NDTV - Sach Kahoon Hindi

NDTV अडानी के कंट्रोल में
NDTV में अडानी समूह की हिस्सेदारी बढ़कर 64.71 प्रतिशत

अहमदाबाद। अडानी समूह ने NDTV के संस्थापक प्रणव राय और राधिका राय से कंपनी के 27.26 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण कर इस टीवी चैनल कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 64.71 फीसदी कर ली है। अडानी समूह ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने अपनी अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी आरआरबी के माध्यम से श्री प्रणव राय और राधिका राय से ये शेयर खरीदे हैं।

इस तरह एनडीटीवी पर अदानी समूह का पूरा नियंत्रण हो गया है। राय दम्पत्ति एनडीटीवी में अभी पांच प्रतिशत के हिस्सेदार बने हुए हैं। गौरतलब है कि राय दंपत्ति ने पिछले दिनों अडानी समूह को 27.26 प्रतिशत शेयर बेचने के लिए उसके साथ एक समझौता होने की घोषणा की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अडानी को मिली NDTV की पूरी कमान
रॉय दम्पिति ने अपने शेयर अडानी को बचने की घोेषणा की

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने संस्थापक प्रणव रॉय और राधिका रॉय ने कंपनी में अपने अधिकांश शेयर गौतम अडानी के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने की शुक्रवार को घोषणा की। बीएसई और एमएसई शेयर बाजारों को दी गई सूचना और एक प्रेस विज्ञप्ति में रॉय दम्पति ने कहा है कि वे यह देखते हुए कि एनडीटीवी के एएमजी मीडिया नेटवर्क द्वारा हाल में लाये गये खुले प्रस्ताव (ओपन आॅफर) के बाद अडानी समूह की यह कंपनी एनडीटीवी की सबसे बड़ी कंपनी शेयर धारक बन गई है और उसके बाद हमने आपसी सहमति से एनडीटीवी के अधिकांश शेयर एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का निर्णय किया है।

क्या है मामला

रॉय दम्पति ने आज यहां जारी संयुक्त बयान में कहा है कि उन्होंने 1988 में इस विश्वास के साथ यह समाचार चैनल शुरू किया था कि भारत में पत्रकारिता विश्व स्तर की है। उन्होंने कहा कि खुले आॅफर के बाद गौतम अडानी के साथ हमारी बातचीत रचनात्मक रही और उन्होंने सुझावों को सकारात्मक भाव और खुले मन से स्वीकार किया है। अडानी ने एक ऐसे ब्रांड में निवेश किया है जो भरोसे, विश्वसनीयता और स्वतंत्रता का पर्याय है और उम्मीद करते है कि वह इन मूल्यों की रक्षा करेंगे और अपनी प्रतिष्ठा अनुसान उसका विस्तार करेंगे।

एनडीटीवी में हिस्सेदारी 37.45 से बढ़कर 64.71 प्रतिशत

शेयर बाजारों को दी गई सूचना के आधार पर अडानी समूह को प्रणव रॉय और श्रीमती राधिका रॉय द्वारा क्रमश: 15.94 और 16.32 प्रतिशत कुल मिलाकर (32.26) प्रतिशत शेयर बेचे जायेंगे। यह सौदा 30 दिसंबर या उसके बाद एक या एक अधिक किस्तों में सेबी के नियमों के तहत निपटाया जायेगा। इसके बाद अडानी समूह की एनडीटीवी में हिस्सेदारी 37.45 से बढ़कर 64.71 प्रतिशत हो जायेगी और रॉय दम्पति के पास पांच प्रतिशत से शेयर रह जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि अडानी ने एनडीटीवी को खरीदने की घोषणा अगस्त में की थी और उसके बाद उन्होंने शेयरों के लिए बाजार में खुली पेशकश की थी। इस पेशकश में 8.3 प्रतिशत शेयर अधिग्रहित किये थे। इससे पहले एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग ने अडानी समूह की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल होल्डिंग को अपनी 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 28 नवंबर को हस्तांतरित की थी और इस सौदे के आधार पर एनडीटीवी के 19.18 प्रतिशत शेयर अडानी समूह के पास चले गये थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एनडीटीवी को मोदी के करीबी Gautam Adani ने खरीदा? एनडीटीवी की आई प्रतिक्रिया
एनडीटीवी ने कहा अडानी समूह की घोषणा एकतरफा

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। टीवी चैनल परिचालक एनडीटीवी ने कहा कि Adani समूह की ओर से उसके अधिग्रहण के संबंध में जो घोषणा की गयी है वह एनडीटीवी के संस्थापक राधिका और प्रणव रॉय की बिना सहमति के है। यह बयान अडानी समूह की उस घोषणा के बाद आया है कि वह एनडीटीवी की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी अप्रत्यक्ष रूप से हासिल कर रहा है और बाजार नियामक सेबी के नियमों के तहत 26 प्रतिशत और हिस्सेदारी अधिग्रहीत करने के लिए शेयरधारकों के समक्ष खुला प्रस्ताव रखेगा।

