Punjab Assembly Elections - Sach Kahoon Hindi

पंजाब विधानसभा चुनाव: दिग्गजों का दावा, जीत हमारी होगी
हर किसी ने किया अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक रही। दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से अपने समर्थन में वोट देने की अपील करते दिखे। सभी राजनीतिक दलों के नेता खुद व पार्टी की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। हर कोई अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहा है। हालांकि ये दावे कितने सच होते हैं यह 10 मार्च को ईवीएम खुलने पर पता चलेंगे।

पंजाब के पांच बार के सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वह सबसे वयोवृद्ध प्रत्याशी हैं। बादल ने परिवार सहित बादल गांव में मतदान किया। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल 80 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है।

पंजाब (Punjab Assembly Elections)के सीएम व कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में मतदान किया, जबकि वह चमकौर साहिब व भदौड़ दो सीटों से चुनाव मैदान में हैं। चन्नी ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की लहर है। लोगों ने उनके 111 दिन के काम को देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान एवं सीएम फेस भगवंत मान का कहना है कि पहले किसी और को वोट देते थे, आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे। पूरे पंजाब में लोगों का मिजाज एक जैसा ही है। अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी। मान ने दावा किया कि पूरे पंजाब में आप की लहर है। पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भगवंत मान ने मोहाली में मतदान किया, जबकि वह धूरी से चुनाव मैदान में हैं।

शिअद प्रधान एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने परिवार सहित गांव बादल में मतदान किया। इस दौरान पिता प्रकाश सिंह बादल, पत्नी हरसिमरत कौर बादल व बेटी हरकीरत कौर भी मौजूद रहीं। सुखबीर बादल ने कहा कि बहुत अच्छे चुनाव चल रहे हैं। अकाली दल-बसपा गठबंधन की लहर है। हम सरकार बनाएंगे, बहुमत मिलेगा।

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला में मतदान किया। कैप्टन भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस बनाई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने निशाने पर नवजोत सिंह सिद्धू को रखा। कहा वो (नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं। कोई सिद्धू प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब की जनता और सीमावर्ती राज्य होने की वजह से यहां एक स्थिर सरकार होने की आवश्यकता है और कांग्रेस और आप यह नहीं दे सकती। चन्नी अपनी कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो वह अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सकते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब विधानसभा चुनाव: निर्णायक भूमिका निभाएंगे डेरा श्रद्धालु
सच कहूँ/अनिल लुटावा, अमलोह/पटियाला। विधानसभा हल्का अमलोह में एक लाख 44 हजार 482 वोटर हैं। आगामी 20 फरवरी को यहां के वोटर कुल 178 पोलिंग बूथों पर मतदान कर विधानसभा (Punjab Assembly Elections) क्षेत्र अमलोह के राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे, वहीं वोटरों की चुप्पी ने उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी। इस बार कई नए समीकरण बने हुए हैं। चुनावों में केवल सात दिन शेष हैं, उम्मीदवार भी जी-तोड़ मेहनत में जुट गए हैं।

विस क्षेत्र अमलोह पर 2002 से लेकर 2017 तक कांग्रेस का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार बीजेपी, आम आदमी पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार अमलोह में निर्दलीय उम्मीदवार और कुछ नई पार्टियों को छोड़ दें तो मुख्य मुकाबला सत्तापक्ष कांग्रेसी के काका रणदीप सिंह नाभा, शिरोमणी अकाली दल के गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना और ‘आप’ के उम्मीदवार गुरिन्दर सिंह के बीच है।

टकसालियों की नाराजगी पड़ सकती है काका को भारी: अमलोह से दो बार चुनाव जीतकर विधायक और अब राज्य के कृषि मंत्री बने काका रणदीप सिंह नाभा हलके में किए विकास कार्यों पर वोट मांग रहे हैं लेकिन वे अपने ही पार्टी के वरिष्ठ टकसाली कांग्रेसियों को साथ लेकर चलने में असफल हैं। पिछले दिनों तकरीबन दो दर्जन के करीब टकसाली कांग्रेसी, कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर अलग-अलग पार्टियों में चले गए हैं। जिसका विधायक(Punjab Assembly Elections) काका रणदीप सिंह नाभा को नुक्सान हो सकता है।

