Vidhan Sabha Elections - Sach Kahoon Hindi

Vidhan Sabha Chunav: चुनाव में जीत का हार सबको चाहिए, पर हार नहीं स्वीकार
हर प्रत्याशी के समर्थकों में अपने नेता की जीत का भरोसा | Gurugram News

सोशल मीडिया पर मतदान के बाद से ही जारी है जीत के दावों वाले संदेश

प्रत्याशी स्वयं किसी भी मैसेज का जवाब देने या कोई मैसेज करने से बच रहे

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Vidhan Sabha Chunav: विधानसभा चुनाव-2024 का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला तो कल 8 अक्टूबर को होगा। इससे पहले प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने नेता की जीत के दावे कर रहे हैं। सोशल मीडिया और प्रत्याशियों के वाट्सअप गु्रप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिछले दो दिन से जीत के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। Gurugram News

विधानसभा के 5 अक्टूबर 2024 को हुए चुनाव में सभी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने चुनाव में पूरा जोर लगाया, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके। सभी ने दिन-रात मेहनत की। शाम 6 बजे मतदान केंद्र के गेट बंद होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे शुरू कर दिए। प्रत्याशियों की ओर से चुनाव में साथ देने वाले सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं, मतदाताओं का आभार जताया गया। इस बार चुनाव पिछले चुनावों की तुलना में काफी हाईटेक भी रहा। पांच साल पहले के चुनाव डिजिटल प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रचार का खूब जोर रहा था। Gurugram News

8 अक्टूबर मंगलवार को मतगणना होनी है

इस बार फेसबुक के अलावा अन्य कई सोशल साइट्स के माध्यम से भी चुनाव प्रचार किया गया। इसके लिए बकायदा कंपनियों को हायर किया गया। पूरी टीम नेताओं के चुनाव प्रचार में साथ-साथ रही। वीडियो और फोटो डिजायन करके तुरंत ही सोशल मीडिया पर, लोगों के मोबाइल पर प्रसारित किया जाता रहा, ताकि जिस कार्यक्रम से प्रत्याशी होकर गए हैं वह तुरंत ही जनता के बीच पहुंच जाए। इसके बाद लोग भी आगे से आगे उन कार्यक्रमों की वीडियो क्लिप व फोटो को भेजते रहे। चुनाव प्रचार का शोर-शराबा तो थम गया, लेकिन सोशल मीडिया पर जनता से प्रत्याशी जुड़े रहे। लोगों को अपने पक्ष में मतदान के प्रति रिझाने का क्रम जारी रहा। मतदान के दिन 5 अक्टूबर को सभी ने अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए कार्य किया। Gurugram News

करीब एक महीने तक जमकर चुनाव प्रचार करने वाले प्रत्याशियों ने चुनाव खत्म होने के साथ ही अपने समर्थकों के साथ बैठकें करके चुनाव पर चर्चाएं की। अगले दिन चुनाव की थकान उतारने के साथ परिवार के साथ समय बिताया। अब 8 अक्टूबर मंगलवार को मतगणना होनी है। प्रत्याशियों की तो सांसें अटकी हैं, लेकिन समर्थकों में अपने-अपने प्रत्याशी की जीत होने की उम्मीद के साथ खुशी है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना, मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

उप्र में विधान सभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी
नई दिल्ली l कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने कहा है कि वह चुनाव के मैदान में उतर सकती हैं और पार्टी में इस विषय पर पिछले एक महीने से विचार मंथन चल रहा है।

प्रियंका ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी का युवा घोषणा पत्र जारी करने के दौरान यह बात कही। संवाददाताओं के सवालों के जवाब में प्रियंका ने स्पष्ट किया कि वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी, लेकिन चुनाव लड़ सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी पहले ही गोरखपुर सदर सीट से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार होंगे।

प्रियंका से पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा, उन्होंने मुस्कुरा कर कहा, “आपको मेरे अलावा वहां कोई और चेहरा दिखता है क्या।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी, लेकिन चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कहां से लड़ना है, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।

प्रियंका(Priyanka Gandhi) ने कहा, “पिछले एक महीने से पार्टी में इस बात पर विचार हो रहा है मुझे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहिए। चुनाव, कहां से लड़ना है, यह फिलहाल तय नहीं है।” क्या योगी को चुनाव में चुनौती देने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि यह जरूरी नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।