career - Sach Kahoon Hindi

Career: मेंटोर और कैरियर काउंसलर के रूप में डॉ प्रदीप कुमार युवाओं क़ो दें रहे सुनहरा भविष्य
Career:  बागपत] संदीप दहिया। देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी में बसता है, और इस युवा शक्ति को सही दिशा देना आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे ही एक प्रेरणास्रोत हैं डॉ. प्रदीप कुमार, जो न केवल श्रीराम IAS एकेडमी के संस्थापक हैं, बल्कि एक संवेदनशील और समर्पित काउंसलर भी हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ छात्रों को UPSC या किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी कराना नहीं है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी मज़बूत बनाना है, ताकि वे जीवन के हर मोड़ पर आत्मविश्वास के साथ खड़े रह सकें।

सही मार्गदर्शन का संबल | Career

डॉ. कुमार का करियर काउंसलिंग का तरीका पारंपरिक ढांचे से बिल्कुल अलग है। वह सिर्फ छात्रों की रूचियों और क्षमताओं पर ध्यान नहीं देते, बल्कि उन्हें भविष्य के संभावित करियर विकल्पों से भी जोड़ते हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों छात्र आज देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे हैं या कार्यरत हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर छात्रों को सही समय पर सही दिशा दी जाए, तो वे असंभव को भी संभव बना सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य की पैरवी

आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में छात्रों पर पढ़ाई, करियर और सामाजिक अपेक्षाओं का जबरदस्त दबाव होता है। डॉ. कुमार इस दबाव को अच्छी तरह समझते हैं और इसलिए उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को भी शिक्षा जितनी ही प्राथमिकता दी है। उन्होंने परीक्षा तनाव, निम्न आत्मविश्वास, डिजिटल लत, और परिवारिक दबाव जैसे मुद्दों पर केंद्रित अनेक काउंसलिंग और थेरेपी सत्र आयोजित किए हैं।

माता-पिता और शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं

केवल छात्रों को मार्गदर्शन देना ही पर्याप्त नहीं होता। इसलिए डॉ. कुमार ने शिक्षकों और अभिभावकों को भी शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने “संवेदनशील पालन-पोषण” और “छात्र व्यवहार की समझ” जैसे विषयों पर कई कार्यशालाएं आयोजित की हैं, जिससे शिक्षा समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहारिक समझ को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

महामारी के दौरान बना सहारा

जब COVID-19 महामारी ने दुनिया को रोक दिया और छात्रों की मानसिक स्थिति सबसे अधिक प्रभावित हुई, तब डॉ. कुमार एक मजबूत सहारा बनकर उभरे। उन्होंने ऑनलाइन काउंसलिंग, वेबिनार, और इंटरेक्टिव सत्रों के माध्यम से हज़ारों छात्रों और अभिभावकों को मानसिक राहत दी। उनकी सहानुभूतिपूर्ण संवाद शैली ने छात्रों को यह अहसास दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं।

प्रधानमंत्री से मिला सम्मान

डॉ. कुमार की सेवाओं को केवल छात्रों और अभिभावकों ने ही नहीं, बल्कि सरकार ने भी सराहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान डॉ. कुमार को एक प्रशंसा पत्र भेजकर उनके कार्यों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया, जो इस बात का प्रमाण है कि उनका योगदान राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय है।

शिक्षा में परिवर्तन के अग्रदूत

आज जब शिक्षा केवल अंकों और डिग्रियों तक सीमित होती जा रही है, ऐसे समय में डॉ. प्रदीप कुमार जैसे प्रोफेशनल्स छात्रों की मानवता, संवेदनशीलता, और समग्र विकास पर ध्यान देकर नई मिसाल कायम कर रहे हैं। उनके कार्यों से प्रेरित होकर देशभर के कई शिक्षण संस्थानों ने उन्हें नियमित मेंटर और काउंसलर के रूप में नियुक्त किया है।

हार्दिक बच्चा विशेष होता है

डॉ. कुमार का यह विश्वास कि “हर बच्चा विशेष होता है, बस उसे सही समय पर सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है,” आज कई युवाओं की सफलता की कुंजी बन चुका है। शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों का मानना है कि अगर हर स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान में डॉ. कुमार जैसे मार्गदर्शक हों, तो देश का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल हो सकता है। डॉ. प्रदीप कुमार न केवल एक शिक्षक हैं, बल्कि एक प्रेरणा एक सुनहरा भविष्य गढ़ने वाले शिल्पकार हैं, जो हर छात्र में संभावनाओं की लौ जलाना जानते हैं।

Career in Banking: कैसे बनाएं बैंकिंग और फाइनेंस में करियर
Career in Banking: बैंकिंग और फाइनेन्स क्षेत्र अवसरों से भरा हुआ है और यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा करियर विकल्प है जो वित्तीय सेवाओं में रुचि रखते हैं। वर्तमान में भारत का बैंकिंग, फाइनेन्स और बीमा क्षेत्र 1.31 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का है और यह निरंतर वृद्धि कर रहा है। अगले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। यह क्षेत्र न केवल आर्थिक विकास में योगदान देता है, बल्कि इसमें करियर बनाने वालों के लिए आकर्षक अवसर भी प्रदान करता है।

बैंकिंग और फाइनेन्स क्या है?

बैंकिंग और फाइनेन्स क्षेत्र वित्तीय सेवाओं से संबंधित है। इस क्षेत्र में उम्मीदवारों को बैंकिंग और वित्तीय प्रणालियों, तकनीकी कौशल, प्रबंधन, संगठनात्मक और व्यावहारिक सिद्धांतों, कानूनी जानकारी, आर्थिक अवधारणाओं, और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी तकनीकी भाषा की समझ विकसित की जाती है। यह क्षेत्र उम्मीदवारों को वित्तीय बाजारों, निवेश, और संगठनात्मक व्यवहार जैसे विभिन्न पहलुओं में विशेषज्ञता प्रदान करता है।

योग्यता | Career in Banking

एडवांस डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेन्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

विज्ञान, कला, या वाणिज्य स्ट्रीम में 10+2 में न्यूनतम 50% अंक।

कई संस्थान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 5% अंकों की छूट प्रदान करते हैं।

प्रमुख शैक्षणिक संस्थान

इंस्टीट्यूट आॅफ बैंकिंग एंड फाइनेन्स, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, दिल्ली

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

करियर के अवसर और आय

बैंकिंग और फाइनेन्स में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग बहुराष्ट्रीय कंपनियों, निजी बैंकों, और वित्तीय संस्थानों में रहती है। कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार इन संस्थानों में सीधे आवेदन कर सकते हैं। शुरूआती वेतन सामान्यत: 30,000 रुपये प्रति माह तक होता है, जो अनुभव के साथ बढ़ता जाता है। अनुभवी प्रोफेशनल्स को उच्च पैकेज और बेहतर अवसर मिलते हैं। Career in Banking

आवश्यक कौशल

भाषा दक्षता: अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

व्यावहारिक स्वभाव: उम्मीदवार का स्वभाव सरल और सहयोगी होना चाहिए।

समस्या समाधान: बैंकिंग क्षेत्र में समस्याओं को त्वरित और प्रभावी ढंग से हल करने की क्षमता जरूरी है।

तकनीकी जानकारी: वित्तीय उपकरणों, सॉफ्टवेयर, और डेटा विश्लेषण की समझ महत्वपूर्ण है।

भविष्य की संभावनाएं | Career in Banking

बैंकिंग और फाइनेन्स क्षेत्र वित्तीय सेवाओं से जुड़ा होने के कारण इसमें रोजगार के अवसर हमेशा बने रहते हैं। डिजिटल बैंकिंग, फिनटेक, और वैश्विक वित्तीय बाजारों के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में देश और विदेश में मांग बढ़ रही है। भविष्य में यह क्षेत्र और अधिक रोजगार के अवसर सृजित करेगा। बैंकिंग और फाइनेन्स क्षेत्र में करियर उन लोगों के लिए आदर्श है जो वित्तीय प्रबंधन, निवेश, और संगठनात्मक कौशल में रुचि रखते हैं। सही शिक्षा, कौशल, और समर्पण के साथ, इस क्षेत्र में एक सफल और आकर्षक करियर बनाया जा सकता है। यह क्षेत्र न केवल आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए भी असीमित अवसर देता है।एडवांस डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस

बैंकिंग आॅपरेशन: इस विषय में बैंकिंग प्रक्रियाओं, समीक्षा, प्रतिस्पर्धी रणनीतियों, और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी जाती है। साथ ही, खुदरा नीतियों और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग के बारे में भी बताया जाता है।

फाइनेन्सियल मैनेजमेंट: यह विषय बिजनेस और फाइनेन्स के वैचारिक ढांचे को समझने में मदद करता है। इसमें फंड उपयोग, निवेश, लाभांश नीति, और निवेश के फैसलों से संबंधित सिद्धांत और व्यावहारिक जानकारी शामिल है।

फाइनेन्सियल मार्केट एंड इंस्टीट्यूशन्स: वित्तीय बाजारों, उपकरणों, और संस्थानों की कार्यप्रणाली और उनके महत्व को समझाया जाता है।

रिसर्च मेथड: यह कोर्स शैक्षिक शोध के लिए परिचय प्रदान करता है और शोध विधियों, डिजाइन, और साधनों की जानकारी देता है।

औद्योगिक परियोजना: इस कोर्स में बैंकिंग और फाइनेन्स के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से लागू करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

संगठनात्मक व्यवहार: यह विषय उम्मीदवारों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और ग्राहकों के साथ प्रभावी संबंध बनाने और संगठनात्मक व्यवहार को समझने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:– साहब! इतना गंदा पानी तो पशुओं के लिए भी नहीं रखते

Career: भारत में नौकरी करने के करियर आपार, मिलेगी लाखों की सैलरी
Career: अक्सर देखा जाता है कि स्टूडेंट्स 10वीं-12वीं या फिर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर लेते हैं। बावजूद इसके उन्हें नहीं समझ आता है कि वह किस क्षेत्र में करियर बनाएं, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो। स्टूडेंट्स की इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर हम यहां पर भारत में रहकर पढ़ाई करने और नौकरी करने के लिए टॉप-10 करियर आॅप्शन के बारे में बता रहे हैं, जिसका चुनाव करके वे बढ़िया भविष्य बना सकते हैं।