अडानी समूह ने कहा है कि वह बाजार में सूचीबद्ध टीवी चैनल की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी समूह की कंपनी विश्वप्रधान कामर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के पास एनडीटीवी समूह की प्रवर्तक कंपनी के वारंट को शेयर में बदल कर हासिल कर रहा है। वीसीपीएल अडानी समूह की मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

एनडीटीवी के संस्थापकों की किसी प्रकार की जानकारी नहीं

एनडीटीवी ने अडानी समूह के बयान के बाद शेयर बाजार बीएसई को दी गयी सूचना में कहा, ‘एनडीटीवी और कंपनी के संस्थापक यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वीसीपीएल ने जिस अधिकार का प्रयोग किया है, वह एनडीटीवी के संस्थापकों की किसी जानकारी, उनके साथ किसी बातचीत या उनकी सहमति के बिना किया गया है और उन्हें एनडीटीवी की ही तरह इस अधिकार के प्रयोग के बारे में आज ही अवगत कराया गया। एनडीटीवी दाखिल सूचना में कहा गया है, ‘यहां तक कि अभी कल ही एनडीटीवी ने इस शेयर बाजार को सूचित किया था कि उसके संस्थापकों की शेयरधारिता में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

अडानी की कितनी हिस्सेदारी

किसी चर्चा के एक नोटिस जारी कर दिया कि वह आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की 99.5 शून्य प्रतिशत हिस्सेदारी को अधिग्रहीत करने की अधिकार का प्रयोग कर रही है। आरआरपीआर एनडीटीवी के प्रवर्तक समूह की कंपनी है और इस प्रसारण कंपनी में 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदार है। एनडीटीवी की तरफ से कहा गया है कि वीसीपीएल ने शेयर अधिग्रहण का नोटिस एनडीटीवी के संस्थापकों राधिका एवं प्रणव रॉय द्वारा 2009-10 में उसके साथ कर्ज के लिए किये गये करार की शर्तों के अनुसार भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि वह आरआरपीआरएच के 19 लाख 90 हजार वारंट को 10 रुपये प्रति शेयर के भाव से इक्विटी शेयर में बदलने के अधिकार का प्रयोग किया है और उसने इसके लिए आरआरपीआरएच को 1.99 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिये हैं।

अडाणी उद्योग समूह ने क्या कहा…

इससे पहले शेयर बाजार बीएसई को नियमानुसार दी गयी एक आवश्यक सूचना में अरबपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी उद्योग समूह ने बताया कि एएमएनएल की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी वीसीपीएल के पास एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआरएच के वारंट (प्रतिभूतियां) थे जिन्हें आआरपीआरएच की 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदला जा सकता था। अडाणी समूह ने कहा है कि आरआरपीआर होल्डिंग एनडीटीवी समूह की एक प्रमोटर कंपनी है और एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत की हिस्सेदार है। समूह ने घोषणा की है कि विश्वप्रधान कमर्शियल, एएमएनएल और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आपस में मिल कर) सेबी (बाजार विनियामक) के नियम (शेयरों का पर्याप्त अधिग्रहण और अधिग्रहण, विनियम 2011) के अनुपालन के लिए एनडीटीवी में 26 प्रतिशत और हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक खुली पेशकश करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रणव रॉय पर सीबीआई के छापे
एनडीटीवी का झूठे मामले में फंसाने का आरोप

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को कथित तौर पर 48 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने एनडीटीवी के सह संस्थापक और सह अध्यक्ष प्रणव रॉय उनकी पत्नी राधिका राय, एक निजी कंपनी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को दिल्ली तथा देहरादून में छापेमारी की। सीबीआई ने बताया कि राय के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा गया। इन सभी पर आईसीआईसीआई बैंक को 48 करोड़ रुपये का कथित नुकसान पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया है।

चार जगहों पर की छापेमारी

इस सिलिसले में ब्यूरो ने दिल्ली और देहरादून में चार जगहों पर छापेमारी की। देहरादून में श्री रॉय के घर तड़के और दिल्ली में सुबह आठ बजे के आसपास सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई सुबह आठ बजे के करीब श्री राय के ग्रेटर कैलाश पार्ट एक आवास पहुंची और बैंक के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में उनसे और उनकी पत्नी से पूछताछ की। वहीं इन छापों पर एनडीटीवी ने सफाई देते हुए परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रॉय को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। ब्यूरो पुराने आरोपों के जरिये एनडीटीवी और उसके प्रवर्तकों को केवल परेशान कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।