goodbye - Sach Kahoon Hindi

अलविदा 2021 : जानें, March और April की प्रमुख घटनाएं
1 मार्च : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना वायरस से रक्षा के लिए वैक्सीन की पहली डोज ली।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रणनीतिकार प्रशांत किशोर को 2022 में कांग्रेस के चुनाव अभियान को आकार देने के लिए अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया।

नई दिल्ली। वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2 मार्च : नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाने को मंजूरी दी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (69)का निधन हो गया।

3 मार्च: मुंबई। आयकर विभाग ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू समेत फिल्मकारों से संबंधित परिसरों पर छापेमारी की।

4 मार्च: नई दिल्ली। सरकार के जीवन सुगमता सूचकांक में 111 शहरों में से बेंगलुरू को रहने के लिए देश का सबसे सुगम शहर चुना गया।

5 मार्च : गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले की एक अदालत ने करीब साढ़े चार साल पहले हुए जहरीली शराब कांड के सिलसिले में 13 दोषियों में से 9 को फांसी और 4 को उम्रकैद की सजा सुनाई। बता दें कि इस जहरीली शराब कांड में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 4 की आँखों की रोशनी चली गई थी।

6 मार्च: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपना अलग ‘दिल्ली बोर्ड आॅफ स्कूल एजुकेशन’ बनाने का ऐलान किया।

8 मार्च :नई दिल्ली। वर्ष 2008 में हुए चर्चित बटला हाउस एनकाउंटर मामले में साकेत कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकवादी आरिज खान उर्फ जुनैद को दोषी करार दिया।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के पाँच विधायक सोनाली गुहा, जटू लाहिरी, दीपेंदु विश्वास, सरला मुर्मू और शीतल सरदार भाजपा में शामिल हुए।

9 मार्च : देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया।

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेन्द्र को हटाने का आदेश दिया और उनके स्थान पर पी नीरजयन को लगाया गया।

10 मार्च : देहरादून। तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से धक्का दिए जाने के कारण पैर में चोट लगने की वजह से घायल हो गर्इं।

नई दिल्ली। राष्टÑीय राजधानी दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमिति करने संबंधित एक संशोधन विधेयक को संसद ने मंजूरी दी।

नई दिल्ली। पूर्व सांसद पीवी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

11 मार्च : जयपुर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (93) का निधन हो गया।

12 मार्च: नई दिल्ली। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने हिन्दी में कविता संग्रह के लिए अनामिका और कन्नड में महाकाव्य लिखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली को वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने का ऐलान किया।

14 मार्च : नई दिल्ली। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने के मामले में उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय और पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश को निलंबित किया गया।

15 मार्च : नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बाटला हाउस मुठभेड़ केस में आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य आरिज खान को मौत की सजा सुनाई।

16 मार्च : नई दिल्ली। कांग्रेस छोड़ने के बाद केरल के वरिष्ठ नेता पीसी चाको एनसीपी में शामिल हो गए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य सलाहकार प्रदीप कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद राज्यसभा के मनोनीत सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने पश्चिम इस्तीफा दिया।

नई दिल्ली। केन्द्रीय कैबिनेट ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाओं को दीर्घकालिक कर्ज देने वाला एक नया विकास वित्त संस्थान गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

मुंबई। परमबीर सिंह की जगह हेमंत नागराले को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया।

19 मार्च : नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने मुख्यमंत्री घर-घर राशन योेजना को लॉन्च करने पर रोक लगाई।

20 मार्च : बेंगलुरू। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ की नई टीम घोषित हुई, जिसमें दत्तात्रेय होसबोले को संघ का नया सरकार्यवाह चुना गया। अरुण कुमार और राम दत्त नए सह सर कार्यवाह नियुक्त हुए।

22 मार्च : नई दिल्ली। वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के हिमायती ‘बंगबंधु’ दिवंगत शेख मुजीबुर रहमान को देने का ऐलान हुआ।

नई दिल्ली। राष्टÑीय फिल्म पुरस्कारों में अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और मनोज वाजपेयी को ‘भोंसले’ और धनुष को ‘असुरन’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

