Electric Bus - Sach Kahoon Hindi

केजरीवाल ने 150 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, तीन दिन यात्रा मुफ़्त
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें यात्री तीन दिनों तक मुफ़्त सफर कर करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,‘ प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली ने आज नया अध्याय लिखा है। आज से दिल्ली की सड़कों पर एक साथ 150 इलेक्ट्रिक एसी बसें चलना शुरू हो गई हैं। मैंने भी बस में बैठकर सफर किया, इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। दिल्ली की शानदार इलेक्ट्रिक बस में एक बार आप भी सफर जरूर करें। उन्होंने बस में सफर करने के बाद कहा कि लोगों से कहा,‘ये आपकी बसें हैं।

प्रदूषण के ख़िलाफ़ जंग में दिल्ली ने आज नया अध्याय लिखा है। आज से दिल्ली की सड़कों पर एक साथ 150 इलेक्ट्रिक AC बसें चलना शुरु हो गई हैं। मैंने भी बस में बैठकर सफ़र किया, इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। दिल्ली की शानदार इलेक्ट्रिक बस में एक बार आप भी सफ़र ज़रुर करें।#IrideEbus pic.twitter.com/NGWByo6uIJ

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 24, 2022

कृपया इनका ध्यान रखें, इन्हें गंदा न करें। दिल्ली सरकार ने अगले 10 साल में इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त करने के लिए 1862 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जबकि केंद्र ने इसके लिए 150 करोड़ रुपये दिए हैं। सरकार ने एक साल में दो हजार इलेक्ट्रिक बसें लाने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली सरकार ने यात्रियों के तीन दिनों तक इन बसों में मुफ्त सफर करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 24 से 26 मई तक डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों में सभी यात्री मुफ्त सफर कर सकेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एका ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक बस
मुंबई (एजेंसी)। इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Bus) निर्माता एवं पिनेकल इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी एका ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक और शून्य उत्सर्जन बस एका ई9 लॉन्च की। कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि ई9, एका की बैटरी से चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक बस है। इस वाहन का डिजाइन बेहद सुगठित है, साथ ही मोनोकॉक स्टेनलेस- स्टील चेसिस और पूरी तरह से मिश्रित संरचना की वजह से इसकी पावर और रेंज अधिकतम है।

कम्बस्चन इंजन से चलने वाले मौजूदा बसों की तुलना में एका ई9 कीमत काफी कम है, जिसके चलते यह वाहन अपने सभी हितधारकों को स्थायित्व और लाभ कमाने के बेहतर अवसर प्रदान करने का वादा करता है। इस बस का अनावरण महाराष्ट्र के पर्यटन, पर्यावरण और प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे और एका एवं पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता द्वारा पुणे अल्टरनेट फ्यूल कॉन्क्लेव में किया गया, जो महाराष्ट्र सरकार की एक पहल है।

एका ई9 में ईसीएएस के साथ-साथ आगे और पीछे की तरफ एयर सस्पेंशन लगाए गए हैं। 2500 मिलीमीटर की चौड़ाई, 31+डी+ व्हीलचेयर के साथ यह बस यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करती है। बस में प्रवेश एवं निकास द्वार के पायदान को एर्गोनॉमिक तरीके से नीलिंग फीचर्स के साथ डिज़ाइन किया गया है जो सतह से सिर्फ 650 मिलीमीटर की ऊंचाई पर लगाए गए हैं।

एका ई9 में एक इलेक्ट्रिक मोटर (Electric Bus) लगाया गया है, जो 200 किलोवाट की अधिकतम पावर तथा 2500 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है तथा वाहन को तुरंत तेज गति प्रदान करने की क्षमता, अधिक हॉर्सपावर, अधिक कर्षण शक्ति, इस उद्योग जगत में सबसे अधिक विश्वसनीयता प्रदान करता है। इसके अलावा, 17 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम की मदद से यह वाहन किसी भी तरह के इलाके की सड़कों पर आराम से दौड़ने में सक्षम है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

केजरीवाल ने दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहाँ आईपी डिपो से पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि दिल्ली की सड़कों पर आज से पहली इलेक्ट्रिक बस चलनी शुरू हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस सड़क पर उतरी है। आज का दिन कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, दिल्ली में ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत हुई है।

