Arvind Kejriwal - Sach Kahoon Hindi

मोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवाल*
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेटा इंडिया की ओर से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में सीमित करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में मेटा पेपर लीक और ई-20 पेट्रोल के खिलाफ उठ रही हर आवाज को दबा रहा है। मेरी तरह ही मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले बहुत सारे लोगों के अकाउंट को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने देश भर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनका अकाउंट सीमित किया गया है, वे मुझे डीएम करें या कमेंट में लिखकर भेजे, ताकि हम सब मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल सकें कि वह ऐसी बदमाशी न करें और मोदी जी के सामने इस तरह से घुटने न टेकें।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि इंस्टाग्राम वालों ने मुझे नोटिस भेजा है कि मेरे अकाउंट को भारत में सप्रेस और सीमित कर दिया गया है। मैंने वहां फोन करके पता करने की कोशिश की कि ऐसा क्यों किया गया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने पूछा कि इसे कैसे ठीक कराएं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने ईमेल भेजा, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ये लोग मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं, तो आम लोगों के साथ पता नहीं क्या कर रहे होंगे। जैसे ही मैंने इस बात को उठाया, बहुत सारे लोगों के मैसेज और फोन आ रहे हैं कि उनका अकाउंट भी सप्रेस कर दिया गया है। पता चला है कि केंद्र सरकार मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल रही है कि जो भी मोदी जी के खिलाफ कुछ बोले, जो एथेनॉल पर कुछ बोले या जो पेपर लीक पर कुछ बोले, उनके अकाउंट को सप्रेस कर दिया जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी सब लोगों से गुजारिश है कि अगर किसी का अकाउंट भी इस तरह से सप्रेस किया जा रहा है या ऐसा लग रहा है, तो मुझे डीएम करके या कमेंट में लिखकर भेजें। मैं एक साथ मिलकर लोगों के मुद्दे को भी उठाऊंगा। सब एक साथ मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम को फोर्स करेंगे कि वे इस तरह की बदमाशी न करें और मोदी जी के सामने इस तरह से घुटने न टेकें।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए पूछा कि आपने मेरा अकाउंट क्यों रिस्ट्रिक्ट कर दिया है? भारत स्थित मेटा के दफ्तर में मौखिक पूछताछ से पता चला है कि मेरा अकाउंट भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है और भारत में उपलब्ध नहीं है। आखिर ऐसा क्यों किया गया है? मेटा के दफ्तर में कोई भी इसका कारण नहीं बता रहा है और न ही कोई यह बता रहा है कि यह रिस्ट्रिक्शन कैसे हटाया जा सकता है। भेजे गए सभी ईमेल का रूटीन एकनॉलेजमेंट के अलावा कोई जवाब नहीं मिला है। यह बहुत ही खराब सर्विस है। उन्होंने मेटा से कहा कि मेटा, हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना न झुके, वरना वे भारत में मेटा को केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।

भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- केजरीवाल
नई दिल्ली। New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिल रही शानदार शिक्षा की बदौलत नीट क्लियर करने पर वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि अगर हमें अपने देश को विकसित और समृद्ध बनाना है तो सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ज़रूरी है। दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीबों के बच्चों को शानदार शिक्षा देनी शुरू की है। पंजाब में सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट क्लियर किया है, जबकि 2022 से पहले 100 से भी कम बच्चे क्लियर करते थे।उन्होंने कहा कि 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा की इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट का एग्जाम क्लियर किया है। नीट का पेपर बहुत मुश्किल होता है और सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। 2022 में हमारी सरकार आने से पहले 100 से भी कम बच्चों ने नीट क्लियर किया था, लेकिन इस बार 881 बच्चों ने सफलता पाई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब रिक्शे वालों और मजदूरों के बच्चे डॉक्टर बनेंगे और उनका भविष्य अच्छा होगा। जब एक रिक्शे वाले का बच्चा डॉक्टर बनेगा, तो वह अपने पूरे परिवार की गरीबी दूर करेगा। मैं सफल होने वाले सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर देती है। हमारा मानना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं हो सकती। 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा पर इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा उस शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। हम डॉ. अंबेडकर का सपना पूरा कर रहे हैं। मैं उन सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने सुबह 3-4 बजे का अलार्म लगाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए जगाया और उनका उत्साह बढ़ाया।

भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बन रहा है। अरविंद केजरीवाल का सपना था कि पूरे देश को शिक्षित करना है, क्योंकि शिक्षा सबसे बड़ी चीज है। शिक्षा में पंजाब का जो रिजल्ट आया है, वह बहुत कमाल का है। हम चाहते हैं कि केवल पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बच्चे पढ़ें-लिखें और गरीब का बच्चा भी बड़े-बड़े पदों तक पहुंचे।

भगवंत मान ने कहा कि लाल, पीले या हरे राशन कार्ड गरीबी खत्म नहीं कर सकते। ये केवल दो वक्त की रोटी दे सकते हैं। गरीबी तब दूर होगी जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे। जब आपके बच्चे डॉक्टर बनेंगे, आईआईटी में एडमिशन लेंगे और बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें 50 लाख या एक करोड़ रुपए के पैकेज पर नौकरी देंगी, तब जाकर यह देश सही मायनों में विश्व गुरु बनेगा।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल का पूर्व सरकारी बंगला बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस और हाई-टेक कल्चरल सेंटर
Delhi Government News: दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस सरकारी बंगले को अब आधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस और हाई-टेक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। सरकार के मुताबिक, इस परिसर का उपयोग अब देश-विदेश से आने वाले वीवीआईपी मेहमानों, सरकारी प्रतिनिधिमंडलों और वरिष्ठ अधिकारियों के स्वागत एवं ठहरने के लिए किया जाएगा।

सरकारी परिसर के कायाकल्प की तैयारी

दिल्ली सरकार ने इस सरकारी परिसर के पुनर्विकास के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। प्रस्तावित स्टेट गेस्ट हाउस में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी बेहतर तरीके से की जा सके।

हाई-टेक कल्चरल सेंटर भी होगा विकसित

सरकार की योजना के तहत बंगले के एक हिस्से को अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों, राजकीय समारोहों, आधिकारिक बैठकों और विशेष आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे राजधानी में सरकारी स्तर के सांस्कृतिक और औपचारिक आयोजनों के लिए एक नया केंद्र तैयार होगा।

अब किसी मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास नहीं होगा

सरकार के इस फैसले के बाद 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित यह परिसर अब किसी भी मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास नहीं रहेगा। इसे राज्य की सार्वजनिक संपत्ति के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका उपयोग सरकारी और राजकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

दिल्ली सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी परिसरों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना और राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अतिथि सत्कार एवं सांस्कृतिक सुविधाओं का विकास करना है।

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल
नई दिल्ली/गोवा। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री से कहा कि आपसे पूरा देश पूछ रहा कि राम मंदिर के ताकतवार चंदा चोरों को क्यों बचा रहे हैं? राम मंदिर में करोड़ों का जमीन घोटाला, निर्माण में 40 फीसद कमीशनखोरी और चढ़ावा चोरी हो गया। प्रधानमंत्री को कैसे पता नहीं चला? पीएम ने ही राम मंदिर ट्रस्ट बनाया, सारे सदस्यों को खुद चुना औरर चंपत राय को सर्वेसर्वा बनाया। अब जब घोटाला सामने आया है तो उन्हें बचाने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी है। ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है।

