Bikram Singh Majithia - Sach Kahoon Hindi

बिक्रम मजीठिया आठ मार्च तक न्यायिक हिरासत में
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। अकाली दल के नेता एवं अमृतसर (पूर्व) से उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया ने आज मोहाली की जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया जहां उन्हें आठ मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि मजीठिया के खिलाफ मोहाली जिले में नशीले पदार्थ से जुड़ा मामला दर्ज होने के बाद उनको मोहाली की जिला अदालत से राहत नहीं मिली जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी तो उन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

वहां से उन्हें राहत मिली लेकिन 24 जनवरी को उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। उसके बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय का रुख करना पड़ा, जहां चुनाव के मद्देनजर उन्हें 27 जनवरी को राहत मिली और 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गयी। आज उनके वकीलों ने उनकी नियमित जमानत याचिका अर्जी दायर की जिस पर कल सुनवाई होनी है। ज्ञातव्य है कि एनडीपीएस की कई धाराओं के तहत मजीठिया के खिलाफ मोहाली जिले में मामला दर्ज किया गया था। जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट किया है, ‘भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मजीठिया ने छोड़ा मजीठा, केवल अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव
अहंकारी सिद्धू को लोगों से प्यार करना सिखाऊंगा: मजीठिया

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल के नेता (Bikram Majithia) बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मजीठा हलका छोड़ने का ऐलान कर दिया। मजीठिया अब नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर ईस्ट सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को ही उनकी पत्नी गुनीव कौर ने मजीठा हलके से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था।

बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) ने स्पष्ट किया कि वह ईस्ट हलका नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी के बाद नहीं छोड़ रहे। यह उन्होंने इसलिए छोड़ा कि चुनाव जीतने के बाद भी उन्हें एक हलका चुनना है। वह चुनाव से पहले ही ईस्ट हलके के वोटरों को बता देना चाहते हैं कि ईस्ट हलका उनके लिए मुख्य रहेगा। वह काम मजीठा, ईस्ट और पूरे पंजाब के लिए करेंगे, लेकिन पक्के तौर पर ईस्ट के ही विधायक बनेंगे। इस चुनाव के बाद या आर होगा या पार। लेकिन भगवान ने यदि उन्हें नॉन-बेलएबल वारंट पर भी बेल दिला दी है तो वही भगवान उन्हें जीता भी देगा।

यह अब ईस्ट हलके के विकास की लड़ाई है

मजीठिया ने कहा कि ईस्ट हलके में वह झगड़े और ईर्ष्या की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। सिद्ध में ‘मैं’ बहुत ज्यादा है। वह उन्हें प्यार से समझाना चाहते हैं। लेकिन वह लड़ाई विकास की ही लड़ेंगे। सिद्धू ने 18 साल हलके में लगा दिए, पर लोगों का एक भी वादा पूरा नहीं किया। मजीठिया ने कहा कि वह वादा करते हैं कि मजीठा जैसा विकास अमृतसर ईस्ट में करेंगे। एक बार मजीठा जाकर देख आओ, वहां क्या विकास किया है। विकास के कारण ही वहां के वोटर उनके साथ जुड़े हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सुप्रीम कोर्ट की मजीठिया की गिरफ्तारी पर 23 फरवरी तक रोक
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में आरोपी पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतरिम राहत देते हुए 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सोमवार को मजीठिया की अंतरिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता को 24 फरवरी को निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण और नियमित की गुहार का मौका दिया। पंजाब सरकार का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने दलीलें पेश करते हुए कहा कि पंजाब मादक पदार्थों के बढ़ते चलन से परेशान है। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी मजीठिया की अंतरिम जमानत स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

पीठ ने उनके (पंजाब सरकार) इस अनुरोध को अस्वीकार करते हुए चिदंबरम से कहा कि वह राज्य सरकार को बताएं कि वह कोई ऐसी कार्रवाई न करे, जिससे किसी प्रकार से चुनाव पूर्व विरोधियों पर प्रतिशोध कार्रवाई लगे। मजीठिया के वकील मुकुल रोहतगी ने जमानत याचिका के समर्थन में दलीलें पेश करते हुए कहा कि छह साल तक गहन जांच हुई और उनके मुवक्किल के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला। सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को 31 जनवरी की सुनवाई होने तक मजीठिया (46) की गिरफ्तारी पर रोक लगाकर राहत दी थी। पीठ ने पंजाब सरकार से कहा था कि वह सुनवाई होने तक याचिकाकर्ता को गिरफ्तार न करें।

