Uttar Pradesh News - Sach Kahoon Hindi

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
कैराना। केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को ब्लॉक प्रांगण में विकास खण्ड स्तरीय त्रि-दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया, जिसके प्रथम दिन का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय भाजपा नेता अनिल चौहान ने किया। इससे पूर्व, कार्यक्रम में पहुंचने पर बीडीओ बृजेश गुप्ता ने पुष्प-गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। Kairana News

भाजपा नेता अनिल चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश-विदेश में अनेकों गौरवशाली कार्य किये है। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 व 35ए को हटाना उनमें से एक है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कृषि, सड़क, परिवहन, रक्षा, अर्थव्यवस्था आदि विभिन्न क्षेत्रों में किये गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया है।

सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित करके देश के आम आदमी की तरक्की का रास्ता साफ किया है। उन्होंने उपस्थित लोगो से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, पंचायती राज, कॉपरेटिव, महिला एवं बाल विकास व महिला कल्याण आदि विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी साझा की।

इस दौरान एडीओ पंचायत राहुल पंवार, एडीओ आईएसबी राजीव कुमार, एडीओ कॉपरेटिव सुधीर पंवार, एडीओ समाज कल्याण ऋतु गुप्ता, एसटीएलएस जरीफ अहमद, एलएचवी लीलावती व उर्मिला सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, एडीओ पंचायत राहुल पंवार ने बताया कि शासन के निर्देश पर ब्लॉक प्रांगण में त्रि-दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें पहले दिन केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर सोमवार व मंगलवार को भी आयोजित किये जायेंगे। Kairana News

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी छूट,UPSRTC ने किए विशेष इंतजाम
UP Police Constable Exam 2026: लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल, सिविल पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सुविधा घोषित की है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को यूपीएसआरटीसी की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट मिलेगी।

यूपीएसआरटीसी के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जारी पोस्ट के अनुसार, 8, 9 और 10 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए वैलिड एडमिट कार्ड दिखाने पर अभ्यर्थी पूरे प्रदेश में चल रही सभी बस सेवाओं पर 50 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकेंगे। निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं।

परीक्षा केंद्रों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो और महत्वपूर्ण रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। उम्मीदवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है। यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह फैसला उन हजारों युवाओं के लिए राहत भरा है जो परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों को इस छूट से काफी फायदा होगा। 50 प्रतिशत छूट के साथ बस यात्रा अब किफायती हो जाएगी, जिससे अभ्यर्थी बिना आर्थिक बोझ के परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

यूपीएसआरटीसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि निगम सभी उम्मीदवारों को बेहतर, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी वाली परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा के तीनों दिनों में बसों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही भीड़ प्रबंधन और समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा इस वर्ष लाखों युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ी हुई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। ऐसे में परिवहन व्यवस्था की मजबूत तैयारी बेहद जरूरी थी।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
नोएडा (हि.स.)। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि थाना क्षेत्र में 30 मई को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। Noida News

उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। Noida News

World Environment Day: अपने शरीर को 'पेड़' बनाकर लोगों को जागरूक कर रहा शख्स
World Environment Day: प्रयागराज। एक ओर जहां पूरे देश में पर्यावरण दिवस, पेड़ पौधे लगाकर या अन्य तरीकों से मनाया जा रहा है। वहीं, प्रयागराज में एक शख्स अनोखे तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैला रहा है। यह शख्स अपने शरीर पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी स्लोगन और पेड़-पौधे लिए पूरे शहर में भ्रमण कर रहा है।  Prayagraj News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दारागंज इलाके में राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी का एक अनोखा प्रयास देखने को मिला। वह प्रयागराज के दारागंज की सड़कों पर घूम-घूम कर अपने गेटअप और स्लोगन के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इनके साथ यहां के लोग भी जुड़कर साथ में उनकी यात्रा में शामिल होकर पेड़ लगाने और उसको सुरक्षित करने की सलाह दे रहे हैं।