गोवा दौरे पर आए “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि गोवा के लोग बहुत धार्मिक हैं। जब राम मंदिर का निर्माण हुआ, तो गोवा के हिंदुओं ने बढ़-चढ़कर और दिल खोलकर पूरी श्रद्धा के साथ दान किया था। लेकिन अब जब राम मंदिर में घोटाले और चढ़ावा चोरी की बातें सामने आ रही हैं, तो गोवा के सभी सनातनी इसे सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हैं। बताया जा रहा है कि भगवान राम का हार, पादुका और आभूषण चोरी हो गए हैं। लोगों ने पूरी श्रद्धा से हीरे-जवाहरात चढ़ाए थे, वे भी चोरी हो गए। किसी ने 200 किलो चांदी की ईंटें दी थीं, वो भी चोरी हो गईं। चांदी के दीये चोरी हो गए और 200 करोड़ रुपए का कैश चोरी हो गया। रोज जितनी बातें सामने आ रही हैं, उससे लोगों की आस्था को और ज्यादा ठेस पहुंच रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चोरी अभी शुरू नहीं हुई है, बल्कि 2021 से शुरू हुई, जब वहां जमीनों का बहुत जबरदस्त घोटाला हुआ। इन लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश से करोड़ों-अरबों रुपए इकट्ठे किए और जिस तरह से पैसे को साइफन ऑफ किया गया, उसका एक उदाहरण 2021 का मामला है। अयोध्या में एक पाठक परिवार के पास जमीन थी, जिसे उन्होंने इनकी पार्टी के एक नेता को 2 करोड़ रुपए में बेचा। 10 मिनट के अंदर उस नेता ने वही जमीन मंदिर ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपए में बेच दी। जाहिर तौर पर मंदिर निर्माण के लिए लोगों द्वारा दिया गया 16 करोड़ रुपए का चंदा साइफन ऑफ कर लिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह मामला उन दिनों मीडिया में भी था और सबको पता था। इसी तरह 3 करोड़ की जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 24 करोड़ में और 9 करोड़ की एक जमीन 55 करोड़ में खरीदी। 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं। इसके कागज जनता के बीच मौजूद हैं। इन लोगों ने 1 रुपए की जमीन को 10 रुपए में खरीदकर राम मंदिर निर्माण के चंदे को साइफन ऑफ किया।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जब मंदिर बनने लगा तो इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड पर गवाही दी कि हर टेंडर में 40 फीसद कमीशन लिया गया। अब निकलकर आ रहा है कि चढ़ावे की चोरी हो रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि 40 दिन में 70 बार चोरी होने के सबूत सामने आए हैं। लोग सीसीटीवी में 70 बार चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन लोगों ने 8 महीने की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी है। जितनी चोरी की जानकारी सामने आई है, वह केवल एक छोटी सी झलक है, पता नहीं कितनी चोरी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर राम भक्त, हिंदू और सनातनी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चंदा चोरों को सजा मिलेगी? क्या बड़े लोग पकड़े जाएंगे? ऐसा लगता नहीं है, क्योंकि जब से यह मामला सामने आया है, इसे दबाने, सबूतों को मिटाने और गवाहों को डराने की पूरी कोशिश की जा रही है। पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मीडिया के एंकर कहते हैं कि मोदी जी किसी को नहीं बख्शेंगे और बड़े-बड़े लोगों को सजा दिलाएंगे। वे कह रहे हैं कि मोदी जी को अभी तक पता नहीं था, अब पता चला है। लेकिन लोग मीडिया की इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि मोदी जी को पता नहीं था। लोगों को यकीन है कि प्रधानमंत्री को सब पता था। मोदी जी ने खुद ट्रस्ट बनाया और उसमें एक-एक व्यक्ति उनका अपना चुना हुआ आदमी है। चंपत राय मोदी जी के खास आदमी हैं, जिन्हें उन्होंने इस मंदिर का सर्वेसर्वा बनाया। सारी पावर और मैनेजमेंट चंपत राय के पास थी, उनके बिना मंदिर में एक पत्ता नहीं हिल सकता था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मोदी जी को पता नहीं था, उनसे पूछना चाहिए कि इतने दिनों से इतनी चोरी चल रही थी और उन्हें कैसे पता नहीं चला? 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में बिकी, मीडिया में भी आया, क्या मोदी जी को पता नहीं चला? 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में बिकी, 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं और सारे कागज सार्वजनिक डोमेन में हैं, फिर भी मोदी जी को पता नहीं था? कंस्ट्रक्शन में 40 फीसद कमीशन मांगा जा रहा था, चढ़ावे में इतनी चोरी हो गई, 200 किलो चांदी की ईंटें, भगवान का हार, पादुका और हीरे-जवाहरात गायब हो गए, क्या मोदी जी को पता नहीं चला? 40 दिन के अंदर सीसीटीवी में 70 बार चोरी पकड़ी गई और 8 महीने की फुटेज गायब कर दी गई, क्या मोदी जी को पता नहीं चला?

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ट्रस्ट में केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधि भी है, क्या उसने भी मोदी जी को कुछ नहीं बताया? इस देश के हर बूथ पर कौन सा वोटर किस पार्टी का है, एसआईआर में किसकी वोट कटवानी या जुड़वानी है, मोदी जी को सब पता है। लेकिन भगवान राम के चंदे की चोरी के बारे में उन्हें पता नहीं चला, ऐसा कैसे हो सकता है? उन्हें पता तो सब था।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमें सूत्रों से पता चला है कि आईबी ने राम मंदिर में हो रहे घोटाले और चंदा चोरी के बारे में प्रधानमंत्री मोदी जी को 12 रिपोर्ट दी थीं। लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। वे केवल और केवल अपने लोगों को बचा रहे थे। हम यह नहीं कह रहे कि पैसा मोदी जी तक पहुंचा, इसका हमारे पास कोई सबूत नहीं है और इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। लेकिन सारा घटनाक्रम यह दिखाता है कि मोदी जी सक्रिय रूप से अपने लोगों को बचाने के लिए पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब चोरी सामने आई और पानी सिर से ऊपर हो गया तो उन्होंने एक लूली-लंगड़ी एसआईटी बना दी। मैं भी कानून का जानकार हूं और इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, एफआईआर के बिना एसआईटी बन ही नहीं सकती। यह एसआईटी गैर-कानूनी है, इसके पास कोई पावर नहीं है। यह किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती, रेड नहीं मार सकती और न ही किसी को समन कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस एसआईटी के बनने के बाद “आप” सांसद संजय सिंह जब जमीनों के घोटाले के कागज लेकर गए, तो एसआईटी ने कहा कि जमीनों के घोटाले की जांच करना उनकी पावर में नहीं है। तो फिर इनकी पावर क्या है? ये जमीनों और कंस्ट्रक्शन में हुए घोटाले की जांच नहीं कर रहे, तो फिर क्या जांच कर रहे हैं? 2021 में जब जमीनों का घोटाला सामने आया था, तब भी इन्होंने एक एसआईटी बना दी थी। उस एसआईटी का क्या हुआ, किसी को कुछ पता नहीं है। कोई एफआईआर, कोई गिरफ्तारी और कोई एक्शन नहीं हुआ, वह एसआईटी मर गई। अब यह एसआईटी भी मर जाएगी। असल में ये लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। इन्हें पता है कि जनता की याददाश्त बहुत छोटी होती है, इसलिए ये 15-15 दिन का एक्सटेंशन देते रहेंगे और यह एसआईटी भी मर जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब इन्होंने एक फर्जी एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आठ छोटे-छोटे लोगों को पकड़ा गया है जो नोट गिनते थे। 200 करोड़ रुपए का कैश गायब हो गया और इन लोगों से सिर्फ 80 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। फिर भी वे शाबाशी ले रहे हैं और हर तरफ हल्ला मचवा रहे हैं कि मोदी जी ने एक्शन ले लिया। सबसे मजे की बात यह है कि जब भी किसी की गिरफ्तारी होती है, तो पुलिस उसकी कस्टडी लेती है और पूछताछ करती है कि चोरी कहां से की और पैसा कहां रखा है। लेकिन पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की, कस्टडी नहीं ली और उन्हें सीधा ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। उन आठ छोटे-छोटे लोगों को बोल रखा है कि चिंता मत करो, दो-चार दिन में बेल करा देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि चंपत राय समेत दो लोगों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन अयोध्या से रोज खबरें आ रही हैं कि मंदिर आज भी चंपत राय ही चला रहे हैं। इसलिए इस्तीफे, गिरफ्तारी और एफआईआर सब फर्जी है। मोदी जी इस मामले को पूरी तरह से रफा-दफा करने में लगे हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भाजपा के एक बाहुबली नेता बृजभूषण सिंह का बयान आया है कि वे कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि इसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और उनके बोलने से उन पर भी आंच आ सकती है। बाबा बागेश्वर धाम का भी बयान आया है कि अगर उन्होंने पर्ची निकालकर असली नाम उजागर कर दिए तो उन्हें छोड़ेंगे नहीं और निपटा देंगे। जब इतने बड़े लोग इसमें शामिल हैं, तो उनका नाम क्यों नहीं आ रहा? उनके खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और सीबीआई-ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? आज पूरा देश यह जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री जी किन बड़े लोगों को बचा रहे हैं और क्यों बचा रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों की भगवान राम में कोई आस्था नहीं है, ये भगवान राम को नहीं मानते और इन्हें भगवान राम का आशीर्वाद भी नहीं चाहिए। अगर ये राम को भगवान मानते तो चोरी नहीं करते। चोरी करने से उन्हें पाप लगने और भविष्य खराब होने का डर लगता। इन्हें कोई डर नहीं है, ये राम को पत्थर की मूर्ति मानते हैं। इन्हें भगवान राम और उनके नाम की जरूरत केवल वोट लेने और पैसे के लिए है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जनता को जानकर ताज्जुब होगा कि अमित शाह आज तक भगवान राम के दर्शन करने मंदिर नहीं गए। मंदिर बने ढाई साल हो गए, लेकिन वे एक बार भी दर्शन करने नहीं गए। जबकि पिछले ढाई साल में वे अपने भाषणों और इंटरव्यू में 42 बार भगवान राम और राम मंदिर का जिक्र कर चुके हैं। वोट तो राम के नाम पर मांग रहे हैं, लेकिन दर्शन करने का समय नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पूरे देश में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और ये लोग कुछ नहीं करने वाले हैं। हर हिंदू और सनातनी को इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि इन पापियों को छोड़ना मत, कठोर से कठोर सजा देना।

अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर बनाया जाएगा: अरविंद केजरीवाल
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज़)। Amritsar News: भारत की आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने और सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमृतसर में 'एक शाम भगवान शिव जी के नाम' भजन संध्या के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध करने के लिए कई ऐतिहासिक पहलों की घोषणा की। इनमें अमृतसर में माता सीता, माता जानकी और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर का निर्माण, नए तीर्थ यात्रा रूट के साथ 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' का विस्तार, एक अगस्त से पूरे पंजाब में आध्यात्मिक नाटक 'हमारे राम' की प्रस्तुति और पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर के चल रहे 80 करोड़ रुपये के नवीनीकरण का काम शामिल है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की मिट्टी ने हमेशा आस्था, सद्भावना और सांप्रदायिक साझेदारी को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने पूजा स्थलों के संरक्षण, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों की धार्मिक भावनाओं का पूरी ईमानदारी और श्रद्धा भावना से सम्मान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

