2022 - Sach Kahoon Hindi

अलविदा 2021 : जानें, जनवरी और फरवरी की प्रमुख घटनाएं
1 जनवरी : नई दिल्ली। पूर्वी रेलवे के जोनल महाप्रबंधक सुनीत शर्मा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ नियुक्त हुए।

नई दिल्ली: एसबीआई के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के समूह से 3269 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ पर सीबीआई ने केस दर्ज किया।

2 जनवरी : कोलकाता। बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ने पर एंजियोप्लास्टी हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन हो गया।

3 जनवरी: नई दिल्ली। भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टएट्यूट आॅफ इंडिया द्वारा निर्मित आॅक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली।

गाजियाबाद। मुरानगर में शमशान घाट परिसर में छत गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक

घायल हो गए।

5 जनवरी: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस्तीफा दिया।

6 जनवरी : यरूशलम। भारत और इजरायल ने मध्यम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

7 जनवरी : वॉशिंगटन। अमेरिका में निर्वतमान राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के हजारों समर्थकों ने कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और पुलिस से भिड़ गए, जिसमें चार लोग मारे गए।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

8 जनवरी: लाहौर। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में पाकिस्तानी आतंक रोधी अदालत ने 15 साल जेल की सजा सुनाई।

9 जनवरी: गांधीनगर। पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिण में स्थित एक इलाके में भारतीय सीमा पर घुसने पर चीनी सैनिक को हिरासत में लिया।

भंडारा। महाराष्टÑ के जिला अस्पताल में विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि 7 को सुरक्षित बचा लिया गया

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजय एयर का जेट यात्री विमान बोइंग 737-500 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 चालक दल सदस्यों सहित सभी 62 सवार मारे गए।

10 जनवरी: करनाल। कृषि कानूनों का फायदा बताने के लिए कैमला गाँव में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल की किसान महापंचायत स्थल पर आंदोलनकारी किसानों ने पंडाल और कुर्सियों को तहस-नहस कर दिया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर जिला सूचना अधिकारी पदोन्नत हुए जिला सूचना कार्यालय बरेली के चपरासी नरसिंह, फिरोजाबाद के चौकीदार दयाशंकर, मथुरा के सिनेमा आॅपरेटर कम प्रचार सहायक विनोद शर्मा और भदोही के सिनेमा आॅपरेटर कम प्रचार सहायक अनिल कुमार सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वापिस उनके मूल पदों पर भेजा।

11 जनवरी: नई दिल्ली। भारतीय नागर विमानन के इतिहास में पहली बार चार महिला पेशेवर पायलटों कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पापागरी तन्मई, कैप्टन आकांक्ष सोनावरे और कैप्टन शिवानी ने एयर इंडिया के बोइंग 777-200 एलआर विमान को सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू के बीच 13993 किमी. उड़ाकर इतिहास रचा।

12 जनवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तीन कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाई और कानूनों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया।

13 जनवरी : नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वायुसेना के लिए 83 तेज लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी।

14 जनवरी : वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन में हिंसा के मद्देनजर निर्वमान राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ प्रतिनिधि सभा ने महाभियोग प्रस्ताव पारित किया।

19 जनवरी : चेन्नई। पद्म और मैगसायसाय सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ एवं कैंसर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वी. शांता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सूरत। सड़क किनारे सो रहे राजस्थान के 13 मजदूरों सहित 15 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

20 जनवरी : जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्टÑपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्टÑपति रूप में शपथ ली।

4300 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी की आरोपी कंपनियों की मदद के लिए कथित तौर पर रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने अपने एक पुलिस उपाधीक्षक आर.के. ऋषि और निरीक्षक कपिल धनखंड को वकील सहित गिरफ्तार किया।

21 जनवरी : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार के अंक को पार इतिहास रचा।

ॅ पुणे। सीरम इंस्टीट्यू

आॅफ इंडिया मंजरी परिवार की एक इमारत में आग लगने से पाँच लोगों की मौत हो गई।

22 जनवरी : नई दिल्ली। लोकप्रिय भजन गायक नरेन्द्र चंचल (80) का अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

24 जनवरी : नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एनएम घटाटे (83) का निधन हो गया।

25 जनवरी : नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, तमिलनाडू के लोकप्रिय संगीतकार और पार्श्व गायक रहे एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत, फाइबर आॅप्टिक्स के लिए प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरेन्द्र सिंह को मरणोपरांत, कर्नाटक के प्रसिद्ध कोर्डियोलाजिस्ट बेले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान और शांति कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान, भारतीय पुरातत्वविद और हिन्दुत्व के ऐतिहासिक संशोधनवादी बीबी लाल और मूर्तिकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। इसके अलावा 10 हस्तियों को पद्म भूषण और 102 को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया।