क्या है मामला

पंजाब की प्रमुख विपक्षी शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई मजीठिया पर पंजाब में वर्ष 2018 में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में से संबंधित छानबीन की एक रिपोर्ट के आधार पर पिछले महीने पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाने से पहले आरोपी मजीठिया ने इस मामले में अंतरिम जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

न्यायालय ने मजीठिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाने के लिए 24 जनवरी को तीन दिन की मोहलत दी थी। तीन दिन की मोहलत देने के साथ ही अदालत ने उन पर देश नहीं छोड़ने की शर्त लगाई थी। मजीठिया ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपने विरोधियों को परेशान कर रही है। उनके ऊपर दर्ज मुकदमे उसी की एक कड़ी है। राजनीतिक कारणों से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब में 20 फरवरी से विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मजीठिया ने इसके लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्हें शिरोमणि अकाली दल ने राज्य के अमृतसर जिले के मजीठा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कथित ड्रग्स मामला: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को मिली राहत, गिरफ्तारी पर सोमवार तक रोक
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में आरोपी पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका पर शीघ्र सुनवाई के लिए वीरवार को सहमति दे दी। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि वह सोमवार 31 जनवरी को मजीठिया (46) की याचिका पर सुनवाई करेगी। पीठ ने साथ ही यह भी कहा कि सुनवाई होने तक याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। न्यायालय ने पंजाब सरकार को अगली सुनवाई तक मजीठिया को गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया है। पंजाब के प्रमुख विपक्षी शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई मजीठिया पर पंजाब में वर्ष 2018 में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक रिपोर्ट के आधार पर पिछले महीने पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाने से पहले मजीठिया ने इस मामले में अंतरिम जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने मजीठिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाने के लिए 24 जनवरी को तीन दिन की मोहलत दी थी। तीन दिन की मोहलत देने के साथ ही अदालत ने उन पर देश नहीं छोड़ने की शर्त लगाई थी। मजीठिया ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपने विरोधियों को परेशान कर रही है। उनके ऊपर दर्ज मुकदमे उसी की एक कड़ी है। राजनीतिक कारणों से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गौरतलब है कि पंजाब में 20 फरवरी 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया गत मंगलवार से शुरू हो गयी। मजीठिया को शिरोमणि अकाली दल ने राज्य के अमृतसर जिले के मजीठा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू में होगी चुनावी भिड़ंत
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से चुनावी भिड़ंत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यह घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संरक्षक वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा हल्के से चुनाव लड़ेंगे। मजीठिया जो मजीठिया विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, अमृतसर पूर्व से भी चुनाव लड़ेंगे, जिससे सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सुखबीर बादल ने दावा किया कि सिद्धू का ‘अहंकार’ ही उन्हें ले डूबेगा। वह अपने जनाधार को लेकर खूब शेखी बघारते हैं अब उसकी परख होगी जब ‘माझा दा शेर’ से उनका उनकी ही घरेलु सीट पर मुकाबला होगा। बादल ने दावा किया कि शिअद कार्यकर्ता सिद्धू के घमंड तोड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उनकी जमानत जब्त हो।