'भजन संध्या' (भक्ति की शाम) पर एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज पंजाब सरकार ने 'एक शाम भगवान शिव के नाम' का आयोजन किया है, जिसकी प्रस्तुति हंसराज रघुवंशी द्वारा की गई है। बहुत सारे लोग मेरे पास आए और कहने लगे कि इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसी 'भजन संध्या' नहीं करवाई। यह पहली सरकार है जो लोगों के लिए और उनकी भक्ति भावना को मजबूत करने के लिए इस तरह की भजन संध्याएं करवा रही है। इससे पहले ऐसा कार्यक्रम जालंधर में करवाया गया था और आज यह अमृतसर में करवाया जा रहा है।"

पहली खुशखबरी की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "'एक शाम शिव जी के नाम' की श्रृंखला, जो जालंधर से शुरू हुई थी और अब अमृतसर पहुंच चुकी है, जल्द ही पंजाब के सभी 22 शहरों में आयोजित की जाएगी। अब सभी 22 शहरों में 'भजन संध्या' करवाई जाएगी।"

दूसरी घोषणा साझा करते हुए 'आप' प्रमुख ने आगे कहा, "पटियाला में प्रसिद्ध काली माता मंदिर है। इस मंदिर की बहुत धार्मिक महत्ता है। वहां लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। काली माता सबके दुख दूर करती हैं, सबकी प्रार्थनाएं पूरी करती हैं, और मंदिर के दर्शनों से अपार शांति मिलती है।"

उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार 80 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का नवीनीकरण करवा रही है। यह काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि अक्टूबर के बाद काली माता मंदिर के दर्शन जरूर करें। आपको सचमुच बहुत अच्छा लगेगा। मैंने खुद मंदिर के लिए तैयार किया गया आर्किटेक्चर मॉडल देखा है और निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। एक शानदार मंदिर का स्वरूप सामने आ रहा है। मेरा मानना है कि पूरा होने के बाद यह पूरे उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंदिर बन जाएगा।"

तीसरी खुशखबरी का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पंजाब सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ चला रही है। वर्तमान समय में यह तीर्थ यात्रा योजना दो रूटों पर चल रही है, एक श्री दरबार साहिब और दूसरी आनंदपुर साहिब के लिए। अब तीन और रूट शुरू किए जा रहे हैं। एक रूट सालासर और खाटू श्याम जी के लिए होगा, दूसरा हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए तथा तीसरा मथुरा और वृंदावन के लिए होगा। हमें उम्मीद है कि ये तीनों रूट एक अगस्त के आसपास शुरू हो जाएंगे और लगभग 1.5 लाख श्रद्धालुओं को इन यात्राओं पर ले जाया जाएगा।”

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “आपमें से बहुत से लोग आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं। परमात्मा ने आपको सब कुछ दिया है और आप यह सोच सकते हैं कि आपको मुफ्त ‘तीर्थ’ पर क्यों जाना चाहिए? लेकिन जब आप सभी मिलकर यात्रा करते हैं तो आप आलीशान एयर-कंडीशंड बसों में सफर करते हैं, अच्छे एयर-कंडीशंड होटलों में ठहरते हैं और आपका सफर, भोजन, ठहरने की व्यवस्था तथा दर्शन—सब कुछ पूरी तरह मुफ्त होता है। पंजाब सरकार पूरा खर्च स्वयं वहन करती है।”

उन्होंने आगे कहा, “आपको केवल एक सूटकेस में चार दिनों के कपड़े पैक करने की जरूरत है। इसके अलावा कुछ भी साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार सभी व्यवस्थाएं करती है। जब आप सभी एक साथ यात्रा करते हैं, पूरे रास्ते कीर्तन और भजन गाते हैं तो यह अनुभव अविस्मरणीय बन जाता है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बहुत से श्रद्धालु, जो पहले ही यात्रा करके लौट चुके हैं, उन्होंने मुझे बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव था। आपको अवश्य जाना चाहिए। आप भक्ति में लीन हो जाएंगे और यह तीर्थ यात्रा जीवनभर आपके साथ रहेगी।”

अगली खुशखबरी का ऐलान करते हुए ‘आप’ के सुप्रीमो ने कहा, “एक अगस्त से पूरे पंजाब में भगवान राम पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति शुरू होगी। इस नाटक का नाम ‘हमारे राम’ है। इसमें भगवान राम और रावण के बीच कई संवाद शामिल हैं और कई ऐसे दृश्य तथा घटनाएं प्रस्तुत की गई हैं, जिनके बारे में शायद पहले किसी ने आपको नहीं बताया होगा। मैंने यह नाटक दिल्ली में देखा था। आशुतोष राणा एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं और वे इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जब मैंने इसे दिल्ली में देखा था, तब टिकट की कीमत 8,000 रुपये थी। लेकिन पंजाब के लोगों के लिए यह नाटक बिल्कुल मुफ्त होगा। आप सभी को जाकर इसे देखना चाहिए। यह एक बहुत ही शानदार प्रस्तुति है।”

अपनी पांचवीं और सबसे बड़ी घोषणा करते हुए ‘आप’ सुप्रीमो ने कहा, “हमारा अमृतसर हर धर्म के लोगों के लिए दुनिया की सबसे पवित्र धरती है। यहां श्री दरबार साहिब है और दुनिया भर से हर धर्म के लोग यहां माथा टेकने आते हैं। उन्हें यहां आकर शांति और सुकून मिलता है तथा उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।”

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर भी है। यहां देशभक्ति का प्रतीक जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भगवान वाल्मीकि जी ने अमृतसर में रहते हुए ही रामायण की रचना की थी। यही वह स्थान है जहां भगवान वाल्मीकि जी का पवित्र मंदिर स्थित है। माता जानकी, माता सीता यहां रहती थीं। लव और कुश का जन्म यहीं हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा भी यहीं प्राप्त की थी। जब भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ के लिए घोड़ा छोड़ा था, तब यही वह स्थान था जहां लव और कुश ने उस घोड़े को रोककर एक पेड़ से बांध दिया था। अमृतसर वास्तव में एक अद्भुत और पवित्र स्थान है।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मैं घोषणा करता हूं कि भगवान वाल्मीकि के मंदिर के बिल्कुल साथ लव, कुश और माता जानकी को समर्पित एक विशाल मंदिर बनाया जाएगा। मैं कल ही श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन करके अयोध्या से वापस आया हूं। आज यह घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह न केवल अमृतसर के लोगों के लिए, बल्कि दुनिया भर में भगवान राम और माता जानकी के श्रद्धालुओं के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है।”

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर में माता जानकी और लव-कुश को समर्पित एक विशाल मंदिर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया मंदिर माता जानकी, लव और कुश की गौरवशाली विरासत को संजोएगा। पंजाब सरकार इस पवित्र भूमि पर इस भव्य मंदिर के निर्माण में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। यह आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा और दुनिया भर के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आकर्षित करेगा, क्योंकि लव और कुश का जन्म तथा शिक्षा यहीं हुई थी।”

अमृतसर को सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पवित्र शहर अमृतसर पूरी दुनिया को इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। हर धर्म के लोग श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकने, गुरबाणी कीर्तन सुनने, जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, दुर्गियाना मंदिर में प्रार्थना करने और वाघा बॉर्डर पर हमारे सैनिकों की बहादुरी देखने के लिए आते हैं।”

पंजाब को संतों और महान गुरुओं की धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब की मिट्टी इतनी उपजाऊ है कि यहां नफरत के बीज को छोड़कर हर बीज उगता है। हम राम नवमी, गुरुपर्व, हनुमान जयंती, श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व, ईद और हर त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। आज विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु हंसराज रघुवंशी जी के मधुर भजनों के माध्यम से भगवान शिव की भक्ति में लीन होने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।”

सरकार की पहलों के बारे में बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने यह कार्यक्रम इसलिए शुरू किया है क्योंकि रोजमर्रा की जिंदगी की व्यस्तताओं के बीच लोगों को भक्ति में एक साथ जुड़ने का अवसर बहुत कम मिलता है। हम खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार-ऋषिकेश और माता नैना देवी को शामिल करके ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का भी विस्तार कर रहे हैं। यह सरकार लोगों द्वारा बनाई गई है और उनकी आस्था का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।”

सरकार के विकास एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने आम आदमी क्लीनिक खोले हैं और 10 लाख रुपये तक के कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा देने वाले हेल्थ कार्ड शुरू किए हैं ताकि हर नागरिक स्वस्थ रहे। लोगों की आस्था की रक्षा करने के साथ-साथ हम रोजगार दे रहे हैं, व्यापार को प्रोत्साहित कर रहे हैं, आजीविका को मजबूत कर रहे हैं और पंजाब को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं राज्य के हर परिवार की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।”

अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘एक शाम शिवजी के नाम’ में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए

भक्ति कार्यक्रम ‘एक शाम शिवजी के नाम’, जो जालंधर से शुरू हुआ था और जिसे श्रद्धालुओं की ओर से भरपूर समर्थन मिला था, आज अमृतसर में भी गहरी आस्था और आध्यात्मिक श्रद्धा के वातावरण का साक्षी बना। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। नेताओं ने पवित्र तिलक लगवाया और हजारों श्रद्धालुओं के साथ भक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष और शिव भजनों से गूंज उठा।

सनातन परंपराओं को प्रोत्साहित करने और लोगों के आध्यात्मिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत और भगवान शिव को समर्पित पूजा के माध्यम से एकजुट करता है। इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

Arvind Kejriwal News: बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें? दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल को नोटिस
Delhi High Court: नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। यह मामला ईडी के समन की कथित अवहेलना से जुड़ा हुआ है। अदालत ने अगली सुनवाई जुलाई माह में निर्धारित की है। ईडी ने अपनी याचिका में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जांच एजेंसी द्वारा विभिन्न तिथियों पर भेजे गए समनों का पालन नहीं किया। एजेंसी का तर्क है कि सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की अनदेखी व्यवस्था और कानून की मर्यादा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। Arvind Kejriwal

इससे पहले, राउज एवेन्यू न्यायालय ने इस प्रकरण में केजरीवाल को राहत देते हुए उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया था। न्यायालय का मत था कि उपलब्ध साक्ष्य अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। यह निर्णय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल द्वारा दिया गया था। इसी आदेश को ईडी ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। ईडी का यह भी कहना है कि कई अवसर दिए जाने के बावजूद केजरीवाल जांच में सम्मिलित नहीं हुए और उन्होंने उपस्थिति से बचने के लिए विभिन्न कारण प्रस्तुत किए। एजेंसी ने इसे गंभीर विषय बताते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है।

इसी बीच, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जुड़े एक अन्य मामले में अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया के विरुद्ध भी सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने कुछ पक्षकारों द्वारा उत्तर प्रस्तुत न किए जाने पर सुनवाई को 4 मई तक स्थगित कर दिया। न्यायालय ने निर्देश दिया कि शेष पक्षकार निर्धारित समय में अपना पक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आगामी सुनवाई में मामले की विस्तृत समीक्षा की जा सके। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि ट्रायल कोर्ट का अभिलेख मंगाकर अगली सुनवाई से नियमित कार्यवाही आरंभ की जाएगी। Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
मोहाली (सच कहूँ/साहिबजादा अजीत सिंह नगर)। Mohali News: मोहाली में तीन दिन चलने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 की आज धमाकेदार शुरुआत हुई। सम्मेलन के पहले दिन दिग्गज उद्योगपतियों ने 10,000 करोड़ रुपए का निवेश के वादे करते हुए राज्य में कारोबार और बढ़ाने का ऐलान भी किया। निवेशकों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब सरकार उद्योग को हर तरह की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि कारोबार-अनुकूल माहौल के कारण महज चार सालों में पंजाब में एक लाख 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है। Punjab News

औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़े सुधारों का विस्तार से जिक्र करते हुए ‘आप’ सुप्रीमो ने बताया कि कैसे भगवंत सिंह मान सरकार ने 45 दिनों की सिंगल-विंडो क्लीयरेंस प्रणाली शुरू की है और मानव संसाधन, औद्योगिक विकास तथा युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा करने पर केंद्रित कारोबार-अनुकूल ईको-सिस्टम सृजित कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन आर्थिक विकास, रोजगार तथा औद्योगिक विस्तार के नए पड़ाव की शुरुआत है, क्योंकि राज्य खुद को तेजी से मंजूरियों, उद्योग-अनुकूल नीतियों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और हुनरमंद मानव शक्ति पर केंद्रित करके सबसे प्राथमिक निवेश स्थान के रूप में पेश कर रहा है।

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य के औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा देते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब में निवेश करने के लिए मोहरी उद्योगों को लाया है। यह बहुत गर्व और तसल्ली वाली बात है कि प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 के पहले दिन ही पंजाब ने 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्राप्त किए हैं। एच.एम.ई.एल., टाटा स्टील, जे.एस.डब्ल्यू, ट्राइडेंट ग्रुप, हीरो इंडस्ट्रीज और उद्योग जगत के कई अन्य उद्योपतियों ने राज्य में पहले से चल रहे कारोबार का विस्तार करने और नए प्रोजेक्ट लगाने की योजनाओं का ऐलान किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाबी अपने उद्यमी स्वभाव, नई सोच और हर समस्या का हल निकाल लेने वाली भावना के लिए जाने जाते हैं। आपको शायद ही कोई पंजाबी भीख मांगता मिलेगा क्योंकि हमारे लोग सख्त मेहनत में विश्वास रखते हैं और वे ऐसे स्वभाव के मालिक हैं कि सबसे मुश्किल समय में भी हार मानने की बजाय सफल होते हैं। पंजाबी समर्पण भावना, वचनबद्धता और सख्त मेहनत से दिन में 20 घंटे काम कर सकते हैं। दुनिया भर में यह निराला गुण पंजाबियों में ही है।”

पंजाबियों की विश्वव्यापी पहचान का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाबी एक जुझारू कौम है जो दलेर और उद्यमी हैं। उन्होंने दुनिया के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। जब भी दुनिया में कहीं कोई दुखांत आता है, तो उस वक्त जरूरतमंदों तक लंगर पहुंचाने के लिए पंजाबी सबसे पहले पहुंचता है और पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी की सेवा और मानवता की शिक्षाओं के संदेश की पालना करता है। पंजाब को अमीर संस्कृति, उपजाऊ धरती और भाईचारे की साझेदारी की बख्शिश प्राप्त है। पंजाब की उपजाऊ धरती पर सब कुछ उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी जड़ नहीं पकड़ सकता। श्री गुरु नानक देव जी और महान सिख गुरुओं के संदेश की पालना करते हुए हर पंजाबी सरबत दे भले और चढ़दी कला के लिए अरदास करता है। साल 2022 से जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली है, पंजाब ने बिजली, स्वास्थ्य, रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में शानदार तरक्की देखी है।”

शिक्षा सुधारों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आगे कहा, “आज पंजाब के युवा यूपीएससी, जेईई, नीट और आईआईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को काफी मजबूत किया है। पंजाब के 30 स्कूल प्रिंसिपल इस समय सिंगापुर में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण ले रहे हैं ताकि उनकी विशेषज्ञता राज्य भर के अध्यापकों और विद्यार्थियों को और लाभ पहुंचा सके। पंजाब में इस समय मोहाली, हलवारा, अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट और आदमपुर में हवाई अड्डे कार्यशील हैं। इसके साथ ही राज्य में सड़की बुनियादी ढांचा भी तेजी से विकसित हो रहा है। मैं उद्योगों को पंजाब में आने, निवेश करने और काम करने का सादा देता हूं ताकि हम एकजुट होकर प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बना सकें।” Punjab News

पंजाब के स्थानीय उद्योग की सफल कहानियों के उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा, “पंजाब आधारित उद्यम जैसे सोनालिका, प्रीत ट्रैक्टर, ड्यूक, मोंटी कार्लो और कई अन्य स्थानीय उद्यमियों की प्रेरणादायक उदाहरण हैं। पंजाब के दरवाजे सभी निवेशकों के लिए खुले हैं और हम आंखें बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। हमारी नीतियां लचीली हैं और उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई हैं। मैं आप सभी को यहां निवेश करने, पंजाबियों के लिए नौकरियां पैदा करने और पंजाब को सफलता की नई कहानी लिखने में मदद करने की अपील करता हूं। पंजाब सरकार हुनर शिक्षा और प्रशिक्षण को उद्योग की जरूरतों से जोड़ रही है ताकि पंजाब में हुनरमंद मानव शक्ति का मजबूत पूल बनाया जा सके। उद्योग को जो भी मानव शक्ति चाहिए, सरकार यह यकीन बनाएगी कि युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण मिले। इससे रोजगार के मौके पैदा होंगे और राज्य में आर्थिक विकास तेज होगा।”

देश-विदेश से पहुंचे कारोबारियों का स्वागत करते हुए भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मैं गुरुओं, संतों-महापुरुषों और पीरों की धरती पर सभी कारोबारियों का स्वागत करता हूं। हमें आज हमारे बीच ऐसी ऊंची शख्सियतों का मान हासिल है। पंजाब, देश के सबसे अनुकूल निवेश स्थानों में से एक है और हम निवेशकों को सुविधा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारा दृष्टिकोण पंजाब को मोहरी औद्योगिक हब बनाने के लिए सरकार और उद्योग के बीच मजबूत भागीदारी बनाना है।”

उद्यमियों से अपील करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “उद्यमी हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और वे उन अवसरों का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्हें पंजाब और भारत के युवा हासिल करना चाहते हैं। चाहे हम सार्वजनिक, निजी या गैर-लाभकारी क्षेत्रों में काम करते हों, हममें से प्रत्येक की जिम्मेदारी है कि हम अपने देश, समाज और परिवारों के लिए अपनी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करें। यह सम्मेलन केवल समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बारे में नहीं है, बल्कि ज्ञान साझा करने, विचार-विमर्श करने और एक-दूसरे से सीखने के बारे में भी है।”

