Haryana Doctors Strike - Sach Kahoon Hindi

Doctors Strike: हरियाणा में हड़ताली डॉक्टरों को सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, मामला हाईकोर्ट पहुंचा
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Haryana Doctors Strike: हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की जारी हड़ताल चौथे दिन भी जारी है, इसी बीच सरकार ने गुरुवार अपराह्न चार बजे चंडीगढ़ में डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया है। सरकार ने बुधवार को डॉक्टरों की चार में से तीन प्रमुख मांगें मान ली थीं, जिसके बाद बातचीत का रास्ता खुला है। सरकार की ओर से रियायतें देने के बाद पंचकूला में पुलिस प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और धरना समाप्त करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि केवल तीन प्रतिनिधि धरने पर बैठें और बाकी डॉक्टर सेवाएं बहाल करें। डॉक्टरों ने बैठक होने तक हालांकि धरना जारी रखने का फैसला किया। इसी दौरान पंचकूला पुलिस और हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक वार्ता नहीं होती, धरना नहीं हटेगा। Chandigarh News

इससे पहले सरकार हड़ताली डॉक्टरों पर एस्मा लागू कर चुकी है। आदेश में हड़ताल पर रोक लगाते हुए चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी पर न लौटने वालों की सैलरी रोकी जा सकती है। सरकार हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की सूची भी तैयार कर रही है। उधर, हड़ताल का मामला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंच गया है। याचिकाकर्ता अरविंदर सेठ ने कहा है कि सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और सेवाएं बंद होने से जनता गंभीर परेशानी झेल रही है। अदालत में इस पर आज ही सुनवाई होनी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नौ दिसंबर को लगभग 70 हजार मरीजों ने ओपीडी सेवाएं लीं। Chandigarh News

2,433 मरीजों को भर्ती किया गया, 202 सर्जरी की गईं और 1,498 मरीजों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गईं। 320 प्रसव हुए, 1.86 लाख से अधिक मरीजों को दवाएं दी गईं और 56 पोस्टमॉर्टम किए गए। हड़ताल के असर को कम करने के लिए सरकार ने बुधवार को 2,531 विकल्प डॉक्टरों की तैनाती की। इसी दौरान 74 डॉक्टरों ने अपनी ड्यूटी दोबारा जॉइन भी की। अब सभी की नजरें सरकार और डॉक्टरों के बीच होने वाली अहम बैठक और उच्च न्यायालय की सुनवाई पर टिकी हैं, जो इस गतिरोध के भविष्य का फैसला करेगी।

यह भी पढ़ें:– भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई, अब जनता से मुंह मोड़ रही है:- सरदार सतनाम सिंह विर्क

Doctors Strike: जिले में 42 डॉक्टर रहे गैर हाजिर, दूसरे जिले से बुलाए चिकित्सक
हड़ताल के मद्देनजर डीसी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की एक्शन कमेटी द्वारा घोषित दो दिन की हड़ताल का जिले में मिला जुला असर देखने को मिला। चिकित्सकों ने जहां सोमवार सुबह ही हड़ताल में शामिल होते हुए कामकाज ठप्प कर दिया तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी प्लान बी पर काम करते हुए दूसरे जिले से चिकित्सक बुलाकर ओपीडी व अन्य सेवाएं सुचारू रखी गई।

इस दौरान डीसी अपराजिता ने भी सोमवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों की हड़ताल के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ से आमजन के लिए निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे चर्चा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

42 चिकित्सक रहे हड़ताल पर | Kaithal News

सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको में से कैथल में 58 में से 42 चिकित्सक अवकाश पर रहे। जिस कारण जिला अस्पताल में दूसरे जिलों से 41 चिकित्सकों को ड्यूटी सौंपी गई थी। ताकि स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहे।अस्पताल के हड्डी, आंखों, गले, कान के स्पेशलिस्ट डॉक्टर व फिजिशियन सहित डिप्टी सिविल सर्जन भी हड़ताल में शामिल हुए। फिर भी मरीजों की जांच और इलाज को सूचित रूप से चलाने की कोशिश की गई।