वह लोगों से कह रहे हैं कि एक पेड़ जीवन के लिए लगाएं, ताकि आने वाले दिनों में ऑक्सीजन लेकर घूमने की जरूरत ना पड़े। इनका यह भी कहना है कि पेड़ की एक बच्चों की तरह देखभाल करें। विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्हीं की यात्रा शहर के विभिन्न जगहों पर देखने को मिल रही है। Prayagraj News

राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी ने कहा, "मैं लोगों से निवेदन करने निकला हूं। घर-घर जाकर निवेदन कर रहा हूं कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं। जिस तरह से हमारी भूमि बंजर होती जा रही है और प्रकृति के साथ हम लोग जो खिलवाड़ कर रहे हैं, उसको बंद करना होगा नहीं तो आगे आने वाली युवा पीढ़ी को हम शुद्ध वायु नहीं दे पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह या किसी आयोजन में बुके की जगह एक पेड़ देना चाहिए। जिस तरह से पेड़ बढ़ेगा उसी तरह से परिवार बढ़ेगा। इसलिए घर से निकलकर एक पेड़ अवश्य लगाएं। 'सांसें हो रही हैं कम, आओ एक पेड़ लगाएं हम' स्लोगन के साथ अपील कर रहा हूं कि एक पेड़ अवश्य लगाएं।

प्रयागराज की रहने वाली अनामिका चौधरी ने कहा कि सांसे हो रही हैं कम, आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाएं और धरती को बचाएं। आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। हम लोगों को चाहिए कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन एक पौधा जरूर रोपित करना चाहिए। लोग अपने लिए एक पौधा लगाकर उसे बड़ा वृक्ष बनाएं। हमको आना वाली पीढ़ी के लिए पेड़ को लगाना चाहिए। कहा जाता है कि एक पेड़ लगाना 100 पुत्र के समान है।

प्रयागराज के रहने वाले सुनील कुमार ने कहा कि कोरोना काल बीता है, जिस तरह से लोगों की सांसे रुकीं उसी को ध्यान में रखकर 'सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम' श्लोगन के साथ लोगों से अपील कर रहे हैं। अगर हम लोग अभी नहीं चेते और पेड़ को नहीं लगाया तो आगे आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। इसीलिए हम सब दारागंज के पुराने मुहल्ले में सभी लोगों से अपील कर रहे हैं कि अपने जन्मदिन, बच्चों के जन्मदिन और माता-पिता के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। Prayagraj News

नोएडा में आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरी
नोएडा। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। Noida Fire News

पहली घटना नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आईवी कंट्री सोसाइटी में सामने आई, जहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट के अंदर लगी थी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोका जा सका।

वहीं, दूसरी घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 गिझोड़ स्थित शताब्दी विहार में हुई, जहां एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि भवन के निचले हिस्से में एक रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी (पेइंग गेस्ट) की व्यवस्था है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के समय भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। Noida Fire News

कल्याणकारी योजनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों को निर्देश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)ने मंगलवार को जनता दर्शन में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। आवास से लेकर इलाज तक, बिटिया की पढ़ाई व विवाह से लेकर निराश्रितों व बुजुर्गों की पेंशन तक, समाज के हर जरूरतमंद के लिए सरकार की अनेक योजनाएं हैं। सभी पात्र लोगों से आवेदन कराकर इन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाए। UP News

सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जरूर करें। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का संबंधित योजना में आवेदन कराकर लाभ दिलाया जाए। सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों के प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अधिकारी जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। UP News

जनता दर्शन में इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में जौनपुर जिले से आई एक महिला ने एक एनजीओ पर फर्जी प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जांच की मांग की।

इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाए। जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया।

साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दीं।गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा भी की। उन्होंने स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल के निर्देश दिए। UP News

Aligarh Encounter: अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, महिलाओं के साथ लूटपाट की घटना में थे शामिल
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ के अतरौली इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपी रजा मोहम्मद और मुबीन ढेर हो गए। इस कार्रवाई के दौरान दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। आरोपियों ने महिलाओं के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था।  मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से कहा कि बीते रविवार, 17 मई को मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह लगभग 10 बजे दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 10 महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। Aligarh News