26 जनवरी : नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिस की बीच झड़प हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। वहीं किसानों ने लाल किला परिसर में प्रवेश कर प्राचीर पर केसरिया झंडा फहराया।

27 जनवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वपात्र आरसीपी सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के नए अध्यक्ष बने।

29: नई दिल्ली। राजधानी के वीवीआईपी इलाके में शुमार अब्दुल कलाम रोड क्षेत्र इस्राइली दूतावास के पास विस्फोट हुआ।

1 फरवरी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया।

3 फरवरी : जीन्द। किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित महापंचायत का मंच टूटा। राकेश टिकैत ने कहा कि मंच भाग्यवानों के टूटते हैं।

वर्धा। महाराष्ट में वर्धा के पास उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में एक भट्टी की तपिश और उससे निकले कोयले के कणों के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर थी।

नई दिल्ली। सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया।

4 फरवरी : नई दिल्ली। भविष्य निधि खाते में जमा रकम को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। 1.23 लाख लोगों के खाते में जहां 62500 करोड़ रुपये जमा थे। वहीं सर्वाधिक योगदान देने वाले एक व्यक्ति के भविष्य निधि खाते में 103 करोड़ रुपये जमा थे।

मुंबई। महाराष्ट विधानसभा अध्यक्ष नाना एफ पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हिंसा के मामले में स्वीडन निवासी ग्रेटा थनबर्ग द्वारा ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया।

7 फरवरी : जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र स्थित नंदा देवी ग्लेशियर टूटने पर रैणी व तपोवन में भारी तबाही मची। इससे जहां ऋषि गंगा व विष्णुगाड जल विद्युत परियोजनाएं ध्वस्त हुई, वहीं 26 लोगों की मौत तथा 200 से अधिक लापता हो गए।

9 फरवरी : अभिनेता राजीव कपूर का निधन हो गया।

नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्टर दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया।

पटना। बिहार मंत्रीमंडल विस्तार में शाहनवाज हुसैन सहित भाजपा के 9 और जदयू के 7 और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया।

10 फरवरी : नई दिल्ली। गर्मी का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

12 फरवरी: नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने सदन के बीच राज्यसभा से इस्तीफा देने की घोषणा की।

14 फरवरी : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वेदश निर्मित अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक एमके-1ए सेना को सौंपा।

15 फरवरी : पुणे। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पी.बी. सावंत (90) का निधन हो गया।

16 फरवरी: नई दिल्ली। किरण बेदी को पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटाया गया। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

बेंगलुरू। प्रख्यात कानूनविद, बिहार के और झारखंड के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम. रामा जोइस (89) का निधन हो गया।

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुरनैकिन थाना क्षेत्र में बाणसागर बांध परियोजना से जुड़ी नहर में यात्री बस गिरने से 47 लोगों की मौत हो गई।

17 फरवरी : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा (73) का निधन हो गया।

ॅ नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र के विस्तार और संबंधित उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 12195 करोड़ रुपए की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया।

18 फरवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को फंसाने की ‘बड़ी साजिश’ और शीर्ष अदालत में पीठ ‘फिक्सिंग’ जैसे आरोपों की स्वत: संज्ञान से शुरु की गई जांच प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया।

चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के आॅलराउंडर क्रिस मौरिस को आईपीएल के इतिहास की सर्वाधिक कीमत 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

19 फरवरी : जोधपुर। इंडियन एयर फोर्स ने पोखरण फायरिंग रेंज में दुश्मन के टैंक उड़ाने में सबसे कारगर मानी जाने वाली मिसाइल हेलिना के लेटेस्ट वर्जन धु्रवास्त्र का सफल परीक्षण किया गया।

22 फरवरी : पुडुचेरी। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के इस्तीफे के कारण पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई। सरकार के पास 11 और विपक्ष के पास 14 विधायक थे।

24 फरवरी : नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने राष्टÑीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

25 फरवरी : नई दिल्ली। कांग्रेस सरकार गिरने के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर पुडुचेरी में राष्टÑपति शासन लागू हुआ।

दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर ‘एंटीलिया’ के निकट एक ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की 20 छड़ें रखी हुई मिलीं।

28: श्रीहरिकोटा। भारत के पीएसएलवी (धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए ब्राजील के अमजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का अंतरिक्ष केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया गया।

मुंबई। महिला की मौत से संबंधित मामले के चलते महाराष्टÑ के मंत्री संजय राठौड़ ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।