डीसी ने किया जिला नागरिक अस्पताल का दौरा

सुबह डीसी अपराजिता स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने प्रथम तल पर स्थित सभी चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया। आपातकालीन वार्ड में भी डीसी ने दौरा कर आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि आमजन को इलाज संबंधी दिक्कत नहीं आनी चाहिए। डीसी ने इस दौरान मरीजों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

सरकार नहीं कर रही मांगो की सुनवाई: डॉ ललित

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉक्टर ललित जांगड़ा ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि पहले सरकार को कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Hanumangarh Crime News: युवक में बाइक से मारी टक्कर, फिर पीटा

Doctors Strike: जिले में हड़ताल का रहा मिला जुला असर, चिकित्सकों की हड़ताल के चलते एनएचएम के चिकित्सकों ने संभाली ओपीडी
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Doctors Strike: जिलेभर के सरकारी अस्पतालो के चिकित्सक वीरवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण सुबह के समय अस्पताल में पहुंचे मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। इसके साथ ही नर्सिंग ऑफिसर ने भी दो घंटे तक हड़ताल की। उनकी हड़ताल सुबह आठ बजे शुरू हुई जो 10 बजे तक जारी रही। हड़ताल के चलते एनएचएम के चिकित्सकों ने ओपीडी संभाली। Kaithal News

उन्होंने मरीजों का इलाज शुरू किया। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर ने भी सुबह के समय दो घंटे तक हड़ताल की। जिला नागरिक अस्पताल में 16 में 12 डॉक्टर छुट्टी पर रहे। जिला नागरिक अस्पताल की बात करे तो रोजाना 1200 से 1500 मरीज चैकअप के लिए आते है। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे कुछ लोगो ने कहा कि उन्हें हड़ताल के चलते परेशानी हुई तो वाही कुछ लोगो ने कहा कि उन्हें इलाज करवाने में कोई दिक्कत नहीं आई।

अपनी पत्नी को नागरिक अस्पताल में पहुंचे घोघडिया निवासी विनोद ने कहा कि वे अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आये थे। यहाँ आकर पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर गए है। फिलहाल अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। अभी इंतजार कर रहे है।

अपने गाँव के कुछ लोगो द्वारा किये हमले के बाद नागरिक अस्पताल में दाखिल नंद सिंह खेडा के गोपी ने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल में दाखिल है उसे अब तक सिर्फ एक इंजेक्शन दिया गया है। आज डॉक्टरो की हड़ताल बता रहे है सुबह से कोई डॉक्टर उसके चेकअप के लिए नहीं आया। न ही कोई दवाई दी गयी। Kaithal News

नागरिक अस्पताल में पहुंचे एक दम्पति को जब काफी देर तक इधर उधर घुमने पर भी इलाज प्राप्त नहीं हुआ तो वे थककर नीचे जमीन पर ही बैठ गए। बुजर्ग दम्पति ने कहा एक तो बुढ़ापा ऊपर से इलाज नहीं हो पा रहा इस कारण वे परेशान है।

ये है डॉक्टरों की मांगे | Kaithal News

एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. ललित जांगड़ा ने बताया कि हमारी 4 मुख्य मांगें हैं, जिनमें पीजी बॉन्ड 50 लाख से कम करना और एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं करने की है। इसके साथ ही एसीपी और भत्ते केंद्र सरकार के बराबर देने और विशेषज्ञ डॉक्टरों को अलग से कैडर बनाने की मांग है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में अलग से कैडर बनाने की घोषणा की थी। सरकार ने स्वीकृति मिलने के बाद इसकी फाइल अफसरों के टेबल पर घूम रही है।

जिले में डॉक्टरों का टोटा

जिले के सरकारी अस्पतालों में 149 डॉक्टरों के पद है, जिन पर महज 43 डॉक्टर काम कर रहे हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना 1200 से 1400 ओपीडी होती है। वहीं जिले के सीएचसी व पीएचसी लेवल पर औसतन 3300 के करीब ओपीडी होती है। डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज इलाज के लिए तरस रहे हैं। काफी समय से डॉक्टरों के रिक्त पद नही भरे गए।

सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि हड़ताल के चलते एनएचएम के तहत लगे डॉक्टरों को ड्यूृटी पर लगाया गया। इसके तहत किसी भी प्रकार की परेशानी मरीजों को नहीं हुई। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Kanwar Yatra: कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी, परखी व्यवस्था

