Kisan Diwas - Sach Kahoon Hindi

हिसार में कृषि मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले
‘राहुल यात्रा करते रहें, भारत के किसानों की जानकारी मिल जाएगी’

चौ. चरण सिंह जयंती पर एचएयू में किसान दिवस पर मुकेश को मिला किसान रत्न अवार्ड

हिसार। (सच कहूँ/सरदाना) चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने शिरकत की। इस दौरान सरसा के गांव झोरडाली के मुकेश को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष किया।

यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री तलाश रहे अन्य राज्यों से निवेश, उद्योगपति छोड़ रहे प्रदेश : भाजपा

कृषि मंत्री ने कहा कि इस यात्रा के द्वारा राहुल को भारत के किसानों और गरीब की जानकारी मिल जाएगी। राहुल शहरों में रहने वाले विदेशों में पढ़ने वाले एक अमीर आदमी है। उन्हें भारत की जानकारी नहीं है। जेपी ने कहा कि भगवान करे राहुल अगले 10 साल यात्रा करते रहे। कोरोना थोड़े बहुत दिन रहेगा। कोरोना प्रबंधन के 10 दिन या 20 दिन बाद अपनी यात्रा कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ेगा, उनके पास यात्रा करने का बहुत समय है।

देसी गाय खरीदने पर 25 हजार मिल रहा अनुदान

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान कम से कम अपने खाने के लिए प्राकृतिक खेती जरूर करें। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देसी गाय खरीदने पर 25 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। प्रदेश की सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए विश्वविद्यालय व कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को तकनीकी ज्ञान व आर्थिक मदद दी जा रही है। ये विचार प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहे। वह शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस पर बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा इकलौता ऐसा प्रदेश है, जिसमें किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जितना प्रीमियम भरा उससे 500 करोड़ रूपए अधिक का क्लेम मिला। इसके अलावा हरियाणा अकेला ऐसा प्रदेश है जो किसानों से सबसे ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद कर रहा है।

हर जिले के केवीके में प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन प्रक्षेत्र: प्रो. काम्बोज

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक जिलें में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर एक एकड़ का प्राकृतिक खेती का मॉडल प्रदर्शन प्रक्षेत्र स्थापित कर चुका है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीक जल्दी से जल्दी किसानों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। विश्वविद्यालय ना केवल फसलों के उत्पादन बढ़ाने पर शोध कर रहा है बल्कि उनकी गुणवत्ता बढ़ाने, कम पानी में उगाई जाने वाली किस्में विकसित करने व बदलती जलवायु के प्रति सहनशील किस्में भी विकसित कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एमएसपी की बात सबने की, लेकिन लागू किया मोदी सरकार ने: याेगी
लखनऊ l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को किसान दिवस के अवसर पर किसानों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुये कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार ने ईमानदार कोशिश की है, जबकि पिछली सरकारें सिर्फ कोरी बातें ही करती रहीं।

योगी ने यहां आयोजित किसान दिवस समारोह में किसानों, कृषि उद्यमियों और कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित करते हुये कहा, “हर किसान का सम्मान हो, अन्नदाता खुशी के साथ आगे बढ़ सके। किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की बात तो सबने की, लेकिन इसको ईमानदारी से लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।”

योगी ने किसानों की समृद्धि के लिये मोदी सरकार के प्रमुख कामों का उल्लेख करते हुये कहा कि 2018 में फसलों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की व्यवस्था को लागू करने का काम मोदी सरकार ने ही किया। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण के लिये मोदी सरकार द्वारा लागू किये गये फैसलों को उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने पूरी शिद्दत से लागू किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “जब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करती हैं तो ऐसे ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।”

योगी ने कहा, “पहले किसान कर्ज के बोझ तले इतना दब जाते थे कि उनके सामने आत्महत्या ही एकमात्र विकल्प बच जाता था। लेकिन 2017 में जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हमने कर्जमाफी करके उन किसानों का बोझ हल्का किया।”

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार के क्रातिकारी कामों का उल्लेख करते हुये योगी ने कहा, “आज जब हम चौधरी साहब की 119वीं जयंती के कार्यक्रम में यहां आए हैं। तो मुझे ये बताते हुए प्रसन्नता है कि चौधरी साहब की कर्मभूमि पर चीनी मिल की मांग पिछले 30 वर्षों से हो रही थी। जर्जर चीनी मिलों को दुरुस्त कराने की मांग हो रही थी। किसान परेशान थे, पिछली सरकारें नहीं कर पाईं, लेकिन हमारी सरकार ने रमाला में एक नई चीनी मिल लगा कर के किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।