डेटा साइंस:- डेटा साइंस इस समय भारत में सभी करियर विकल्पों में से शीर्ष विकल्पों में से एक है। हालिया महामारी ने देश में डेटा विज्ञान और इसके अनुप्रयोगों को और बढ़ा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में भारत में लगभग हर क्षेत्र में करियर के असंख्य अवसर पैदा हुए हैं। भारत पहले से ही दुनिया में डेटा के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। ऐसे में स्टूडेंट्स इस क्षेत्र में भी करियर आॅप्शन बना सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग:- डिजिटल मार्केटिंग हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि इस क्षेत्र की डिग्री रखने वाले युवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ी है। डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर चुके युवाओं को मोटी सैलरी पर हॉयर किया जाता है। ऐसे में आप 12वीं बाद डिजिटल मार्केटिंग के सेक्टर में भी करियर बना सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्रेज तेजी से बढ़ा है। आने वाले समय में इस फील्ड की जानकारी रखने वाले युवाओं को और अधिक नौकरी मिलेंगे। इस वक्त माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, अमेजॅन, एक्सेंचर और कई अन्य जैसे कॉर्पोरेट दिग्गज बड़े पैमाने पर एआई को लागू कर रहे हैं। ऐसे में आने वाला भविष्य इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए और बेहतर होगा। Career

प्रोग्रामिंग:- प्रोग्रामर की आवश्यकता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रोग्राम करना सीखने से आपको प्रौद्योगिकी से संबंधित सभी नवीनतम सहित विभिन्न डोमेन में स्थान मिलेगा। प्रोग्रामर को विभिन्न कंपनियों की तरफ से मोटी सैलरी पर हायर किया जाता है। ऐसे में आप प्रोग्रामिंग के सेक्टर में भी करियर बना सकते हैं।

मैनेजमेंट:- भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने बी-स्कूलों और व्यवसायों से बड़ी संख्या में प्रबंधकीय प्रतिभाएं पैदा की हैं। इन युवा प्रबंधकों और प्रबंधन में अनुभवी पेशेवरों के बीच सहयोग से कौशल सेट के साथ बाकी दुनिया से अलग करता है। यही वजह है कि मैनेजमेंट के सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं को बड़ी सैलरी पर रखा जाता है।

बैंकिंग:- बैंकिंग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत व्यापक रूप से अपनी मजबूत बैंकिंग और वित्तीय प्रणालियों के लिए जाना जाता है। भारत सबसे बड़े विकासशील देशों में है। साथ ही भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी होने के कारण यह बैंकिंग अवसरों के लिए सबसे अनुकूल स्थान है। ऐसे में 12वीं बाद बैंकिंग के सेक्टर में करियर बनाया जा सकता है।

वेब डेवल्पमेंट:- व्यवसायों के बीच डिजिटल साक्षरता ने वेब डेवलपमेंट की आवश्यकता को प्रेरित किया है। न्यूज वेबसाइट से लेकर कई तरह की वेबसाइट हैं, जो वेब डेवलपमेंट को हायर करती हैं। वेव डेवलपमेंट की जानकारी रखने वाले युवाओं को मोटी सैलरी पर हायर किया जाता है।

क्लाउड कम्यूटिंग:- भारत दूसरा सबसे बड़ा क्लाउड कम्यूटिंग बाजार है। चीन के बाद भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जाहिर है देश में इस क्षेत्र में तेजी और विस्तार होने का अनुमान है। प्रौद्योगिकी को अभी भारत में अपनाया गया है, लेकिन यह प्रभावी उद्योग समाधानों के माध्यम से सीधे बाजार में जगह बनाने की ओर अग्रसर है। ऐसे में स्टूडेंट्स 12वीं बाद क्लाउड क्यूटिंग के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं।

सॉफ्टवेयर:- 2023 में सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं। जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी तेजी से आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सॉफ्टवेयर पेशेवरों की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्टूडेंट्स सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं।

साइबर सिक्योरिटी:- 2023 और उसके बाद साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं तेजी से बढ़ी है। साइबर सिक्योरिटी पेशेवर डिजिटल सिस्टम, नेटवर्क व डेटा को अनधिकृत पहुंच, हमलों और संभावित खतरों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले साइबर सिक्योरिटी से निपटने के लिए काम करते हैं। साइबर सिक्योरिटी की समझ रखने वाले युवाओं को भी मोटी सैलरी पर हायर किया जाता है। Career

यह भी पढ़ें:– डरें नहीं, अपने अधिकारों का उपयोग करें: प्रिया श्रीपाल

12वीं के बाद कला क्षेत्र में बनाएं बेहतरीन करियर
इन आर्ट्स में करियर (Career) के शानदार विकल्प हैं। लेकिन इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए कैंडिडेट्स में कुछ जरूरी स्किल्स जैसे क्रिएटिविटी, इमेजिनेशन का होना बहुत जरूरी है। यदि आपके अंदर ये क्वालिटी हैं, तो आपके लिए फाइन आर्ट्स कोर्स एक बढ़िया करियर विकल्प हो सकता है। इस फील्ड में करियर बनाने के लिए 12वीं के बाद फाइन आर्ट्स कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। Career Advice

फाइन आर्टस पेंटिंग, ड्रॉइंग, मूर्तिकला, साहित्य, म्यूजिक, डांस, वास्तुकला और थिएटर का अध्ययन है। फाइन आर्ट एक ऐसा आर्ट फॉर्म है जो उसकी सुंदरता को दिखाता है। ग्रेजुएशन डिग्री पाठ्यक्रम के माध्यम से कैंडिडेट को विज्युअल और परफॉर्मिंग आर्ट की शिक्षा करवाई जाती है। यह डिग्री छात्रों को कलाकार बनने और कला के निर्माण से जुड़ी अन्य आवश्यक नियम, फैक्ट्स से रूबरू कराती है और प्रशिक्षण देती है।

बैचलर आॅफ फाइन आर्ट | Career Advice

बैचलर आॅफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) में कला के बहुत से क्षेत्र समाहित हैं। इसमें छात्रों को चित्र, फोटोग्राफी, मूर्तिकला, फिल्म, वास्तुकला, आदि की शिक्षा दी जाती है। यह सभी कोर्स छात्र 12वीं के बाद कर सकते हैं। देश के ज्यादातर शैक्षणिक संस्थानों में बीएफए चार सालों का कोर्स होता है और इसके पहले दो साल में छात्रों को विजुअल आर्ट के सभी विषयों की जानकारी दी जाती है, इसके बाद आपको स्पेशलाइजेशन के रूप में एक विषय चुनना होता है।

इन क्षेत्रों में कर सकते हैं मास्टर डिग्री

फाइन आर्ट ग्रेजुएशन डिग्री से एक्टिंग, म्यूजिकल थिएटर, सेरेमिक, कंप्यूटर एनीमेशन, क्रिएटिव राइटिंग, डांस, ड्रामेटिक राइटिंग, ड्राइंग, फाइबर, फिल्म प्रोडक्शन, विजुअल इफेक्ट, एनीमेशन, ग्राफिक डिजाइन, इल्यूस्ट्रेशन, इंडस्ट्रियल डिजाइन, विजुअल आर्ट, टेक्नीकल आर्ट, इंटीरियर डिजाइन, मेटलवर्किंग, म्यूजिक, न्यू मीडिया, पेंटिंग, फोटोग्राफी, प्रिंटमेकिंग, मूर्तिकला, स्टेज मैनेजमेंट, टेलीविजन प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। ग्रेजुएशन आॅफ फाइन आर्ट्स के बाद मास्टर आॅफ फाइन आर्ट्स भी कर सकते हैं। इसके बाद पीएचडी या एमफिल करने के बाद टीचिंग के फील्ड में बेहतरीन अवसर मिलते हैं।

आवश्यक स्किल | Career Advice

यह एक ऐसा कोर्स है, जिसके लिए सिर्फ पढ़ना ही जरूरी नहीं है। इस कोर्स को करने और यहां करियर बनाने के लिए आपके अंदर कुछ स्किल का होना बहुत जरूरी है। आप में कला की अच्छी समझ के साथ कल्पनाशीलता और क्रिएटिविटी जैसी बेसिक स्किल होनी चाहिए। इसके अलावा थिंकिंग पावर और ड्राइंग, पेंटिंग, स्कैचिंग की अच्छी समझ होना जरूरी है। इस फील्ड में नए- नए एक्सपेरिमेंट करते रहना भी जरूरी है, जिससे आपकी कला का और विकास हो सके।

नौकरी के अवसर

आज फाइन आर्ट में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्तमान में, भारत में युवा उच्च सैलरी, लोकप्रियता और प्रतिष्ठा पाने के लिए इस क्षेत्र का चयन कर रहे हैं। फाइन आर्ट ग्रेजुएट को विभिन्न क्षेत्रों जैसे आर्ट स्टूडियो, विज्ञापन कंपनियों, पब्लिशिंग हाउस, प्रोडक्ट डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग डिपार्टमेंट, पत्रिकाओं, टेलीविजन, ग्राफिक आर्ट, टीचिंग, थिएटर प्रोडक्शंस और कई अन्य क्षेत्रों में करियर विकल्प मिलते हैं जो आर्ट डिपार्टमेंट से संबंधित हैं। फाइन आर्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट डिजिटल डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, आर्टिस्ट विज्यूअलाइजिंग प्रोफेशनल्स, आर्ट प्रोफेशनल्स, इल्यूस्ट्रेटर्स, क्राफ्ट आर्टिस्ट, एनिमेटर, लेक्चरर, आर्ट म्यूजियम टेक्नीशियन, आर्ट कंजर्वेटर, आर्ट डायरेक्टर की नौकरी पा सकते हैं।

योग्यता: 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फाइन आर्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए पात्र होते हैं। फाइन आर्ट में ग्रेजुएट की डिग्री वाले उम्मीदवार फाइन आर्ट में मास्टर डिग्री के लिए पात्र होते हैं।

शिक्षण संस्थान | Career Advice

कला भवन, शांतिनिकेतन संगीत और ललित कला संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली सर जे जे इंस्टिट्यूट आॅफ एप्लाइड आर्ट्स, मुंबई  दृश्य कला संकाय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी कला महाविद्यालय, दिल्ली

वेतन: फाइन आर्ट्स फील्ड में बेहतर करियर के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहें। इससे कला में पकड़ और ज्यादा मजबूत बनेगी। अगर आपके अंदर कला की अच्छी समझ विकसित हो गई, तो आप लाखों- करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। फाइन आर्ट प्रोफेशनल की सैलेरी की बात करें, तो शुरूआती दौर में 15 से 20 हजार रुपये आसानी से मिल जाते हैं। जैसे-जैसे एक्सपीरियंस बढ़ता जाता है सैलेरी भी बढ़ती जाती है।