Doctors Strike : सरसा के सरकारी चिकित्सकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Haryana Doctors Strike : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिलेभर के सरकारी चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न मांगें पूरी न होने के विरोध में बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। जिससे सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हुई। वहीं नर्सिंग स्टाफ भी अपनी मांगों को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। जिसके कारण मुख्य चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ न होने के कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को तो बिना इलाज के ही वापिस लौटना पड़ा। Sirsa News

वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से चिकित्सकों के हड़ताल पर होने के कारण जिले भर के सीएचओ की तैनाती की गई है। मरीजों ने अपनी दास्तां में बताया कि पहले इस बारे में जानकारी होती तो आते ही नहीं और कल आ जाते। जिले के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से भी ज्यादा मरीज इलाज करवाने के लिए आते है। वीरवार के दिन भी नागरिक अस्पातल में इलाज के आने वाले मरीजों की संख्या एक हजार के करीब रही। जिसमें जिले भर से मरीज इलाज लेने के लिए आए तो लेकिन इलाज न मिलने के कारण काफी मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा और कई मरीजों को तो बिना इलाज के वापिस घर लोटना पड़ा।

नागरिक अस्पताल में इस प्रकार रहे हालात

नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए सुबह 8 बजे से मरीज पर्ची कटवाने के लिए लाईनों में लगे। पर्ची कटवाने के बाद मरीजों को दो घंटें तक नर्सिंग स्टाफ न होने के कारण इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं चिकित्सकों की जगह पर अतिरिक्त सीएचओ की तैनाती होने पर मरीजों का इलाज किया गया। वहीं आपातकालीन सेवाएं जिसमें आईसीयू, ट्रामा सैंटर, मोर्चरी और डिलवरी की सेवाएं जारी रही। वहीं महिलाओं की सिजेरियन डिलवरी के लिए बाहर से दो चिकित्सकों से अनुबंध किया गया है। जिनको ऑन कॉल तैनात किया गया। Sirsa News

नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए आने वाले मरीजों को बिना अल्ट्रासाऊंड करवाए ही घर वापिस लौटना पड़ा। जबकि सुबह 7 बजे से ही मरीज अल्ट्रासाऊंड के लिए लाईनों में लगकर टोकन लेते रहे। लेकिन चिकित्सक न होने के कारण बिना अल्ट्रासाऊंड करवाए ही वापिस लोटे। गर्भवति महिलाओं को भी बाहर से अल्ट्रासाऊंड करवाने पड़े। मरीज एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटते हुए नजर आए। काफी मरीज फर्श पर बैठकर इंतजार करने लगे। हड़ताल के दौरान फिजिशियन, नेत्र जांच, दांत, हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ कोई भी चिकित्सक अपनी सीट पर नहीं रहे।

मांगे नहीं मानी तो हड़ताल रहेगी जारी | Sirsa News

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. गौरव भट्टी ने कहा कि स्टेट कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर प्रदेशभर में चिकित्सकों ने हड़ताल की है। जिले में 104 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। उन्होंने बताया कि मागों को लेकर सरकार के साथ पदाधिकारियों की बैठक वीरवार दोपहर से ही जारी है, सूचना मिली है कि सरकार की और से चिकित्सकों की एक मांग जिसमें बॉन्ड राशि को एक करोड़ से 50 लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी मांगों पर भी बातचीत जारी है। अगर मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल जारी रहेगी।

10 चिकित्सकों ने दी डयूटी

नागरिक अस्पातल में 104 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। वहीं 10 चिकित्सक डयूटी पर तैनात रहे। जो चिकित्सक हड़ताल पर रहे उनकी जगह पर 14 अन्य सीएचओ को तैनात किया गया। जिसमें से 6 को लेबर वार्ड में, 5 को ओपीडी में और तीन चिकित्सकों को कन्सल्ट के लिए तैनात किया गया है। Sirsa News

School Holiday : मुंबई में बाढ़ का खतरा! स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान!