हलका अमलोह में शिअद और बसपा के संयुक्त उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, जोकि 2017 में चुनाव हारने के बावजूद भी हल्के में लगातार प्रचार कर रहे हैं। राजू खन्ना अपनी लगातार दर्ज करवाई उपस्थिति के आधार पर वोट मांग रहे हैं। शिरोमणी अकाली दल का विरोध करने वाले भी राजू खन्ना के प्रति सोफ्ट कार्नर रखते हैं। राजू खन्ना ही एक ऐसा उम्मीदवार है जिसका न अपनी पार्टी में और न ही हल्का अमलोह में कोई विरोध हुआ। अकाली दल-बसपा गठबंधन पूरी मेहनत से राजू खन्ना के लिए दिन-रात एक कर रहा है।

यदि बात आम आदमी पार्टी की करें तो इस सीट पर भी पूरे पंजाब की तरह ‘आप’ की हवा बताई जा रही है लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ‘आप’ के उम्मीदवारों का जिला फतेहगढ़ साहिब के हलकों में पृष्टभूमि ठीक नहीं है। पहले 2014 की लोक सभा चुनावों में भी 54,144 वोटों के बड़े अंतर से आम आदमी पार्टी की टिकट से बड़ी जीत प्राप्त करने वाले हरिन्दर सिंह को लेकर भी लोगों में निराशा है। लोगों का मानना है कि उन्होंने कोई काम नहीं करवाए, यहां तक कि उनकी अनदेखी के कारण अनुदान भी वापस हो गई।

गुरिन्द्र सिंह भी मजबूत उम्मीदवार: आप के उम्मीदवार गुरिन्दर सिंह, जोकि चार-पांच माह पूर्व हलके में नजर आए हैं। हलके में उनकी गतिविविधयां जारी हैं। ‘आप’ में अच्छा प्रभाव रखने वाले गुरिन्द्र सिंह मैनीफेस्टो कमेटी के मैंबर भी हैं लेकिन 2017 के चुनावों में चुनावों के को-इंचार्ज रहे हैं। 2017 के बाद पंजाब के प्रदेश संगठन इंचार्ज रहे हैं और अब कौर समिति के सदस्य हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि हलका के वोटरों के मन में यह भी शंका है कि यदि गुरिन्द्र भी हरिन्दर खालसा और गुरप्रीत सिंह भट्टी की तरह जीतने या हारने के बाद हलके में नजर नहीं आए तो वोटर क्या करेंगे।

भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार कंवरवीर सिंह टौहड़ा की बात करें तो पार्टी द्वारा अचानक टिकट देने पर भाजपा के लोकल उम्मीदवारों को निराश किया है जोकि पिछले लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे थे। विधानसभा (Punjab Assembly Elections) हलका अमलोह के शहर अमलोह और मंडी गोबिंदगढ़ में हिंद वोटरों को बड़ी संख्या है, जिनका उन्हें लाभ मिल सकता है।

पिछले बार 3679 वोट के अंतर से जीत थे काका

इस बार डेरा सच्चा सौदा सरसा के श्रद्धालुओं की वोट निर्णायक भूमिका निभाएगी। यहां डेरा श्रद्धालुओं के तकरीबन 15 से 16 हजार वोट हैं। 2017 के चुनावों में काका रणदीप सिंह ने 3679 वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की थी, लेकिन इस बार 12 उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में होने के कारण जीत-हार का फैसला केवल कुछ हजार वोट में होगा। अब सभी दलों के उम्मीदवारों की नजरें डेरा श्रद्धालुओं के वोट पर टिकी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब विधानसभा चुनाव: भाजपा का ग्रामीण संकल्प पत्र जारी
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव(Punjab Assembly Elections) 2022 के लिए भाजपा ने अपना ग्रामीण मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें सरकार बनने पर 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का पूरा खेती कर्ज माफ किया जाएगा। हर गांव में घरों के ऊपर पक्की छत होगी, पक्की सड़क होगी और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब इंचार्ज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, शिअद संयुक्त के सुखदेव ढींढसा और कैप्टन की पार्टी के नेताओं ने इसे जारी किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। पंजाब(Punjab Assembly Elections) में सरकार बनी तो किसान को मेहनत का पक्का मूल्य मिलेगा। एमएसपी वाले गेहूं-धान के साथ फल-सब्जी के भी लाभकारी मूल्य दिलाएंगे। अलग-अलग फसलों की खेती को प्रोत्साहन देने के​​​​​ लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाएंगे।भाजपा ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार आई तो पंजाब में भूमिहीन किसानों को भी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये सालाना का लाभ मिलेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई नाम लगभग तय, घोषणा जल्द!
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए संभावित (Congress) कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर दिल्ली में हाईकमान ने अंतिम मुहर लगा दी है, जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान किसी भी वक्त पहली सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू, चरणजीत चन्नी और सुनील जाखड़ ने भी जारी होने वाली पहली सूची पर सहमति जता दी है। जिसके बाद पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली सूची में अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, कादियां से प्रताप सिंह बाजवा, मोगा से मालविका सूद, अटारी से सूफी सिंगर लखविंदर वडाली, खन्ना से गुरकीरत कोटली, ओपी सोनी को अमृतसर सेंट्रल, इंदरबीर सिंह बुलारिया को अमृतसर साउथ, फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत नागरा का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