यह भी पढ़ें:– डिजिटल दौर में सचिव पद की बढ़ती डिमांड

फिटनेस ट्रेनर बनकर कमा सकते हैं लाखों रुपए
बदलते जमाने में जिस तरह लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा है, उसे देखते हुए यह बेहद जरूरी हो गया है कि लोग अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाए। आमतौर पर, फिटनेस गोल्स को पूरा करने में जिसकी सबसे ज्यादा दरकार होती है, वह है फिटनेस ट्रेनर। फिटनेस ट्रेनर वह व्यक्ति होता है, जो आपके शरीर और स्वास्थ्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न केवल आपको सही एक्सरसाइज की जानकारी देता है। बल्कि अपनी गाइडेंस में आपके सभी फिटनेस गोल्स को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। अगर आप भी इस चाहें तो इस फील्ड में कॅरियर की बेहतरीन संभावनाएं खोज सकते हैं-

क्या होता है काम:

एक फिटनेस ट्रेनर का काम महज अपने क्लाइंट को एक्सरसाइज करवाने तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि उसे अपने क्लाइंट को हमेशा मोटिवेट भी करना होता है, ताकि व्यक्ति खुद को फिट करने की राह पर हरदम कदम बढ़ाता रहे। वहीं आपको सेफ्टी रूल्स के बारे में भी पता होना चाहिए। कभी-कभी एक्सरसाइज के दौरान लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याएं जैसे सिर में दर्द, उल्टी, चक्कर आना, यहां तक कि बेहोश भी हो जाते हैं, इसलिए फिटनेस ट्रेनर को इन विपरीत स्थितियों से बेहतरीन तरीके से निपटना आना चाहिए। वहीं एक फिटनेस ट्रेनर के लिए सबसे जरूरी होता है कि क्लाइंट उसकी सर्विसेज से पूरी तरह संतुष्ट हो। इसलिए आप व्यायाम कराने के साथ-साथ क्लाइंट को यह भी बताएं कि उनकी बॉडी कैसी है और एक्सरसाइज उनके शरीर पर किस तरह काम करेगी।

स्किल्स

चूंकि एक फिटनेस ट्रेनर को अलग-अलग तरह के लोगों के साथ काम करना होता है, इसलिए न सिर्फ उसके कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होने चाहिए, बल्कि उसके अंदर धैर्य भी होना चाहिए। साथ ही यह एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां पर आपको दूसरों को फिट करने से पहले खुद को फिट करना होता है, क्योंकि आपको देखकर ही क्लाइंट आपकी क्वालिटी का अंदाजा लगाते हैं और काम देते हैं। वहीं आपको हर तरह की एक्सरसाइज, फिटनेस टूल्स, डाइट व ह्यूमन बॉडी टाइप के बारे में भी पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। इन सबके अतिरिक्त आपमें भी भरपूर स्टेमिना व एनर्जी होनी चाहिए ताकि क्लाइंट भी उसी एनर्जी से अपने फिटनेस गोल्स पूरे करे।

योग्यता

इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए आप फिटनेस संबंधित कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स की अवधि दो-तीन माह से लेकर दो-तीन साल तक हो सकती है। आप चाहें तो एक्सरसाइज सांइज या फिजिकल एजुकेशन में बैचलर या मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद आसानी से जॉब की तलाश कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर आप फिटनेस से संबंधित ही किसी एक क्षेत्र जैसे वेट लिफटिंग आदि में स्पेशलाइजेशन करना चाहते हैं तो उससे संबंधित कोर्स भी अलग से चलाए जाते हैं। वहीं एक फिटनेस ट्रेनर के लिए फर्स्ट एड में सर्टिफिकेशन कोर्स भी जरूरी है ताकि आपको सीपीआर की पूरी जानकारी हो। अपने काम के दौरान आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

संभावनाएं

एक फिटनेस ट्रेनर के लिए संभावनाओं का आसमान खुला है। आप बहुत से फाइव स्टार होटल्स, हेल्थ रिजॉर्ट, स्पा, स्पोटर्स एंड फिटनेस क्लब, जिम आदि में जॉब की तलाश कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सरकारी क्षेत्र में भी फिटनेस ट्रेनर के लिए काम की कमी नहीं है। आप सरकार द्वारा संचालित कई तरह के इंस्टीट्यूट व स्पॉर्टस बॉडीज में भी जॉब ढूंढी जा सकती है। वहीं आजकल स्पोर्ट्स और फिटनेस की बढ़ती डिमांड के चलते स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में भी फिटनेस इंस्टक्टर की भी भारी डिमांड है। आप चाहें तो बतौर फिटनेस टीचर भी कार्य कर सकते हैं।

आमदनी

एक फिटनेस ट्रेनर की आमदनी बहुत सी बातों पर निर्भर करती है। मसलन, शुरूआती दौर में इस क्षेत्र में आपकी आमदनी 10000 से 15000 मासिक होती है। लेकिन समय और अनुभव के बाद आपकी आमदनी में भी इजाफा होता है। इसके अतिरिक्त सेंटर की रेप्यूटेशन, लोकेलटी व क्लाइंट्स की संख्या भी आपकी आमदनी को प्रभावित करती है। वहीं अगर आप बतौर सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर या फिर खुद का एक फिटनेस क्लब खोलते हैं तो आपकी आमदनी लाखों में भी हो सकती है।

प्रमुख संस्थान:

लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज आॅफ फिजिकल कॉलेज, तिरूवंतपुरम

सिम्बायोसिस इंस्ट्टियूट आॅफ हेल्थ साइंस, पुणे

के11 एकेडमी आॅफ फिटनेस साइंस,

इन्दिरा गांधी इंस्टीटयूट आॅफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस, दिल्ली

गोल्ड जिम फिटनेस इंस्टीट्यूट, मुम्बई

इंडियन एकेडमी आॅफ फिटनेस ट्रेनिंग, कर्नाटक

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डिजाइनिंग में करियर के अवसर
दुरंग, कलात्मक आंख और शैली की त्रुटिहीन भावना के कारण लोग आपको एक रचनात्मक व्यक्ति लेबल करते हैं और आप उस लेबल को गर्व से पहनते हैं। आप अपनी मौलिकता को व्यक्त करने और चीजों को नेत्रहीन बनाने का आनंद लेते हुए इसे गले लगाते हैं। लेकिन क्या होगा अगर हमने आपको बताया कि आपकी रचनात्मकता को पूरा करने का एक तरीका था, बजाय केवल पक्ष के अभी तक बेहतर, क्या होगा यदि आपको दैनिक आधार पर रचनात्मक होने के लिए भुगतान किया जा सके? सच यह है कि डिजाइन करियर की एक विस्तृत श्रृंखला है जहाँ लोग आपको पसंद कर सकते हैं। हमने नौ प्रकार के डिजाइन नौकरियों की पहचान की जो रचनात्मक लोगों के लिए पूरी तरह से अनुकूल हैं। नीचे यूएस ब्यूरो आॅफ लेबर स्टेटिस्टिक्स के आंकड़ों के आधार पर प्रत्येक स्थिति का एक संक्षिप्त विराम है। एक नजर डालें और देखें कि कौन से रचनात्मक करियर आपको सबसे अधिक भाते हैं।

डिजाइन क्षेत्र में 9 रचनात्मक करियर

सभी रचनात्मक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी-कई तरह के डिजाइन करियर हैं जो आपको अपनी आविष्कारशीलता को भुनाने की अनुमति देते हैं। अपने जैसे रचनात्मक लोगों के लिए कुछ रोमांचक नौकरियों के बारे में अधिक जानें।

1. ग्राफिक डिजाइनर: सबसे आम डिजाइन करियर में से एक ग्राफिक डिजाइनर है। ये पेशेवर कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके विपणन संपार्श्विक, उत्पाद चित्र, ब्रांड पहचान और वेबसाइटों के लिए डिजाइन बनाते हैं। वे एक डिजाइन बनाने के लिए कलात्मक क्षमता के साथ तकनीकी कौशल का विलय करते हैं जो अपने वांछित दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होता है। ग्राफिक डिजाइनर स्वतंत्र रूप से फ्रीलांसरों या ठेकेदारों के रूप में काम कर सकते हैं, एक कंपनी के लिए या एक एजेंसी सेटिंग में इन-हाउस सेटिंग।

2. उपयोगकर्ता अनुभव डिजाइनर: यूएक्स डिजाइनर वेबसाइटों, मोबाइल एप्लिकेशन, सॉफ़्टवेयर या वीडियो गेम को नेविगेट करना आसान बनाते हैं और उपयोगकतार्ओं के साथ बातचीत करने के लिए अधिक सहज होते हैं। वे अध्ययन और मूल्यांकन करते हैं कि लोग किसी विशेष प्रणाली के बारे में कैसा महसूस करते हैं और उपयोगकर्ता की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पाद को डिजाइन करते हैं। वे सिस्टम के विशिष्ट घटकों जैसे उपयोगिता, मूल्य, विश्वसनीयता और पहुंच का विश्लेषण भी करते हैं।

उदाहरण के लिए, एक डिजाइनर अपने उत्पाद वेबपृष्ठों को अपडेट करने के लिए एक रिटेलर के साथ काम कर सकता है और निराश करने वाले रूपों, हार्ड-टू-फाइंड बटन और विजुअल क्लटर जैसे मुद्दों को कम कर सकता है जो उपयोगकतार्ओं को खरीदारी करने से रोक सकते हैं।

3. फोटोग्राफर: फोटोग्राफर अपनी रचनात्मकता और रचना कौशल का उपयोग अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के साथ उन तस्वीरों को पकड़ने के लिए करते हैं जो एक कहानी या दस्तावेज को एक घटना बताते हैं। आज के अधिकांश फोटोग्राफर्स डिजिटल कैमरा और एडिटिंग सॉफ़्टवेयर के साथ व्यावसायिक-गुणवत्ता की छवियों में विषयों को पकड़ने के लिए काम करते हैं। कुछ लोग किसी कार्यक्रम या दृश्यों को शूट करने के लिए किसी स्थान पर जाते हैं, जबकि अन्य के पास पोर्ट्रेट, कमर्शियल शूट या कलात्मक कार्यों के लिए अपने स्टूडियो होते हैं।

4. इंटीरियर डिजाइनर: इस व्यवसाय के पेशेवर क्षेत्र की सुरक्षा, कार्यक्षमता और सौंदर्य अपील को बेहतर बनाने के लिए आंतरिक स्थानों के साथ काम करते हैं। वे रंग योजनाओं, फर्नीचर, फर्श, प्रकाश व्यवस्था और एक कमरे या इमारत के अन्य सभी तत्वों का चयन करते हैं। इंटीरियर डिजाइनर भी अपने विचारों को स्केच करते हैं या आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चरल इंजीनियर और बिल्डरों के साथ अपनी योजनाओं को संप्रेषित करने के लिए डिजाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, जो उनके डिजाइनों को जीवंत करते हैं।