इसके बाद आरोपियों ने 21 मई को गोंडा थाना क्षेत्र, अतरौली थाना क्षेत्र और छर्रा थाना क्षेत्र में लगभग छह महिलाओं के साथ फिर लूटपाट की थी। उन्होंने बताया कि जब से ये घटनाएं हो रही थीं, तभी से हमारी टीम सक्रिय थी। बुलंदशहर सीमा पर जितनी भी सड़कें और कच्चे रास्ते थे, हर जगह हमारी टीम सक्रिय थी। जो कैमरे खराब थे, उन्हें भी ठीक करा लिया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि ये गोंडा थाना क्षेत्र में हैं।

पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि हमारी टीम फिर से सक्रिय हो गई। तभी लगभग 3:30 बजे डायल 112 पर जानकारी मिली कि अतरौली थाना क्षेत्र के मंडोली गांव में तमंचे के बल पर कुंडल लूटे गए हैं। जानकारी मिलते ही नाकाबंदी की गई। मंडोली चौकी क्षेत्र में आरोपियों ने आम के बाग में छिपकर लगातार फायरिंग की।

पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया। आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस की गाड़ी पर गोली लगी और दो सिपाही घायल हो गए। एसएसपी ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Aligarh News

एसएसपी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद से हमारी टीम लगातार लगी हुई थी। पुलिस को कुछ फुटेज भी मिले थे। 21 मई की रात को मैंने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बदमाश रजा मोहम्मद के खिलाफ 40 मामले दर्ज थे। वह काफी समय से सक्रिय था। हापुड़, अमरोहा, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और अन्य जनपदों में उसने घटनाओं को अंजाम दिया था।

एसएसपी ने दूसरे बदमाश मुबीन के बारे में बताया कि वह बुलंदशहर का रहने वाला था। उसके खिलाफ भी 27 मुकदमे दर्ज थे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ 18 लूट के मामले दर्ज थे। एसएसपी ने बताया कि बदमाश रजा मोहम्मद ने नोएडा में लूट की घटना के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस पर फायरिंग के मामले में उसे जेल भेजा गया था। बीते महीने के आखिरी सप्ताह में रजा मोहम्मद जेल से छूटा था। Aligarh News

दीपिका नागर हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Deepika Nagar Murder Case Update: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। Deepika Nagar Murder Case

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 20 मई की रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के वैदपुरा गांव के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान वैदपुरा निवासी दीपक नागर के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। Deepika Nagar Murder Case

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले के दो अन्य आरोपी डी पार्क सर्विस रोड के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ राधे और जगत सिंह के रूप में हुई है, जो वैदपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिश की भी गहराई से जांच की जा रही है। Deepika Nagar Murder Case

LU Professor Suspension: यौन उत्पीड़न व पेपरलीक घोटाले के आरोपी एलयू के असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित
LU Professor Suspension: लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक शिक्षक और छात्रा से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सहायक प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है। मामले से जुड़ी कथित बातचीत का ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हलचल तेज हो गई और प्रशासन ने आपात बैठक बुलाकर निर्णय लिया। LU News

विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की आपात बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में संबंधित शिक्षक पर कई गंभीर आरोपों के संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय अनुशासन समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शिक्षक के आचरण को गंभीर मानते हुए प्रशासन को कार्रवाई की सिफारिश की।

रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक पर छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार, मानसिक दबाव बनाने तथा परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। जांच के दौरान कुछ तथ्यों के आधार पर यह भी माना गया कि परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिसे विश्वविद्यालय ने गंभीरता से लिया है। मामले के सार्वजनिक होने के बाद छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। LU News

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। परीक्षा से संबंधित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकरण से संस्थान की प्रतिष्ठा और शैक्षणिक मर्यादा प्रभावित हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के आचरण, महिला सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने संबंधित शिक्षक को आरोप पत्र जारी कर निर्धारित अवधि के भीतर लिखित जवाब देने को कहा है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो आगे कठोर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। यह मामला विश्वविद्यालय समुदाय के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रों और विभिन्न संगठनों ने निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। LU News