वहीं यदि माझा क्षेत्र की बात करें तो तृप्त राजिंदर बाजवा, राजासांसी से सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, सुखजिंदर रंधावा और रमनजीत सिक्की की टिकट भी लगभग फाइनल है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी विधायकों को लेकरर बड़े स्तर पर कोई बदलाव नहीं कर रही है। विजय इंदर सिंगला भी संगरूर, मनप्रीत बादल बठिंडा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गिद्दड़बाहा से ही चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार बाघापुराना से दर्शन सिंह बराड़, लुधियाना सेंट्रल से सुरेन्द्र डाबल, लुधियाना ईस्ट से संजय तलवार, फरीदकोट से कुशलदीप सिंह ढिल्लों को टिकट मिलने तय है। यहां सबसे दिलचस्प कपूरथला से मंत्री राणा गुरजीत का नाम है, जो लगातार सिद्धू के खिलाफ मुखर रहे हैं। फिलहाल उनकी टिकट पर असमंजस बरकरार है।

मानसा में सिद्धू मूसेवाला की टिकट का विरोध

मानसा सीट के लिए भी दिलचस्प स्थिति बनती जा रही है। यहां से विवादित सिंगर सिद्धू मूसेवाला टिकट के दावेदार हैं। मूसेवाला के लिए नवजोत सिद्धू, सीएम चन्नी और पंजाब कांग्रेस(Congress) इंचार्ज हरीश चौधरी लॉबिंग कर रहे हैं। हालांकि मानसा से यूथ कांग्रेस के चुसपिंदर सिंह भी टिकट चाहते हैं। वहीं, अब मौजूदा विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने भी विरोध जता दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मूसेवाला को टिकट दी गई तो फिर उनके भी विकल्प खुले हुए हैं। इस बाबत उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को चिट्ठी भी लिखी है। मानशाहिया 2017 में आप की टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

विधायक हरजोत, भट्टी व सिक्की पर फंसा पेंच

इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा मोगा सीट की हो रही है, क्योंकि वहां से सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस(Congress) चुनावी मैदान में उतार सकती है, ऐसे में मौजूदा विधायक डॉ. हरजोत कमल का टिकट कट सकता है। मोगा से मालविका का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा मलोट से विधायक अजायब सिंह भट्टी का टिकट भी कट सकता है, क्योंकि आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आई बठिंडा ग्रामीण की विधायक रुपिंदर कौर रूबी को भी कांग्रेस एडजस्ट करेगी, इसीलिए माना जा रहा है कि उन्हें मलोट से पार्टी टिकट दे सकती है। खडूर साहिब से रमनजीत सिंह सिक्की का टिकट अटका हुआ है, क्योंकि खडूर साहिब से सांसद जसबीर डिंपा इस सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं।

बेटों के लिए मांगी टिकट:

जालंधर वेस्ट से विधायक सुशील रिंकू ही पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस सीट पर मोहिंदर सिंह केपी दावा ठोक रहे थे, लेकिन बदले हालात में अब केपी आदमपुर सीट से टिकट मांग रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल का नाम लहरा सीट से ही तय माना जा रहा है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि भट्ठल अपने बेटे राहुल इंदर भट्ठल के लिए भी टिकट मांग रही हैं। इसी प्रकार पटियाला देहाती से विधायक व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा का नाम भी फाइनल है, लेकिन वह अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं।