5. मल्टीमीडिया कलाकार और एनिमेटर: ये पेशेवर फिल्में, टेलीविजन, वीडियो गेम और मीडिया के अन्य रूपों के लिए एनिमेशन और विशेष प्रभाव पैदा करते हैं – दो आयामी और तीन आयामी। वे कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके या स्वयं के कंप्यूटर कोड लिखकर विचारों को जीवन में लाने के लिए एनिमेटरों और कलाकारों की टीमों के साथ काम करते हैं। कुछ स्टूडियो या कार्यालयों में काम करते हैं, लेकिन कई स्व-नियोजित हैं और घर से काम करते हैं।

6. कला निर्देशक: कला निर्देशक कई प्रकार की सेटिंग्स जैसे पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, इंटरनेट-आधारित प्रकाशनों और विज्ञापन या जनसंपर्क एजेंसियों में काम करते हैं। वे प्रोजेक्ट बजट और समयरेखा की देखरेख करते हुए ग्राहकों के साथ संवाद करते हैं। वे ग्राहकों को प्रस्तुत करने से पहले सभी रचनात्मक सामग्रियों की समीक्षा और अनुमोदन के लिए डिजाइन पेशेवरों की एक टीम का प्रबंधन करते हैं।

7. विज्ञापन और प्रचार प्रबंधक: इन पदों के पेशेवर अक्सर ग्राहकों के लिए अभियान आयोजित करने के लिए एजेंसियों में काम करते हैं। वे मीडिया फर्मों के लिए विज्ञापन स्थान या समय बेचने के लिए भी जिम्मेदार हो सकते हैं। यह एक मजबूत व्यापार कौशल के साथ रचनात्मक लोगों के लिए एक नौकरी है, क्योंकि वे अभियानों के लिए अवधारणाओं को विकसित करने के लिए बिक्री स्टाफ के साथ काम करते हैं, लेआउट बनाने, अनुबंध पर बातचीत करने और समग्र अभियान बजट तैयार करने के लिए रचनात्मक टीमों के साथ भागीदार हैं।

8. फैशन डिजाइनर: इस क्षेत्र में पेशेवर नए कपड़े और सामान डिजाइन करते हैं। डिजाइन कागज या डिजिटल उपकरणों पर स्केच किए जाते हैं और फिर अंतिम उत्पाद के रंग, सामग्री और बनावट निर्धारित किए जाते हैं। फैशन डिजाइनर पत्रिकाओं की समीक्षा और फैशन शो में भाग लेकर फैशन के रुझान का अध्ययन करते हैं। फिर वे अपने संग्रह को बेचने की उम्मीद में बिक्री प्रतिनिधियों और एजेंटों को नमूना वस्त्र प्रदान करते हैं।

9. फिल्म और वीडियो संपादक: फिल्म और वीडियो संपादक कैमरा आॅपरेटरों द्वारा फुटेज शॉट से प्रचार या कलात्मक प्रस्तुतियों के निर्माण के लिए तकनीकी सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं। इस रचनात्मक कैरियर में निर्देशक और निमार्ता के साथ काम करना शामिल है, यह निर्धारित करने के लिए कि कौन सी सामग्री उनके दर्शकों के लिए सबसे अधिक लुभावना है और एक साथ दृश्य। संपादन प्रक्रिया में फुटेज को ट्रिम करना, आॅडियो के लिए फ्रेम को चिह्नित करना और एक सहज और पॉलिश किए गए अंतिम उत्पाद में कच्चे फुटेज को व्यवस्थित करना शामिल है।

अपना आदर्श डिजाइन कैरियर बनाना शुरू करें:

अब यह स्पष्ट है कि कई अलग-अलग प्रकार की डिजाइन नौकरियां हैं जो आपको अपनी रचनात्मकता को दिन और दिन बाहर निकालने की अनुमति देंगी। इस तरह के विविध अवसरों के साथ, आपको रचनात्मक करियर खोजने के करीब होना चाहिए जो आपके कौशल और रुचियों के साथ सबसे अच्छा संरेखित करता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कैसे करें सही करियर का चुनाव
सबकी जिन्दगी का सबसे हसीन पल होता है आपका बचपन। न किसी बात की चिंता न कोई फिक्र न वर्तमान की चिंता और न ही भविष्य की। लेकिन एक समय बाद ऐसा क्षण आता है जब हम सबको जिम्मेदारी का अहसास होता है, भविष्य की चिंता होती है। अपना करियर बनाने की होड़ होती है। जब इस समय में कुछ समझ नहीं आता तो मन में आता है कि काश कोई होता जो हमारा करियर मार्गदर्शन कर सकता। हमको बता सकता कि करियर का चुनाव कैसे करे,अच्छा करियर कैसे बनाये। क्या कोर्स करें कि हमारे लिए और अधिक करियर विकल्प खुल जाएँ।

सब जानते हैं कि एक गलत कदम किसी का भी करियर बेकार कर सकता है और वहीं सोच समझ के उठाया गया कदम किसी की भी जिंदगी बदल सकता है। इन्ही सब बातों का ध्यान रखते हुए हम आपके लिए ये आर्टिकल लाये हैं। यहां पर हम आपको करियर सलाहकार की तरह समझायेंगे कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत। इस आर्टिकल से आपको पता चलेगा कि करियर कैसे बनाये, करियर के चुनाव कैसे करें।

सही करियर का चुनाव कैसे करें

हर कोई जब करियर के चुनाव के पड़ाव में आता है। तो उन्हें समझ नहीं आता कि करियर का चुनाव कैसे करें। हर कोई अलग-अगल समय पर करियर विकल्प के बारे में सोचता है। कुछ लोग स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही करियर के बारे में सोचते हैं तो कुछ कॉलेज खत्म होते ही करियर कैसे बनाये के बारे में सोचते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते है जो नौकरी कर रहे हैं। लेकिन बस पैसे कमाने के लिए वो उस जॉब को कर रहे हैं।

करियर का मतलब होता है जिस काम को करने में आपका मन लगे। साथ ही जिस काम से कभी आपका मन न उतरे और रोज उस काम को करने का उत्साह रहे। उस काम में करियर बनाया जाएं तो बात ही कुछ और हो जाएगी। लेकिन दुनिया की भाग दौड़ में हर कोई पैसे कमाने में लगा है। इसलिए सही करियर मार्गदर्शन करना जरुरी है। यहां से आप अपना करियर कैसे बनाये और करियर गाइडेंस इन हिंदी सवाल का जवाब यहां ढूढ़ सकते हैं।

इन सुझाव से करियर की कंफ्यूजन को करें दूर

करियर कैसे बनाये सवाल का जवाब ढूंढने की कोई उम्र नहीं होती है। करियर के चुनाव का जवाब किसी भी उम्र में ढूढ़ा जा सकता है। जिस दिन इंसान को अपनी रुचि का पता चलेगा। उस दिन से हर कोई अपने करियर के बारे में सोच सकता है। यह कैरियर गाइड उन सभी के लिए है, जो समझ नहीं पा रहे हैं कि सही करियर के चुनाव में किन बातों का ध्यान रखें।

अपने शौक के बारे में विचार करें

जरुरी नहीं की डॉक्टर या इंजीनियर बनने को ही अच्छा करियर कहा जाएगा। करियर उसे कहा जाता है जिस काम को करने में आपके मन को शांति मिले और मन को शांति सिर्फ उसी काम से मिलेगी जिस काम को आप पंसद करते हैं। इसलिए करियर के चुनाव के लिए आप सबसे पहले अपने शौक यानि की हॉबीज के बारे में सोचें। कई लोग अपने शौक से ही अपना करियर बनाने के तरीके ढूंढ लेते हैं और उसमें वो लोग काफी सफलता भी प्राप्त करते हैं।

जैसे कि अगर आपको एग्रीकल्चर में शौक है तो आप इसमें भी करियर बनाने के तरीके ढूंढ सकते हैं। आपको पेंटिंग करने का शोक है तो आप अपनी पेंटिंग का एग्जीबिशन कर सकते हैं। अगर आप क्रिएटिविटी में अच्छे हैं तो आपके पास करियर बनाने के अनगिनत करियर विकल्प हैं। जैसे कि आप इंटिरियर डिजाइनर का करियर विकल्प चुन सकते हैं। या फिर इवेंट मैनेजमेंट का भी आपके पास एक अच्छा करियर मार्गदर्शन है। इससे आप अपने शोक से भी जुड़े रहेंगे और अच्छी खासी कमाई भी हो जाएगी।

करियर काउंसलर से ले सुझाव

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको करियर काउंसलिंग की जरुरत पड़ती है। आप किसी करियर मार्गदर्शन संस्था में भी जा सकते हैं। वो लोग करियर सलाहकार के पास जा सकते हैं। और उनको अपने करियर को लेकर जो दिक्कत आ रही है वो बता सकते हैं। करियर काउंसलर से बात करने से आपको करियर का चुनाव कैसे करे के लिए सही सलाह मिलेगी। साथ ही आपको करियर विकल्प के बारे में भी पता चलेगा जिनका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। लेकिन यह बात भी ध्यान रखें कि करियर सलाहकार से आपको र्सिफ सलाह मिल सकती हैं। करियर के लिए क्या चुनना है और आपके लिए क्या सही होगा। उसका करियर मार्गदर्शन र्सिफ आप ही फैसला ले सकते हैं। सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

प्रोफेशनल लोगों से बता करें

अगर आपके पास कई करियर विकल्प हैं। और आप अपने लिए सही करियर विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं। इस समस्या में आप किसी प्रोफेशनल इंसान से बात कर सकते हैं। जो करियर गाइड बनकर आपकी मदद कर सकते हैं। उन लोगों से आप खुद जाकर मिलें। और उनके साथ करियर काउंसलिंग भी कर सकते हैं। या फिर फोन पर भी बात कर सकते हैं। आप उन लोगों से अपने करियर मार्गदर्शन के बारे में पूछ सकते हैं। इससे आपको उनकी लाइफ के बारे में पता चलेगा। और उस करियर की अच्छाई और बुराई दोनों पता चलेंगी।

इंटर्नशिप करें

अगर आपको अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन है तो आप पहले इंटर्नशिप कर सकते हैं। इंटर्नशिप का महत्तव आपको तभी पता चलेगा। साथ ही आपको पता चलेगा की आपकी प्रोफेशनल लाइफ कैसी होगी। फिल्ड में काम करने से आपको अच्छी और सच्ची करियर गाइड मिलेगी। और आपको पता चलेगा कि भविष्य में आपका करियर मार्गदर्शन आपको कहां ले जाएगा। इंटर्नशिप में आप वहां के अनुभवी लोग आपके लिए करियर सलाहकार बन सकते हैं। अगर आप अपनी इंटर्नशिप से खुश हैं तो उसी फिल्ड में अपना करियर बनाएं। नहीं तो आप अपना करियर आॅपशन बदल सकते हैं। इसलिए इंटर्नशिप आपकी कंफ्यूजन को दूर कर देगी। और अपने करियर का भविष्य अच्छे से समझ पाएंगे।