Haryana Doctors Strike : डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज बेहाल! अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार
Haryana Doctors Strike : चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के सरकारी डॉक्टर गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित हो गईं। डॉक्टरों ने ये हड़ताल उनकी विभिन्न मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध स्वरूप शुरू की है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा यह हड़ताल शुरू की गई है।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर विशेष कैडर और करियर प्रोग्रेस स्कीम के निर्माण की मांग कर रहे हैं, जो सुनिश्चित करे कि वे केंद्र सरकार के समकक्षों के बराबर हों। अन्य मांगों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती न करना और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कम बांड राशि शामिल है।

हड़ताल को लेकर जानें, महत्वपूर्ण अपडेट | Haryana Doctors Strike

1) डॉक्टरों ने मांगें मनवाने के लिए सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी हैं। राज्य सरकार ने एसोसिएशन से मरीजों पर हड़ताल के प्रभाव पर विचार करने का अनुरोध किया है।

2) एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया के अनुसार राज्य भर के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

3) मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसोसिएशन के चार सदस्यों ने बुधवार को पंचकूला में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

4) ख्यालिया ने गुरुवार को कहा, ‘‘हम सरकार द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होंगे लेकिन अगर कोई परिणाम नहीं निकलता है, तो हमारी हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रहेगी।’’ Haryana Doctors Strike

5) पानीपत और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर जिला अस्पतालों के बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी) में मरीजों की लगी लंबी कतारें।

STORY | Doctors go on strike in #Haryana, services hit in govt hospitals

READ: https://t.co/xWR3IrvTlM

VIDEO:

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/G9UXDTCt4A

— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2024

स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने एसोसिएशन को लिखे पत्र में डॉक्टरों से आम जनता पर उनकी हड़ताल के प्रभाव पर विचार करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘मैं समझता हूँ कि … आपके सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं और मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि इन मांगों को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।

हम आपकी मांगों के महत्व को समझते हैं और सक्रिय रूप से ऐसे समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं जो सभी संबंधित पक्षों के लिए संतोषजनक होगा। हालाँकि, मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि हमारे रोगियों और आम जनता पर हड़ताल के प्रभाव पर विचार करें। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित न हों, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी जरूरत के समय हम पर निर्भर हैं। Haryana Doctors Strike

Gold- Silver Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट, इतना कम हुआ सोने का भाव

नागरिक अस्पताल कैथल में हड़ताल के चलते इंतजार में बैठे
कैथल में 2 घंटे हड़ताल पर रहे डॉक्टर, बीमार मरीज करते रहे इंतजार, कुछ मरीज बिना इलाज करवाए लौटे

इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से रही चालू

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Doctors Strike: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को कैथल जिले के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सुबह जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने कामकाज छोड़कर दो घंटे तक हड़ताल कर मांगों को लेकर रोष जताया। डॉक्टरों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। डॉक्टरों ने कहा कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो 25 जुलाई के बाद अनिश्चित हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं लगातार सुचारू रूप से चलती रही। Kaithal News

वहीं डाक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान रहे। कई मरीज तो बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर रहे। सोमवार का दिन होने के कारण ओपीडी भी ज्यादा रही। सुबह से ही लोगों ने पर्ची कटवाई और ओपीडी के बाहर लाइन में लग गए, लेकिन दो घंटे तक डाक्टर न आने के कारण मरीज परेशान रहे। जहाँ कई मरीज ओपीडी के बाहर लगी लाइनों के बीच में ही बैठे हुए दिखाई दिए तो वहीँ कई बुजुर्ग लोग अस्पताल परिसर में जमीन पर लेटे नजर आए।

जिला नागरिक अस्पताल में हड़ताल कर रहे डॉक्टरो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर सीएम ने भी घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया रहा है। उन्होंने कहा कि एनईईटी पीजी परीक्षा एक महीने बाद होने वाला है, मध्यम वर्ग से आने वाले सरकारी डॉक्टरों से एक-एक करोड़ की दो प्रॉपर्टी गिरवी रखी जाती हैं, जो देने में सरकारी डॉक्टर सक्षम नहीं हैं, बॉन्ड 1 करोड़ से 50 लाख किया जाए। कुछ भी गिरवी ना रखवा कर पोस्ट डेटेड चेक लिया जाए। Kaithal News