भविष्य के दृष्टिकोण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने ऐसा रास्ता चुना है जो आर्थिक विकास को तेज़ कर पंजाब के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा। उन्होंने कहा, “मैंने देखा है कि पंजाब की युवा पीढ़ी जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहती है। वे स्वभाव से ऐसे हैं जो अलग-थलग रहकर नहीं रह सकते। मुझे पूरा विश्वास है कि परमात्मा ने मुझे पंजाब का नेतृत्व करने का यह अवसर इसलिए दिया है ताकि हम अपने लोगों के जीवन में सार्थक परिवर्तन ला सकें।”

नवाचार और प्रौद्योगिकी को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब अब नवाचार और तकनीक से प्रेरित उद्यमिता की नई संस्कृति की ओर परिवर्तन के दौर में है। राज्य के युवा नए विचारों और नवाचारों के साथ सामने आ रहे हैं और उनका समर्थन करना हमारी जिम्मेदारी है। हम इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, उत्कृष्ट संपर्क व्यवस्था, प्रमुख शैक्षणिक संस्थान और सहायक सरकारी नीतियां मिलकर पंजाब को वैश्विक स्तर पर सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में से एक बनाती हैं।”

उद्योगपतियों का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं पंजाब की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए सभी व्यापारिक नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। हमारी सरकार पंजाब को दुनिया के प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार द्वारा कराई गई ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में पंजाब शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है। पंजाब सरकार के एकीकृत नियामक ‘इनवेस्ट पंजाब’ को भारत सरकार द्वारा शीर्ष प्रदर्शन करने वाली निवेश प्रोत्साहन एजेंसियों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।”

सुशासन की कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पंजाब के लिए समग्र आर्थिक और वित्तीय सफलता चाहती है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे विकास के स्तंभ सुशासन, डिजिटलीकरण, निर्णायक नेतृत्व, पारदर्शिता और संवेदनशीलता हैं। पंजाब की समृद्ध विरासत और संस्कृति के साथ ये सभी तत्व मिलकर दुनिया भर के निवेशकों के लिए यहां तेज़ी से विकास करने का अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं। मैं उद्योग जगत के सभी नेताओं का पंजाब में निवेश करने के लिए स्वागत करता हूं। दुनिया इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है, लेकिन हमें यह मानना चाहिए कि हममें से प्रत्येक के पास सकारात्मक योगदान देने की क्षमता है और यही इस सम्मेलन का उद्देश्य है।”

अपने संबोधन का समापन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। पंजाब शायद दुनिया का एकमात्र ऐसा प्रदेश है जिसके लोगों की मौजूदगी दुनिया भर में है, क्योंकि पंजाबी जहां भी जाते हैं, ऊंचाइयों को छूते हैं। पंजाबी कड़ी मेहनत करने और सफल होने की अद्भुत भावना रखते हैं। वे जहां भी जाते हैं, अपनी पहचान छोड़ते हैं। पंजाब का अर्थ है कारोबार और मैं उद्योग जगत के नेताओं को आमंत्रित करता हूं कि वे एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए सरकार के साथ हाथ मिलाएं।”

इस दौरान ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पंजाब गुरुओं और पीरों-पैगंबरों की धरती है, जिन्होंने ऐसे संदेश दिए जो सदियों से न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश और दुनिया को प्रेरित करते रहे हैं। पंजाब मेहनती लोगों की भूमि है। जब भी देश को अनाज का संकट आया, पंजाब के मेहनती किसानों ने अपनी मेहनत से यह सुनिश्चित किया कि देश को भोजन मिले और देश का पेट भरे।”

उन्होंने कहा, “पंजाब देशभक्तों की भूमि भी है। आज़ादी के संघर्ष में पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए और आज भी आपको हमारी सशस्त्र सेनाओं में सेवा करने वाले सबसे अधिक पंजाबी मिलेंगे। पंजाब उद्यमियों और व्यापारियों की भूमि भी है। उद्यमिता की भावना पंजाबियों के खून में दौड़ती है। मज़ाक में यह भी कहा जाता है कि यदि एक दिन इंसान चांद पर रहने लगे तो वहां सबसे पहले ‘पंजाबी ढाबा’ खुलेगा।” Punjab News

पंजाब की आर्थिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “साल 1980 के दशक में एक समय ऐसा था जब प्रति व्यक्ति आय के मामले में पंजाब देश में पहले स्थान पर था। आर्थिक रूप से पंजाब पूरे देश में सबसे विकसित और प्रगतिशील राज्य था। लेकिन पिछले 40 वर्षों में पंजाब धीरे-धीरे 18वें स्थान पर पहुंच गया। जब हमने 2022 में सरकार की जिम्मेदारी संभाली, उस समय माहौल काफी निराशाजनक था और उद्योग पंजाब से पलायन कर रहा था। उद्योग मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। पंजाब की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी और राज्य भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। उसी परिस्थिति में हमने पंजाब की कमान संभाली।”

अपनी पार्टी द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं आम आदमी पार्टी को केवल एक पार्टी या एक राजनीतिक शुरुआत नहीं मानता, बल्कि उद्योग की भाषा में यह एक ‘यूनिकॉर्न’ है। आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ वर्षों में जो प्रगति की है, वह अद्भुत है। इसे केवल 10 से 12 साल हुए हैं और इतने कम समय में आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आम आदमी पार्टी युवाओं और शिक्षित लोगों की पार्टी है। हमारी पार्टी में आपको आईआईटी इंजीनियर, आईआईएम मैनेजर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, ऑक्सफोर्ड से पढ़े-लिखे लोग, वकील और पत्रकार मिलेंगे। इसलिए जब भी कोई समस्या आती है, हम उसका वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करने की कोशिश करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब हमने पंजाब में सरकार की बागडोर संभाली और हर तरफ निराशा का माहौल देखा, तो हमने यह समझने की कोशिश की कि वे देश जो कभी भारत से पीछे थे, आज इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ गए। उदाहरण के तौर पर साउथ कोरिया , जापान , जर्मनी , सिंगापुर और चाइना को ही ले लीजिए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान और जर्मनी पूरी तरह तबाह हो गए थे, फिर भी आज वे दुनिया के सबसे विकसित देशों में शामिल हैं। जब सिंगापुर आज़ाद हुआ था, तब उसके पास लगभग कुछ भी नहीं था और उसकी हालत बहुत खराब थी। उस समय सिंगापुर हमसे बहुत पीछे था, लेकिन आज वह दुनिया में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में शामिल है। कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया की स्थिति भी बहुत भयावह थी, लेकिन आज वह भी दुनिया के सबसे विकसित देशों में गिना जाता है। कुछ दशक पहले चीन भारत से बहुत पीछे था, लेकिन आज चीन दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बन गया है।”

इन उदाहरणों से मिले सबकों का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन देशों के अध्ययन से दो महत्वपूर्ण बातें सामने आईं, जिनसे हमने प्रेरणा ली। पहली यह कि उन्होंने अपने उद्योगपतियों के साथ बैठकर चर्चा की कि बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। उनसे पूछा गया कि उद्योगों की क्या जरूरतें हैं, लोगों को क्या चाहिए और कारोबार करने वालों को क्या सुविधाएँ चाहिए। यदि 4 या 5 प्रतिशत से कहीं अधिक तेज़ औद्योगिक विकास चाहिए, तो उसके लिए क्या कदम उठाने होंगे। दूसरा महत्वपूर्ण काम जो उन्होंने किया, वह था अपनी मानव पूंजी में निवेश करना। इन दो बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हमने भी उसी रास्ते पर चलने का फैसला किया।

उद्योगों के साथ हुए संवाद के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो से तीन वर्षों में उन्होंने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब का दौरा किया और उद्योगपतियों, व्यापारियों तथा कारोबारियों के साथ कई बैठकें कीं। इन बैठकों में उनसे उनकी जरूरतों के बारे में जाना गया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने एयर-कंडीशंड कमरों में बैठकर यह सोचें कि हमें सब कुछ पता है, तो यह सही नहीं है। हमें टेक्सटाइल उद्योग कैसे काम करता है, आतिथ्य उद्योग कैसे चलता है या रियल एस्टेट क्षेत्र को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है—इस बारे में पूरी जानकारी नहीं हो सकती। उद्योगों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और उन्हें क्या चाहिए, यह केवल उनसे सुनकर ही समझा जा सकता है।

‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन सभी बैठकों के बाद एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आया। हमें पता चला कि उद्योगपति और व्यापारी सरकारी दखलअंदाजी से बेहद परेशान थे। सभी की केवल एक ही मांग थी कि सरकार हस्तक्षेप बंद करे और उन्हें स्वतंत्र रूप से अपना काम करने तथा अपने कारोबार को चलाने दिया जाए। कारोबारियों को सरकारी विभागों, अनुमतियों, जुर्मानों, धमकियों और निरीक्षणों जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। सभी व्यापारी और उद्यमी इस व्यवस्था में फंसे हुए थे। इसलिए इन बैठकों से प्रेरणा लेकर हमने कई बड़े सुधार किए।