23 मार्च : जयपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण के तहत निष्पादन रैंकिंग में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंचा।

रायपुर। नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें पाँच जवान शहीद हो गए और 14 अन्य घायल हो गए।

24 मार्च : दिल्ली में उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां देने वाले राष्टÑीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को राज्यसभा ने ध्वनिमत से पारित किया।

तिरुवनंतपुरम। लक्षद्वीप के मिनिकॉय में तटरक्षक बल ने श्रीलंका की एक नाव से 3000 करोड़ रुपये के करीब 300 किलोग्राम मादक पदार्थ, पाँच एके 47 राइफल और एक हजार कारतूस जब्त किए।

26 मार्च : कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने भारत बंद रखा।

फरीदाबाद। फास्ट ट्रैक अदालत ने बहुचर्चित निकिता तोमर हत्याकांड मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

27 मार्च : ढाका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच संपर्क, ऊर्जा, कारोबार, स्वास्थ्य और विकासात्मक सहयोग जैसे मुद्दों से जुड़े पाँच समझौतों के सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए।

30 मार्च : नई दिल्ली। राष्टÑपति रामनाथ कोविंद की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्ािान में सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी हुई।

अमृतसर। पंजाबी गायक दिलजान (31) की दिल्ली-अमृतसर हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई।

जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिला एवं सेशन न्यायालय ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट (सिमी) के स्लीपर सेल से जुड़े मामले में आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 12 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

1 अप्रैल : नई दिल्ली। फ्रांस से तीन राफेल लड़ाकू विमानों की चौथी खेप भारत पहुंची।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्टÑपति जो बाइडन ने विदेशी श्रमिकों के वीजा, खासतौर पर एच-1बी वीजा पर प्रतिबंध समाप्त किए।

3 अप्रैल : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शारदा वित्तीय घोटाले के धन शोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष, सांसद शताब्दी रॉय और देबजानी मुखर्जी की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जंगल में नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए।

दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज ने सहायक प्रोफेसर जीएन साईबाबा को बर्खास्त किया।

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्टÑीय नीति 2021 को मंजूरी दी।

4 अप्रैल : दूसरी लहर में कोरोना ने देश में रिकॉर्ड तोड़ा और 1 लाख 03 हजार 764 नए मामले दर्ज किए गए।

मुंबई। प्रख्यात अभिनेत्री शशिकला (88) का निधन हो गया।

लखनऊ। सपा के संस्थापक सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह (89) का निधन हो गया।

5 अप्रैल : महाराष्टÑ के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच का आदेश देने के बाद इस्तीफा दिया।

बेंगलुरू। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने शत्रुओं के मिसाइल हमले से नौसैन्य पोतों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी ‘एडवांस्ट चॉफ टेक्नोलॉजी’ विकसित की।

7 अप्रैल : बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस का विशेष दल गैंगस्टर और मऊ के बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जिला जेल से बांदा जेल लेकर गया।

8 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान अगवा किए गए कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास को माओवादियों ने मुक्त कर दिया।

9 अप्रैल : लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिसं फिलिप (99) का निधन हो गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ों में सात आंतकियों को मार गिराया।

11 अप्रैल : नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रेमडेसिविर इंजेक्शन और इसकी सक्रिय दवा सामग्री के निर्यात पर रोक लगाई।

नोएडा। सेक्टर-65 में आग लगने से 700 झुग्गियां जलकर खाक हो गई और दो बच्चे जिंदा जल गए।

12 अप्रैल : नई दिल्ली। निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा को देश का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया।

13 अप्रैल : महाराष्टÑ में 15 दिन के लिए कर्फ्यू का ऐलान किया गया।

14 अप्रैल : नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी के चलते केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया।

15 अप्रैल : नई दिल्ली। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के मामले दो लाख पार (216642) दर्ज किए गए।

नई दिल्ली। अरविन्द केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद सप्ताहांत कर्फ्यू और 30 अप्रैल तक मॉल, जिम तथा आॅडिटोरियम बंद रखने की घोषणा की।