वालंटियर बनें

कुछ लोग अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा कंफ्यूजन में रहते हैं। उन लोगों के करियर मार्गदर्शन के लिए इंटर्नशिप करना एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है। जिन लोगों को इंटर्नशिप नहीं करनी है। और सही करियर को जल्द से जल्द चुनना है। वो लोग वालंटियर बनकर करियर की कंफ्यूजन को दूर कर सकते हैं। वालंटियर बनने से आपको उस फिल्ड के बारे में पता चल पाएगा। जिससे आप अपने करियर मार्गदर्शन को देख सकते हैं। और आपके लिए क्या सही रहेगा उसका चुनाव भी कर सकेंगे। अगर आपके पास कई करियर आॅपशन हैं तो आप उन सभी के लिए वालंटियर बन सकते हैं। वालंटियरिंग करने के लिए वैसे भी समय नहीं लगता है। इसलिए आप एक से ज्यादा के लिए वालंटियर बन सकते हैं।

अगर आप छात्र हैं तो क्या करियर चुने

अगर आप 12वीं के बाद करियर के बारे में सोच रहे हैं तो एक बात का खास ध्यान रखें। इस पड़ाव पर कोई भी स्पेसिफिक करियर न चुने। क्योंकि अभी आपके पास कई करियर आॅप्शन आएंगे। जैसे कि साइंस में करियर, गणित में करियर, जीव विज्ञान में करियर, आर्ट्स में करियर आदि। जिन करियर के बारे में आपको पता भी नहीं है उन करियर विकल्प से भी आप रुबरु होंगे। इसलिए अभी से कोई भी फिक्स करियर न चुने। आप पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। लेकिन अभी आपको अपने करियर मार्गदर्शन और अपने आपको जानना होगा। जैसे- जैसे आप आगे बढ़ेंगे आपके सामने कई करियर आॅपशन आएंगे। और आपका मन कभी भी बदल सकता है। इसलिए अभी आप र्सिफ नई- नई चीजों को एक्सप्लोर करें।

करियर को चुनते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप करियर के चुनाव को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं। और काफी समय से समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। उस समय लगता है कि कुछ भी काम मिल जाए तो हम कर लेंगे। लेकिन ऐसा आपको बिल्कुल नहीं सोचना है। इस समय ऐसा सोचना जाहिर सी बात है। लेकिन यह करियर मार्गदर्शन का फैसला आपकी जिंदगी को बदल सकता है। सही चीजों को आने में थोड़ा समय लगता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी भी आॅपशन के लिए सेटल हो जाएं। चाहे थोड़ा समय लगे लेकिन आप वही करियर चुने जिसमें आप अपने आपको आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए सही करियर और सही वक्त का इंतजार करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ओलंपिक के बाद बढ़ा स्पोर्ट्स का क्रेज
खेलकूद में दिनभर व्यस्त रहने वाले छात्रों को यही कहा जाता है कि इसकी जगह पढ़ाई पर ध्यान दो अच्छा करियर बना सकते हो। लेकिन अब स्कूल भी छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों के लिए प्रमोट करते हैं। खेलों की दुनिया में अब करियर के नए आयाम विकसित हो रहे हैं। करियर सलाहकार और डिजाइन सर्किल के निदेशक सुमित सौरभ से जानिए स्पोर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने की क्या संभावनाएं हैं।

हाल ही के ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने खूब नाम कमाया है। इसी के साथ करियर विकल्प के तौर पर खेल जगत में करियर की संभावनाओं पर भी खूब बात हो रही है। स्पोर्ट्स की दुनिया में बतौर खिलाड़ी ही नहीं, कई अन्य तरीकों से भी तरह से जुड़ सकते हैं। बचपन से बड़े होने तक और उसके बाद भी हर किसी को किसी न किसी खेल में रुचि रही है।

स्पोर्ट्स में करियर कैसे बनाएं?

सबसे पहले तो आप निर्णय करें कि वो कौनसा खेल या स्पोर्ट्स है जिसमें आप बचपन से ही अच्छे खिलाड़ी रहे है। वो कौनसा खेल है जो आपने बचपन से देखना और खेलना पसंद किया है और अगर आपका करियर उसी स्पोर्ट्स में बन जाये तो आपकी एक बहुत बड़ी ख्वाइश पूरी हो जाएगी। जैसे ही आप यह तय कर लेंगे कि आपकी रूचि किस खेल में है। आप उस स्पोर्ट्स में करियर बनाने का पहला स्टेप क्लीयर कर लेंगे।

खेल में शुरूआत करने वालों के लिए कुछ टिप्स

1. अपने इंटरेस्ट को फॉलो करें: सोचिये कि कौन सा वो खेल है जिसे आप बहुत पसंद करते है और किस फील्ड में करियर बनाना चाहते है।

2. दूसरों से सलाह लें: यदि आपके स्कूल, कॉलेज में या आपका कोई आपका दोस्त या कोई अन्य खेल की जानकारी रखता है तो आप उनसे सलाह ले सकते हैं कि खेल में अपना करियर बनाएं। हालाँकि हम उसी खेल को करियर बनाते है जिसमें हमें रूचि होती है क्योंकि जो क्रिकेटर है वो हॉकी थोड़े ही चुनेगा।

3. अपनी स्किल को डवलप करें: यह भी देखें कि आप किस तरह से खेल को अपना करियर बनाएंगे। मतलब आपको स्किल पर भी काम करना चाहिए।

4. प्लान बनाएं: वहीं आप एक इसके लिए अपना प्लान बनाएं और उसका उद्देश्य रख दें कि आप क्या हासिल करना चाहते है। यह सब करना बहुत निर्भर करता है कि आप कितनी लगन से आगे बढ़ना चाहते है।

5. अनुभव लें: इसके साथ ही जिस किसी भी खेल को आप करियर बनाने जा रहे है उसमें अनुभव भी लें ताकि सफलता जल्दी मिले। अनुभव ही आपको सफलता के कदम चूने में मदद करता है। इसके अलावा आप इंटर्नशिप कर सकते है साथ ही पार्ट टाइम जॉब, मिलकर किसी काम को सफल बनाएं।

6. एंट्री लेवल की जॉब: एंट्री लेवल पोजीशन या जॉब को ध्यान में रखें। यह आपके करियर में एक मील के पत्थर की तरह काम करता है और आपको अनुभव मिलता है।

7. नेटवर्क बढ़ाएं: व्यवसायिक संगठन, आॅनलाइन व्यवसाय या किसी समारोह, कांफ्रेंस में भाग लेकर भी आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आए दिन होने वाले तरह तरह के मैच और प्रतियोगिताओं के कारण खेल, खिलाड़ी और उससे जुडे़ लोगों के लिए करियर, ग्लैमर और अच्छा पद सब कुछ संभव है। खेलों में बढ़ते स्कोप के कारण आज इसमें तरह तरह के करियर और काम निकलकर सामने आ रहे हैं।

आइए जानें इनमें से कुछ क्षेत्र:

1.स्पोर्ट्स कोच: यह तो सभी जानते हैं कि एक अच्छे खिलाड़ी के पीछे उसके कोच की मेहनत छिपी होती है। एक स्पोर्ट्स कोच खिलाड़ी को निर्देश ही नहीं देता, वह उसके लिए सपोर्ट भी बनता है, खिलाड़ी की जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाता है। आप स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट या स्पोर्ट्स साइंस की डिग्री ले सकते हैं। इसके लिए कुछ सॉफ्ट स्किल भी आपकी शख्सीयत में होने चाहिए।

आपको रणनीति बनाना और उसका अमल करवाने के तरीके आने चाहिए।

इस काम में धैर्य की खास आवश्यकता होती है।

सामने वाले को कैसे प्रेरित कर सकें, इसका भी कौशल होना चाहिए।

टीम को बनाने में भी हुनरमंद होना चाहिए।

2. स्पोर्ट्स लॉयर/ अटॉर्नी फॉर स्पोर्ट्स: ये पेशेवर राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्लाइंट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी कार्य जिम्मेदारियों में एंप्लॉयमेंट के कॉन्ट्रैक्ट को समझना और बनाना, खिलाड़ी के कार्य के कानूनी पक्षों को ध्यान में लाना, हजार्ने या समझौते पर काम करना, स्कॉलरशिप डील का प्रबंध करना आदि आते हैं। इसके लिए आपके पास कानून की डिग्री होनी चाहिए।

कानून की जानकारी और शिक्षा जरूर लें।

क्लाइंट के बारे में पूरी जानकारी रखें।

3. मार्केटिंग और प्रोमोशन के लिए को-आॅर्डिनेटर: आपके काम का एक बड़ा हिस्सा होगा बाजार को समझना, रिपोर्टों तैयार करना और उसके अनुसार मार्केटिंग की योजना तैयार करना। मार्केटिंग में बैचलर डिग्री या समक्ष डिग्री के साथ इसके लिए डिजिटल और आॅनग्राउंड मार्केटिंग में निपुण होना जरूरी है।

मार्केटिंग एनालिसिस का हुनर चाहिए।

रिसर्च स्किल खास काम आएंगे।

मार्केट प्लानिंग और उत्पाद को लेकर विशेषज्ञता आपको आगे जाने में मदद करेगी।

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एवं सम्बंधित क्षेत्रों के कुछ प्रमुख संस्थान:

नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ स्पोर्ट्स, पटियाला

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आॅफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, नई दिल्ली

लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर एंड तिरुवनंतपुरम

तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, चेन्नई

स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया

सिम्बायोसिस स्कूल आॅफ स्पोर्ट्स साइंसेज

के जी सोमैया इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट (एमबीए इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट)

4. फिजिकल एजुकेशन के जरिये भी खुलेंगी राहें:

फिजिकल एजुकेशन के रास्ते से आपको खेल से जुड़े हेल्थ क्लब, स्पोर्ट्स गुड निर्माता, मार्केटिंग, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, ट्रेनर के तौर पर कई तरह के करियर विकल्प मिलेंगे। हालांकि शुरूआत में ट्रेनर या प्रशिक्षक के रूप में नौकरी मिलने की अधिक संभावना होगी, लेकिन सालों के अपने अनुभव के साथ ही आप अपनी शिक्षा और अनुभव को जर्नलिज्म, मार्केटिंग या कमेंटेटर के करियर में बदलने में सक्षम भी हो सकते हैं।

इस क्षेत्र में फिजिकल एजुकेशन के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कोर्स व कॉलेज उपलब्ध हैं। फिजिकल एजुकेशन के ग्रेजुएट स्तर के कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना है। वहीं मॉस्टर्स स्तर के एम.पी.एड. कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो न्यूनतम योग्यता के तौर पर फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

5. स्पोर्ट्स जर्नलिज्म:

क्या ‘बोरिआ मजूमदार’ नाम से आपको कुछ याद आता है? दरअसल क्रिकेट की दुनिया से खेल के दौरान और खेल के बाहर की कहानियों को हम तक पहुंचाने के लिए उनका नाम कुछेक प्रभावी स्पोर्ट्स जर्नलिस्टों में गिना जाता है। यदि आपको स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के लिए लिखना या कमेंटरी करना पसंद है, तो निश्चित रूप से खेल जगत का यह फील्ड आपके लिए ही बना है।

इसके लिए आपमें कुछ खास स्किल भी होने चाहिए:

इंटरव्यू करने में खास हुनरमंद हों।

लेखन क्षमता पैनी हो।

खेलों की अच्छी जानकारी रखनी होगी।

इस बारे में सम्बंधित डिग्री और अपना भी शोध और विश्लेषण क्षमता हो

स्पोर्ट्स जर्नलिज्म के लिए कुछ प्रमुख संस्थान:

इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ मास कम्यूनिकेशन, दिल्ली

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी

जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली

साउथ कैंपस, दिल्ली यूनिवर्सिटी

माखनलाल चतुवेर्दी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर

सेंट जेवियर्स, मुम्बई

सिम्बायोसिस, पुणे

एशियन स्कूल आॅफ जर्नलिज्म, चेन्नई

6. स्पोर्ट्स फोटोग्राफर:

एक स्पोर्ट्स फोटोग्राफर खेलों के आयोजन, टीम या किसी एथलीट के प्रदर्शन के दौरान के या बाद के क्षणों को कैमरे में कैद करता है। आप इस फील्ड में फ्रीलांसर के रूप में भी काम कर सकते हैं और किसी टीम के साथ भी काम पा सकते हैं। इस तरह आप अपनी फोटो को विभिन्न प्रकाशनों या समाचारपत्रों को उपलब्ध करा सकते हैं। फोटोग्राफी एक ‘आॅनफील्ड’ करियर है।

इसके लिए आपमें खासकर कुछ गुण होने चाहिए:

फोटोग्राफी के लिए प्रशिक्षण के साथ जुनून जरूरी है।

तुरंत निर्णय और महत्त्वपूर्ण पल को भांपकर उसे कैमरे में कैद करने की मानसिक और शारीरिक तेजी आपमें होनी चाहिए।

खेलों के प्रति रुझान होना आधारभूत जरूरत है।

7. स्पोर्ट्स डाइटीशियन:

प्रत्येक खिलाड़ी पर उसके खान-पान का विशेष प्रभाव पड़ता है, खिलाड़ी का प्रदर्शन खानपान पर ही निर्भर करता है, किसी भी चीज की कमी या अधिकता उनके स्टेमिना को प्रभावित कर सकती है, अत: स्पोर्ट्स डाइटीशियन के रूप में कार्य करके आप अपना करियर बना सकते है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में करियर
होटल प्रबंधन उन कार्यक्षेत्रों में से एक है जो आतिथ्य उद्योग के अंतर्गत आता है। जैसे-जैसे भटकने की प्रवृत्ति बढ़ी है, इस क्षेत्र में अत्यधिक वृद्धि देखी गई है। इस उद्योग के विस्तार के क्रम में, भारत में विभिन्न होटल प्रबंधन कॉलेज खुल गए हैं। ये कॉलेज आतिथ्य उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में डिग्री प्रदान करते हैं। होटल प्रबंधन स्नातक कई औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर सकते हैं क्योंकि वे आतिथ्य के विभिन्न पहलुओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वे क्रूज लाइन, होटल, रेस्तरां, डाइनर चेन, अस्पताल कैफेटेरिया और कई तरह के क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं।

होटल सेक्टर विश्लेषण रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय होटल उद्योग 2025 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 275.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देगा। यह भी कहा गया है कि इस उद्योग ने वर्ष 2019 में भारतीयों को 8% नौकरियां प्रदान की हैं। यह आंकड़ा समय के साथ बढ़ने की उम्मीद है और इसलिए, इस क्षेत्र से संबंधित डिग्री प्राप्त करना काफी फायदेमंद हो जाता है। चूंकि होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी से करियर के कई अवसर खुलते हैं, इसलिए छात्र निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल में काम कर सकते हैं:

1. होटल प्रबंधक:-

‘होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी’ नाम का अर्थ है कि छात्र न केवल आतिथ्य के सिद्धांतों को सीखेंगे बल्कि प्रबंधन के सिद्धांतों को भी जान पाएंगे। होटल प्रबंधक होने का अर्थ है होटल में होने वाली सभी गतिविधियों को देखना और निर्देशित करना। यह निश्चित रूप से सबसे अधिक भुगतान करने वाली और शीर्ष प्रोफाइल नौकरियों में से एक है जो एक होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम प्रदान कर सकता है। एक सफल होटल प्रबंधक बनने के लिए, उम्मीदवारों के पास उत्कृष्ट संचार, प्रबंधकीय और पारस्परिक कौशल होना चाहिए। वे समग्र संचालन की निगरानी के साथ-साथ शीर्ष प्रबंधन और अन्य श्रमिकों के बीच मध्यस्थ की भूमिका भी निभाते हैं।

2. बावर्ची:-

तो, परिचय की आवश्यकता किसे है? रसोइये दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं क्योंकि उनका सम्मान किया जाता है और दुनिया भर में उनकी बहुत मांग है इस डिग्री में, छात्रों को पेय सेवाओं, खाद्य उत्पादन, बेकरी आदि पर औद्योगिक प्रशिक्षण मिलता है और इसलिए वे शेफ के रूप में एक महान कैरियर बना सकते हैं। उनके साथ मुख्य कार्य नए व्यंजनों के साथ आने, मेनू को ठीक करना और उपभोक्ता की मांग और विशेषज्ञता के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजन तैयार करना है। वे रसोई के समग्र कामकाज की अनदेखी करते हैं और ग्राहकों को सर्वोत्तम आनंद देने की दिशा में रसोई कर्मचारियों को सौंपते हैं। सबसे अच्छे होटल बड़े पैमाने पर इन पेशेवरों पर भरोसा करते हैं क्योंकि वे ग्राहक प्रतिधारण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए उन्हें बहुत अच्छा भुगतान किया जाता है।

3. स्टीवर्ड:-

एक स्टीवर्ड वह होता है जो बार, रेस्तरां, लाउंज आदि के कामकाज में सहायता करता है। स्टीवर्ड ग्राहक को डाइन-इन रेस्तरां या यहां तक कि इन-रूम सेवा में रेस्तरां प्रबंधक के समन्वय में सेवा देने का मूल कार्य करते हैं, मालिक, आदि। एक भण्डारी बनने में मदद करने वाले लक्षणों में उत्कृष्ट संचार कौशल, धैर्य, विनम्र पारस्परिक कौशल और अतिरिक्त घंटे काम करने की इच्छा शामिल है।

4. बैंक्वेट मैनेजर:-

बैंक्वेट हॉल लगभग हर समारोह के लिए बुक किए जाते हैं चाहे वह जन्मदिन की पार्टी से लेकर शादी आदि तक एक छोटा या बड़ा जमावड़ा हो और एक सभा में, सभी का ध्यान रखना होता है: भोजन, सेवाएं, खानपान आदि। इसलिए, यह बैंक्वेट मैनेजर के काम को ग्राहकों की मांग और अपेक्षा के अनुरूप सभी गिरावट सुनिश्चित करने के लिए बहुत जिम्मेदार बनाता है। यह फिर से सबसे अधिक लाभकारी नौकरी के अवसरों में से एक है और इसलिए यह उत्कृष्ट संचार कौशल, मानव प्रबंधन, संगठनात्मक कौशल, चौकसता, समस्या निवारण, आदि जैसे गुणवत्ता लक्षणों की मांग करता है।

5. रेस्तरां और खाद्य सेवा प्रबंधक:-

यह वह प्रोफाइल है जो होटल प्रबंधकों के बराबर है। ये पेशेवर खाद्य और पेय पदार्थ परोसने वाले क्षेत्रों या संगठनों की गतिविधियों की निगरानी के लिए जिम्मेदार हैं। वे फ्रैंचाइजी, ईटिंग जॉइंट्स, रेस्तरां आदि के प्रबंधक हो सकते हैं। फिर से, एक रेस्तरां और खाद्य सेवा प्रबंधक बनने के लिए, उत्कृष्ट संचार और नेतृत्व करने की इच्छा के साथ प्रबंधकीय कौशल होना आवश्यक है।

6. उद्यमी:-

इस डिग्री को पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। वे अपने होटल, रेस्तरां, ईटिंग जॉइंट आदि स्थापित कर सकते हैं। लेकिन हां, आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ होटल प्रबंधन कॉलेजों में से एक का समर्थन चाहिए। सर्वश्रेष्ठ कॉलेज उन लोगों को उचित समर्थन देते हैं जो इस क्षेत्र में एक नया उद्यम शुरू करना चाहते हैं ताकि संभावित विचारों को इनक्यूबेट किया जा सके और वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

7. फ्रंट आॅफिस मैनेजर:-

फ्रंट आॅफिस मैनेजर कार्यालय के माहौल में शीर्ष वरिष्ठ पद पर काम करता है जो सभी ग्राहक प्रश्नों और कॉलों को संभालने के लिए जिम्मेदार होता है, यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहक का ध्यान रखा जाता है और खातों के साथ उसकी आवश्यकता के अनुसार आवास प्रदान किया जाता है। और पेशेवर कार्यक्षेत्र की निगरानी करना। जो लोग फ्रंट आॅफिस मैनेजर बनने की इच्छा रखते हैं, उनमें उत्कृष्ट संचार कौशल, प्रबंधकीय कौशल और अच्छे नेतृत्व गुण जैसे गुण होने चाहिए।

8. फ्लोर सुपरवाइजर:-

फ्लोर सुपरवाइजर आतिथ्य उद्योग में संरक्षकों को एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए काम करते हैं। वे फ्रंट-एंड संचालन की देखरेख और देखभाल करते हैं जैसे कि उद्घाटन और समापन संचालन, कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल, आदि। यह फिर से एक लाभकारी नौकरी प्रोफाइल है जिसके माध्यम से कई अन्य विकल्प खुलते हैं।

9. हाउसकीपिंग सुपरवाइजर:-

हाउसकीपिंग स्टाफ आपके ठहरने को बेहतर बनाता है, जैसे सचमुच बेहतर। हाउसकीपिंग स्टाफ पर सफाई और सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है। हाउसकीपिंग सुपरवाइजर पूरे हाउसकीपिंग स्टाफ पर नजर रखता है। हाउसकीपिंग सुपरवाइजर होटल, अस्पताल, रिसॉर्ट, कार्यालय भवन आदि में काम कर सकते हैं।