शिअद अध्यक्ष ने स्पष्ट करना चाहा कि समूची पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि राजनीति से संन्यास न लें और उन्होंने इसे मानते हुए लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने मजीठिया पर झूठा मामला दर्ज कर निशाना बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने महसूस किया है कि मजीठिया के लिए न्याय जनता की अदालत में मांगा जाए। बादल ने इसी के साथ सतिंदर सिंह छज्जवलवाडी के बाबा बकाला से प्रत्याशी घोषित किया। सतिंदर सिंह तीन बार विधायक रह चुके रंजीत सिंह छज्जवलवाड़ी के बेटे हैं और आज ही कुछ कांग्रेसी कार्यकतार्ओं समेत शिअद में शामिल हुए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ड्रग्स मामला: बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे कोर्ट, अग्रिम जमानत याचिका पर आज आ सकता है फैसला
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ड्रग्स मामले में फंसे अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मजीठिया ने मोहाली कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट में दर्ज याचिका में कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और पंजाब सरकार उन्हें साजिश के तहत टारगेट कर रही है। इस केस की सुनवाई एडिशनल सेशन कोर्ट में हो रही थी। अब कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह फैसला आज ही सुनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी वकीलों ने मजीठिया की याचिका का विरोध किया है।

मजीठिया के खिलाफ कोई प्रतिशोध नहीं,कानून अपना काम कर रहा : चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि उनकी सरकार नशा बेचने वालों को बच कर भागने नहीं देगी और मजीठिया केस में कानून अपना काम करेगा। गौरतलब है कि बिक्रम मजीठिया से लिखित में माफी मांगने के लिए और मजीठिया एवं नशा-तस्करी के लगाए गए दोषों को वापिस लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और ‘आप’ नेता भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ के इन नेताओं को अब पंजाब के लोगों से मजीठिया के साथ अपनी छिपी साठगाँठ के लिए माफी माँगनी चाहिए।

अकाली दल के फरार नेता मजीठिया के खिलाफ लुकआऊट नोटिस

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद लुक आऊट नोटिस निकाला गया है। नोटिस ब्यूरो आॅफ इमीग्रेशन, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निकाला है। मजीठिया के खिलाफ मंगलवार को एक पुराने मामले में स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस कल से ही मजीठिया के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन वह गायब हो गए हैं।

अकाली दल ने क्या आरोप लगाए?

अकाली दल के नेताओं का आरोप है कि मजीठिया के खिलाफ एफआईआर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दबाव में दर्ज की गई है। अकाली दल का बीते कुछ दिनों से ये आरोप रहा है कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस के अफसरों पर लगातार बिक्रम सिंह मजीठिया और पार्टी के दूसरे नेताओं के खिलाफ मुकदमा दायर करने का दबाव बना रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ड्रग्स मामला: अकाली दल के फरार नेता मजीठिया के खिलाफ लुकआऊट नोटिस
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद लुक आऊट नोटिस निकाला गया है। नोटिस ब्यूरो आॅफ इमीग्रेशन, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निकाला है। मजीठिया के खिलाफ मंगलवार को एक पुराने मामले में स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस कल से ही मजीठिया के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन वह गायब हो गए हैं।

अकाली दल ने क्या आरोप लगाए?

अकाली दल के नेताओं का आरोप है कि मजीठिया के खिलाफ एफआईआर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दबाव में दर्ज की गई है। अकाली दल का बीते कुछ दिनों से ये आरोप रहा है कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस के अफसरों पर लगातार बिक्रम सिंह मजीठिया और पार्टी के दूसरे नेताओं के खिलाफ मुकदमा दायर करने का दबाव बना रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा कारोबार मामले में एफआईआर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशा कारोबार मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी मोहाली में एनडीपीएस की धारा 25, 27 (ए) और 29 के तहत पुराने मामले में स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर कल देर रात दर्ज की गई है।

क्या है मामला

एफआईआर एसटीएफ की फरवरी 2018 की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है और महाधिवक्ता की राय भी जानी गई थी।एसटीएफ मार्च 2017 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद गठित की गई थी। अगले कुछ महीनों में ही होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इसके राजनीतिक मायने हैं।

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पिछले कई दिनों से आरोप लगाते रहे हैं कि चुनाव से पहले उन्हें या मजीठिया जैसे शिअद के वरिष्ठ नेताओं को ‘झूठे’ मामलों में फंसाने की कोशिश हो रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर बिना नाम स्पष्ट किये कहा है कि यह केवल पहला कदम है और जब तक नशा माफिया के पीछे के आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती, इंसाफ नहीं माना जाएगा। उन्होंने यह भी लिखा है कि सजा दिये जाने तक वह लड़ाई जारी रखेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।