गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

यमुना में गिरी पोकलेन मशीन, चालक की मौत
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: मंगलवार को यमुनानगर में बाडी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारों को बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए चल रहे कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बॉडी माजरा के पास तीर्थ नगर क्षेत्र में काम कर रही एक पोकलेन मशीन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। मशीन नहर में गिरने से मशीन चालक 39 वर्षीय प्रीतम की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार यमुना किनारे बाढ़ से बचाव के लिए नदी के तटों को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन जैसे ही नहर के किनारे पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़े से वह सीधे पानी में जा गिरी। मशीन के केबिन में मौजूद ड्राइवर अंदर ही फंस गया। हादसे को देखते ही आसपास काम कर रहे मजदूरों और अन्य मशीन चालकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मौके पर मौजूद दूसरी जेसीबी मशीन की मदद से पोकलेन को सीधा किया गया और काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद घायल ड्राइवर को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रीतम व कुलदीप दोनो सगे भाई कई सालों से ठेकेदार पर इक्ट्ठे काम कर रहे थे। मंगलवार को अचानक हादसा होने से पोकलेन चला रहा 39 वर्षीय ड्राईवर प्रीतम पोकलेन नहर में पलटने से चैंबर में फंस गया और इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

Yamunanagar News: यमुना में गिरी पॉकलेन मशीन के ड्राईवर को बाहर निकालते श्रमिक।

Road Accident: सिरसा में अलग अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक अन्य घायल
नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

ओढां, राजू। हरियाणा के जिला सिरसा में दो अलग अलग दुर्घटनाएं घटित होने से दुःख का माहौल बन गया जिसमे एक की मौत, एक अन्य घायल हो गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।  जिला प्रशासन द्वारा नहरों और तालाबों में नहाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। गांव देसूजोधा में नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में युवक को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Sirsa News

जानकारी के अनुसार मिर्चपुर, उत्तर प्रदेश निवासी संतलाल अपने परिवार के साथ गांव देसू मलकाना स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर उसका करीब 16 वर्षीय बेटा धरेंद्र कुमार अन्य युवकों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के बाल भवन चौक के निकट एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस को दिए बयान में जन कल्याण कालोनी निवासी परमिंदर सिंह ने बताया कि वह डिलीवरी का काम करता है। सात मई को वह अपनी बाइक पर भूमण शाह चौक से बस अड्डा की ओर जा रहा था। जब वह बाल भवन चौक के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसके पैर में गंभीर चोट लगी। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।  पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

Hanumangarh Road Accident: भारतमाला रोड पर डम्पर की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक गंभीर
Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़। भारतमाला रोड पर चोहिलांवाली गांव के निकट एक डम्पर और अज्ञात ट्रेलर के बीच हुए सड़क हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टाउन थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में भूपराम पुत्र हेतराम जाट निवासी वार्ड 11, कानोर तहसील सूरतगढ़ ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरजीत सिंह डम्पर नम्बर आरजे 31 जीबी 2199 चलाता है। 5 मई की रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच सुरजीत सिंह डम्पर लेकर पीलीबंगा से कानोर की ओर जा रहा था। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार जब वह चोहिलांवाली के पास भारतमाला रोड पर पुल से करीब 100 मीटर पहले पहुंचा तो उसके आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे डम्पर ट्रेलर से जा टकराया और सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले बेनीवाल अस्पताल और बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक किशोर सिंह को सौंपी गई है।

चलती कार में लगी आग, परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे मृतक

अलवर (एजेंसी)। Alwar News: राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती आर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल है। एसपी ने कहा कि गाड़ी की जांच की जाएगी कि इसमें गैस किट बाहर से लगवाई है या कंपनी की है।

यह भयावह हादसा रात करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 115/300 के पास हुआ। शुरूआती जांच में सामने आया है कि कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली थी। रास्ते में अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। ये सभी लोग किराए की टैक्सी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जब कार अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में मौजपुर के पास पहुंची, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य नींद में थे। आग इतनी भयानक थी कि किसी को संभलने या कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मृतकों में परिवार का मुखिया संतोष भील (35), उसकी पत्नी शशि, सास पार्वती, मनभर और बेटी रागिनी और साक्षी के रूप  में हुई। हादसे के दौरान ड्राइवर विनोद कुमार चलती कार से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि वह भी करीब 80 फीसदी तक झुलस गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Hanumangarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक मौके से फरार
हनुमानगढ़। टाउन क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टाउन थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार (25) पुत्र गुप्ता दास निवासी वार्ड नम्बर 36, जयप्रकाश कॉलोनी, बिहारी मोहल्ला, टाउन ने रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि 28 अप्रैल की रात करीब 9.20 बजे उसके पिता गुप्ता दास (56) घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। जब वे सड़क पर टहल रहे थे, तभी बेनीवाल अस्पताल की तरफ से एक सफेद रंग की अल्टो कार तेज गति व लापरवाही से आती हुई उनके पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुप्ता दास दूर जा गिरे।

हादसे के बाद कार चालक मौके से राजवी पैलेस की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी रोहित कुमार अपने पिता को तुरंत राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई कमलजीत को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। Hanumangarh News

Fire: हांसी दिल्ली हाईवे पर वाहन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी-दिल्ली मार्ग पर बुधवार देर रात रोहतक से हांसी आ रही एक आयशर मालवाहक गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। चालक समय रहते वाहन से नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। बताया गया है कि गाड़ी गढ़ी गांव पार कर पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि उसमें आग भड़क उठी। चालक ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। वाहन जीतपुरा निवासी विनोद का बताया जा रहा है, जिसमें पॉलीथिन सहित अन्य सामान लदा था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पेट्रोल पंप के निकट घटना होने से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Hansi News

यह भी पढ़ें:– कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन गिरफ्तार