10. सरकारी क्षेत्र में अवसर:-

सरकारी क्षेत्र होटल प्रबंधन स्नातकों को विभिन्न कैरियर के अवसर प्रदान करता है। वे विभिन्न सरकारी क्षेत्रों जैसे एयरलाइंस, इंडियन रेलवे, इंडियन नेवी हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, शिपिंग और क्रूज लाइन्स, स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन आदि में नौकरी पा सकते हैं।

इन उपर्युक्त नौकरी के अवसरों के अलावा, छात्र शिक्षा के क्षेत्र में भी शामिल हो सकते हैं या इस विषय में आगे की पढ़ाई के लिए भी जा सकते हैं। यह होटल मैनेजमेंट कोर्स चुनने के पांच अच्छे कारणों में से एक है। चंडीगढ़ ग्रुप आॅफ कॉलेज लांडरां एक ऐसा कॉलेज है जो अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के तहत होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम प्रदान करता है। होटल प्रबंधन कार्यक्रमों की छत्रछाया में।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

करियर: देश सेवा का बड़ा मौका है कृषि वैज्ञानिक बनना
भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहां पर अधिकांश लोग कृषि का कार्य करके अपना जीवन यापन करते है, इसके साथ ही भारत में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है, जिससे वर्तमान समय में लगभग युवा वर्ग का ध्यान कृषि के प्रति आकर्षित हुआ है। सरकार भी युवाओं को कृषि में सहायता प्रदान करती है, यदि आप ग्रामीण परिवेश को अच्छे से समझते है, तो आप कृषि वैज्ञानिक के रूप में भारतीय कृषकों की सहायता कर सकते हैं और इसे एक अच्छे करियर के रूप में चुन सकते है।

कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए आवश्यक योग्यता

कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए आपको बाहरवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके पश्चात आप बीएससी एग्रीकल्चर में प्रवेश ले सकते हैं इसमें आप एग्रीकल्चर, वेटनेरी साइंस, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट्री, हॉर्टिकल्चर, फूड साइंस और होम साइंस में से किसी भी एक विषय में ले सकते हैं। सफलता पूर्वक डिग्री पूरी करने के बाद इसी क्षेत्र में परस्नातक कोर्स में प्रवेश ले सकते है, परास्नातक के बाद आप पी.एच.डी भी कर सकते हैं। पीएचडी के बाद आपके पास कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए किसी अनुसन्धान केंद्र से जुड़ सकते है।

कृषि वैज्ञानिक बनने की प्रक्रिया:

यदि आप एक कृषि वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, तो आप इसके लिए हाई स्कूल से ही तैयारी आरंभ कर दें, आपको हाई स्कूल में कृषि विज्ञान विषय लेना चाहिए, इसके बाद आप इंटर मीडियट कृषि विज्ञान से करें और अच्छे अंक प्राप्त करने का प्रयास करें। इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करनें के बाद आप अपने नजदीकी कृषि विश्व विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए आपको प्रवेश परीक्षा भी देनी पड़ सकती हैं। प्रवेश होने के पश्चात आप उन्हीं विषयों का चयन करें, जिसमें आपको अधिक रूचि हो, इसको सफलतापूर्वक करने के बाद आप उस विषय में स्नातक हो जायेंगे।

स्नातक करने के उपरांत आप परास्नातक में प्रवेश लें, यहां आप उसी विषय का चयन करें जिसमें आपको सबसे अधिक रूचि हो। इसको उत्तीर्ण होने में आपको दो वर्ष का समय लग जाएगा। इस परीक्षा में आपको 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है अन्यथा आप आगे की पढ़ाई में भाग नहीं ले पाएंगे। परास्नातक में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद आप नेट की परीक्षा के लिए आवदेन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अलग-अलग यूनिवर्सिटी के द्वारा पीएचडी कोर्स का संचालन किया जाता है, जिसमे आप आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी में प्रवेश के लिए आपको प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा, यदि आपके अच्छे अंक आते है, तो आपको पीएचडी के लिए प्रवेश दिया जायेगा अन्यथा नहीं, क्योंकि इसके सीटें अत्यधिक कम होती है।

पीएचडी में प्रवेश के उपरांत आपको किसी प्रोफेशर के अंतर्गत कर दिया जाएगा, आपको उन्हीं के देख-रेख में रिसर्च करनी होगी। रिसर्च सफल होने के बाद आपको एक अनुसंधान लेख को प्रकाशित करवाना होगा, जिसकी जांच कई वैज्ञानिकों द्वारा की जाएगी। यदि आप इनके परिक्षण में सफल होते हैं, तो आपको विश्व विद्यालय द्वारा पीएचडी की उपादि प्रदान की जाएगी।

पीएचडी की उपादि प्राप्त करने के उपरांत भारतीय अनुसन्धान केंद्र द्वारा निकाली गई सहायक वैज्ञानिकों के पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। यदि आपका चयन हो जाता है, और आप अच्छा कार्य करते है, तो सरकार द्वारा कुछ वर्षो में आपको प्रोन्नति करके एक कृषि वैज्ञानिक का पद प्रदान कर दिया जायेगा।

कृषि वैज्ञानिक के लिए प्रमुख कोर्स-

बीएससी एग्रीकल्चर

बीएससी क्रॉप फिजियोलॉजी

एमएससी एग्रीकल्चर

एमएससी (एग्रीकल्चर बॉटनी/बायोलॉजिकल साइंसेज )

एमबीए इन अग्रि-बिजनेस मैनेजमेंट

डिप्लोमा इन फूड प्रोसेसिंग

डिप्लोमा कोर्स इन एग्रीकल्चर व अलाइड प्रैक्टिसेज

सर्टिफिकेट कोर्सेज इन एग्रीकल्चर (एक वर्षीय)

सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर साइंस

सर्टिफिकेट कोर्सेज इन फूड एंड बेवरीज सर्विस

सर्टिफिकेट कोर्स इन बायो-फर्टिलाइजर प्रोडक्शन

डिप्लोमा कोर्सेज इन एग्रीकल्चर (2 वर्षीय)

डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर

डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एंड अलाइड प्रैक्टिसेज

डिप्लोमा इन फूड प्रोसेसिंग

बैचलर कोर्सेज इन एग्रीकल्चर (तीन वर्षीय)

बैचलर आॅफ साइंस इन एग्रीकल्चर

बैचलर आॅफ साइंस (आॅनर) इन एग्रीकल्चर

बैचलर आॅफ साइंस इन क्रॉप फिजियोलॉजी मास्टर कोर्सेज इन एग्रीकल्चर (2 वर्षीय)

मास्टर आॅफ साइंस इन एग्रीकल्चर

मास्टर आॅफ साइंस इन बायोलॉजिकल साइंसेज

मास्टर आॅफ साइंस इन एग्रीकल्चर बॉटनी डाक्टरल कोर्सेज इन एग्रीकल्चर (3 वर्षीय)

डॉक्टर आॅफ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर

डॉक्टर आॅफ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी

डॉक्टर आॅफ फिलोसॉफी इन एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी

कुछ प्रमुख कृषि विश्वविद्यालय:

आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय, (ए.एन.जी.आर.ए.यू.), हैदराबाद, आंध्र प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर

आणन्द, कृषि विश्वविद्यालय, आणन्द, गुजरात

केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (सी.ए.यू.), इम्फाल, मणिपुर

केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुंबई

डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी (आई.एस.पी.यू.एच. एंड ई.), हिमाचल प्रदेश

गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जी.वी.पी.ए.यू. एवं टी) पंतनगर, उत्तर प्रदेश

गुजरात कृषि विश्वविद्यालय, सरदार कृषि नगर दांतीबाड़ा (बनासकांठा)

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आई.जी.के.वी.वी.), कृषकनगर, रायपुर

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

करियर की राह: आकड़ों में है रुचि तो बनाए स्टेटिस्टिक्स में करियर
आज के समय में आर्थिक जगत ही नहीं प्रत्येक क्षेत्रों में आकड़ों पर आधारित नीतिगत निर्णय लिए जाने का दौर है। इसलिए अगर आपकी पकड़ डेटा और डेटा एनलिसिस पर है तो स्टेटिस्टिक्स के क्षेत्र में आपके लिए देश और विदेश में नौकरी के अच्छे अवसर मौजूद है। इसलिए वर्तमान ही नहीं आने वाले भविष्य में भी इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर की कमी नहीं रहने वाली है। अगर कोई भी छात्र स्टेटिस्टिक्स के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहा है तो आज ‘सच कहूँ’ करियर डेस्क आपको पूरी जानकारी देगा। ताकि आप इस क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकें।

राज्य या केंद्र सरकार की भर्ती परीक्षाओं को पास करके आप शिक्षक या प्रोफेसर बन सकते हैं।

जनगणना से जुड़े कार्यों को करने में स्टेटिस्टिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

चुनाव आयोग से जुड़े कार्य करने के लिए आपकी नियुक्ति हो सकती है।

क्या है स्टेटिस्टिक्स (Statistics)

स्टेटिस्टिक्स असल में एक ऐसी गणितीय विधि है, जिसमें न्यूमेरिकल डेटा जुटाने, विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण जैसे कार्य बहुत प्रभावी तरीके से किये जाते हैं, इकोनॉमिक्स में स्टेटिस्टिक्स की अहमियत कही ज्यादा है। प्रति व्यक्ति की आय, बेरोजगारी, जनसंख्या वृद्धि मापने जैसे अनेकों कार्य करने के लिए स्टेटिस्टिक्स की मद्द ली जाती है। स्टेटिस्टिक्स में डेटा और टेक्निक आधारित आर्थिक समस्याओं के समाधान जैसे वेज प्राइस, टाइम सीरीज एनालिसिस और डिमांड एनालिसिस जैसे कार्य भी किये जाते हैं।

ये होनी चाहिए आपकी शैक्षणिक योग्यता

स्टेटिस्टिक्स के क्षेत्र में करियर शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी बारहवीं की शिक्षा कॉमर्स या मैथ्स विषय के साथ पास करनी होगी। उसके बाद छात्र स्टेटिस्टिक्स में बेचलर डिग्री या फिर मास्टर्स डिग्री कर सकते हैं। इस क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री से ही छात्रों के लिए अच्छे अवसर खुलते हैं

दाखिला प्रक्रिया

देश के अंदर साठ से अधिक यूनिवर्सिटियों में स्टेटिस्टिक्स से संबंधित कोर्स कराए जाते हैं। इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टिट्यूट को सर्वोच्च संस्थान माना गया है। जिसका हेड क्वार्टर कोलकाता में है, लेकिन इस इंस्टिट्यूट के केम्पस दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई में भी है। जिनमें दाखिला लेने के लिए आपको एनट्रान्स एग्जाम से होकर जाना पड़ता है। स्टेटिस्टिक्स में एमफिल या पीएचडी की डिग्री लेने के लिए भी आपको एन्ट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।