बता दें कि नागरिक अस्पताल में पहले ही डाक्टरों का काफी टोटा है। पूरे जिले में 149 पद हैं, लेकिन 90 के करीब ही डाक्टर कार्यरत हैं, वहीं नागरिक अस्पताल में 55 स्वीकृत पदों में से मात्र 15 डाक्टर ही कार्यरत हैं, 40 पद रिक्त पड़े हुए हैं। 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 11 में डाक्टर नहीं है। विशेषज्ञ डाक्टर न होने के कारण मरीजों को परेशानी आ रही है।मरीजों ने बताया कि हड़ताल के चलते दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता। गर्मी के चलते लोग पहले ही काफी परेशान हैं, ऊपर से डाक्टरों की हड़ताल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

2 घंटे देरी से मिला इलाज | Kaithal News

सीवन वासी अजय अपनी पत्नी दीक्षा को दवाई दिलवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आया था | अजय ने बताया कि वह सोमवार को सुबह आठ बजे ही अस्पताल में पहुंच गया था। यहां पर आकर जानकारी मिली कि चिकित्सकों ने दो घंटे की हड़ताल की है। इसलिए उसे दो घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय ओपीडी की पर्ची भी नहीं काटी गई। इस कारण हड़ताल के बावजूद देरी से पर्ची कटने के चलते इलाज भी देरी से मिला।

बिना इलाज लौटना पड़ा वापस

गांव पाई निवासी कमला देवी ने बताया कि उसे पत्थरी की बीमारी है। उसे रात से ही असहनीय दर्द हो रहा है | वह इलाज करवाने के लिए सोमवार को अस्पताल में पहुंची थी, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने हड़ताल कर रखी थी। इसलिए यहां पर इलाज नहीं मिला और वह वापस जा रही है । उसे दर्द ज्यादा होने के चलते निजी अस्पताल में जाना पड़ेगा | हड़ताल से पहले अस्पताल प्रबंधन को लोगों को जानकारी जरूर देनी चाहिए। Kaithal News

वहीं जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा. सचिन मांडले ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर जिले के डाक्टर दो घंटे तक हड़ताल पर थे। इसके बाद ओपीडी में लौट गए। इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। वहां डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। 2 घंटे की हड़ताल के बाद सामान्य रूप से इलाज चल रहा है |

यह भी पढ़ें:– Doctors Strike : पैसे भी लग गए और डॉक्टर भी नहीं मिला! सरसा में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज अस्पताल में हुए बेहाल!

एस्मा की परवाह नहीं, 13 और 14 को हड़ताल पर रहेंगे सरकारी डॉक्टर!
वीरवार को ओपीडी और शुक्रवार को इमरजेंसी सेवाएं भी करेंगे बंद

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। अपनी प्रस्तावित हड़ताल के चलते मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल के बाद अब डॉक्टर्स द्वारा गुरुवार व शुक्रवार को भी हड़ताल की जाएगी। भले ही सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों पर एस्मा लगाने की बात कही हो, लेकिन डॉक्टर्स हर हाल में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने के निर्णय पर अडिग हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि एसोसिएशन अपने निर्णय पर कायम है। एसोसिएशन के महासचिव डा. एमपी सिंह ने कहा कि हरियाणा में डॉक्टर्स की भारी कमी है। डॉक्टर्स पर पूरा वर्कलोड रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानदंडों के अनुसार सरकारी क्षेत्र में जनसंख्या के अनुसार कम से कम 10,000 डॉक्टर काम करने चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से लगभग 2500 डॉक्टर वास्तव में काम कर रहे हैं। ये डॉक्टर जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं। यह डॉक्टरों और जनता के साथ भी अन्याय है। इसके अलावा 2000 से अधिक की आवश्यक ताकत के खिलाफ राज्य में केवल 700 विशेषज्ञ ही काम कर रहे हैं।

डा. एमपी सिंह के मुताबिक 13 जनवरी वीरवार को जहां ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, वहीं 14 जनवरी को इमरजेंसी सेवाओं, पोस्टमार्टम समेत अन्य सेवाओं को पूर्णतया बंद कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।