नई दिल्ली। पूर्व निर्वाचन आयुक्त जीवीजी कृष्णामूर्ति (86) का निधन हो गया।

16 अप्रैल : नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा (68) का निधन हो गया।

चंडीगढ़। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में एसोसिएट जरनल लिमिटेड (एजेएल) को प्लाट आबंटन मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ आरोप तय हुए।

18 अप्रैल : ऋषिकेश। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बच्ची सिंह रावत (71) का निधन हो गया।

19 अप्रैल : नई दिल्ली। कोरोना महामारी के मद्देनजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा रद्द किया।

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अत्यंत ऊंचे इलाकों में तैनात सैनिकों तथा कोविड-19 रोगियों के लिए एसपीओ2 आधारित पूरक आॅक्सीजन आपूर्ति प्रणाली विकसित की।

20 अप्रैल : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 2 से 17 मई तक निर्धारित यूजीसी राष्टÑीय पात्रता परीक्षा (नेट) को स्थगित करने का ऐलान किया।

नई दिल्ली। कोविड-19 के मद्देनजर द् काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द की।

21 अप्रैल। नई दिल्ली। मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान (96) का निधन हो गया।

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना के नए केस तीन लाख पार (315478) पहुंचे।

नई दिल्ली। गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले में जस्टिस बीएस चौहान जांच आयोग ने पुलिस टीम को क्लीन चिट दी।

22 अप्रैल : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति को राष्टÑीय आपातकाल करार दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शीला दीक्षित सरकार में 15 सालों तक स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, उच्च शिक्षा, वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालने वाले डॉ. ए.के. वालिया का निधन हो गया।

नई दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

23 अप्रैल : नई दिल्ली। आॅक्सीजन की कमी के चलते गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों की मौत हो गई।

विरार। महाराष्टÑ के पालघर जिले में विरार के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 14 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

नई दिल्ली। मशहूर संगीतकार श्रवण (67) का निधन हो गया।

24 अप्रैल : नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एन. वैंकट रमण ने देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली। जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 अत्यंत बीमार मरीजों की आॅक्सीन नहीं मिलने से मौत हो गई।

इंदौर। मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (49) का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

25 अप्रैल : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मोहन शांतनगौदर (62) का कैंसर के चलते निधन हो गया।

नई दिल्ली। पद्म भूषण शास्त्रीय संगीतज्ञ राजन मिश्र (70) का कोरोना के चलते निधन हो गया।

26 अप्रैल : नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर (79) का निधन हो गया।

27 अप्रैल : रायपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद करुणा शुक्ला (70) का निधन हो गया।

28 अप्रैल : लुधियाना। फिल्म अभिनेता जिमी शेरगिल के खिलाफ कर्फ्यू के दौरान शूटिंग करने का मामला दर्ज हुआ।

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई।

29 अप्रैल : नोएडा। साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर एवं देश दुनिया में यूपी को पहचान दिलाने वाले लेखक एवं कवि डॉ. कुंवर बेचैन का कोरोना के चलते निधन हो गया।

30 अप्रैल नई दिल्ली। देश में कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक चार लाख पार (4,01,911)नए केस दर्ज किए गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अलविदा 2021 : जानें, जनवरी और फरवरी की प्रमुख घटनाएं
1 जनवरी : नई दिल्ली। पूर्वी रेलवे के जोनल महाप्रबंधक सुनीत शर्मा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ नियुक्त हुए।

नई दिल्ली: एसबीआई के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के समूह से 3269 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ पर सीबीआई ने केस दर्ज किया।

2 जनवरी : कोलकाता। बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ने पर एंजियोप्लास्टी हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन हो गया।

3 जनवरी: नई दिल्ली। भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टएट्यूट आॅफ इंडिया द्वारा निर्मित आॅक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली।

गाजियाबाद। मुरानगर में शमशान घाट परिसर में छत गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक

घायल हो गए।

5 जनवरी: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस्तीफा दिया।

6 जनवरी : यरूशलम। भारत और इजरायल ने मध्यम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

7 जनवरी : वॉशिंगटन। अमेरिका में निर्वतमान राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के हजारों समर्थकों ने कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और पुलिस से भिड़ गए, जिसमें चार लोग मारे गए।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