उन्होंने कहा कि पहला कदम पिछले साल जून में “फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल” शुरू करना था। यदि आप नया उद्योग स्थापित करना चाहते हैं या मौजूदा उद्योग का विस्तार करना चाहते हैं, तो आपको सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 45 दिनों के भीतर मंजूरी मिल जाएगी। आपको केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी से मिलने या कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। यदि 45 दिनों के भीतर मंजूरी नहीं दी जाती है, तो 46वें दिन सॉफ्टवेयर अपने आप सभी मंजूरियां दे देता है। आपको सभी विभागों से स्वतः ‘डीम्ड अप्रूवल’ मिल जाता है और कहीं जाने की जरूरत नहीं रहती।

उन्होंने कहा कि हर कोई सिंगल विंडो सिस्टम होने का दावा करता है, लेकिन वास्तविकता कुछ और होती है। हालांकि पंजाब में स्थिति अलग है और यहां उद्योगों के लिए पूरी तरह अनुकूल माहौल बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं इसकी निगरानी करते हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा व्यक्तिगत रूप से हर प्रस्ताव की समीक्षा करते हैं। कोई भी प्रस्ताव 45 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहता। चाहे उद्योग बड़ा हो या छोटा—45 दिनों के भीतर मंजूरी की गारंटी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में इस समय सीमा को 10 या 15 दिनों तक भी कम किया जा सकेगा।

नई प्रणाली की तुलना पहले की व्यवस्था से करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार से पहले ऐसा समय था जब तक किसी मंत्री या अधिकारी को पैसे या लाभ की पेशकश नहीं की जाती थी, तब तक मंजूरी नहीं मिलती थी। कई मामलों में महीनों और कभी-कभी वर्षों तक इंतजार करना पड़ता था। यदि कोई उद्योग स्थापित करना चाहता था, तो उसे सिफारिशें करवानी पड़ती थीं और रिश्वत देनी पड़ती थी, लेकिन फिर भी काम नहीं होता था। अब ऐसा नहीं है। अब केवल आवेदन करना होता है और 45 दिनों के भीतर सभी मंजूरियां मिल जाती हैं।

छोटे कारोबारों के लिए राहत उपायों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए भी एक बड़ा कदम उठाया गया है। यदि आपका निवेश 15 करोड़ रुपये तक है, तो आपको किसी भी प्रकार की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है। आपको 45 दिन तक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। आप केवल आवेदन करें और 5 दिनों के भीतर आपको स्वीकृति पत्र मिल जाएगा। सरकार उद्यमी से हलफनामे के रूप में स्व-प्रमाणन लेती है। उन्होंने कहा कि ऐसा सिस्टम, जो स्वतः ‘डीम्ड अप्रूवल’ प्रदान करता है, देश में कहीं और मौजूद नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कदम की सफलता के बाद हमने मानव पूंजी में निवेश करना शुरू कर दिया, क्योंकि अगर आपके पास पढ़े-लिखे, स्वस्थ लोग नहीं हैं, तो उद्योग कौन चलाएगा और उद्योग कैसे काम करेंगे। जब हमने दूसरे देशों का अध्ययन किया तो हमने पाया कि जापान, जर्मनी और सिंगापुर ने स्वास्थ्य और शिक्षा में सबसे अधिक निवेश किया है। मैंने ली कुआन यू की किताब पढ़ी है और इन सभी देशों ने इन क्षेत्रों में भारी निवेश किया है। हमने पहले दिल्ली में भी ऐसा ही किया था और अब हमने पंजाब में निवेश करना शुरू कर दिया है। आज मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों का अध्ययन किया। जब हमने सत्ता संभाली तो पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में 18वें स्थान पर था और केंद्र के सर्वेक्षण के अनुसार, पंजाब पिछले साल शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में अव्वल होकर उभरा। सिर्फ तीन सालों में हम शिक्षा में पहले स्थान पर पहुंच गए।

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों के परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, “आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे, जिन्हें पहले यह भी नहीं पता था कि जीईई क्या है या नीट क्या है और ये परीक्षाओं से परिचित नहीं थे, ने शानदार परिणाम प्राप्त करने शुरू कर दिए हैं। पिछले साल, सरकारी स्कूलों के 300 विद्यार्थियों ने जीईई परीक्षा पास की और 800 विद्यार्थियों ने नीट पास की। आज हमारे सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड, सिंगापुर और कनाडा भेजा जा रहा है। बच्चों के लिए एक बहुत ही सकारात्मक माहौल विकसित किया गया है जहाँ बच्चे भी महसूस करते हैं कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।”

स्वास्थ्य सुधारों के बारे में बोलते हुए, अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पहले अगर किसी गरीब परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाता था तो यह अक्सर त्रासदी का कारण बनता था। किसान आत्महत्याओं का एक बड़ा कारण किसी परिवारिक सदस्य का बीमार होना था, क्योंकि जब कोई बीमार हो जाता था तो उसे कर्ज लेना पड़ता था और जब वे उन कर्जों को वापस नहीं कर पाते थे तो वे आत्महत्या कर लेते थे। अब अगर कोई बीमार हो जाता है तो उसे ऐसे कठोर कदम उठाने की जरूरत नहीं है। अब सरकारी अस्पतालों में काफी सुधार किया गया है। सूबे की सरकार की नई 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत, सूबे के बड़े अस्पताल भी गरीब किसानों और गरीब मजदूरों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान करते हैं। ऐसा सर्वांगीण स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा बीमा शायद ही कहीं और देखा जाता है।”

इन सुधारों को निवेश से जोड़ते हुए उन्होंने कहा, “इन सभी प्रयासों के स्पष्ट परिणाम सामने आने लगे हैं। पिछले चार सालों में पंजाब में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। मैं समझौतों के बारे में बात नहीं कर रहा हूँ। मैं 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेशों के बारे में बात कर रहा हूँ जो पहले ही शुरू हो चुके हैं। जमीन खरीदी जा चुकी है और जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। इन निवेशों से हमारे नौजवानों के लिए 5.5 लाख नौकरियाँ पैदा होंगी।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश एक महान राष्ट्र है और इसकी सभ्यता बहुत प्राचीन है। परमात्मा ने इस देश को सब कुछ दिया है। जब परमात्मा ने धरती बनाई तो उसने ‘भारतवर्ष’ को सबसे समृद्ध और सुंदर धरती बनाया। हमारे पास पहाड़, नदियाँ, औषधीय जड़ी-बूटियाँ, खनिज, लोहा, कोयला और अन्य असंख्य संसाधन हैं। परमात्मा ने हमें इन सभी तोहफों से नवाजा है। जब परमात्मा ने मनुष्यों को बनाया, तो उन्होंने भारत में सबसे बुद्धिमान लोग पैदा किए। हम दुनिया में जहाँ भी जाते हैं, हम खुद को उत्कृष्ट साबित करते हैं। दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के सीईओ में से बहुत सारे भारतीय हैं। माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट, आईबीएम, एडोब, चैनल, नोवार्टिस और पालो ऑल्टो के सीईओ भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे बेहद दुख होता है जब हम चीन से खिलौने आयात करते हैं। हम प्लास्टिक की बाल्टियाँ, स्टेशनरी से लेकर प्लास्टिक के डिब्बे भी जिनमें हम अपनी रसोई में मसाले रखते हैं, चीन से आयात किए जाते हैं। हम एलईडी बल्ब, सजावटी लाइटें, इलेक्ट्रिक केतलियाँ, तारें, मोबाइल फोन चार्जर, अलार्म घड़ियाँ, प्लास्टिक के खिलौने और बैटरी से चलने वाले खिलौने भी आयात करते हैं। दीवाली के दौरान हम लक्ष्मी और गणेश मूर्तियों की पूजा करते हैं, वे भी आयात की जाती हैं। इन वस्तुओं की सूची बहुत लंबी है, जिनमें कुंभकरण, रावण और मेघनाथ की मूर्तियाँ भी शामिल हैं। क्या हम ये खुद नहीं बना सकते? किसी ने मुझे बताया कि चीनी उत्पाद सस्ते हैं, लेकिन हम खुद सस्ते उत्पाद क्यों नहीं बना सकते? पंजाबियों को मौका दो और वे चीन से सस्ते उत्पाद तैयार करेंगे और उन्हें निर्यात भी करेंगे।”

‘आप’ सुप्रीमो ने कहा कि पिछले 75 सालों में हमारे देश की सरकारों ने हमारे लोगों के हुनर पर भरोसा नहीं किया। लेकिन हमारे सिस्टम इतने कमजोर हो गए हैं कि वे किसी को कुछ भी करने नहीं देते। हमें मौके दिए जाने चाहिए। भारत को नंबर वन बनना चाहिए और हमें चीन को पछाड़ना चाहिए। यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर अभिनीत ‘तेजाब’ नामक एक फिल्म थी। इसमें एक गीत था जिसमें कहा गया था कि आम विरोधियों को हराने का कोई मतलब नहीं है, अगर तुम सच में खुद को साबित करना चाहते हो तो दारा सिंह को हराओ। हमें बताओ कि तुम्हें चीन को हराने के लिए क्या चाहिए और हम तुम्हें पंजाब में वह सब चीजें प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पूरी पंजाब सरकार और मैं तुम्हारे साथ खड़े हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरा खून खौल जाता है जब मैं देखता हूँ कि आजादी के 75 सालों बाद भी हम चीन से प्लास्टिक की बाल्टियाँ और फोन चार्जर आयात करते हैं। हम अपनी लक्ष्मी और गणेश मूर्तियाँ नहीं बना सकते। यह मुद्दा देशभक्ति से संबंधित है। तुम्हें देश के लिए यह करना चाहिए। हमें बताओ कि तुम्हें क्या चाहिए और चीन को निर्यात करना शुरू करो। तुम्हें जिस भी माहौल की जरूरत है, वह हम प्रदान करेंगे। यह कोई खोखला वादा नहीं है। तुमने पहले ही देखा होगा कि पिछले चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया गया है। मैं यह वादा सभी उद्योगों से कर रहा हूँ। हमें बताओ कि तुम्हें क्या चाहिए तो हम तुम्हें हर जरूरी चीज प्रदान करेंगे।”