इलेक्ट्रिक से चलने वाली पहली बस सड़क पर उतरी है। मैं समझता हूँ कि आने वाले वर्षों के अंदर जैसे-जैसे पुरानी बसें हटती जाएंगी, वैसे-वैसे इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर आती जाएंगी। प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस बस के चलने के दौरान आवाज नहीं आती है और इस बस से जरा सा भी धुंआ नहीं निकलता है। आज पहली बस सड़क पर उतरी है और हमें उम्मीद है कि अप्रैल तक 300 बसें आ जाएंगी। इसके बाद हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों के अंदर दो हजार और इलेक्ट्रिक बसें लाने का है।

बधाई। आज से दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस चलनी शुरू | LIVE https://t.co/uMmcQZXRRY

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 17, 2022

2011 के बाद से आज तक डीटीसी के बेड़े में एक भी नई बस नहीं आई

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में एक और बड़ी बात यह हुई है कि 2011 के बाद से आज तक डीटीसी के बेड़े में एक भी नई बस नहीं आई थी। कुछ न कुछ ग्रहण लगा हुआ था। जब भी कोशिश की जा रही थी, उसमें तरह-तरह की अड़चनें आ जाती थी। मैं समझता हूँ कि 2011 के बाद आज डीटीसी की बेड़े में पहली बस आ गई है। यह बस क्लस्टर के बेड़े में शामिल नहीं है। यह बस पूरी तरह से डीटीसी के अधिकार क्षेत्र में है। हमने आज हवन यज्ञ भी किया है और भगवान से प्रार्थना की है। केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि अब यह ग्रहण खत्म होगा और अब डीटीसी के अंदर और नई बसें आनी चालू होंगी। इस बस की बैट्री एक से डेढ़ घंटे में पूरा चार्ज हो जाती है और एक बार बैट्री के चार्ज होने पर यह बस कम से कम 120 किलोमीटर तक चलती है। जितने भी हमारे डिपो है, उन सभी में चार्जिंग की व्यवस्था की जा रही है।

सभी दिल्लीवासियों को बधाई।

आज से दिल्ली की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक बस चलनी शुरू हो गई है। DTC के बेड़े में जल्द ही 300 इलेक्ट्रिक बसें जुड़ेंगी।

आप भी अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में स्विच कर प्रदूषण के ख़िलाफ़ इस जंग में अपना योगदान ज़रूर दें। pic.twitter.com/7M2nTuvnsc

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 17, 2022

वहीं, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘धाई दिल्ली! हम सभी के लिए यह अपार हर्ष का क्षण है। आज डीटीसी की पहली इलेक्ट्रिक बस को माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने जनता को समर्पित किया। पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ ही हम दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय सुगम परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं। दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस का परिचालन शुरू हो गया। यह अत्याधुनिक बस शून्य टेलपाइप उत्सर्जन के साथ ही 100 फीसद इलेक्ट्रिक हैं। यह बस उन 300 इलेक्ट्रिक बसों में शामिल हैं, जिन्हें डीटीसी के तहत आने वाले दिनों में शामिल किया जाएगा। यह 300 बसें मुंडेला कलां (100 बसें), राजघाट (50) और रोहिणी सेक्टर-37 (150 बसें) डिपो से चलेंगी। इन बसों में विकलांग यात्रियों के लिए घुटनों के बल चलने वाले रैंप और महिला यात्रियों के लिए विशेष गुलाबी सीटें हैं।

प्रत्येक बस में 10 पैनिक बटन और एक हूटर है

यह बसें सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं, जो कश्मीरी गेट पर एक टूवे सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सीसीसी) से जुड़ी हैं। प्रत्येक बस में 10 पैनिक बटन और एक हूटर है। यह पहली प्रोटोटाइप बस आईपी डिपो से 27 किमी लंबे रूट पर चलेगी। यह बस एक बार चार्ज करने पर कम से कम 120 किलोमीटर तक चलेगी और करीब 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इलेक्ट्रिक बस आईपी डिपो से आईटीओ एजीसीआर, तिलक मार्ग, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, कनॉट प्लेस, जनपथ, राजेश पायलट रोड, पृथ्वीराज रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग, रिंग रोड, साउथ एक्सटेंशन, आश्रम, भोगल, जंगपुरा, इंडिया गेट, हाई कोर्ट और प्रगति मैदान होकर गुजरेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।