8 जनवरी: लाहौर। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में पाकिस्तानी आतंक रोधी अदालत ने 15 साल जेल की सजा सुनाई।

9 जनवरी: गांधीनगर। पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिण में स्थित एक इलाके में भारतीय सीमा पर घुसने पर चीनी सैनिक को हिरासत में लिया।

भंडारा। महाराष्टÑ के जिला अस्पताल में विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि 7 को सुरक्षित बचा लिया गया

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजय एयर का जेट यात्री विमान बोइंग 737-500 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 चालक दल सदस्यों सहित सभी 62 सवार मारे गए।

10 जनवरी: करनाल। कृषि कानूनों का फायदा बताने के लिए कैमला गाँव में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल की किसान महापंचायत स्थल पर आंदोलनकारी किसानों ने पंडाल और कुर्सियों को तहस-नहस कर दिया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर जिला सूचना अधिकारी पदोन्नत हुए जिला सूचना कार्यालय बरेली के चपरासी नरसिंह, फिरोजाबाद के चौकीदार दयाशंकर, मथुरा के सिनेमा आॅपरेटर कम प्रचार सहायक विनोद शर्मा और भदोही के सिनेमा आॅपरेटर कम प्रचार सहायक अनिल कुमार सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वापिस उनके मूल पदों पर भेजा।

11 जनवरी: नई दिल्ली। भारतीय नागर विमानन के इतिहास में पहली बार चार महिला पेशेवर पायलटों कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन पापागरी तन्मई, कैप्टन आकांक्ष सोनावरे और कैप्टन शिवानी ने एयर इंडिया के बोइंग 777-200 एलआर विमान को सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू के बीच 13993 किमी. उड़ाकर इतिहास रचा।

12 जनवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तीन कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाई और कानूनों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया।

13 जनवरी : नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वायुसेना के लिए 83 तेज लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी।

14 जनवरी : वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन में हिंसा के मद्देनजर निर्वमान राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ प्रतिनिधि सभा ने महाभियोग प्रस्ताव पारित किया।

19 जनवरी : चेन्नई। पद्म और मैगसायसाय सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ एवं कैंसर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वी. शांता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सूरत। सड़क किनारे सो रहे राजस्थान के 13 मजदूरों सहित 15 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

20 जनवरी : जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्टÑपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्टÑपति रूप में शपथ ली।

4300 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी की आरोपी कंपनियों की मदद के लिए कथित तौर पर रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने अपने एक पुलिस उपाधीक्षक आर.के. ऋषि और निरीक्षक कपिल धनखंड को वकील सहित गिरफ्तार किया।

21 जनवरी : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार के अंक को पार इतिहास रचा।

ॅ पुणे। सीरम इंस्टीट्यू

आॅफ इंडिया मंजरी परिवार की एक इमारत में आग लगने से पाँच लोगों की मौत हो गई।

22 जनवरी : नई दिल्ली। लोकप्रिय भजन गायक नरेन्द्र चंचल (80) का अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

24 जनवरी : नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एनएम घटाटे (83) का निधन हो गया।

25 जनवरी : नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, तमिलनाडू के लोकप्रिय संगीतकार और पार्श्व गायक रहे एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत, फाइबर आॅप्टिक्स के लिए प्रसिद्ध भारतीय अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरेन्द्र सिंह को मरणोपरांत, कर्नाटक के प्रसिद्ध कोर्डियोलाजिस्ट बेले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान और शांति कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान, भारतीय पुरातत्वविद और हिन्दुत्व के ऐतिहासिक संशोधनवादी बीबी लाल और मूर्तिकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। इसके अलावा 10 हस्तियों को पद्म भूषण और 102 को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया।

26 जनवरी : नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिस की बीच झड़प हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। वहीं किसानों ने लाल किला परिसर में प्रवेश कर प्राचीर पर केसरिया झंडा फहराया।

27 जनवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वपात्र आरसीपी सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के नए अध्यक्ष बने।