लाली के समर्थन में जाखड़

गढशंकर सीट को लेकर मामला फंसा हुआ है, क्योंकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू मिनीशा मेहता को टिकट दिलवाना चाहते हैं, जबकि सुनील जाखड़ यूथ कांग्रेस(Congress) के पूर्व प्रदेश प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली को लेकर अड़े हुए हैं, इसलिए इस सीट को फिलहाल पेंडिंग में रखा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भाजपा के साथ टिकटों का बंटवारा हुआ नहीं, कैप्टन की पार्टी के 10 उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार
सच कहूँ/अश्वनी चावला, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल संयुक्त के साथ अमरेन्द्र सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस का टिकटों के वितरण को लेकर कोई भी फैसला हुआ नहीं है, जबकि अमरेन्द्र सिंह की पार्टी में आए 10 से ज्यादा नेताओं ने अपना चुनाव प्रचार तक शुरू कर दिया है। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने बड़े स्तर पर प्रचार शुरू कर दिया है तो कुछ नेताओं ने फिलहाल नुक्कड़ मीटिंगों तक ही प्रचार सीमित रखा हुआ है परन्तु टिकटों के वितरण से पहले ही संभावित उम्मीदवारों की तरफ से प्रचार शुरू किये जाने पर यह सवाल खड़ा हो गया है कि अमरेन्द्र सिंह की तरफ से पहले ही तय कर लिया गया है कि वह कौन सी-कौन सी सीट इस बंटवारे में लेंगे। दूसरी तरफ तीनों ही पार्टियों के नेताओं द्वारा यह कहा जा रहा है कि अभी मीटिंगों का दौर जारी है और सीट बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार अमरेन्द्र सिंह की तरफ से कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद अपनी खुद की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बना ली गई थी, जिसके बाद अमरेन्द्र सिंह की तरफ से बड़े स्तर पर नेताओं को दूसरी पार्टियों में से तोड़ कर अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश की जा रही है तो बड़े स्तर पर कांग्रेसी नेताओं के साथ भी संपर्क किया जा रही है, जिससे उनको अमरिन्दर सिंह अपनी पार्टी में शामिल कर सकें। अमरेन्द्र सिंह की पार्टी में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता टिकट की इच्छा लेकर ही शामिल हो रहे हैं। जिस कारण ही अमरेन्द्र सिंह की तरफ से भी कुछ काबिल नेताओं को अपने स्तर पर लुक-छिप कर तैयारी की थापी भी दी जा रही है। इसी थापी को मिलने के बाद 10 से ज्यादा विधान सभा हलके में अमरेन्द्र सिंह की पार्टी के नेताओं की तरफ से प्रचार भी शुरू कर दिया गया है, जिससे वह पारंपरिक पार्टी के उम्मीदवारों को टक्कर के सकें।

पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी और भाजपा सहित अकाली दल संयुक्त इस समय गठबंधन में चुनावी मैदान में हैं तो इन तीनों ही पार्टियाँ की तरफ से सीटों के बंटवारे को लेकर एक समिति का गठन करते हुए मीटिंगें की जा रही हैं। अभी तक न ही मीटिंगों का दौर खत्म हुआ हैं और न ही टिकटों का बंटवारा हुआ है परन्तु फिर भी अमरेन्द्र सिंह की तरफ से अपनी पार्टी के नेताओं को प्रचार करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। इनमें भरत इन्द्र सिंह चहल के पुत्र बिक्रमजीत सिंह चहल भी शामिल हैं। बिक्रमजीत सिंह चहल सनौर सीट से प्रचार शुरू कर चुके हैं।