ग्रेटर नोएडा नवविवाहिता मौत मामला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ झकझोर देने वाला खुलासा
Greater Noida Newlywed Death Case: ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ने स्थानीय लोगों और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में रहने वाली दीपिका नागर की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना को और गंभीर बना दिया है। Greater Noida News

रिपोर्ट के अनुसार मृतका के शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटों के निशान पाए गए हैं। चेहरे, हाथ, कोहनी, जांघ, घुटने और पेट के आसपास गंभीर चोटें दर्ज की गईं। चिकित्सकीय जांच में शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरे दबाव और घर्षण के संकेत भी मिले हैं। पोस्टमार्टम में मस्तिष्क में रक्त का थक्का बनने, अंदरूनी रक्तस्राव तथा तिल्ली फटने जैसी गंभीर स्थितियों का उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार ये चोटें किसी भारी आघात या हिंसक घटना की ओर संकेत करती हैं। साथ ही विषैले पदार्थों की संभावना की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखकर परीक्षण हेतु भेजा गया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घटना की रात उन्हें केवल इतना कहा गया कि उनकी बेटी छत से गिर गई है, लेकिन घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

परिजनों का कहना है कि बीते कई महीनों से उनकी बेटी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना कर रही थी। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News

UP Accidents: यूपी में हादसों से हड़कंप! ललितपुर में 4 युवक डूबे व अयोध्या में 3 लापता
UP Accidents: ललितपुर/अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हुए जल हादसों ने गहरा दुख और चिंता पैदा कर दी है। ललितपुर जिले में नहर में नहाने के दौरान चार युवकों की जान चली गई, जबकि अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में तीन युवक लापता हो गए हैं। दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। ललितपुर में यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक नहर में स्नान कर रहे थे। Uttar Pradesh News

बताया गया कि एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में अन्य युवक भी नहर में उतर गए और देखते ही देखते कई लोग तेज बहाव में फंस गए। सभी युवक मध्य प्रदेश के वस्त्रावन गांव से एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे और बाद में रिश्तेदारों से मिलने हर्षपुर गांव पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक को बचाने के लिए क्रमशः पांच युवक पानी में उतरे, लेकिन उनमें से चार की डूबने से मृत्यु हो गई। एक अन्य युवक को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, जिसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ युवक निर्धारित सुरक्षा सीमा को पार कर आगे बढ़ गए, जिसके बाद वे गहरे पानी में फंस गए। तीन युवकों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

अयोध्या पुलिस प्रशासन के अनुसार एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार खोज अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे सुरक्षा नियमों का पालन करने और बैरिकेडिंग के आगे न जाने की अपील की है। इसी बीच हमीरपुर में हाल ही में हुए नाव हादसे की घटना भी लोगों के मन में ताजा है, जहां नाव पलटने से कई लोग नदी में बह गए थे। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जल सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। Uttar Pradesh News

Hamirpur Boat Accident: हमीरपुर नाव हादसा: महिला व किशोरी का शव बरामद, 4 बच्चे अब भी लापता
Hamirpur Boat Tragedy: नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने की दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव के निकट हुए इस हादसे में कई लोग नदी की तेज धारा में बह गए। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के दौरान गुरुवार को दो शव बरामद किए गए, जबकि कई बच्चों की तलाश अब भी जारी है। Hamirpur Boat Accident

जानकारी के अनुसार नाव में लगभग नौ लोग सवार थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नाव नदी के बीच पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल की सहायता से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अन्य लोग पानी में लापता हो गए। बचाव अभियान के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सबसे पहले महिला ब्रजरानी का शव नदी से निकाला। इसके बाद 14 वर्षीय किशोरी अर्चना का शव भी बरामद किया गया।

हालांकि अभी भी चार बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि लापता बच्चों की आयु 5 से 15 वर्ष के बीच है। घटना के बाद प्रशासन ने व्यापक स्तर पर खोज अभियान शुरू कर दिया है। फ्लड पीएसी, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस बल की मदद से नदी में लगातार तलाश की जा रही है। हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के कारण राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस हादसे के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजन नदी किनारे अपनों की तलाश में व्याकुल दिखाई दिए। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील की है तथा सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव संसाधन लगाए गए हैं और बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा। Hamirpur Boat Accident