29: नई दिल्ली। राजधानी के वीवीआईपी इलाके में शुमार अब्दुल कलाम रोड क्षेत्र इस्राइली दूतावास के पास विस्फोट हुआ।

1 फरवरी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया।

3 फरवरी : जीन्द। किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित महापंचायत का मंच टूटा। राकेश टिकैत ने कहा कि मंच भाग्यवानों के टूटते हैं।

वर्धा। महाराष्ट में वर्धा के पास उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में एक भट्टी की तपिश और उससे निकले कोयले के कणों के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर थी।

नई दिल्ली। सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया।

4 फरवरी : नई दिल्ली। भविष्य निधि खाते में जमा रकम को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। 1.23 लाख लोगों के खाते में जहां 62500 करोड़ रुपये जमा थे। वहीं सर्वाधिक योगदान देने वाले एक व्यक्ति के भविष्य निधि खाते में 103 करोड़ रुपये जमा थे।

मुंबई। महाराष्ट विधानसभा अध्यक्ष नाना एफ पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हिंसा के मामले में स्वीडन निवासी ग्रेटा थनबर्ग द्वारा ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया।

7 फरवरी : जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र स्थित नंदा देवी ग्लेशियर टूटने पर रैणी व तपोवन में भारी तबाही मची। इससे जहां ऋषि गंगा व विष्णुगाड जल विद्युत परियोजनाएं ध्वस्त हुई, वहीं 26 लोगों की मौत तथा 200 से अधिक लापता हो गए।

9 फरवरी : अभिनेता राजीव कपूर का निधन हो गया।

नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्टर दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया।

पटना। बिहार मंत्रीमंडल विस्तार में शाहनवाज हुसैन सहित भाजपा के 9 और जदयू के 7 और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया।

10 फरवरी : नई दिल्ली। गर्मी का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

12 फरवरी: नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने सदन के बीच राज्यसभा से इस्तीफा देने की घोषणा की।

14 फरवरी : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वेदश निर्मित अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक एमके-1ए सेना को सौंपा।

15 फरवरी : पुणे। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पी.बी. सावंत (90) का निधन हो गया।

16 फरवरी: नई दिल्ली। किरण बेदी को पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटाया गया। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

बेंगलुरू। प्रख्यात कानूनविद, बिहार के और झारखंड के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम. रामा जोइस (89) का निधन हो गया।

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुरनैकिन थाना क्षेत्र में बाणसागर बांध परियोजना से जुड़ी नहर में यात्री बस गिरने से 47 लोगों की मौत हो गई।

17 फरवरी : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा (73) का निधन हो गया।

ॅ नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र के विस्तार और संबंधित उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 12195 करोड़ रुपए की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया।

18 फरवरी : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को फंसाने की ‘बड़ी साजिश’ और शीर्ष अदालत में पीठ ‘फिक्सिंग’ जैसे आरोपों की स्वत: संज्ञान से शुरु की गई जांच प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया।

चेन्नई। दक्षिण अफ्रीका के आॅलराउंडर क्रिस मौरिस को आईपीएल के इतिहास की सर्वाधिक कीमत 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

19 फरवरी : जोधपुर। इंडियन एयर फोर्स ने पोखरण फायरिंग रेंज में दुश्मन के टैंक उड़ाने में सबसे कारगर मानी जाने वाली मिसाइल हेलिना के लेटेस्ट वर्जन धु्रवास्त्र का सफल परीक्षण किया गया।

22 फरवरी : पुडुचेरी। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के इस्तीफे के कारण पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई। सरकार के पास 11 और विपक्ष के पास 14 विधायक थे।

24 फरवरी : नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने राष्टÑीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

25 फरवरी : नई दिल्ली। कांग्रेस सरकार गिरने के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर पुडुचेरी में राष्टÑपति शासन लागू हुआ।

दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर ‘एंटीलिया’ के निकट एक ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की 20 छड़ें रखी हुई मिलीं।

28: श्रीहरिकोटा। भारत के पीएसएलवी (धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए ब्राजील के अमजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का अंतरिक्ष केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया गया।

मुंबई। महिला की मौत से संबंधित मामले के चलते महाराष्टÑ के मंत्री संजय राठौड़ ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।