उन्होंने कहा, “आप लीडरशिप, खासकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, एक बहुत ही लोकप्रिय लोक नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे लोगों में रहते हैं और तुम उन्हें किसी भी समय मिल सकते हो। मुझे नहीं लगता कि तुम्हें ऐसा मुख्यमंत्री दोबारा मिलेगा। मंत्री संजीव अरोड़ा ने सचमुच उद्योगपतियों का दिल जीत लिया है। कल एक उद्योगपति मेरे पास आया और उसने कहा कि वह समय सूबे के विकास में लगे रहते हैं और कोई नहीं जानता कि वे कब सोते हैं। जब हम पहले अलग-अलग जगहों पर उद्योगपतियों के साथ बैठकें करते थे, तो हमें उद्योगपतियों और व्यापारियों से बहुत सारी नकारात्मक बातें सुननी पड़ती थीं। लोगों ने उन्हें दरपेश मुश्किलों और सरकारी दफ्तरों में बार-बार चक्कर लगाने के बारे में शिकायत की। उस समय माहौल नकारात्मकता से भरा हुआ था। लेकिन कल रात उद्योगपतियों के साथ रात के खाने के दौरान जहाँ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और मैं मौजूद थे, माहौल बहुत सकारात्मक बना हुआ था। बहुत सारे लोगों ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसी सरकार नहीं देखी जो उद्योग के प्रति इतनी सकारात्मक हो।” Punjab News

सूबे में हुई प्रगति के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “किसी भी सूबे या देश की प्रगति के लिए तीन या चार साल का समय बहुत कम होता है। लेकिन अगर चार सालों में हम हवा की दिशा बदलने और पंजाब के बारे में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाने में कामयाब हो गए हैं तो मेरा मानना है कि यह पंजाब सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।”

यह भी पढ़ें:– ‘रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे तेज और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं’: आकाश चोपड़ा

Aam Aadmi Party: भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने एक साजिश के तहत ‘‘आप’’ को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी है। इसलिए आरडीएफ, जीएसटी समेत पंजाबियों के हक का करोड़ों रुपए रोककर बैठी है। हम देश से नफ़रत और झूठ की राजनीति को ख़त्म करने आए हैं और उस तरफ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। New Delhi

जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब भी आम आदमी पार्टी पर कोई मुसीबत आती है, तो वह दोगुनी-चौगुनी ताकत से उभरती है। भगवान हमें हमेशा उसी नीम के पेड़ के नीचे, इसी जंतर-मंतर पर ले आते हैं, जो आम आदमी पार्टी का जन्म स्थान है। यह कार्यक्रम पहले से ही तय था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि जज साहब का यह ऐतिहासिक फैसला इतनी जल्दी आ जाएगा। आज पूरे देश को यह बताने का मौका मिला है कि सच हमेशा सच ही होता है।

भगवंत मान ने कहा कि सच बोलने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसे एक बार बोलकर दोबारा याद नहीं रखना पड़ता, जबकि झूठ बोलने वालों को हमेशा याद रखना पड़ता है कि पिछली बार क्या कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन बाद में उन्हें ही इसे लागू करना पड़ा। पहले वे तेल की बढ़ती कीमतों पर बोलते थे, लेकिन अब जब कीमतें उससे भी ज्यादा बढ़ गई हैं, तो वे इसे मास्टर स्ट्रोक कहते हैं। आम आदमी पार्टी देश की राजनीति को बदलने और उसमें ईमानदारी भरने आई है। अरविंद केजरीवाल ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों को मजबूर कर दिया है कि वे नफरत और धर्म की बातों के बजाय अपने घोषणापत्र में स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात लिखें।

भगवंत मान ने बताया कि कैसे निजी अस्पताल वालों ने प्रधानमंत्री से शिकायत की होगी कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और अच्छा इलाज होने के कारण उनका धंधा ठप हो गया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। इसी तरह, निजी स्कूल वालों ने शिकायत की होगी कि बच्चे सरकारी स्कूलों में जा रहे हैं और वे अब पार्टी को चंदा नहीं दे पाएंगे, तो प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। जब देखा गया कि मुफ्त बिजली, मुफ्त दवाइयां, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, बजट 30 करोड़ से बढ़कर 60 हजार करोड़ हो गया और इस कारण चुनाव में जीतना मुश्किल हो जाएगा, तो कोई झूठा मामला ढूंढकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम को ही अंदर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सजा शायद उतनी कड़ी नहीं होती, लेकिन अदालतों के चक्कर काटना ही असल सजा होती है। New Delhi

भगवंत मान ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि जब पार्टी के शीर्ष पांच नेता और पूरा थिंक टैंक जेल में था, तब जालंधर का उपचुनाव आ गया था। फैसला लेने वाली कोई अथॉरिटी बाहर नहीं थी। ऐसे में हमने अपनी बैकअप टीम के साथ मिलकर काम चलाया। जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान मिले मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने हमें हिम्मत दी थी कि भगवान साथ देगा, लोगों के दरवाजे खटखटाओ। इसके बाद हमने जालंधर उपचुनाव और दूसरी सांसद सीट भी बड़े अंतर से जीती, जिससे हमारा हौसला और बढ़ा।

भगवंत मान ने बताया कि जब मैं जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए जाता था, तब भी अरविंद केजरीवाल केवल पंजाब और वहां के लोगों का हाल पूछते थे। वे पूछते थे कि लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है या नहीं, खेतों के लिए पानी का काम चल रहा है या नहीं और क्या कोई दिक्कत तो नहीं है? वे हमेशा यही निर्देश देते थे कि जो भी भ्रष्टाचार करे, जिसकी भी रिपोर्ट आए, उसे अंदर कर दो, क्योंकि हमें देश को सुधारना है।

भगवंत मान ने आगे कहा कि क्रांतिकारियों के लिए जेल घी की तरह काम करती है। उन्होंने शहीद भगत सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि जब असेंबली में बम फेंकने की योजना बनी थी, तब सूची में उनका नाम नहीं था। भगत सिंह ने अपना नाम खुद सूची में जोड़ा था। इस पर चंद्रशेखर आजाद (नौजवान भारत सभा के प्रमुख) ने उन्हें चेतावनी दी थी कि सांडर्स की हत्या के मामले में उन्हें लाहौर ले जाकर फांसी दे दी जाएगी। लेकिन भगत सिंह ने तर्क दिया कि पार्टी की लहर थोड़ी धीमी पड़ गई है और उसे उभारने की जरूरत है। भगत सिंह ने कहा था कि बम फेंकने वालों में केवल वे ही अंग्रेजी बोल सकते हैं, इसलिए वे अपना मुकदमा खुद लड़ेंगे और अदालत में मीडिया को बुलाएंगे, जिससे उनकी बात पूरे देश में जाएगी और पार्टी को ताकत मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि ठीक वैसा ही हुआ और पूरे देश में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम की धूम मच गई।

भगवंत मान ने इस ऐतिहासिक प्रसंग को वर्तमान से जोड़ते हुए कहा कि आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी जेल से यही संदेश दिया था कि झुकना नहीं है। आम आदमी पार्टी अब और बड़ी होकर निकलेगी। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि जब अदालत का फैसला आया, तो लोग मुझे बधाई देते हुए कह रहे हैं कि अब आम आदमी पार्टी को कोई नहीं रोक सकता, जैसे दरिया अपना रास्ता खुद बनाता है, उस पर कोई रोक नहीं लगा सकता।

भगवंत मान ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संदेश दिया कि वे देश की गद्दी पर बैठे किरायेदार हैं, यह देश उनका निजी मकान नहीं है। इस देश की मिट्टी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा और अशफाक उल्ला खान जैसों का खून शामिल है, यह किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है।

भगवंत मान ने पंजाब के साथ केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की आजादी में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं, लेकिन आज केंद्र सरकार पंजाब का 8000 करोड़ रुपए का आरडीएफ रोक लेती है और जीएसटी का पैसा नहीं देती। पंजाब में आई ऐतिहासिक बाढ़ के लिए मात्र 1600 करोड़ रुपए की घोषणा की गई, लेकिन उसमें से कुछ भी नहीं दिए गए।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पंजाब विरोधी और आम आदमी पार्टी विरोधी हो चुकी है। उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से इतना डर लगने लगा है कि सपने में भी आम आदमी पार्टी और झाड़ू नजर आता होगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर केंद्र सरकार का बस चले तो वे राष्ट्रगान से भी पंजाब शब्द निकाल कर उसे ‘यूपी सिंध गुजरात मराठा’ कर दें।