रोजगार के अवसर

इस क्षेत्र से जुड़े कोई भी कोर्स करने के बाद छात्रों के लिए रोजगार के भरपूर अवसर है। जिसमें आपको सरकारी व प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में आसानी से जॉब मिल जाती है। इस क्षेत्र से जुड़े कोर्स करने वाले छात्रों का सबसे बड़ा फायदा ये है कि जो भी विद्यार्थी ये कोर्स करता है। उसे जॉब मिलने के 90 प्रतिशत चांस होते हैं। इसका कारण यह है कि इस क्षेत्र में बहुत ही कम छात्र रुचि रखते हैं। इसलिए जो भी छात्र स्टेटिशियन कोर्स से जुड़ा कोई भी कोर्स करते हैं उनके जॉब मिलने के चांस बहुत ज्यादा रहते हैं।

टीचिंग क्षेत्र

अगर आप स्टेटिस्टिक्स में टीचिंग प्रोफेशनल में जाना चाहते हैं तो आप स्टेटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद यूजीसी ने नेट एग्जाम या/ राज्य या केंद्र सरकार की भर्ती परीक्षाओं को पास करके भी आप शिक्षक या प्रोफेसर बन सकते हैं।

सरकारी क्षेत्र में कर सकतें है अप्लाई

सरकारी क्षेत्रों में आपको जनगणना से जुड़े कार्य करने हो या आधिकारिक नीतियों का निर्धारण करना हो अधिकतर सरकारी एजेंसियों आकड़ों के आधार पर ही निर्णय लेती है। ऐसे में अगर आपको स्टेटिस्टिक्स में एम-एससी या ग्रेजुएशन किया हुआ है तो आप सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जनगणना से जुड़े कार्यों को करने के लिए भी स्टेटिस्टिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। चुनाव आयोग से जुड़े कार्य करने के लिए आपकी नियुक्ति हो सकती है।

इसके अलावा आर्थिक सर्वे और अन्य सरकारी परियोजनाओं को मुकाम तक पहुँचाने के लिए स्टेटिशियन अहम भूमिका निभाता है किसी सर्वेक्षण को करने के लिए तीन से चार स्टेटिसीयन की जरूरत होती है। रिसर्च फील्ड और मार्केटिंग फील्ड मे काम करने वालों को देश से विदेश तक काम करने के भी अवसर मिलते हैं।

बैंकिंग सेक्टर

बैंकिंग के क्षेत्र मे भी स्टेटिस्टिक्स करने वालों छात्रों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर मौजूद है। क्योंकि बैंकिंग में सांख्यनकी का जमकर उपयोग होता है । जमा राशि, कर्ज, ब्याज ये सही मूलभूत और बैंकों की अन्य आर्थिक गतिविधियों सांख्यनकी आधारित ही होती है। इसी तरह अकाउंटिंग का काम भी इसी के सिद्धांतों पर होता है।

स्टेटिस्टिक्स संबंधी कुछ कोर्स

कॉर्स                                   समय                            योग्यता

बेचलर ऑफ स्टेटिस्टिक्स ऑनर्स       3 वर्ष         मैथ्स व इंग्लिश के साथ 10 +2

बेचलर ऑफ मैथामेटिक्स ऑनर्स       3 वर्ष         मैथ्स व इंग्लिश के साथ 10+ 2

मास्टर्स ऑफ स्टेटिस्टिक्स               2 वर्ष         ग्रेजुएशन तीन वर्ष, या बीटेक स्टेटिस्टिक्स विषय के साथ

मास्टर्स ऑफ मैथामेटिक्स               2 वर्ष         ग्रेजुएशन मैथ्स से तीन वर्ष या बीई/बीटेक (मैथ्स)

मास्टर्स ऑफ साइंस इन क्वान्टईटेटीव इकोनॉमिक्स – ग्रेजुएशन तीन वर्ष मैथ्स के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य

मास्टर्स ऑफ साइंस इन लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन सार्इंस- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य

पीजी डिप्लोमा इन स्टेटिस्टिक्स मैथड एंड एनलिटिक्स- मैथ्स के साथ ग्रेजुएशन या बी बीटेक

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ऑनलाइन फोटोग्राफी कोर्स, कैमरे में कैद करें फ्यूचर
सच कहूँ/करियर डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन कोर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। डिजिटल के इस दौर में हर किसी का एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने का सपना होता है। कई लोग अपने मोबाइल से बहुत सुन्दर तस्वीरें भी लेते हैं। लेकिन आप शायद नहीं जानते कि एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बनते हैं? आज ई-कॉमर्स, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन और संबंधित क्षेत्रों में उछाल के कारण फोटोग्राफी के क्षेत्र में काफी वृद्धि देखी गई। पेशेवरों की मांग ने पिछले कुछ वर्षों में फोटोग्राफी क्षेत्र में काफी हद तक बढ़ गई है। एक पेशेवर फोटोग्राफर बनने के लिए, इसमें एक कोर्स करने से व्हिल्डलाइफ फोटोग्राफी और खेल फोटोग्राफी जैसे विभिन्न करियर के अवसर खुलेंगे। आॅनलाइन प्रोफेशनल फोटोग्राफी कोर्सेस कर आप अपने करियर को एक नई पहचान दे सकते हैं।

भारतीय फोटोग्राफी संस्थान

एक व्यक्ति में संभावित फोटोग्राफर का पता लगाने के लिए संस्थान की स्थापना की गई थी। 32 देशों के 6000 से अधिक फोटोग्राफरों ने पहले ही इस संस्थान से ही कोर्स किया है। यह तीन आॅनलाइन फोटोग्राफी कोर्स कराता है और ये यह कोर्स फ्री में नहीं किए जाते हैं।

3 महीने का ऑनलाइन फाउंडेशन फोटोग्राफी कोर्स

कोर्स की फीस 8000 है और यह आपके फोटोग्राफी स्किल्स और ज्ञान को बढ़ावा देगा। जो एक पेशेवर फोटोग्राफर बनने का लक्ष्य रखते हैं, यह कोर्स उनके लिए जो प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनना चाहते हैं।

बिगनर्स के लिए 1 महीने का ऑनलाइन फोटोग्राफी कोर्स

एक महीने का यह फोटोग्राफी कोर्स फोटोग्राफी की दुनिया के दरवाजे खोल देगा। फोटोग्राफी की दुनिया में यह एक शुरूआती फोटोग्राफी कोर्स है और इस कोर्स में माध्यम से आप बेसिक फोटोग्राफी सीखेंगे। इस बेसिक फोटोग्राफी की आॅनलाइन कोर्स की फीस 3950 है।

आॅनलाइन मोबाइल फोन फोटोग्राफी कोर्स

आज कर कोई अपने मोबाइल फोन से अच्छी तस्वीरें लेने की कोशिश करता है, लेकिन इसके लिए डिजिटल मोबाइल फोटोग्राफी की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। हालंकि या एक प्रोफेशनल फोटोग्राफी कोर्स के अंतर्गत नहीं आता है, लेकिन मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन लोग आॅनलाइन मोबाइल फोन फोटोग्राफी कोर्स कर अपने मोबाइल कैमरा-फोन के माध्यम से शानदार तस्वीरें कैप्चर करना सीखेंगे। डिजिटल मोबाइल फोटोग्राफी कोर्स की फीस 1980 रुपए है।

न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट आॅफ फोटोग्राफी

न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट आॅफ फोटोग्राफी विभिन्न ऑनलाइन फोटोग्राफी कोर्स प्रदान करता है, जो मान्यता प्राप्त और सस्ती हैं। ये कोर्स कहीं से भी और कभी भी किए जा सकते हैं। यहां कोर्स फ्री में नहीं कराये जाते है। इस संस्थान में कई तरह के आॅनलाइन फोटोग्राफी कोर्स कराये जाते हैं, जिनके लिए कोर्स के अनुसार अलग-अलग फीस देनी होगी। यहां प्रत्येक कोर्स के लिए 629 यूएस डॉलर (लगभग 43,844 रुपए) का भुगतान करना पड़ता है। नीचे न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट आॅफ फोटोग्राफी द्वारा पेश किए गए कोर्स की लिस्ट है।

1. प्रोफेशनल फोटोग्राफी कोर्स

2. डिजिटल फोटोग्राफी

3. पोर्ट्रेट फोटोग्राफी कोर्स

4. फोटोग्राफर्स के लिए फोटोशॉप

5. वेडिंग फोटोग्राफी कोर्स

6. फोटो जर्नलिज्म कोर्स

7. ट्रैवल फोटोग्राफी कोर्स

8. नेचर और लैंडस्केप फोटोग्राफी

9. वीडियो मेकिंग कोर्स

10. फोटोग्राफर्स के लिए बिजनेस

मिशिगन स्टेट विश्वविद्यालय

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सार्वजनिक शोध संस्थान, मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी फोटोग्राफी में पांच-स्तरीय कोर्स प्रदान करता है। प्रत्येक कोर्स की अवधि चार सप्ताह की होगी और सप्ताह में कम से कम 2 से 3 घंटे रोज फोटोग्राफी की क्लास होगी। विभिन्न कोर्स के अनुसार फीस भी अलग-अलग है।

कोर्स 1: कैमरा, एक्सपोजर और फोटोग्राफी

कोर्स 2: कैमरा कंट्रोल

कोर्स 3: फोटो संरचना और डिजिटल फोटो पोस्ट-प्रोडक्शन के सिद्धांत

कोर्स 4: फोटोग्राफी तकनीक: लाइट, कंटेंट और शेयरिंग

कोर्स 5: फोटोग्राफी कैपस्टोन प्रोजेक्ट

प्रोफेशनल डिप्लोमा इन फोटोग्राफी: शॉ एकेडमी

शॉ अकादमी 16 सप्ताह का प्रोफेशनल फोटोग्राफी डिप्लोमा प्रदान करती है। इसमें चार मॉड्यूल होते हैं और प्रत्येक मॉडल को पूरा करने के लिए चार सप्ताह की आवश्यकता होती है। पंजीकृत उम्मीदवारों को 32 से अधिक इंटरैक्टिव कोर्स और रिकॉर्डिंग के अलावा नि: शुल्क फ्री कोर्स टूलकिट और अध्ययन सामग्री मिलेगी। मॉड्यूल 1 मुफ्त में उपलब्ध है। मॉडल 1 के अलावा अन्य मॉड्यूल को आगे बढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रत्येक के लिए 1000 का भुगतान करना होगा।

मॉड्यूल 1: फोटोग्राफी इंट्रोडकशन

मॉड्यूल 2: क्रिएटिव तकनीक मॉड्यूल

मॉड्यूल 3: मास्टरींग लाइट मॉड्यूल

मॉड्यूल 4: पावरफुल एनहांसमेंट मॉड्यूल

फोटोग्राफी में इंट्रेस्टिंग और यूनिक कोर्स

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।