राजपुरा को लेकर खड़ा हो सकता है विवाद

अमरेन्द्र सिंह की तरफ से पार्टी में शामिल किये गए अकाली नेता जगदीश जग्गा को टिकट के लिए हामी भर दी है परन्तु पिछले 2 दशक से राजपुरा में भाजपा ही चुनाव लड़ती आई है और कई बार इनका विधायक भी चुना गया है। इस बार भी भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल टिकट राजपुरा से ही मांग रहे हैं और शाम सुंदर वधवा भी भाजपा से टिकट लेने की दौड़ में काफी ज्यादा आगे हैं। राजपुरा से शाम सुंदर वधवा को टिकट मिलने के आसार हैं और वह जीत हासिल करने के काबिल भी दिखाई दे रहे हैं परन्तु इसके बावजूद अमरिन्दर सिंह इस सीट को लेना चाहते हैं, जब कि शाम सुंदर वधवा की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है कि यह सीट भाजपा की रही है और इस सीट पर भाजपा का ही उम्मीदवार होना चाहिए। जिस कारण इस सीट को लेकर अब से ही विवाद शुरू हो गया है।

टिकटों का बंटवारा जल्द हो जाएगा, सनौर सीट जीत के देंगे : चहल

अमरेन्द्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार भरतइन्दर सिंह चहल ने कहा कि तीनों ही पार्टियों का आपस में बंटवारा जल्द ही हो जाएगा और सनौर सीट उनकी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के हिस्से में ही आएगी। इसलिए उनके पुत्र बिक्रमजीत सिंह की तरफ से प्रचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर उनका पुत्र बिक्रमजीत सिंह जीत भी हासिल करेगा। इस लिए वह अब से ही दिन रात प्रचार में लग गए हैं।

किस सीट से कौनसा नेता कर रहा प्रचार और तैयारी

पटियाला अमरेन्द्र सिंह

पटियाला देहाती संजीव बिट्टू

सनौर बिक्रमजीत सिंह चहल

समाना सुरिन्दर खेड़की

राजपुरा जगदीश सिंह जग्गा

निहाल सिंह वाला राजविन्दर कौर भागीके

बस्सी पठाना डॉ. दीपक योति

साहनेवाल अमरीक सिंह आलीवाल

आदमपुर प्रेम मित्तल

मालेरकोटला फरजाना आलम

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर मिलकर चुनाव लड़ेंगे
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)।  पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा की अकाली दल संयुक्त पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को यहाँ गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , कैप्टन सिंह, और ढींढसा के बीच गठबंधन को लेकर अहम बैठक हुई।

तीनों दलों का एक संयुक्त घोषणापत्र बनेगा

बैठक की जानकारी देते हुए पंजाब के भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई है। सीटों के बटवारे को लेकर तीनों पार्टियों के दो-दो प्रतिनिधियों की एक टीम बनाई जाएगी। इसके बाद सीटें तय होंगी। उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि तीनों दलों का एक संयुक्त घोषणापत्र बनेगा। माना जा रहा है कि गठबंधन में सीटों का बड़ा हिस्सा भाजपा को जाने वाला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी लंबे समय से सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ अपने अनुभव को देखते हुए राज्य में अपने संगठन का विस्तार और मजबूत करना चाहती है।

Delhi | Punjab Lok Congress president and former CM Captain Amarinder Singh (in file photo) arrives at the residence of Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/HhNMUXkM3X

— ANI (@ANI) December 27, 2021

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की भाजपा से गठबंधन की घोषणा
पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र शेखावत से सीट बंटवारे पर चर्चा

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया है। कैप्टन सिंह ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने श्री शेखावत के साथ गले मिलते हुए तस्वीर को ट्वीट भी किया। कैप्टन सिंह ने लिखा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है और दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला जल्द हो सकता है। कैप्टन सिंह ने चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि कौन किस सीट से जीत सकता है उसी आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। हर सीट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

शेखावत ने भी ट्वीट कर कहा , “ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक आदरणीय कैप्टन सिंह आज दिल्ली निवास पर पधारे। उनसे चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वह पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान – प्रदान हुआ।” उन्होंने कहा, “ आज की वार्ता के बाद मैं कह सकता हूं कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।”

कैप्टन की पार्टी के हिस्से में होगा ग्रामीण क्षेत्र!

पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर जारी कयासों के बीच कुछ दिनों पहले ही गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ में भी अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन कर लिया था। उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों दलों के बीच बातचीत के इतर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर की नई पार्टी के बीच गठबंधन का फॉमूर्ला करीब-करीब तैयार हो गया है। राज्य के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड़ को देखते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के हिस्से में गांव और बीजेपी के हिस्से में शहरी क्षेत्र के आने की उम्मीद है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।