सीमाओं की सुरक्षा और देश के लिए पंजाब के योगदान को याद करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जब भी दुश्मन की पहली गोली आती है, तो सरहदों पर पंजाबियों के सीने ही तने होते हैं। जब देश में अनाज की कमी हुई, तो पंजाबियों ने अपनी मिट्टी से सोना (हरित क्रांति) उगाकर देश के भंडार भर दिए। जब देश को आजादी की जरूरत थी, तब भी पंजाबियों ने 90 फीसदी कुर्बानियां दीं। भगवंत मान ने याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी का पौधा लगा था, तब भी सबसे पहले चार हरे पत्ते (सांसद) पंजाबियों ने ही दिए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब भारी बहुमत (सेंचुरी) के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर हमें तोहफा देगा।

विरोधी दलों पर कटाक्ष करते हुए भगवंत मान ने एक शेर सुनाया, ष्झूठों ने झूठों से कहा कि सच बोलो, घर के अंदर झूठों की मंडी है, दरवाजे पर लिखा है सच बोलो। गंगा मैया, डूबने वाले सभी अपने थे, यह कश्ती में छेद किसने किया है? सच बोलो।ष् उन्होंने कहा कि सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन सच का सूरज कभी छुपता नहीं है।

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी टीम को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पंजाब हमेशा एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कहीं भी आफत आए, चाहे तुर्की में भूकंप हो, श्रीलंका में सुनामी या नेपाल में बाढ़, रेड क्रॉस की टीम पहुंचे न पहुंचे, लेकिन पंजाबियों और गुरु नानक देव जी का लंगर सबसे पहले शुरू हो जाता है। पंजाबी सरबत दा भला (सबका भला) मांगने और कुर्बानियां देने वाले लोग हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी याद किया और सच के साथ खड़े रहने का प्रण लिया।

यह भी पढ़ें:– Digital Excellence Award: पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड

सच की जीत हुई: भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साज़िश करने के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए: अमन अरोड़ा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को एक ज़रूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता।” उन्होंने दावा किया कि तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों का बरी होना सिर्फ़ आप की जीत नहीं है, बल्कि सच और इंसाफ़ की जीत है। उनके साथ आप के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरदीप सिंह मुंडियन भी थे।

अरोड़ा ने कहा कि इससे साबित होता है कि इंसाफ़ में देर हो सकती है, लेकिन आप सच को खत्म नहीं कर सकते। आज अदालत ने झूठ के उस पुलिंदे का पर्दाफाश कर दिया है जिसे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों के ज़रिए तैयार किया था। Chandigarh

उन्होंने कहा कि विशेष अदालत ने अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए भाजपा की बनाई बेबुनियाद और मनगढ़ंत साजिश को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। अरोड़ा ने कहा कि करीब छह महीने तक एक मौजूदा मुख्यमंत्री को उनके घर से उठाकर जेल में डाल दिया गया। मनीष सिसोदिया को करीब दो साल तक जेल में रखा गया। यह सब सिर्फ उन्हें बदनाम करने, उनके राजनीतिक वजूद को खत्म करने और उनकी बढ़ती लोकप्रियता को खत्म करने के लिए किया गया था।

अरोड़ा ने कहा कि अदालत ने न सिर्फ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दूसरों को सम्मान सहित बरी किया है, बल्कि जांच एजेंसियों पर भी कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अदालत ने साफ कहा है कि पहली नजर में कोई केस नहीं बनता। सरकार की थ्योरी सिर्फ अंदाजे से ज्यादा कुछ नहीं था। सीबीआई ने साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि अदालत ने यह भी संकेत दिया है कि इस साजिश को रचने वाले अधिकारियों खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जानी चाहिए। इसे पहले कभी नहीं हुआ, ऐसा बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार अरविंद केजरीवाल जैसे मौजूदा मुख्यमंत्री को सिर्फ़ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि भाजपा उनकी ईमानदारी और लोकप्रियता से डरी हुई थी। उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए झूठे केस में फंसाया गया।

अरोड़ा ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस देश के लोगों के कर्जदार हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक करियर को खत्म करने के लिए रची गई इस साज़िश के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। इस तरह की घटिया राजनीति ने कभी किसी को महान नहीं बनाया। कोई भी नेता विकास और जनसेवा के ज़रिए बड़ी लकीर खींचकर महान नहीं बनता, राजनीतिक विरोधियों को झूठे केस में फंसाकर नहीं। Chandigarh

अरोड़ा ने कहा कि यह सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है, सिर्फ़ मनीष सिसोदिया की जीत नहीं है, सिर्फ़ आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है, यह सच्चाई की जीत है। भगवान ने न्याय किया है। सच्चाई को कभी मिटाया नहीं जा सकता।

अमन अरोड़ा ने दोहराया कि भाजपा को राजनीतिक बदले की भावना से सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने और देश में शिक्षा क्रांति लाने वाले नेताओं को बदनाम करने की कोशिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

आप पंजाब प्रधान ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए अपनी बात खत्म की कि बदले की राजनीति के बजाय शासन और विकास पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि झूठे केस के ज़रिए राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की कोशिश करने के बजाय, भाजपा को देश के विकास के लिए काम करना चाहिए और आम लोगों के असली मुद्दों को हल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:– Kisan Rally: खरगे-राहुल बरनाला में करेंगे किसान रैली को संबोधित

Punjab AAP News: सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत: हरजोत बैंस
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab AAP News: आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी करने के अदालत के फैसले पर कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ‘सच्चाई और ईमानदारी’ की सबसे बड़ी जीत के तौर पर दर्ज होगा।

मंत्री बैंस ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आप नेताओं को अदालत से बरी होना इस बात का सबूत है कि जांच एजेंसियों के पास कोई ठोस आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 100 करोड़ के फर्जी घोटाले का शोर मचाया, लेकिन जमीनी स्तर चव्वन्नी भी बरामद नहीं हुई। यह साफ हो गया है कि पूरा मामला सिर्फ अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए रची गई एक गंदी राजनीतिक साजिश थी। जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जो आज बुरी तरह फेल हो गई है।

केंद्र की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला करते हुए बैंस ने कहा कि केंद्र की शह पर मनीष सिसोदिया को दो साल और अरविंद केजरीवाल को छह महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया। इन लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि मनीष सिसोदिया की पत्नी एक गंभीर बीमारी से जूझ थी और अरविंद केजरीवाल शूगर के मरीज हैं। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन विरोधियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आज के अदालत के फैसले ने इन तानाशाही ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है।

मंत्री बैंस ने कहा कि पूरा देश अब समझ चुका है कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति ‘काम की राजनीति’ है। सरकारी स्कूलों की सूरत बदलना और विश्व स्तरीय अस्पताल बनाना असली ‘अपराध’ था, जिसकी सज़ा देने की कोशिश की गई, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से सच्चाई की जीत हुई। Punjab AAP News

आने वाले चुनावों को लेकर विरोधियों को चेतावनी देते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि यह फैसला आने वाले समय के लिए एक शुभ संकेत है। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जनता विरोधियों के हर जुल्म का हिसाब वोट की चोट से लेगी। उन्होंने कहा कि 2029 में अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति की कमान संभालेंगे और आप के दिल्ली-पंजाब मॉडल की तर्ज पर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

AAP Punjab: आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न
मंत्री हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, हरदीप मुंडियां और हरजोत बैंस ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘सच की जीत’ का मनाया जश्न

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। AAP Punjab: कथित शराब घोटाले के मामले में शुक्रवार को अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ इस फैसले का जश्न मनाया। जश्न के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने इस फैसले को “सच और ईमानदार राजनीति की जीत” करार दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं में हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरदीप सिंह मुंडियां और हरजोत बैंस के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को और मजबूत किया है तथा ‘आप’ की शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी का शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए और भी दृढ़ता से काम करने का संकल्प और मजबूत हुआ है। AAP Punjab

पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए इस फैसले को न सिर्फ ‘आप’ के लिए बल्कि लोकतंत्र के लिए भी गर्व की बात बताया।

यह भी पढ़ें:– Bhiwani Fire News: भिवानी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, तीन बच्चों व तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Breaking News: अरविंद केजरीवाल को लेकर आई ये बड़ी खबर!
Arvind Kejriwal Acquitted: नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित एक विशेष न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal News) और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को बड़ी राहत प्रदान की। न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा प्रस्तुत आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इंकार करते हुए दोनों नेताओं सहित अन्य आरोपितों को भी मुक्त कर दिया। Arvind Kejriwal News

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने अपने आदेश में कहा कि प्रस्तुत आरोपपत्र में अनेक प्रक्रियागत त्रुटियां और पर्याप्त साक्ष्यों का अभाव दृष्टिगोचर होता है। न्यायालय के अनुसार, आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण नहीं पाए गए, जिसके कारण आगे की कार्यवाही उचित नहीं ठहराई जा सकती। उक्त प्रकरण में दोनों नेताओं के अतिरिक्त 21 अन्य व्यक्तियों को भी राहत प्रदान की गई है।

यह मामला पूर्ववर्ती दिल्ली सरकार की उस आबकारी नीति से संबंधित है, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो इस नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही थी। न्यायालय के निर्णय के बाद राजनीतिक परिदृश्य में हलचल तेज हो गई है। संबंधित पक्षों की ओर से आगे की कानूनी रणनीति पर विचार किया जा रहा है। Arvind Kejriwal News